Thursday, September 10, 2020

मोटोरोला रेजर 5G लॉन्च, 48 मेगापिक्सल कैमरा और नया डिजाइन मिलेगा; जानिए कितनी है कीमत और किससे होगा मुकाबला September 09, 2020 at 09:35PM

मोटोरोला ने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन रेजर 5G को नए डिजाइन और एडवांस्ड फीचर के साथ लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल हुए मोटोरोला रेजर का अपग्रेड वर्जन है। नया मॉडल 6.2 इंच के प्लास्टिक OLED मेन डिस्प्ले और 48 मेगापिक्सल के मेन कैमरा सेंसर के साथ आता है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर मिलेगा, जो इसमें 5G कनेक्टिविटी जोड़ने में मदद करता है। फिलहाल कंपनी ने इसे एक सिंगल रैम और स्टोरेज वैरिएंट और तीन कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है। इसमें 2800 एमएएच बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

मोटोरोला रेजर 5G: कीमत और उपलब्धता

  • मोटोरोला रेजर 5G को एकमात्र 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। यूएस में इसकी कीमत $1,399.99 ( यानी लगभग 1.02 लाख रुपए) है। इसे तीन कलर ऑप्शन- ब्लश गोल्ड, पॉलिश्ड ग्रेफाइट और लिक्विड मर्करी में पेश किया जाएगा।
  • फोन को सबसे पहले चीन और चुनिंदा यूरोपीय बाजारों में में बेचा जाएगा। एशिया पेसिफिक, मिडिल ईस्ट और लैटिन अमेरिका के चुनिंदा क्षेत्रों सहित अन्य बाजारों को इसे कुछ समय बाद लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

इन फोल्डेबल स्मार्टफोन से होगा मुकाबला

मॉडल कीमत
सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप (256GB) 1,08,999 रुपए
सैमसंग फोल्ड (12GB/512GB) 1,73,999 रुपए
सैमसंग Z फोल्ड 2 -

मोटोरोला रेजर 5G: स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

  • डुअल-सिम (नैनो + eSIM) सपोर्ट करने वाले मोटोरोला रेजर 5G फोल्डेबल फोन एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड माई यूएक्स पर काम करता है। इसमें 2142x876 पिक्सल रेजोल्यूशन और 21: 9 के आस्पेक्ट रेशो वाला 6.2 इंच प्लास्टिक ओएलईडी मेन डिस्प्ले है।
  • नए रेजर में एक अपडेटेड हिंज डिजाइन है जो एक जीरो-गैप-क्लोजर ऑफर करता है, कंपनी का दावा है कि इससे फोन की इंटरनल डिस्प्ले सुरक्षित रहेगा और फोल्ड होने पर ज्यादा कॉम्पैक्ट दिखाई देगा। कंपनी का दावा है कि इसकी स्क्रीन दो लाख बार तक खोलने-बंद करने पर भी सुरक्षित रहेगी।
  • फोन 2.7 इंच के ग्लास OLED सेकेंडरी डिस्प्ले भी है, जिसमें 600x800 पिक्सल का स्क्रीन रेजोल्यूशन और 4: 3 के आस्पेक्ट रेशो स्पोर्ट मिलता है। यह फ्रंट फ्लिप पैनल के टॉप पर है, जिसमें यूजर नोटिफिकेशन चेक कर सकेंगे, मैसेज का रिप्लाई कर सकेंगे, नेविगेशन डायरेक्शन भी देख सकेंगे।
  • फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर और एड्रेनो 620 GPU से लैस है, जिसे 8 जीबी रैम के साथ जोड़ा गया है। मोटोरोला रेजर 5G में 256 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगा, इसे माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया नहीं जा सकेगा।

मेन कैमरे से भी सेल्फी ले सकेंगे

  • कैमरों की बात करें तो, मोटोरोला रेजर 5G में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर f/1.7 अपर्चर के साथ है। ये सेंसर क्वाड पिक्सल तकनीक के साथ आता है जो बेहतर लो-लाइट सेंसिटिविटी प्रदान करता है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) का भी सपोर्ट करता है और लेजर ऑटो-फोकस तकनीक से भी लैस है। चूंकि मेन सेंसर को टॉप फ्लिप पैनल पर सेकेंडरी स्क्रीन के टॉप पर रखा गया है, इसलिए इसे फोन के फोल्ड होने पर सेल्फी कैमरा के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन कई कैमरा मोड के साथ आता है, जिसमें ग्रुप सेल्फी, पोर्ट्रेट मोड, स्पॉट कलर और बहुत कुछ शामिल है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, मोटोरोला रेजर 5G में f/2.2 अपर्चर के साथ 20 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसे प्राइमरी फोल्डेबल स्क्रीन के ऊपर एक नॉच के अंदर रखा गया है। दोनों कैमरे 60fps या 30fps पर फुल-एचडी वीडियो कैप्चर, 120fps पर स्लो-मोशन फुल-एचडी वीडियो और 240fps पर स्लो-मोशन एचडी वीडियो सपोर्ट करते हैं।
  • मोटोरोला रेजर 5G में 2800mAh बैटरी है, जो 15 वॉट टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। एक बार चार्ज करने पर फोन 24 घंटे तक चल सकता है।
  • फोन में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G और 4G सपोर्ट दोनों के साथ-साथ वाई-फाई 802.11 b/g/n/ac, NFC, GPS/A-GPS, ग्लोनास, ब्लूटूथ 5.0 और चार्जिंग के लिए USB टाइप- C पोर्ट शामिल हैं।
  • फोन पर सेंसर में एक्सीलेरोमीटर, मैग्नेटोमीटर (कंपास), गायरो, बैरोमीटर, अल्ट्रासोनिक, प्रॉक्सीमिटी, एम्बिएंट लाइट और एसएआर (SAR) शामिल हैं। फोन पर कोई हेडफोन जैक नहीं हैं। 192 ग्राम वजनी इस फोन का डायमेंशन अनफोल्ड होने पर 169.2x72.6x7.9 एमएम और फोल्ड होने पर 91.7x72.6x16 एमएम है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फिलहाल मोटोरोला ने भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई सफाई नहीं दी है, लेकिन भारत में लॉन्च होने पर यह 1.09 लाख रुपए के सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप फोल्डेबल स्मार्टफोन को कड़ी चुनौती देगा।

सस्ती टियागो से लेकर प्रीमिमय एसयूवी हैरियर तक टाटा की इन चार कारों पर मिल रहा है 80 हजार तक का डिस्काउंट September 09, 2020 at 08:09PM

टाटा मोटर्स ने पिछले महीने (अगस्त 2020) में काफी शानदार बिक्री प्रदर्शन किया था, और भारतीय बाजार में ब्रांड धीरे-धीरे और लगातार बिक्री में रिकवरी हासिल कर रहा है। इस गति को बनाए रखने के लिए, कंपनी अपने अधिकांश मॉडल्स पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
अगर आप इस महीने टाटा की कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो नीचे दी गई लिस्ट में सितंबर 2020 में टाटा कारों पर मिलने वाले सभी डील्स और डिस्काउंट दिए गए हैं, लिस्ट में एंट्री-लेवल टियागो से लेकर प्रीमियम हैरियर एसयूवी तक शामिल है...

1. टाटा टियागो

टाटा लाइनअप की सबसे सस्ती कार टाटा टियागो पर इस महीने काफी अच्छे डिस्काउंट उपलब्ध है। टियागो पर 15 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट के साथ 10 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। एक्सचेंज बोनस को उस कार की वैल्यू में जोड़ा जाता है जिसे आप एक्सचेंज कराने के लिए लाते हैं। इसी के साथ टियागो पर 7 हजार रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दे रही है, जो केवल कुछ चुनिंदा ग्राहकों के लिए ही मान्य है।

2. टाटा टिगोर​​​​​​​

फिलहाल, टाटा टिगोर घरेलू कार निर्माता की एकमात्र सेडान है। यह न केवल अपने फीचर्स की बदौलत, बल्कि टियागो की तरह यह भी अपने बेस्ट-इन क्लास सेफ्टी फीचर्स की बदौलत काफी पॉपुलर है। कंपनी इस पर 15 हजार का कैश डिस्काउंट ऑफर कर रही है और इतना ही एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। इसके अलावा इस पर 7 हजार रुपए तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

3. टाटा नेक्सन​​​​​​​​​​​​​​

अपने समय की सबसे सुरक्षित मेड-इन-इंडिया कार को इस साल की शुरुआत में फेसलिफ्ट के साथ अपडेट किया गया। नए मॉडल में बहुत सारी डील्स और ऑफर दिए जा रहे हैं। पेट्रोल मॉडल पर, केवल 5 हजार रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट है। डीजल मॉडल पर 15 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस है और 5 हजार रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। हालांकि नेक्सन पर कोई कैश डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।

4. टाटा हैरियर

टाटा का वर्तमान फ्लैगशिप, हैरियर पर 25 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है, हालांकि हैरियर के डार्क एडिशन पर कोई कैश डिस्काउंट नहीं है। हैरियर के सभी वैरिएंट पर 40 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस है और 15 हजार रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट उपलब्ध है।

मॉडल वाइस डिस्काउंट लिस्ट
मॉडल्स कैश डिस्काउंट (एक्सचेंज बोनस+कॉर्पोरेट डिस्काउंट) कुल
1 टियागो 15 हजार रु. 10 हजार रु. + 7 हजार रु. 32 हजार रु.
2 टिगोर 15 हजार रु. 15 हजार रु. + 7 हजार रु. 37 हजार रु.
3 नेक्सन (पेट्रोल) - 0 + 5 हजार रु. 5 हजार रु.
4 नेक्सन (डीजल) - 15 हजार रु. +5 हजार रु. 20 हजार रु.
5 हैरियर 25 हजार रु. 40 हजार रु. + 15 हजार रु. 80 हजार रु.
6 हैरियर (डार्क एडिशन) - 40 हजार रु. + 15 हजार रु. 55 हजार रु.

​​​​​​​

ये भी पढ़ सकते हैं

1. 12 लाख से भी कम कीमत में सनरूफ वाली गाड़ी खरीदने का है प्लान! तो यह पांच कारें हो सकती हैं बेस्ट ऑप्शन

2. 155Kmph की रफ्तार से दौड़ने वाली कोना से लेकर सिंगल चार्ज में 95km तक चलने वाले चेतक तक, भारतीय सड़कों पर धूम मचा रहे हैं ये 7 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, कीमत एक लाख से शुरू

3. स्पेशल फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ एमजी हेक्टर का एनिवर्सरी एडिशन तो कावासाकी लेकर आई Z900 का BS6 वर्जन, जानें इन मॉडल्स की कीमत और स्पेसिफिकेशन डिटेल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हैरियर पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिलाकर कुल 80 हजार रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

12 लाख से भी कम कीमत में सनरूफ वाली गाड़ी खरीदने का है प्लान! तो यह पांच कारें हो सकती हैं बेस्ट ऑप्शन September 09, 2020 at 04:56PM

फैमिली और दोस्तों के साथ लॉन्ग ड्राइव पर निकले हों तो सनरूफ खोलकर मौसम का मजा लेना टूर को यादगार बन देता है। पहले जहां सनरूफ महंगी गाड़ियों तक या कारों के टॉप मॉडल तक ही सीमित थे। वहीं अब कई वाहन निर्माता ग्राहकों की जरूरतों को समझते हुए सस्ते मॉडल्स में भी सनरूफ मुहैया करा रहे हैं। अगर आप भी सनरूफ वाली किफायती कार तलाश रहें हैं, तो नीचे दी गई लिस्ट देखें...

1. टाटा नेक्सन XM(S)

  • टाटा ने अपनी पॉपुलर क्रॉस-ओवर नेक्सन का नया XM(S) वैरिएंट लॉन्च किया। कंपनी का दावा है कि कीमत के हिसाब से यह इलेक्ट्रिक सनरूफ से लैस नेक्सन लाइनअप का सबसे किफायती मॉडल है।
  • XM(S) पेट्रोल-मैनुअल की कीमत 8.36 लाख रुपए, पेट्रोल-ऑटोमैटिक की कीमत 8.96 लाख रुपए है जबकि डीजल-मैनुअल की कीमत 9.70 लाख रुपए और डीजल-ऑटोमैटिक की कीमत 10.30 लाख रुपए है।
  • XM(S) में XM ट्रिम जैसे इक्विपमेंट्स से साथ कुछ एडिशनल फीचर्स भी मिलते हैं। सनरूफ के अलावा नए वैरिएंट में ऑटोमैटिक प्रोजेक्टर हेड-लैंप्स, रेन सेंसिंग वाइपर, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, कनेक्ट-नेक्स्ट इंफोटेनमेंट सिस्टम बाय हरमन, मल्टी-ड्राइव मोड (ईको, सिटी, स्पोर्ट) शामिल हैं।
  • सेफ्टी के लिए इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, डुअल फ्रंट एयरबैग्स, हिल-होल्ड कंट्रोल, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम विद इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक डिस्ट्रीब्यूशन और रिवर्स पार्किंग सेंसर शामिल है।
  • इसमें दो इंजन ऑप्शन मिलेंगे। 1.2 लीटर, थ्री-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन 120 पीएस का पावर और 170 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है जबकि 1.5 लीटर डीजल इंजन 110 पीएस का पावर और 260 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।

2. होंडा WR-V

  • होंडा की स्पोर्टी क्रॉस-ओवर WR-V में भी सनरूफ मिल जाएगा। WR-V दो वैरिएंट SV और VX में उपलब्ध है और दोनों में ही पेट्रोल और डीजल इंजन के ऑप्शन मिल जाते हैं। लेकिन सनरूफ के लिए आपको VX ट्रिम खरीदना होगा। VX पेट्रोल-मैनुअल की कीमत 9.69 लाख रुपए है। डीजल वैरिएंट 10.99 लाख रुपए का है। (कीमतें दिल्ली एक्स-शोरूम)
  • इंजन की बात करें, तो VX पेट्रोल मैनुअल में 1199 सीसी का इंजन है, जो 6000 आरपीएम पर 66 पीएस और 4800 आरपीएम पर 110 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। जबकि डीजल में 1498 सीसी का इंजन मिलेगा, जो 3600 आरपीएम पर 73 पीएस का पावर और 1750 आरपीएम पर 200 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि पेट्रोल में 16.5 km/l और डीजल में 23.7 km/l का माइलेज मिलेगा।
  • सेफ्टी फीचर्स के तौर पर इसमें डुअल एयरबैग्स(स्टैंडर्ड), एबीएस विद ईबीडी (स्टैंडर्ड), इंजन इमोबिलाइजर, इंटेलीजेंट पेडल और ड्राइवर साइड विडों वन टच अप/डाउन विद पिंच गार्ड जैसे फीचर्स मिल जाते हैं।

3. फोर्ड ईकोस्पोर्ट

  • फोर्ड की पॉपुलर सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी ईकोस्पोर्ट में भी सनरूफ मिल जाता है। इसके कुल 6 ट्रिम (एम्बिएंट, ट्रेंड, थंडर, टाइटेनियम, टाइटेनियम प्लस और S) उपलब्ध हैं लेकिन सनरूफ के लिए इसका टाइटेनियम प्लस, थंडर या S ट्रिम खरीदना होगा।
  • टाइटेनियम प्लस पेट्रोल-मैनुअल की कीमत 10.66 लाख रुपए है जबकि पेट्रोल-ऑटोमैटिक की कीमत 11.56 लाख रुपए है। वहीं इसके डीजल-मैनुअल 11.16 लाख रुपए है। थंडर ट्रिम के पेट्रोल-मैनुअल की कीमत 10.66 लाख रुपए जबकि डीजल-मैनुअल की कीमत 11.16 लाख रुपए है। S ट्रिम के पेट्रोल-मैनुअल की कीमत 11.21 लाख रुपए है जबकि डीजल-मैनुअल की कीमत 11.71 लाख रुपए है। (सभी कीमतें दिल्ली एक्स-शोरूम)
  • पेट्रोल ट्रिम में 1496 सीसी का इंजन है, जो 122 पीएस पावर और 149 एनएम टॉर्क जनरेट करता है जबकि डीजल ट्रिम में 1498 सीसी का इंजन है, जो 100 पीएस पावर और 215 एनएम टॉर्क जनरेट करता है।

4. हुंडई वेन्यू

  • हुंडई की इस पॉपुलर सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी में भी इलेक्ट्रिक सनरूफ मिल जाता है। यह कुल चार (E, S, S+, SX) ट्रिम में उपलब्ध है लेकिन सनरूफ के लिए इसका SX ट्रिम खरीदना होगा।
  • कीमत की बात करें तो SX वैरिएंट के 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन की कीमत 9.84 लाख रुपए से शुरू हो जाती है, जो 1.5 लीटर डीजल इंजन SX(O) डुअल टोन (स्पोर्ट) के लिए 11.57 लाख रुपए तक जाती है। (कीमतें दिल्ली एक्स-शोरूम)

5. महिंद्रा XUV300

  • महिंद्रा की इस दमदार सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी में भी अफोर्डेबल कीमत में सनरूफ मिल जाता है। हालांकि कि चार ट्रिम {W4, W6, W8 और W8(O)} में उपलब्ध है लेकिन सनरूफ के लिए इसका टॉप W8(O) वैरिएंट खरीदना होगा। इसकी शुरुआती कीमत 9.90 लाख रुपए है, जो इंजन और ट्रांसमिशन के अनुसार 12.30 लाख रुपए तक जाती है। (कीमतें दिल्ली एक्स-शोरूम)
  • इसके 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन में 110 बीएचपी का पावर मिल जाता है जबकि डीजल इंजन में 115 बीएचपी का पावर मिल जाता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स समेत आटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी मिल जाता है।
  • कंपनी का कहना है कि यह सेगमेंट की पहली कार है, जिसमें फ्रंट पार्किंग सेंसर मिलता है। इसके साथ ही यह सेगमेंट की पहली कार है जिसमें सेफ्टी के लिए कुल 7 एयरबैग मिल जाते हैं। एबीएस विद ईबीडी सभी वैरिएंट में मिलता है जबकि ईएसपी (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम) टॉप वैरिएंट में सीमित है।

ये भी पढ़ सकते हैं
1. 155Kmph की रफ्तार से दौड़ने वाली कोना से लेकर सिंगल चार्ज में 95km तक चलने वाले चेतक तक, भारतीय सड़कों पर धूम मचा रहे हैं ये 7 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, कीमत एक लाख से शुरू

2. बजाज, टीवीएस और ओकिनावा को चुनौती देने, जल्द आ रहे हैं यामाहा और हुस्कवर्ना के इलेक्ट्रिक स्कूटर; भारत में ही होगी इनकी मैन्युफैक्चरिंग

3. क्रेटा, सेल्टोस और डस्टर को चुनौती देने आ रही हैं महिंद्रा की पांच SUV/MUV, इसमें कंपनी की सबसे सस्ती माइक्रो एसयूवी भी शामिल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हुंडई वेन्यू में भी इलेक्ट्रिक सनरूफ मिल जाता है। यह कुल चार (E, S, S+, SX) ट्रिम में उपलब्ध है लेकिन सनरूफ के लिए इसका SX ट्रिम खरीदना होगा।

अब स्मार्टफोन मार्केट में होगा मुकेश अंबानी का कब्जा? कंपनी इस साल के अंत तक उतारेगी 10 करोड़ सस्ते स्मार्टफोन; साथ में डेटा पैक भी मिलेगा September 09, 2020 at 04:00PM

अगर आपको सस्ते 4जी एंड्रॉयड स्मार्टफोन की तलाश है, तो जल्दी ही आपकी तलाश पूरी हो सकती है। दरअसल, सस्ते डेटा से टेलीकॉम सेक्टर में कब्जा जमाने के बाद अब मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज स्मार्टफोन मार्केट में अपनी पैठ बनाने की तैयारी कर ली है। खबर है कि रिलायंस जियो इसी साल दिसंबर तक या अगले साल की शुरुआत में देश में 10 करोड़ सस्ते 4जी स्मार्टफोन फोन मार्केट में उतार सकती है। साथ में कंपनी डेटा प्लान भी ऑफर कर सकती है।

गूगल के एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर बनेंगे ये फोन

ये फोन दिग्गज टेक कंपनी गूगल के एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर बने होंगे। बिजनेस स्टैंडर्ड ने सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में बताया है कि जियो का सस्ता 4जी एंड्रॉयड स्मार्टफोन गूगल की साझेदारी में लॉन्च होगा। इसी जुलाई माह में गूगल ने जियो में 4.5 बिलियन डॉलर निवेश का ऐलान किया था। तब जियो ने कहा था कि गूगल एक सस्ते एंड्रॉयड वर्जन पर काम कर रहा है और इसी वर्जन के साथ अपना फोन भी पेश करेगी।

चीनी स्मार्टफोन कंपनियों को देगी टक्कर

भारत में सस्ते स्मार्टफोन का बहुत बडा मार्केट है। ऐसे में मौजूदा समय में चीनी स्मार्टफोन शाओमी, रियलमी, ओप्पो और वीवो जैसी कंपनियों को जियो स्मार्टफोन से सीधे टक्कर मिलेगा। चीनी कंपनियों के अलावा सैमसंग के कारोबार भी प्रभावित होने की संभावना है। बता दें कि भारत में 2 बिलियन डॉलर के स्मार्टफोन मार्केट पर चीनी कंपनियों का कब्जा है।

रिलायंस का जियो फीचर फोन पहले से मार्केट में

रिलायंस ने 2017 में जियो फोन लॉन्च करने के साथ इस सेगमेंट में कदम रखा था। जियो फोन के अब 10 करोड़ से अधिक ग्राहक हैं, जिनमें से कई पहली बार इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले हैं। इसी साल जुलाई में खबर आई थी कि रिलायंस जियो, जियो फोन 5 पर काम कर रहा है। जियो फोन 5 भी एक फीचर फोन होगा और इसमें भी 4जी का सपोर्ट होगा। इसकी शुरुआती कीमत 399 रुपए तक हो सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रिलायंस जियो इसी साल दिसंबर तक या अगले साल की शुरुआत में देश में 10 करोड़ सस्ते 4जी स्मार्टफोन फोन मार्केट में उतार सकती है।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...