Wednesday, August 12, 2020

20 हजार से कम कीमत के इन 10 फोन में मिलता है 128GB का स्टोरेज, स्टोर कर सकेंगे 100 एचडी मूवी और 20 हजार से ज्यादा गाने August 11, 2020 at 11:20PM

नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में जिसमें ज्यादा स्टोरेज मिले ताकि बार-बार स्टोरेज खाली करने की झंझट न हो, तो हमने 20 हजार से कम कीमत के 10 ऐसे स्मार्टफोन की लिस्ट तैयार की है, जिसमें 128 जीबी का स्टोरेज मिलेगा और 8 जीबी तक की रैम मिलेगा, वो भी 20 हजार रुपए से कम कीमत में...

1. रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स

शाओमी का यह फोम रैम और स्टोरेज वाइस तीन वैरिएंट में उपलब्ध हैं लेकिन 20 हजार का बजट है तो इसके टॉप वैरिएंट को चुना जा सकता है। टॉप वैरिएंट में 8 जीबी रैम और 128जीबी का स्टोरेज मिलेगा। यह तीन कलर ऑरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट और इंटरसेलर ब्लैक में उपलब्ध है। फोन में यूनिक डिजाइन कैमरा सेटअप के साथ दमदार स्पेसिफिकेशन मिलती है। फोटोग्राफी के लिए 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस के साथ एआई क्वाड कैमरा सेटअप और 32 मेगापिक्स का पंच होल फ्रंट कैमरा है।

2. रियलमी 6 प्रो

फोन रैम और स्टोरेज वाइस तीन वैरिएंट में उपलब्ध है, और तीनों ही 20 हजार से कम के हैं। ऐसे में इसके टॉप 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट को चुना जा सकता है। फोन तीन कलर लाइटनिंग ब्लू, लाइटनिंग ऑरेंज और लाइटनिंग रेड कलर में उपलब्ध है। फोन में दमदार स्पेसिफिकेशन है जैसे इसमें 90Hz अल्ट्रा स्मूद 6.6 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 64 मेगापिक्सल का एआई क्वाड रियर कैमरा और डुअल (16MP+8MP) इन-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा मिलते हैं।

3. रियलमी X2

यह फोन काफी समय से बाजार में उपलब्ध है। रैम और स्टोरेज के हिसाब से फोन चार वैरिएंट में उपलब्ध है। 20 हजार के बजट में इसका 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट चुना जा सकता है। यह पर्ल ब्लू/व्हाइट/ग्रीन कलर में उपलब्ध है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर पर काम करता है। 4000 एमएएच बैटरी से लैस इस फोन में 30 वॉट VOOC फ्लैश चार्ज 4.0 सपोर्ट मिलता है। इसके बैक पैनल पर 64 मेगापिक्सल एआई क्वाड कैमरा और फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

4. रियलमी XT

फोन रैम और स्टोरेज वाले तीन वैरिएंट और दो कलर ( पर्ल व्हाइट और पर्ल ब्लू) में उपलब्ध है। 20 हजार के बजट में इसके टॉप वैरिएंट को चुना जा सकता है, जिसमें 8 जीबी रैम मिलेगी। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 64 मेगापिक्सल एआई क्वाड रियर कैमरा और सोनी 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें 30fps पर 4K रिकॉर्डिंग की जा सकती है और 960fps पर स्लो मोशन वीडियो बनाए जा सकते हैं।

5. पोको X2

रैम और स्टोरेज के हिसाब से फोन तीन वैरिएंट में उपलब्ध है। लेकिन 20 हजार से कम के बजट में फोन का 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट चुना जा सकता है। हालांकि स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन फोनिक्स रेड, मैट्रिक्स पर्पल और एटलांटिस ब्लू कलर में उपलब्ध है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर पर काम करता है। 4500 एमएएच बैटरी से लैस इस फोन में 64 मेगापिक्सल Sony IMX686 सेंसर से लैस क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 20MP+2MP वाले दो इन-स्क्रीन सेल्फी कैमरा दिए गए हैं।

6. रियलमी 6

फोन रैम और स्टोरेज वाइस चार वैरिएंट में उपलब्ध है। 20 हजार के बजट में इसके सेकंड मॉडल को चुना जा सकता है, जिसमें 8 जीबी रैम मिलेगा। फोन कॉमेट ब्लू और कॉमेट व्हाइट कलर में उपलब्ध है। दिखने में यह काफी हद तक रियलमी 5 प्रो जैसे दिखता है लेकिन फ्रंट कैमरा सेटअप में अंतर है। इसमें पंच होल डिस्प्ले है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 64 मेगापिक्सल का एआई क्वाड कैमरा और 16 मेगापिक्सल का इन-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा है। फोन हीलियो G90T प्रोसेसर पर काम करता है।

7. रियलमी X

फोन अपने पॉप-अप कैमरा मॉड्यूल के लिए पॉपुलर है। ये दो वैरिएंट और दो कलर (पोलर व्हाइट और स्पेस ब्लू) में उपलब्ध है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 AIE प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 3765mAh बैटरी है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल (48MP + 5MP) रियर कैमरा सेटअप जबकि सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप फ्रंट कैमरा है। इससे भी 30fps पर 4k वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

8. रियलमी 5 प्रो

फोन दो वैरिएंट में उपलब्ध है और दोनों की ही कीमत 20 हजार से कम है। 20 हजार रुपए का बजट है, तो इसका टॉप 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट चुना जा सकता है। इसमें क्रोमा व्हाइट, क्रिस्टर ग्रीन और स्पार्कलिंग ब्लू कलर ऑप्शन उपलब्ध है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 AIE प्रोसेसर पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 48 मिगापिक्सल का एआई क्वाड रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

9. रेडमी नोट 9 प्रो

रैम और स्टोरेज के हिसाब से यह तीन वैरिएंट में उपलब्ध और तीनों की कीमत 20 हजार से कम है। ऐसे में इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट को चुना जा सकता है। लुक्स के मामले में फोन हूबहू रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स जैसा दिखता है। इसमें 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर से लैस एआई क्वाड कैमरा मिलेगा तो सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। यह तीन कलर ऑरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट और इंटरसेलर ब्लैक में उपलब्ध है।

10. पोको M2 प्रो

20 हजार से कम बजट में पोको M2 प्रो का टॉप वैरिएंट चुना जा सकता है, जिसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलेगा। स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर में उपलब्ध है। फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड एआई कैमरा सेटअप है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का पंच होल कैमरा मिल जाएगा। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर पर काम करता है।

ये भी पढ़ सकते हैं
5 हजार से कम कीमत के हैं ये 7 कार एयर प्यूरीफायर, ऑटोमैटिक हो जाते हैं ऑन-ऑफ; बदबू-डस्ट-बैक्टीरिया खत्म कर शुद्ध हवा देते हैं

3 हजार से कम कीमत के इन 10 इयरबड्स में मिलेगा 30 घंटे तक का प्लेबैक और 150 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम, 2 घंटे में हो जाते हैं फुल चार्ज

पूल पार्टी हो या घर का फंक्शन DJ के कमी महसूस नहीं होने देंगे ये 10 पोर्टेबल स्पीकर्स, कीमत 5 हजार से भी कम

भारत के 10 वाटरप्रूफ स्मार्टफोन, इनके साथ स्वीमिंग भी कर पाएंगे; पानी में फोटोग्राफी के लिए मिलेगा पावरफुल कैमरा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चीनी स्मार्टफोन पोको M2 प्रो हाल ही में लॉन्च हुआ है, इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले टॉप वैरिएंट भी 20 हजार रुपए से कम कीमत में उपलब्ध है

आपका एंड्रॉयड स्मार्टफोन भूकंप डिटेक्टर का करेगा काम, जल्द फोन पर मिलेगा इससे जुड़ा अलर्ट; भारत में भूकंप वाले एरिया के 4 जोन August 11, 2020 at 08:56PM

आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर हैं तब गूगल की तरफ से आपके लिए एक गुड न्यूज है। दरअसल, गूगल ऐसी टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है, जिससे आपका स्मार्टफोन अर्थक्विक डिटेक्टर का काम करेगा। यानी आपको भूकंप आने से पहले ही उसके बारे में पता चल जाएगा।

गूगल ने मंगलवार को कैलिफोर्निया में भूकंप अर्लट सिस्टम जोड़ा। कंपनी का कहना है कि इससे एंड्रॉयड स्मार्टफोन कंप्रेशर डिटेक्टर के तौर पर काम करेगा। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे और पार्टनर द्वारा वेस्ट कोस्ट पर लागू की गई 'शेकअलर्ट' भूकंप की पूर्व-चेतावनी सिस्टम से एंड्रॉयड फोन पर अलर्ट मिलेगा।

शेकअलर्ट सिस्टम की वेबसाइट के अनुसार, शेकअलर्ट चेतावनी के संदेशों को ट्रिगर करने के लिए राज्यभर में सैकड़ों सिस्मोमीटर के उन संकेतों का उपयोग करता है जिसमें भूकंप शुरू होने और झटके का जिक्र होता है।

भूकंप की जानकारी खोजने में एंड्रॉयड का इस्तेमाल
मार्क स्टोगाटाइटिस के प्रमुख सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने एक ब्लॉग में कहा, "हमने भूपंक संबंधी जानकारी की खोज के समय एंड्रॉयड स्मार्टफोन को उपयोग करने का मौका तलाशा है। साथ ही, इससे जरूरत पड़ने पर सुरक्षा के लिहाज से अपने करीबियों को कुछ सेकंड की चेतावनी भी दे सकते हैं।"

गूगल ने एंड्रॉयड स्मार्टफोन वाले सभी लोगों को कहीं से भी आमंत्रित किया, ताकि उनके हैंडसेट भूकंप का पता लगाने के लिए भीड़-भाड़ वाले नेटवर्क का हिस्सा बन सकें।

अलर्ट के लिए ऐसे काम करता है एंड्रॉयड स्मार्टफोन
स्मार्टफोन आमतौर पर छोटे एक्सेलेरोमीटर से लैस होते हैं, जो कि संवेदी चालन हैं। स्टोगाइटिस के अनुसार, ऐसे स्मार्टफोन भूकंप के कारण होने वाले झटकों को पकड़ सकते हैं। उसने कहा कि आपका एंड्रॉयड स्मार्टफोन एक मिनी सीस्मोमीटर हो सकता है, जिससे दुनिया के सबसे बड़े भूकंप का पता लगाने वाले नेटवर्क को बनाने के लिए लाखों अन्य एंड्रॉयड फोन जुड़ते हैं।

फोन डेटा सेंटर को भेजेगा संकेत

गूगल के अनुसार, भूकंप की गतिविधि का पता लगाने वाले एंड्रॉयड स्मार्टफोन स्वचालित रूप से डेटा सेंटर को एक संकेत भेज सकते हैं, जहां कम्प्यूटर तेजी से भूंकप की गति और उसके स्थान से जुड़े डेटा का पता लगाकर यह निर्धारित करते हैं कि क्या हो रहा है?

भूकंप के अलर्ट कैलिफोर्निया में शुरू हो रहे हैं, क्योंकि राज्य में व्यापक भूकंपीय नेटवर्क है। आने वाले वर्षों के दौरान अन्य स्थानों पर अलर्ट फैलने की उम्मीद है, क्योंकि फोन-बेस्ड डिटेक्शन नेटवर्क स्थापित है।

कैरोलिना में 100 साल का सबसे तेज भूकंप का झटका

इस बीच, उत्तर कैरोलिना में रविवार सुबह आठ बजकर सात मिनट पर 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। सौ साल से भी अधिक समय में यह पहली बार है जब यहां भूकंप का इतना तेज झटका आया है। ग्रीनविले में 'नेशनल वेदर सर्विस ने बताया कि इस झटके के कुछ घंटे पहले एक छोटा झटका आया था। इससे स्पार्टा में कुछ इमारतों को नुकसान पहुंचा और सड़कों में दरारें आ गई थीं।

भारतीय उपमहाद्वीप में कई जगहों पर खतरा

भारत को भूकंप के क्षेत्र के आधार पर जोन-2, जोन-3, जोन-4 और जोन-5 में बांटा गया है। जोन-2 सबसे कम खतरे वाला और जोन-5 सबसे ज्यादा खतरे वाला जोन माना जाता है। जोन-5 में कश्मीर, पश्चिमी और मध्य हिमालय, उत्तर और मध्य बिहार, उत्तर-पूर्व भारतीय क्षेत्र, कच्छ का रण और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह आते हैं।

मध्य भारत कम खतरे वाले जोन-3 में आता है। जबकि, दक्षिण के ज्यादातर हिस्से सीमित खतरे वाले जोन-2 में आते हैं। वहीं, जोन-4 में जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, उत्तर बंगाल, दिल्ली, महाराष्ट्र शामिल हैं।

ऐसे लगाते हैं भूकंप की तीव्रता का अंदाजा
भूकंप की तीव्रता का अंदाजा उसके केंद्र (एपीसेंटर) से निकलने वाली ऊर्जा की तरंगों से लगाया जाता है। सैंकड़ो किलोमीटर तक फैली इस लहर से कंपन होता है। धरती में दरारें तक पड़ जाती है। धरती की गहराई उथली हो तो इससे बाहर निकलने वाली ऊर्जा सतह के काफी करीब होती है, जिससे बड़ी तबाही होती है।

प्ले स्टोर पर भी कई ऐप्स मौजूद
गूगल के प्ले स्टोर पर भी ऐसे कई ऐप्स मौजूद हैं, जो भूकंप का अलर्ट देते हैं। इनमें अर्थक्विक नेटवर्क, अर्थक्लिक अलर्ट, माय अर्थक्विक अलर्ट, अर्थक्विक अलार्म जैसे कई ऐप्स हैं। ये ऐप्स फोन में मौजूद एक्सेलेरोमीटर की मदद से कंपन को रिकॉर्ड करते हैं और भूकंप की प्रकृति का कंपन होने पर आपको नोटिफिकेशन देते हैं। वहीं, कई ऐप्स भूकंप के कंपन के डेटा को कैलीफोर्निया स्थित बर्कले सिस्मोलॉजिकल लैबोरेटरी के पास भेज देते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Android phones will receive warnings triggered by a 'ShakeAlert' earthquake early-warning system

Tuesday, August 11, 2020

लावा के दो फीचर फोन लॉन्च, 22 भाषाओं को सपोर्ट करता है इनकमिंग टेक्स्ट; शुरुआती कीमत 1333 रुपए August 11, 2020 at 04:16AM

भारतीय स्मार्टफोन कंपनी लावा मोबाइल्स ने मंगलवार को लावा Z61 प्रो स्मार्टफोन के साथ फीचर फोन लावा A5 और लावा A9 'प्राउडली इंडियन' स्पेशल एडिशन को लॉन्च किया। जल्द ही यह फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए, कंपनी ने प्राउडली इंडियन लोगो के साथ लिमिटेड-एडिशन फोन्स पेश किए हैं जिसके बैक पैनल पर तिरंगे के तीन कलर उभरे हुए हैं।
भारत में लावा Z61 प्रो फोन 2GB+16GB वैरिएंट की कीमत 5,777 रुपए है। फोन शैंपेन गोल्ड कलर में उपलब्ध होगा। लावा A5 और लावा A9 फीचर फोन हैं, जिनकी कीमत क्रमशः 1,333 रुपए और 1,574 रुपए हैं।

लावा Z61 प्रो फोन (बाएं) 2GB रैम और 16GB स्टोरेज के साथ शैंपेन गोल्ड कलर में उपलब्ध होगा, तीन फोन को फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा

लावा Z61 प्रो स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन

  • फोन में में 18: 9 आस्पेक्ट रेशो और एचडी प्लस रेजोल्यूशन के साथ 5.45 इंच का एलसीडी पैनल है। यह 1.6GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आता है, जो 2 जीबी रैम+16 जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। माइक्रोएसडी कार्ड से इसके स्टोरेज को 128GB तक बढ़ाया जा सकता है।
  • फोटोग्राफी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा मिलता है, जो एलईडी फ्लैश के साथ है।
  • सेल्फी और वीडियो कैप्चर करने के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल सेंसर है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन डुअल सिम, वाईफाई और ब्लूटूथ 4.2 सपोर्ट करता है। यह माइक्रो यूएसबी पोर्ट के माध्यम से यूएसबी ओटीजी का सपोर्ट करता है।
  • बायोमेट्रिक्स के लिए इसमें फेस अनलॉक फीचर मिलता है, हालांकि इसमें हैंडसेट में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। फोन में 3100mAh बैटरी मिलती है।

लावा A5 प्राउडली इंडियन एडिशन के फीचर्स

  • लावा A5 एक फीचर फोन है और 2.4 इंच के QVGA डिस्प्ले के साथ आता है। यह डुअल-सिम और 32 जीबी में स्टोरेज का स्पोर्ट मिलता है।
  • फोन में 1000mAh की लिथियम आयन बैटरी है, जो सुपर बैटरी मोड सपोर्ट के साथ आता है। यह मोड डिवाइस के जरिए, फोन को एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक बैकअप मिलता है। फोन में जूम और वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर के साथ 0.3 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा भी है।
  • यह 22 भाषाओं में इनकमिंग टेक्स्ट का सपोर्ट करता है। जबकि यूजर इसमें अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, कन्नड़, तेलुगु, गुजराती और पंजाबी समेत सात भाषाओं में टाइप कर सकता है। इसके अलावा, फोन में इंस्टेंट टॉर्च, रिकॉर्डिंग के साथ वायरलेस एफएम, यूएसबी कनेक्टिविटी और ब्लूटूथ की सुविधा भी है।

लावा A9 स्पेसिफिकेशन
लावा A9 फीचर फोन में 2.8 इंच का QVGA (240×320 पिक्सल) डिस्प्ले है। बैक पर 1.3-मेगापिक्सल का कैमरा है। डुअल-सिम स्मार्टफोन ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, एफएम और 3.5 एमएम हेडफोन जैक सपोर्ट करता है। फोन में 1700mAh की बैटरी देता है, जो कंपनी का कहना है कि छह दिनों तक चलेगी। यह 4MB रैम और 32GB तक मेमोरी एक्सपेंशन के साथ उपलब्ध होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कंपनी ने प्राउडली इंडियन लोगो के साथ अपने लिमिटेड-एडिशन फीचर फोन्स को लॉन्च किया है, इनके बैक पैनल पर तिरंगे के तीन रंग उभरे हुए हैं

इस महीने कार खरीदना हो सकता है फायदे का सौदा; मारुति सुजुकी, हुंडई और रेनो दे रही है 70 हजार रुपए तक का डिस्काउंट August 11, 2020 at 02:00AM

मारुति सुजुकी इंडिया नेक्सा डीलरशिप पर इस महीने अपनी कारों को बड़े डिस्काउंट के साथ बेच रही है। कंपनी अपनी बेस्ट सेलिंग प्रीमियम हैचबैक बलेनो पर 10,000 का कैश डिस्काउंट, 10,000 का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट यानी कुल 25 हजार रुपए का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। जबकि इग्निस सिग्मा पर कंपनी 45 हजार रुपए तक की डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। यही नहीं, रेनो इंडिया भी अपनी कारों पर 70 हजार रुपए तक का बेनेफिट और फाइनेंस से जुड़े कई ऑफर्स मुहैया करा रही है। हुंडई भी अपने चुनिंदा मॉडल्स पर 60 हजार रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है।

मारुति सुजुकी नेक्सा डीलरशिप पर मिलने वाला डिस्काउंट

मॉडल कैश डिस्काउंट एक्सचेंज बोनस + कॉर्पोरेट डिस्काउंट कुल बचत
बलेनो 10,000 रु. 10,000 रु. + 5,000 रु. 25 हजार रु.
सियाज (अल्फा मैनुअल को छोड़कर) 10,000 रु. 20,000 रु. + 5,000 रु. 35 हजार रु.
इग्निस (सिग्मा) 25,000 रु. 15,000 रु.+ 5,000 रु. 45 हजार रु.
इग्निस (सभी डेल्टा वैरिएंट) 20,000 रु. 15,000 रु. + 5,000 रु. 40 हजार रु.
इग्निस (सभी जे़टा वैरिएंट) 10,000 रु. 15,000 रु. + 5,000 रु. 30 हजार रु.
इग्निस (सभी अल्फा वैरिएंट) 20,000 रु. 15,000 रु. + 5,000 रु. 40 हजार रु.
XL6 NIL 20,000 रु. + 5,000 रु. 25 हजार रु.
  • कंपनी सियाज के अल्फा मैनुअल वैरिएंट को छोड़कर बाकी सभी वैरिएंट 10,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 5 हजार रुपए का कॉर्पोरेट छूट दे रही है, यानी कुल 35,000 रुपए का डिस्काउंट।
  • इग्निस सिग्मा वैरिएंट पर 45 हजार रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसमें 25 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 5000 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। हालांकि इग्निस डेल्टा के सभी वैरिएंट्स पर कुल 35 हजार रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
  • हालांकि इग्निस ज़ेटा के सभी वैरिएंट पर कुल 30 हजार रुपए और इग्निस अल्फा के सभी वैरिएंट पर 40,000 रुपए का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
  • पिछले साल प्रीमियम एमपीवी के तौर पर लॉन्च की गई 7-सीटर अर्टिगा पर कंपनी कुल 25 हजार रुपए का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस पर कैश डिस्काउंट तो नहीं दिया जा रहा है लेकिन एक्सचेंज बोनस के तौर पर 15 हजार रुपए और कॉर्पोरेट डिस्काउंट के तौर पर 5 हजार रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

डस्टर पर मिल रहा है 70 हजार रुपए तक का डिस्काउंट

रेनो इंडिया ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपनी सेल्स बढ़ाने के लिए नए प्रोमेशनल कैंपेन का ऐलान किया है। इस योजना के तहत यह रेनो डस्टर पर 70,000 रुपए तक, हैचबैक क्विड पर 35,000 रुपए तक और पॉपुलर एमपीवी ट्राइबर पर 30,000 रुपए तक के बेनेफिट्स दे रही है। इस कैंपेन में पहले चार महीनों के लिए नो ईएमआई ऑप्शन और 6.99 प्रतिशत के स्पेशल रेट पर फाइनेंस भी शामिल है।

रेनो ने देश में 17 नए सेल्स और सर्विस टचपॉइंट खोले
इसके साथ-साथ, रेनो इंडिया ने भी देश में अपने नेटवर्क का विस्तार कर रही है। इसके तरह कंपनी ने देश में 17 नए सेल्स और सर्विस टचपॉइंट जोड़े हैं, जिसके साथ सेल्स टचपॉइंट्स की संख्या 390 और सर्विस टचपॉइंट्स 470+ हो गए हैं, जिसमें देशभर में 200+ वर्कशॉप ऑन व्हील्स लोकेशन शामिल हैं। नई सुविधाएं दिल्ली, पंजाब, आंध्र प्रदेश, असम, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में हिमाचल प्रदेश (4), तेलंगाना (3), राजस्थान (2), उत्तर प्रदेश (2) में स्थित हैं। कंपनी ने फेसलिफ्टेड क्विड और नए ट्राइबर ऑटोमैटिक में काफी मांग देखी गई है।

हुंडई के चुनिंदा मॉडल्स पर 60 हजार रुपए तक का डिस्काउंट

क्रेटा और वेन्यू को छोड़कर हुंडई की लगभग सभी मॉडल्स पर डिस्काउंट। स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी के मौके पर हुंडई ग्राहकों को लुभाने के लिए चुनिंदा मॉडल्स पर भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

मॉडल कैश डिस्काउंट एक्सचेंज बोनस + कॉर्पोरेट डिस्काउंट कुल बचत
ऑरा NIL 15,000 रु.+ 5,000 रु. 25 हजार रु.
ग्रैंड i10 निओस 10 हजार रु. 10,000 रु.+ 5,000 रु. 25 हजार रु
एलांट्रा NIL 30,000 रु. 30 हजार रु.
i20 15 हजार रु. 15,000 रु.+ 5,000 रु. 35 हजार रु.
सेंट्रो

25 हजार रु. (मैग्ना, स्पोर्ट्स, एस्टा)

15 हजार रु. (एरा)

15,000 रु.+ 5,000 रु. 45 हजार रु. तक
ग्रैंड i10 40 हजार रु. 15,000 रु.+ 5,000 रु. 60 हजार रु.


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रेनो इंडिया ने अपने नए प्रोमेशन कैंपेन के तहत देशभर में 17 नए सेल्स और सर्विस टचपॉइंट जोड़े हैं, जिसके बाद सेल्स टचपॉइंट्स की संख्या 390 और सर्विस टचपॉइंट्स 470+ हो गई है
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...