फेसबुक ने भारत में न्यूज सर्विस 'फेसबुक न्यूज' को जल्द लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। भारत के अलावा ये सर्विस फ्रांस, जर्मनी, यूके और ब्राजील में भी लॉन्च की जाएगी। बता दें कि अमेरिका में पिछले साल ही 'फेसबुक न्यूज' को लॉन्च कर दिया गया था। कंपनी न्यूज कंटेंट और रिपोर्टिंग के लिए पब्लिशर को पेमेंट भी करेगी।
30 करोड़ से ज्यादा यूजर्स
पिछले दिनों फेसबुक पर आरोप लगे थे कि कंपनी अपने प्लेटफॉर्म पर बीजेपी का पक्ष ले रही है। इसे बाद कंपनी ने अपना पक्ष रखा और स्पष्टीकरण देते हुए कहा था कि भारत में ऐसे सभी कंटेंट को अपने प्लेटफॉर्म से हटा रही है और हटाती रहेगी जिससे धार्मिक भावनाओं का उत्पीड़न होता है। बता दें कि भारत में फेसबुक के करीब 30 करोड़ यूजर्स हैं।
मीडिया स्टैंडर्ड में नैतिक मानकों' पर चर्चा
सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय स्थायी समिति ने सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के कथित दुरुपयोग पर चर्चा करने के लिए 2 सितंबर को फेसबुक को तलब किया है। 1 सितंबर की बैठक के लिए संचार और गृह मामलों के मंत्रालयों के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय, न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया और प्रसार भारती के प्रतिनिधियों को 'मीडिया स्टैंडर्ड में नैतिक मानकों' पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया गया है।
केंद्र सरकार टू व्हीलर्स पर जीएसटी दर को कम करने पर विचार कर रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) काउंसिल टू-व्हीलर वाहनों पर टैक्स की दरों पर ध्यान देगी। उन्होंने कहा कि ऑटो इंडस्ट्री की जीएसटी रेट को कम करने की मांग पर ध्यान दिया जाएगा। यह बात भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के साथ हुई बैठक में सीतारमण ने कही।
टू-व्हीलर पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगता है
जीएसटी घटाने के सुझाव पर वित्त मंत्री ने कहा कि ये वास्तव में एक अच्छा सुझाव है, इसे GST काउंसिल की बैठक में उठाया जाएगा, क्योंकि टू-व्हीलर न तो लग्जरी आइटम है और न ही नुकसानदेह आइटम। इस वक्त टू-व्हीलर पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगता है। सीआईआई की तरफ से कहा गया कि वित्त मंत्री ने भरोसा दिया कि इंडस्ट्री की ओर से दिया गया ये एक बेहतर सुझाव है, इसलिए टू-व्हीलर की GST दरों में बदलने के बारे में सोचा जाएगा।
फेस्टिव सीजन में बिक्री में आएगी तेजी
बता दें कि कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन की वजह से ऑटो इंडस्ट्री की रफ्तार थम सी गई थी। वहीं, अब ऑटो कंपनियां फेस्टिव सीजन का पूरा फायदा उठाना चाहेंगी।
फेस्टिव सीजन आने वाला है। ऐसे में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान के बाद ये माना जा रहा है कि त्योहारों से पहले टू-व्हीलर्स सस्ते हो सकते हैं। वाहन सस्ते होने के बाद इनकी मांग में तेजी आएगी।
कोरोना महामारी के बीच ऑटो कंपनियां बाइक्स और स्कूटर के नए मॉडल और वैरिएंट लॉन्च कर रही हैं। हालांकि, अब इनकी कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हीरो और महिंद्रा जैसी कंपनियों ने अपनी बाइक के वैरिएंट महंगे कर दिए हैं, तो दूसरी तरफ टीवीएस ने अपने स्मॉल स्कूटर की कीमतें बढ़ा दी हैं। तो चलिए जल्दी से चेक करते हैं इनकी नई कीमतें...
महिंद्रा मोजो 300 ABS (2020)
महिंद्रा की इस बाइक में 284.72cc का लिक्विड-कूल्ड, DOHC इंजन दिया है। जिसका पावर 25 bhp और टॉर्क 26 Nm है। इस इंजन को 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ लैस किया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) दिया है। यानी बाइक के फ्रंट व्हील में 320mm और रियर व्हील में 240mm का डिस्क ब्रेक एबीएस के साथ मिलेगा।
बाइक की वैरिएंट वाइज कीमतें
वैरिएंट
वैरिएंट
BS6 मोजो 300 ब्लैक पर्ल
1,99,900 रुपए
BS6 मोजो 300 ग्रेनेट ब्लैक
2,06,000 रुपए
BS6 मोजो 300 रेग अगेट
2,11,000 रुपए
BS6 मोजो 300 रुबी रेड
2,11,000 रुपए
6 हीरो HF डीलक्स
हीरो की पॉपुलर बाइक HF डीलक्स अब BS6 इंजन के साथ आ रही है, लेकिन ग्राहकों को अब ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। इस बाइक में 100cc का इंजन दिया है। जिसका पावर 8 bhp और टॉर्क 8 Nm है। कंपनी ने इसमें i3S आइडल स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम का इस्तेमाल किया है। ये फ्लूल सेविंग का काम करता है। इंजन को 4 स्पीड गियर-बॉक्स से जोड़ा गया है। सेफ्टी के लिए इसमें ड्रम ब्रेक दिए हैं।
बाइक की वैरिएंट वाइज कीमतें
वैरिएंट
एक्स-शोरूम कीमत
HF डीलक्स किक स्टार्ट (स्पोक्स)
48,000 रुपए
HF डीलक्स किक स्टार्ट (अलॉय)
49,000 रुपए
HF डीलक्स सेल्फ स्टार्ट
57,175 रुपए
HF डीलक्स सेल्फ स्टार्ट ऑल-ब्लैक
57,300 रुपए
HF डीलक्स सेल्फ स्टार्ट i3S
58,500 रुपए
TVS स्कूटी पैप
टीवीएस ने अपने इस स्मॉल स्कूटर में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किए है, इसके बाद भी कीमत को बड़ा दिया है। इसमें 87.8cc, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया है, जो 5.36hp का पावर और 6.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें ऑटोमैटिक गियर बॉक्स दिया है। हालांकि, BS4 इंजन की तुलना में इसका पावर और टॉर्क ज्यादा गया है।
यह समय स्मार्ट टीवी का है और इनका क्रेज दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि कई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जैसे रियलमी, नोकिया, मोटोरोला, वनप्लस और शाओमी भी स्मार्ट टीवी सेगमेंट में एंट्री कर चुकी हैं। अगर आप भी अपने पुराने टीवी से बोर हो गए और घर में नया स्मार्ट टीवी लाने का प्लान बना रहे हैं, जो आपके बोलने भर से काम करें, वो भी बेहद मामूली से बजट में। तो हमने ऐसे टीवी की लिस्ट तैयार की है, जो 13 हजार से भी कम कीमत में उपलब्ध है....
1. कोडक LED स्मार्ट टीवी
32” मॉडल कीमत: 11499 रुपए
फ्लिपकार्ट पर कोडक का 32 इंच स्मार्ट टीवी 12 हजार से भी कम कीमत में उपलब्ध है। इसे फेडरल बैंक डेबिट कार्ड से खरीदने पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है। टीवी के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 32 इंच का एचडी रेडी डिस्प्ले मिलेगा, जो इस बजट से हिसाब से बढ़िया है।
इसमें डिज्नी प्लस हॉट स्टार और यूट्यूब जैसे ऐप्स का सपोर्ट मिल जाता है। खास बात यह है कि इसमें गूगल असिस्टेंट भी है, यानी आप आवाज से टीवी कंट्रोल कर सकेंगे। इसके साथ ही इसमें बिल्ट-इन क्रोमकास्ट मिलता है, यानी फोन की स्क्रीन टीवी पर शेयर कर सकेंगे। टीवी में कुल 24 वॉट का साउंड आउटपुट है, जो आपको होम थिएटर जितना साउंड तो नहीं देगा लेकिन उसकी कमी भी महसूस नहीं होने देगा।
2. थॉमसन 9A सीरीज
32” मॉडल कीमत: 11499 रुपए
थॉमसन का यह स्मार्ट टीवी भी 13 हजार से कम के बजट में खरीदा जा सकता है। इसमें भी 32 इंच का एचडी रेडी डिस्प्ले मिलेगा। फ्लिपकार्ट पर फेडरल बैंक डेबिट कार्ड से टीवी खरीदने पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 5% का अनलिमिटेड कैशबैक भी मिल रहा है।
टीवी में 60 हर्ट्ज रिफ्रेश्ड रेट वाला एचडी रेडी (1366x768 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह भी एंड्रॉयड बेस्ड टीवी है इसलिए इसमें गूगल प्ले एक्सेस करने कर अपना पसंदीदा ऐप इंस्टॉल करने की सुविधा मिलेगी।
इसमें भी गूगल असिस्टेंट, बिल्ट-इन क्रोमकास्ट जैसे फीचर्स मिल जाते हैं। टीवी में हाई बेस स्पीकर्स दिए गए हैं, जो कुल 24 वॉट का साउंड आउटपुट देता है। इसके रिमोट में ओटीटी प्लेटफार्म्स और वॉयस असिस्टेंट के लिए डेडिकेटेड बटन मिल जाती हैं।
3. सैनसुई LED स्मार्ट टीवी
32” मॉडल कीमत: 11999 रुपए
सैनसुई के इस टीवी को भी 13 हजार से कम बजट में खरीदा जा सकता है। लेकिन इस बजट में ज्यादातर एचडी रेडी डिस्प्ले वाली टीवी ही मिलेंगे। फ्लिपकार्ट से खरीदने पर इस पर भी फेडरल बैंक डेबिट कार्ड से खरीदी करने पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
टीवी में कई स्मार्ट फीचर्स मिल जाते हैं, जैसे इसमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो जैसे ओटीटी प्लेटफार्म का सपोर्ट मिल जाता है, जिन्हें एक्सेस करने के लिए रिमोट में डेडिकेटेड बटन मिलेगी।
टीवी लाइनक्स ओएस पर बेस्ड है और इसमें स्क्रीन मिररिंग का ऑप्शन भी मिल जाएगा यानी फोन की स्क्रीन को टीवी पर शेयर कर सकेंगे। टीवी में 20 वॉट का साउंट आउटपुट मिलेगा। इसमें बॉडी पर थोड़े बेजल्स जरूर मिलेंगे।
4. सैमसंग LED टीवी
32” मॉडल कीमत: 12499 रुपए
13 हजार रुपए के बजट में सैमसंग के इस टीवी को भी खरीदा जा सकता है। इसमें 60 हर्ट्स रिफ्रेश्ड रेट के साथ 32 इंच का एचडी रेडी डिस्प्ले मिलेगा। फ्लिपकार्ट इस पर भी कई तरह के डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
टीवी में 20 वॉट का साउंड आउटपुट मिल जाएगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 2 एचडीएमआई पोर्ट और 1 यूएसबी पोर्ट मिल जाएगा। चूंकि यह स्मार्ट टीवी नहीं है इसलिए इसमें नेटफ्लिक्स, यूट्यूब और डिज्नी हॉट स्टार जैसे ओटीटी ऐप्स का सपोर्ट नहीं मिलेगा। इसलिए इसे खरीदने से पहले एक बार अच्छे से सोच लें।
5. रियलमी स्मार्ट टीवी
32” मॉडल कीमत: 12999 रुपए
कंपनी ने हाल ही में अपने स्मार्ट टीवी को लॉन्च किया है। यह कंपनी का पहला स्मार्ट टीवी है। इसकी शुरूआती कीमत 12999 रुपए है, जो 32 इंच डिस्प्ले मॉडल की कीमत है। अगर 13 हजार रुपए का टाइट बजट है, तो आपके पास 32 इंच मॉडल खरीदाने का ही विकल्प है।
टीवी में बेजल लेस अल्ट्रा बाइट एलईडी डिस्प्ले, क्रोमकास्ट बूस्ट पिक्चर इंजन, 24 वॉट स्टीरियो साउंड आउटपुट, वन-टच गूगल असिस्टेंट और बिल्ट-इन क्रोमकास्ट के साथ नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और यूट्यूब समेत कई ओटीटी ऐप्स का सपोर्ट मिल जाता है। टीवी पर एक लाख से ज्यादा घंटे का कंटेंट मिलेगा। इसके साथ आपको वन-टच रिमोट कंट्रोल मिलता है, जिसमें ओटीटी प्लेटफार्म्स के लिए शॉर्ट-कट बटन दी गई हैं। टीवी में 3 HDMI पोर्ट और 2 USB पोर्ट मिल जाते हैं।
शाओमी का यह टीवी काफी समय से बाजार में मौजूद है। इसमें अल्ट्रा बाइट एचडी रेडी डिस्प्ले मिलेगा। हालांकि इसके चारों तरफ आपको थोड़े बेजल देखने को मिलेंगे। इसमें पैचवॉल इंटरफेस मिलेगा। कंपनी का दावा है कि इसमें यूजर्स को 7 लाख से ज्यादा घंटे का कंटेंट मिलेगा।
टीवी में 1 जीबी रैम, 8 जीबी स्टोरेज के साथ 10 वॉट के दो स्पीकर्स दिए गए हैं यानी कुल 20 वॉट का साउंड आउटपुट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें भी 3 HDMI पोर्ट और 2 USB पोर्ट मिलते हैं। यह एंड्रॉयड बेस्ड टीवी है इसमें आप प्ले स्टोर एक्सेस कर पाएंगे, साथ ही इसमें गूगल-असिस्टेंट और बिल्ट-इन क्रोमकास्ट का फीचर भी मिल जाता है।
7. Vu प्रीमियम स्मार्ट टीवी
32” मॉडल कीमत: 12999 रुपए
यह ब्रांड भी अपने स्मार्ट टीवी के लिए काफी पॉपुलर है। 13 हजार के बजट में इसका भी 32 इंच एचडी रेडी स्मार्ट टीवी खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट पर भी फेडरल बैंक डेबिट कार्ड से खरीदी करने पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। टीवी में 60 हर्ट्स रिफ्रेश्ड रेट के साथ एचडी रेडी डिस्प्ले मिलेगा। यह एंड्रॉयड बेस्ड टीवी है इसलिए इसमें ओटीटी ऐप्स, गूगल असिस्टेंट, बिल्ट-इन क्रोमकास्ट का सपोर्ट मिलेगा।
टीवी में कुल 20 वॉट का साउंड आउटपुट मिलेगा। इसमें 7 तरह के पिक्चर मोड मिलते है, जिसमें क्रिकेट मोड, गेम मोड, पीसी मोड समेत कई तरह के मोड शामिल हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 2 एचडीएमआई पोर्ट और 2 यूएसबी पोर्ट मिलते हैं। इसके रिमोट में ओटीटी प्लेटफार्म और गूगल प्ले स्टोर एक्सेस करने के लिए शॉर्ट-कट की मिल जाते हैं।