दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में शामिल गूगल की कई सर्विस दुनियाभर में डाउन हो गई हैं। कंपनी की जीमेल सर्विस और गूगल ड्राइव सर्विस दुनियाभर में डाउन हो गई है। जिसके चलते यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। जीमेल पर फाइल अटैचमेंट की सबसे ज्यादा समस्या सामने आ रही है।
गूगल की इन दोनों सर्विस में समस्या डेस्कटॉप के साथ ऐप्स पर भी आ रही है। कंपनी ने भी इस बात की पुष्टि की है। इस संबंध में ट्विटर पर पिछले एक घंटे में हजारों यूजर्स ने शिकायत दर्ज की है।
अटैचमेंट की समस्या
बुधवार, 19 अगस्त से ही जीमेल पर फाइल अटैच नहीं हो रही। यह बार-बार जंप कर रही है और फिर से अटैच होने लगती है। यह समस्या आज भी बनी हुई है।
गूगल ने जांच शुरू की
इधर, कंपनी ने इस समस्या की जांच शुरू कर दी है। उसने बताया कि गूगल मीट, गूगल वॉइस और गूगल डॉक्स पर आ रही परेशानियों के आधार पर अपडेट शुरू कर दिया गया है। उधर, कई यूजर्स ने यूट्यूब पर वीडियो अपलोड नहीं होने की शिकायत भी की है।
महंगाई के इस दौर में हर कोई ऐसी बाइक चाहता है जिसका माइलेज ज्यादा से ज्यादा हो। यानी एक लीटर पेट्रोल में ये 100 किलोमीटर तक दौड़ जाएं। कई ऑटो कंपनियां इस बात का दावा भी करती हैं कि उनकी बाइक 90 से 95 किलोमीटर का माइलेज देती हैं। हम यहां आपको देश की ऐसी ही 5 बाइक के बारे में बता रहे हैं।
इन बाइक के इंजन का पावर होता है कम
जिन बाइक्स का माइलेज ज्यादा होता है उनके इंजन का पावर थोड़ा सा कम होता है। यानी इनमें 100cc से 110cc तक का इंजन मिलता है। इंजन का पावर कम होने से फ्यूल कंजप्शन कम होता है। जिसके चलते माइलेज बेहतर हो जाता है। इन बाइक की कीमत 43 हजार से लेकर 63 हजार रुपए तक की रेंज में है। वहीं, दूसरी स्पोर्ट बाइक या सुपर बाइक की कीमत 70 से 75 हजार रुपए से लेकर लाखों रुपए तक होती हैं। यानी ये उन बाइक्स की तुलना में सस्ती भी हैं। तो चलिए जल्दी से जानते हैं इन बाइक्स के बारे में...
TVS स्पोर्ट: माइलेज की कैटेगरी में सबसे ऊपर टीवीएस स्पोर्ट्स बाइक का नाम शामिल है। कंपनी का ऐसा दावा है कि इस बाइक का माइलेज 95kmpl है। बाइक में 100cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया है। जिसका पावर 7.4bhp और पीक टॉर्क 7.3Nm है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 53,700 रुपए है।
बजाज प्लेटिना 100: मोस्ट माइलेज बाइक में दूसरा नाम बजाज प्लेटिना 100 का है। कंपनी का ऐसा दावा है कि इस बाइक का माइलेज 90kmpl है। बाइक में 102cc का इंजन दिया है। जिसका पावर 7.9bhp है। इंजन को 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 50,464 रुपए है। इस बाइक को डिस्क ब्रेक वैरिएंट में भी खरीदा जा सकता है।
बजाज CT 100: माइलेज कैटेगरी में अगला नाम भी बजाज की बाइक का ही है। इस बार नंबर आया है बजाज CT 100 का। कंपनी का ऐसा दावा है कि इस बाइक का माइलेज 89kmpl है। बाइक में 99.28cc का इंजन दिया है। जिसका पावर 8.1bhp और टॉर्क 8.05Nm है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 43,994 रुपए है। इस बाइक को चार कलर वैरिएंट में खरीद सकते हैं।
TVS स्टार सिटी प्लस: जब बात देश की मोस्ट माइलेज बाइक की होती है तब टीवीएस की स्टार सिटी प्लस का नाम भी आता है। कंपनी का ऐसा दावा है कि इस बाइक का माइलेज 86kmpl है। बाइक में 109.7cc का इंजन दिया है। जिसका पावर 8.30bhp है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 63,384 रुपए है।
होंडा ड्रीम युगा: इस कैटेगरी में पांचवें नंबर पर होंडा ड्रीम युगा का नाम है। कंपनी का ऐसा दावा है कि इस बाइक का माइलेज 84kmpl है। बाइक में 109.19cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया है। ये 4 स्पीड-गियर बॉक्स के साथ आता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 55,233 रुपए है।
सैमसंग ने ऐसे उपभोक्ताओं के लिए एक बेहतरीन ऑफर पेश किया है, जिनके फोन की स्क्रीन टूट चुकी है। कंपनी ने बताया कि कंजूमर रिसर्च में सामने आया है कि टूटी स्क्रीन वाला फोन यूजर्स के लिए सबसे बड़ा दर्द है क्योंकि स्क्रीन टूटने के बाद फोन की कीमत लगभग शून्य हो जाती है। ऐसे यूजर्स की मदद करने के लिए, कंपनी डैमेज फोन को सैमसंग फोन में अपग्रेड करने पर उन्हें 5000 रुपए तक का अपग्रेड बोनस दे रही है। ऑफर ऐसे ग्राहकों के लिए फायदे का सौदा है, जिनका फोन की स्क्रीन टूट गई है और वे नया फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं।
हालांकि इस ऑफर का लाभ लेने के लिए कंजूमर को बदले में नया सैमसंग स्मार्टफोन खरीदना होगा। नए गैलेक्सी नोट 20 सीरीज स्मार्टफोन को प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को भी इस ऑफर का लाभ दिया जा रहा है। गैलेक्सी नोट 20 सीरीज स्मार्टफोन बुक करने वाले ग्राहक पहले से मिल रहे प्री-बुकिंग ऑफर के अलावा इस ऑफर का लाभ दिया जाएगा।
कैसे ले पाएंगे ऑफर का लाभ
यूजर को माय गैलेक्सी ऐप पर लॉग-इन या साइन-अप कर अपग्रेड बैनर पर क्लिक करना होगा, जिसके टूटे हुए फोन की मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू होगी।
मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू करने के लिए यूजर को स्क्रीन पर दिख रहे ‘Check Now’ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और साथ-साथ डिवाइस के बारे में मांगी जाने वाली तमाम जानकारियां भरनी होंगी।
इसके बाद ऐप पर डिवाइस के मॉडल के हिसाब से मूल्यांकन की गई कीमत आ जाएगी। अब यूजर अपने नजदीकी सैमसंग स्टोर पर टूटी स्क्रीन वाले स्मार्टफोन के साथ विजट कर उसके बदले नया सैमसंग फोन खरीद सकता है। नए फोन की कीमत में से टूटे हुए फोन की कीमत कम कर दी जाएगी।
यह ऑफर सभी सैमसंग फोन के साथ अन्य कंपनियों के स्मार्टफोन पर भी मान्य है। इसका लाभ 31 अगस्त तक लिया जा सकता है।
एक तरफ जहां देश में चीनी कंपनियों और उनके प्रोडक्ट का विरोध रहा है, तो दूसरी तरफ इस विरोध के बीच चीनी कंपनी जिओनी ने वापसी की तैयारी कर ली है। ये कंपनी 25 अगस्त को अपना नया स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने अपने रिटेल पार्टनर फ्लिपकार्ट पर एक पोस्टर जारी किया है, जिसे 'अब जिंदगी होगी मैक्स' का नाम दिया गया है।
पोस्टर के मुताबिक, स्मार्टफोन में पतले बेजल के साथ बड़ी स्क्रीन मिलेगी। इसमें वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिलेगा। वहीं, फोन में बड़ी बैटरी भी मिल सकती है। जिओनी ने भारतीय बाजार में लंबे समय से कोई स्मार्टफोन लॉन्च नहीं किया है। जिओनी भारत में वायरलेस स्टीरियो, हेडफोन, इयरफोन, नेकबैंड, पावरबैंक, स्मार्टवॉच बेच रही है।
लो बजट स्मार्टफोन होगा
खबरों के मुताबिक, जिओनी का ये स्मार्टफोन बजट में ध्यान रखते हुए तैयार किया गया है, जिसकी कीमत 6000 रुपए के करीब हो सकती है। स्मार्टफोन का लॉन्चिंग इवेंट 25 अगस्त को दोपहर 2 बजे शुरू होगा। ऐसा माना जा रहा है कि फोन में 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है।
बजट स्मार्टफोन पर काम करती है कंपनी
जिओनी हमेशा से बजट स्मार्टफोन पर काम करती आई है। उसने अपना लास्ट स्मार्टफोन बीते साल फरवरी में F205 प्रो को लॉन्च किया था। इस फोन की मौजूदा कीमत 4,499 रुपए है।
फोन में 13MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। ऐंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर काम करने वाले इस फोन में 3000mAh बैटरी दी गई है। यह तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक, ब्लू और शैंपेन में आता है।
जिओनी ने चीनी बाजार में इसी साल अपना K6 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसमें वॉटरड्रॉप नॉच के साथ 6.2 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो P60 चिपसेट के साथ आ रहा है। इसमें 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,350mAh की बैटरी दी है।