Tuesday, September 1, 2020

इस महीने लॉन्च हो सकते हैं, शाओमी की किफायती स्मार्टवॉच और सस्ता फिटनेस बैंड, जानें कीमत और फीचर्स August 31, 2020 at 08:19PM

पिछले साल के अंत में, शाओमी ने अपने घरेलू बाजार में कई स्मार्टवॉच लॉन्च कीं। एमआई वॉच एक पूर्ण विकसित वियर ओएस बेस्ड वॉच थी, जबकि एमआई वॉच रिवॉल्व एक स्टाइलिश राउंड डिस्प्ले वाला एक वाटर-डाउन वैरिएंट था। चूंकि भारत में वियरेबल कैटेगरी काफी तेजी से उभर रही है, ऐसे में शाओमी अब इन स्मार्टवॉच को भारतीय बाजार में लाने की तैयारी करती नजर आ रही है। लीक में यह जानकारी भी मिलती है कि इन स्मार्टवॉच के साथ एमआई बैंड 5 भी लॉन्च किया जाएगा।

91Mobiles की एक रिपोर्ट के अनुसार, टिप्सटर इशान अग्रवाल ने हिंट दिया है कि शाओमी दो वियरेबल डिवाइस भारतीय बाजार में उतारने की योजना बना रही है। इसमें एमआई बैंड 5 पिछले साल से लॉन्च हुए एमआई बैंड 4 का किफायती अपग्रेड वर्जन के रूप में नजर आ रहा है। दूसरी ओर, एमआई वॉच रिवॉल्व एक प्रॉपर स्मार्टवॉच है जिसमें एक बड़ा डिस्प्ले और बहुत सारी स्मार्ट फंक्शन्स देखने को मिलेंगे। फिलहाल कंपनी ने इसके सटीक लॉन्चिंग डेट के बारे में जानकारी नहीं दी है।

उन्होंने कहा कि शाओमी के मनु जैन ने ट्विटर पर अपने इन 'किलर न्यू प्रोडक्ट' को टीज किया है। इसलिए उम्मीद की जा सकती है कि शाओमी के ये वियरेबल डिवाइस सितंबर में लॉन्च हो सकते हैं। शाओमी प्रोडक्ट होने के नाते यह वियरेबल्स, बाजार में मौजूद अन्य वियरेबल्स की तुलना में काफी किफायती हो सकते हैं।

एमआई वॉच रिवॉल्व और एमआई बैंड 5 में क्या होगा खास

  • एमआई वॉच रिवॉल्व, शाओमी की एक नई प्रोडक्ट कैटेगरी है। चीन में इसे कई सारे हेल्थ सेंट्रिक फीचर्स और स्टाइलिश डिजाइन के साथ एक सस्ती स्मार्टवाच के तौर पर लॉन्च किया गया है। एमआई वॉच के विपरीत, रिवॉल्व शाओमी के कस्टम ओएस वर्जन पर काम करती है। इसमें 454x454 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ एक बड़ा 1.3 इंच सर्कुलर AMOLED डिस्प्ले है। स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं को ट्रैक करने के लिए इसमें एक हार्ट रेट ट्रैकर और जीपीएस ऑनबोर्ड है। कंपनी का दावा है कि एक चार्ज पर यह 14 दिनों तक चलती है।
  • भारत में, एमआई वॉच रिवॉल्व को 10 हजार रुपए से कम कीमत में लॉन्च किया जाएगा, जो बाजार में मौजूद अन्य वियरेबल्स को चुनौती देगी। यह अमेजफिट और कुछ अन्य कंपनियों के वर्चस्व वाला एक स्थान है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में एमआई वॉच रिवॉल्व की कीमत लगभग 6,000 रुपए हो सकती है। इसे फिटनेस ट्रैकर एमआई बैंड सीरीज के अपग्रेड के तौर पर देखा जा रहा है।
  • एमआई बैंड की बात करें तो, नया एमआई बैंड 5 पुराने मॉडल के पुराने डिज़ाइन को बरकरार रखता है लेकिन इसे कहीं और अपग्रेड करता है। ट्रैकर में थोड़ा बड़ा 1.1 इंच का AMOLED डिस्प्ले है और यह 11 स्पोर्ट्स मोड ट्रैकिंग के साथ आता है। नए बैंड में एनएफसी है और एक नया चार्जर मैकेनिज्म है। इसलिए, यूजर्स को चार्जिंग के लिए स्ट्रैप से इसे पॉप-आउट नहीं करना होगा। एमआई बैंड 5 की कीमत 2,000 रुपए की रेंज में होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ सकते हैं...

1. अब दोस्तों को बिंदास होकर दें अपना फोन! आपकी मर्जी के बिना कोई नहीं देख पाएगा फोटो और वीडियो; बस एक बार ऑन करनी होगी ये सेटिंग

2. तो इस फेस्टिव सीजन लॉन्चिंग के लिए तैयार हैं टोयोटा अर्बन क्रूजर से लेकर नई i20 तक ये 5 कारें, आप किसे खरीदना चाहेंगे?

3. हुंडई और किआ को चुनौती देने भारत आ रही हैं जर्मन कंपनी की 7 कारें, देखें आपके लिए कौन सी बेहतर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में एमआई वॉच रिवॉल्व की कीमत लगभग 6,000 रुपए हो सकती है तो एमआई बैंड 5 की कीमत 2,000 रुपए की रेंज में होने की उम्मीद है।

सैमसंग ने गैलेक्सी M51 को लिस्टेड किया, इसमें 7000mAh की बैटरी और 6.7-इंच की बड़ी स्क्रीन August 31, 2020 at 07:19PM

कोरियन कंपनी सैमसंग भारतीय बाजार में सबसे पावरफुल बैटरी वाला गैलेक्सी M51 स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है। कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन को लिस्टेड किया है। फोन में पंच होल डिस्प्ले के साथ 7,000mAh की बैटरी मिलेगी। ये 25 वॉट की चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

कंपनी इस फोन का टीजर अमेजन पर भी कर चुकी है। खबरों की मानें, तो ये स्मार्टफोन सितंबर के दूसरे सप्ताह में लॉन्च हो सकता है। अभी इसे कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के साथ नोटिफिकेशन ऑन कर सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्स M51 की कीमत
सैमसंग गैलेक्सी M51 फोन को जर्मनी में लॉन्च कर चुकी है। वहां की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक इस फोन की कीमत EUR 360 (करीब 31,500 रुपए) है। फोन में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया है। वहां इसे ब्लैक और व्हाइट कलर में लॉन्च किया गया है। भारतीय बाजार में इसे 25,000 से 30,000 रुपए के करीब लॉन्च किया जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी M51 का स्पेसिफिकेशन
जर्मनी में लॉन्च हुए फोन में 6.7-इंच फुल-HD+ सुपर AMOLED+ इनफिनिटी-O डिस्पेल दिया है। डिस्प्ले के सेंटर में पंच-होल दिया है, जहां पर सेल्फी कैमरा को फिक्स किया गया है। फोन में ऑक्टो-कोर प्रोसेसर दिया है। हालांकि, कंपनी ने चिपसेट के नाम की जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर दिया है। फोन में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया है। स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। फोन एंड्रॉयड 10 बेस्ड वनयूआई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें क्वाड रियर कैमरा दिया है। फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल कैमरा दिया है। फोन में 7,000mAh की बैटरी दी है, जो 25 वॉट की क्विक-चार्जिंग को सपोर्ट करती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ये स्मार्टफोन सितंबर के दूसरे सप्ताह में लॉन्च हो सकता है

तो इस फेस्टिव सीजन लॉन्चिंग के लिए तैयार हैं टोयोटा अर्बन क्रूजर से लेकर नई i20 तक ये 5 कारें, आप किसे खरीदना चाहेंगे? August 31, 2020 at 05:42PM

भारत में दिवाली का त्यौहार काफी शुभ होता है और ग्राहक आमतौर पर दिवाली या धनतेरस पर सभी बड़ी खरीदारी करते हैं। इसमें वाहन खरीद भी शामिल है, और कंपनियों की भी आमतौर पर इस समय बिक्री में भारी वृद्धि होती है। ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए, कार निर्माता आम तौर पर दिवाली के समय अपनी कुछ महत्वपूर्ण कार लॉन्च की शुरुआत करते हैं, जिससे वाहन को शुरुआती बिक्री में बढ़ावा मिलता है।
इस वर्ष भी फेस्टिव सीजन के दौरान बड़े पैमाने पर कारें लॉन्च होने वाली हैं, जिनमें नई-जनरेशन मॉडल के साथ-साथ पूरी तरह से नई कारें भी शामिल हैं। अगर आप नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो पांच ऐसी कारों की लिस्ट तैयार की है, जो फेस्टिव सीजन के दौरान लॉन्च होने वाली हैं...

1. किआ सोनेट

  • भारतीय बाजार के लिए किआ की पहली सब-4-मीटर क्रॉसओवर एसयूवी सितंबर में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह से तैयार है और ग्राहक पहले से ही इस बुक करने के लिए शोरूम पहुंचना शुरू हो गए हैं। कार में एग्रेसिव एक्सटीरियर और लग्जरी इंटीरियर देखने को मिलेगा। इसमें कई प्रीमियम फीचर्स भी मिलते हैं, जैसे 10.25-इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, डिजिटल स्पीडो-कंसोल, साउंड मूड लाइटिंग, कनेक्टेड कार टेक आदि।
  • सोनट में तीन इंजन ऑप्शन हैं, जिसमे दो पेट्रोल और एक डीजल है। पेट्रोल इंजन ऑप्शन में 1.2-लीटर पेट्रोल (83 पीएस/114 एनएम) है जिसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। वहीं, दूसरा 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल (120 पीएस/171 एनएम) शामिल हैं जिसे 6-स्पीड iMT और 7-स्पीड DCT के साथ जोड़ा गया है। डीजल में 1.5-लीटर इंजन मिलेगा जो दो- (100 पीएस/240 एनएम) 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और (115 पीएस/250 एनएम) 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलेंगे।

2. टोयोटा अर्बन क्रूजर

  • टोयोटा अर्बन क्रूजर भी प्रतिस्पर्धी सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में एंट्री करने के लिए तैयार है। छोटी टोयोटा क्रॉसओवर वास्तव में मारुति विटारा ब्रेजा का एक रिबैज्ड वर्जन है। री-डिज़ाइन किए गए फ्रंट एंड के अलावा, टोयोटा ने इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर को मारुति ब्रेजा की तरह ही डिजाइन किया है। इसे प्रीमियम व्हीकल के रूप में सितंबर में लॉन्च किया जाएगा।
  • टोयोटा अर्बन क्रूजर को पॉवर देना 1.5-लीटर, इनलाइन-4 पेट्रोल इंजन होगा। यह 105 पीएस का मैक्सिमम पावर और 138 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करेगा। फ्यूल एफिशिएंसी को बूस्ट करने के लिए इसमें माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम भी मिलेगा। 5-स्पीड मैनुअल स्टैंडर्ड के रूप में उपलब्ध होगा, जबकि 4-स्पीड ऑटो गियरबॉक्स ऑप्शनल मिलेगा।

3. नेक्स्ट जनरेशन महिंद्रा थार

  • नेक्स्ट-जनरेशन महिंद्रा थार भारत में 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) को लॉन्च होगी। अनावरण होने के बाद से ही यह काफी सुर्खियों में है। देशभर में प्रशंसक और संभावित खरीदार इसे खरीदने के लिए उत्सुक हैं। थार को अधिकतम ऑफ-रोड क्षमता के लिए डिज़ाइन किया गया है, लेकिन आराम और सुविधा के मामले में भी ग्राहको को समझौता नहीं करना पड़ेगा।
  • थार दो इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है, जिसमें एक 2.0-लीटर पेट्रोल और एक 2.2-लीटर डीजल इंजन है। पेट्रोल इंजन 150 पीएस पावर और 320 एनएम टॉर्क जनरेट करता है, जबकि डीजल इंजन 130 पीएस और 320 एनएम टॉर्क जनरेट कर सकता है। दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस होंगे। एसयूवी में लो-रेशो गियरबॉक्स के साथ एक फोल-व्हील-ड्राइव सिस्टम भी मिलता है।

4. नेक्स्ट जनरेशन हुंडई i20

  • हुंडई भारत में नेक्स्ट-जनरेशन i20 हैचबैक की टेस्टिंग कर रही है। टेस्टिंग के दौरान इसे कई बार स्पॉट किया जा चुका है, जो नीयर-प्रोडक्शन मॉडल प्रतीत होता है। कार में कई नए फीचर्स और टेक्नोलॉजी के साथ-साथ आउटगोइंग मॉडल की तुलना में पूरी तरह से नया स्वरूप दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे दिवाली के आस पास लॉन्च किया जा सकता है।
  • नेक्स्ट-जनरेशन हुंडई i20 को तीन इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। पहला 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन (83 पीएस/114 एनएम) होगा, जिसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स (CVT ऑप्शनल हो सकता है) के साथ जोड़ा गया है। दूसरा 1.5-लीटर टर्बो-डीजल इंजन (100 पीएस/240 एनएम) होगा, जिसे 6-स्पीड मैनुअल के साथ जोड़ा गया है। और तीसरा 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन (120 पीएस/171 एनएम) होगा, जिसे 6-स्पीड मैनुअल (7-स्पीड DCT ऑप्शनल हो सकता है) के साथ उपलब्ध होगा।

5. नेक्स्ट जनरेशन मारुति सुजुकी सेलेरियो

  • नेक्स्ट जनरेशन मारुति सुजुकी सेलेरियो को भी भारत में की बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। उम्मीद है कि जल्द ही यह भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उतारा जाएगा। सूत्रों के अनुसार, नई सेलेरियो को उसी हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा जो वैगन-आर और स्विफ्ट की तरह मारुति की अन्य हैचबैक को भी देखने को मिलता है। नेक्स्ट-जनरेशन मॉडल, आउटगोइंग मॉडल की तुलना में बड़ा और स्पेशियस होने की उम्मीद है।
  • फ्रेश एक्सटीरियर स्टाइलिंग के अलावा, उम्मीद है कि नई सेलेरियो का इंटीरियर भी पूरी तरह से नया होगा। इसमें 1.0-लीटर, इनलाइन-3 इंजन मिल सकता है, जो 68 पीएस का पावर और 90 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करेगा। हो सकता है कि मारुति इसमें 1.2-लीटर, इनलाइन-4 पेट्रोल इंजन (83 पीएस और 113 एनएम टॉर्क) भी कुछ चुनिंदा ट्रिम लेवल्स में उपलब्ध करा सकती है। ट्रांसमिशन ऑप्शन में 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT शामिल होंगे।

ये भी पढ़ सकते हैं...

1. हुंडई और किआ को चुनौती देने भारत आ रही हैं जर्मन कंपनी की 7 कारें, देखें आपके लिए कौन सी बेहतर

2. फैमिली के साथ कर रहे हैं सफर और गाड़ी हो जाए पंचर, तो अब नो टेंशन! इस छोटे से गैजेट से दूर होगी परेशानी, मिनटों में टायर कर देगा पहले जैसा

3. आपकी सेकंड हैंड कार एक्सीडेंटल तो नहीं! ऐसे करें पहचान; पुरानी कार खरीदते समय इन 7 बातें का ध्यान रखें, पछताना नहीं पडे़गा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हुंडई भारत में नेक्स्ट-जनरेशन i20 की टेस्टिंग कर रही है, टेस्टिंग के दौरान इसे कई बार स्पॉट किया जा चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे दिवाली के समय लॉन्च किया जा सकता है।

अब दोस्तों को बिंदास होकर दें अपना फोन! आपकी मर्जी के बिना कोई नहीं देख पाएगा फोटो और वीडियो; बस एक बार ऑन करनी होगी ये सेटिंग August 31, 2020 at 04:30PM

अक्सर कई लोग हमारा फोन मांग लेते हैं और जिस काम के लिए फोन लेते हैं उसे छोड़कर दूसरी चीजें (जैसे फोटो-वीडियो) खंगालने लगते हैं, ऐसे में अगर किसी को फोन देते वक्त यह डर बना रहता है कि कोई आपका पर्सनल डेटा न देख ले या आपका निजी डेटा किसी गलत हाथ में न लग जाए, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है।
हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों या अन्य किसी व्यक्ति को बिंदास होकर फोन दे सकेंगे। आपके फोटो-वीडियो न सिर्फ सुरक्षित रहेंगे बल्कि आप जो ऐप खोल कर देंगे, दूसरा यूजर उसके अलावा कुछ भी एक्सेस नहीं कर पाएगा। अगर वो देखने की कोशिश भी करता है, तो तमाम कोशिशें करने के बाद थक-हार कर आपका फोन वापस लौटा देगा।

तो चलिए शुरू करते हैं....

1. सबसे पहले फोन की सेटिंग्स (Settings) में जाएं।

2. सेटिंग्स में जाने के बाद सिक्योरिटी (Security) पर क्लिक करें। नोट- कुछ फोन्स में यह Biomertrics And Security नाम से भी हो सकता है।

3. सिक्योरिटी में जाकर स्क्रीन पिनिंग (Screen Pinning) ऑप्शन देखें। नोट- कुछ फोन्स में स्क्रीन पिनिंग ऑप्शन, Others Security Settings में जाकर ढूंढा जा सकता है।

4. 'स्क्रीन पिनिंग' ऑप्शन ढूंढ पर उसे ऑन कर दें। साथ ही 'Lock The Device When Screen Pinning is Cancelled' या 'Ask For Patten Before Unpinning' ऑप्शन भी ऑन कर दें।

5. इसके बाद रिसेंट बटन को क्लिक कर, जिस ऐप को दिखना चाहते हैं, उसके आइकन पर या उसके सेटिंग पर क्लिक करें।

6. क्लिक करते ही पिन दिस ऐप (Pin This App) का ऑप्शन सामने आएगा, उस पर भी क्लिक करें।

7. पिन कर क्लिक करते ही 'स्क्रीन इज लॉक' का मैसेज दिखाई देगा। इसका मतलब यह है कि उस ऐप के अलावा अन्य व्यक्ति कुछ और नहीं कर पाएगा। बैक, मेन्यू समेत सभी बटन इन-एक्टिव हो जाएंगे। इस स्थिति में अगर कोई कॉल आता है वो वह बैक स्क्रीन पर बजता रहेगा, यूजर उसे रिसीव नहीं कर पाएगा। अगर फोन लॉक भी करता है, तो अनलॉक करने पर वापस उसे वहीं स्क्रीन दिखाई देगी।

इसे हटाने का तरीका क्या है
8. इस सेटिंग से बाहर निकलने के लिए, यूजर रिसेंट बटन और बैक बटन, दोनों को एक साथ दबाए। ऐसे करने से फोन लॉक स्क्रीन पर चला जाएगा। उसके बाद यूजर पैटर्न, पासवर्ड, पिनकोड (जिस भी तरीके से फोन लॉक किया हो) डालकर फोन अनलॉक कर सकेगा। ऐसे करने से फोन वापस मेन स्क्रीन पर चला जाएगा।

ये भी पढ़ सकते हैं....

1. सैर पर निकले हैं और बॉस का फोन आ गया तो टेंशन न लें! क्योंकि फोन से ही लैपटॉप एक्सेस कर निपटा सकेंगे जरूरी काम, फॉलो करें ये सिंपल स्टेप्स

2. आपके बोलने भर से काम करेंगे 13 हजार रुपए से कम के ये 7 टीवी, साउंड इतना दमदार की होम थिएटर की कमी महसूस नहीं होगी

3. फैमिली के साथ कर रहे हैं सफर और गाड़ी हो जाए पंचर, तो अब नो टेंशन! इस छोटे से गैजेट से दूर होगी परेशानी, मिनटों में टायर कर देगा पहले जैसा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
How To Use Screen Pining| Now Give your Phone to Friends Without Any Fear! No One Will Be Able To See Your Personal Photos and Videos without your Permission; This Screen Pining setting has to be turned on just once
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...