Tuesday, August 11, 2020

अब गूगल सर्च में भी आएगा आपका नाम; आपके बारे में वो जानकारी दुनिया को दिखेगी जो आप चाहेंगे, इन आसान प्रोसीजर से आप बना सकते हैं अपना गूगल कार्ड August 10, 2020 at 09:37PM

क्या आप चाहते हैं कि आपका भी नाम गूगल सर्च में आए? लोगों तक आपकी पहुंच बनें तो अब आपके लिए गूगल ने खास सर्विस शुरू कर दी है। दिग्गज टेक कंपनी ने भारतीय यूजर्स के लिए खास पीपल कार्ड (people cards) को लॉन्च किया है। इस फीचर की मदद से गूगल सर्च में यूजर्स को वर्चुअल विजिटिंग कार्ड बनाने की सुविधा मिलेगी।

किसी भी व्यक्ति को गूगल पर सर्च कर सकेंगे

इसकी मदद से आप किसी भी व्यक्ति को गूगल सर्च में जाकर खोज सकते हैं, या फिर कोई भी व्यक्ति आपको खोज सकता है। इसमें आपके बारे में वही जानकारी दुनिया को दिखेगी जो आप चाहेंगे। यूजर गूगल सर्च में अपनी वेबसाइट, सोशल मीडिया हैंडल और दूसरी जानकारी शेयर कर सकेंगे। बताते चलें कि भारत में इसकी जरूरत इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि यहां एक ही नाम कई लोगों के होते हैं।

कौन बना सकता है पीपल कार्ड ?

पीपल कार्ड आप तभी बना सकते हैं जब आपके पास गूगल अकाउंट होगा। यानी इसके लिए आपको गूगल अकाउंट होना जरुरी है।यह सर्विस गूगल की नाॅलेज ग्राफ का इस्तेमाल करके उस जानकारी को डिस्प्ले करती है जो यूजर ने दी होती है। इसके लिए यूजर को मोबाइल नंबर देना होता है।
बता दें कि कंपनी की यह सर्विस अभी मोबाइल यूजर्स के लिए है। इसका मतलब हुआ कि आपको अपनी पब्लिक प्रोफाइल बनाने के लिए अपने मोबाइल डिवाइस से गूगल अकाउंट में लॉगइन करना होगा।

पीपल कार्ड में क्या होगा?

गूगल ने भारत की आबादी को देखते हुए कई फीचर्स जोड़े हैं। जैसे कोई भी व्यक्ति सिर्फ एक ही कार्ड बना सकेगा। इस कार्ड की जांच पड़ताल के बाद ही इसे जारी किया जाएगा। अगर कोई यूजर बाद में इस कार्ड को हमेशा के लिए बंद करना चाहे तो भी कर सकेगा।

कार्ड बनाने के लिए क्या जानकारी देनी होगी?

इस कार्ड को बनाने के लिए आपको फोटो, व्यवसाय, लोकेशन का ब्यौरा देना होगा। ताकी एक ही नाम वाले दूसरे कार्ड्स से अलग किया जा सके। यूजर चाहे तो इस कार्ड में अपनी एजुकेशन, कॉन्टैक्ट, गांव और सोशल मीडिया प्रोफाइल्स जैसी जानकारियां भी जोड़ सकेगा। यूजर का अपने कार्ड पर पूरा नियंत्रण होगा, वो जब चाहे अपनी जानकारियां मिटा सकेगा और अपडेट कर सकेगा।

गूगल पीपल कार्ड कैसे बनाए, क्या है प्रोसीजर?

पीपल कार्ड बनाना बेहद आसान है। इसे कोई भी बना सकता है। आइए जानते हैं क्या है प्रोसीजर-

  • सबसे पहले आपको अपने गूगल अकाउंट में लॉग-इन करना होगा।
  • इसके बाद यूजर को अपना नाम गूगल में जाकर सर्च करना होगा या टाइप करना होगा 'Add me to Search'
  • सबसे पहले यूजर को गूगल सर्च में एड करना होगा।
  • यूजर अपना कार्ड बनाना शुरू कर सकता है।
  • आप अपने कार्ड में मनचाही फोटो लगा सकते हैं।
  • उसके नीचे अपने बारे में छोटा से ब्यौरा भी लिख सकते हैं।
  • अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल्स, ई-मेल वगैरह की जानकारी डालकर सेव करते ही आपका कार्ड तैयार हो जाएगा।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दिग्गज टेक कंपनी ने भारतीय यूजर्स के लिए खास पीपल कार्ड को लॉन्च किया है। इस फीचर की मदद से गूगल सर्च में यूजर्स को वर्चुअल विजिटिंग कार्ड बनाने की सुविधा मिलेगी।

वर्क फ्रॉम होम में न हो परेशान, ये टाॅप 10 इक्विपमेंट माॅनसून में भी आपके काम को बना देंगे आसान August 10, 2020 at 04:09PM

लॉकडाउन के चलते दुनियाभर की कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम पॉलिसी को अपनाया है। गूगल, फेसबुक समेत कई आईटी कंपनियों ने साल भर के लिए अपने कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा है। लगातार बेहतर प्रोडक्टिविटी को बनाए रखना चुनौती बन गई है। हम आपको बताते हैं कि कैसे आप घर से बेहतर काम कर सकते हैं ताकि कंपनी को लगे कि आप घर से ऑफिस की तुलना में बेहतर काम कर रहे हैं।

10 साधनों से आपका काम हो जाएगा आसान

हालांकि मार्केट में कई इक्विपमेंट ऐसे हैं जिसकी मदद से आपकी प्रोडक्टिविटी भी बनी रहेगी और आप अपने काम को एंन्जॉय कर सकेंगे। इससे न सिर्फ आपकी बोरियत खत्म होगी बल्कि आपका काम भी आसान होगा। तो आइए जानते हैं 10 इक्विपमेंट के बारे में जिसकी मदद से आप घर पर ऑफिस का काम मजेदार तरीके से कर सकेंगे और जरूरी भी है।

1. लैपटॉप

घर से काम करने के लिए एक अच्छे लैपटॉप का होना जरूरी है। भारतीय बाजार में कई बड़ी कंपनियां अलग-अलग प्राइस सेगमेंट के लैपटॉप उपलब्ध कराती हैं। आइए जानते हैं, वर्क फ्रॉम होम के लिए तीन बेहतर लैपटॉप के बारे में-

डेल न्यू इंस्पायरन 14 (5490)

इस लैपटॉप में 10वीं जेनरेशन का इंटल कोर i3 प्रोसेसर मौजूद है। इसके अलावा लैपटॉप में 4GB रैम और 512GB SSD स्टोरेज दिया गया है। इसके अलावा 14 इंच का फुल एचडी एंटी ग्लेयर स्क्रीन है। इस लैपटॉप का वजन 1.42 किलो है और पोर्ट्स में 2 x USB 3.1 ports, USB 2.0 port, USB Type-C, HDMI और एक माइक्रो एसडी कार्ड शामिल है। लैपटॉप एक्सप्रेस चार्ज के साथ आता है, जो 20 मिनट में 35 फीसदी तक की बैटरी देता है।

एचपी क्रोमबुक x360 12b

अगर आपके काम में एडिटिंग और रिसोर्स इंटेंसिव ऐप्लीकेशन्स शामिल नहीं हैं, तो यह लैपटॉप आपके लिए बेस्ट है। इतनी कम कीमत में यह किसी दूसरे एंट्री लेवल विन्डोज लैपटॉप से काफी बेहतर है क्योंकि यह गूगल के क्रोम ओएस पर रन करता है।

Chromebook x360 12b में 12 इंच का IPS LCD डिस्प्ले के साथ 1366 x 912 का स्क्रीन रेजोल्यूशन मौजूद है। इसमें Intel Celeron डुअल कोर प्रोसेसर 4GB रैम के साथ दिया गया है। लैपटॉप में 64GB का eMMC स्टोरेज ऑनबोर्ड है लेकिन माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट की वजह से बढ़ाया जा सकता है।

एचपी 14Q (cy0005AU)

बेहद कम कीमत में आने वाले इस लैपटॉप का वजन 1.47 किलोग्राम है जो इसे रोजाना के इस्तेमाल के लिए बेहतर बनाता है। इसमें 14 इंच का LED डिस्प्ले 1,366 x 768 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ दिया गया है। इसके अलावा इसमें डुअल कोर AMD A4 प्रोसेसर 4GB की रैम के साथ है और Windows 10 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। पोर्ट्स की बात करें, तो 2 x USB 3.1, USB 2.0, HDMI, कार्ड रीडर के साथ एचडी वेबकैम और डुअल स्पीकर्स मौजूद हैं।

2. जेड कम्प्यूटर टेबल के साथ फिक्स्ड आर्म चेयर

ऑफिस में आप भले ही कितनी शानदार और कंफर्टेबल चेयर पर बैठते हों, लेकिन घर पर वैसी टेबल और कुर्सी उपलब्ध ना होने पर कई बार वर्क फ्रॉम होम काफी उलझन भरा और परेशान करने वाला हो जाता है। लंबे समय तक वर्क फ्रॉम होम करने से आपका पोस्चर बिगड़ सकता है। साथ ही पीठ दर्द, कमर दर्द और पैरों में दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में कंफर्टेबल टेबल और चेयर का होना जरूरी है ताकि 8-10 घंटे काम करने के बाद आप कमर, पीठ या गर्दन के दर्द से परेशान नजर ना आएं।

इन दिनों ई कॉमर्स दिग्गज कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम के लिए खास कुर्सी टेबल उपलब्ध कराई है। इसे आप ऑनलाइन खरीद सकते हैं। अमेजन पर 899 से लेकर 5 हजार तक के बेस्ट टेबल और चेयर मिल जाएंगे। अधिक कंफर्टेबल के लिए आप जेड कम्प्यूटर टेबल के साथ फिक्स्ड आर्म वाला मिड बैक मेश इरगोनॉमिक्स कम्प्यूटर चेयर खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 10 हजार रुपए है। यह अमेजन और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है।

3. ब्रॉडबैंड कनेक्शन या वाईफाई राउटर

टेक एक्सपर्ट बताते हैं कि वर्क फ्रॉम होम शुरू करने से पहले आपको एक बेहतर ब्रॉडबैंड कनेक्शन या फिर हाई क्वालिटी वाईफाई राउटर की जरूरत पड़ेगी। अगर आप अपने मोबाइल फोन के हॉटस्पॉट के जरिए ऑफिस का भारी-भरकम काम निपटाना चाहते हैं तो जान लीजिए कि आपका काम अटक-अटक कर होगा। घर पर काम के लिए एक बेहतर इंटरनेट वाईफाई राउटर लें। घर से ऑफिस का काम करने के लिए आपको फास्ट इंटरनेट स्पीड के साथ ही काफी मात्रा में इंटरनेट डाटा की जरूरत पड़ेगी।

ऐसे में अगर संभव हो तो ब्रॉडबैंड कनेक्शन पर अनलिमिटेड या फिर कम से कम 100 या 200 जीबी डाटा का मिनिमम प्लान एक्टिवेट करा लें। या किसी स्‍मार्टफोन, मोबाइल वाईफाई राउटर पर अपनी अनुमानित खपत के अनुसार डाटा प्लान रिचार्ज करवा लें तभी आप वर्क फ्रॉम होम में बिना किसी दिक्कत के काम कर सकेंगे और सही परफॉर्मेंस भी दे सकेंगे।

4. सिस्का P0511J पावर बैंक

देश में भारी बारिश के दौरान बिजली की समस्या बनी रहती है। और यह देखते हुए कि हम इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह से निर्भर हैं, ऐसे में पावर बैंक का होना जरूरी है। अपने स्मार्टफोन, टैब, मिनी स्पीकर, एमपी 3 प्लेयर और अन्य डिजिटल उपकरणों के साथ Syska P0511J पावर बैंक का उपयोग करें जो 5000mAh की उच्च क्षमता के साथ आता है। इसे आप अमेजन पर कम भाव पर भी खरीद सकते हैं।

5. गोल्डमेडल आई-डॉक प्लेयर

गोल्डमेडल का आई-डॉक प्लेयर आपके वीकेंड को किक-स्टार्ट करने के लिए एक सही साथी के रूप में कार्य करता है। यह आपके पसंदीदा गाने को सुनाता है। यह सीधे गोल्डमेडल के कर्व मॉड्यूलर कवर प्लेटों के साथ एक फ्लश बॉक्स में स्थापित किया जा सकता है। इन-बिल्ट स्टीरियो एम्पलीफायर से लैस आईपॉड और आईफोन के लिए चार्जिंग फंक्शन के साथ भी आता है। इसका सिस्टम गाने को किसी भी हाई-फाई या मल्टी-रूम सिस्टम से कनेक्ट करने में सक्षम बनाता है, ताकि आप अपने पसंदीदा गीतों के लिए तैयार हो सकें। इसे रिटेल स्टोर के साथ-साथ ई-कॉमर्स प्लेटफार्म से खरीदा जा सकता है।

6. इनाल्सा स्टीम आयरन गीजर टाइटेनियम

इनाल्सा स्टीम आयरन गीजर टाइटेनियम कॉम्पैक्ट है। यह आपको स्टीम-आयरन की सहायता करता है। 2000 वॉट का यह गीज़र आपके कपड़ों को एकदम बेहतरीन बनाता है। इसका फायदा यह है कि आप घर में रहकर भी ऑफिस के ड्रेस में नजर आ सकते हैं। इसलिए यह ऑफिस के इंप्रेशन के लिहाज से एक अच्छा प्रोडक्ट है जिसे आप अपना सकते हैं। यह रिटेल के साथ साथ अमेजन पर भी उपलब्ध है।

7. कपड़ों को सुखाने के लिए स्टैंड

मानसून के दौरान कपड़े का सूखना भी एक चुनौती है। ईज़ी स्टील फ्लोर क्लॉथ ड्रायर स्टैंड 18 के साथ आप इस समस्या को रोक सकते हैं। प्रत्येक कपड़े की दूरी बढ़ाकर इससे कपड़ों को सुखाया जा सकता है। जब आप जूम मीटिंग पर जाएं तो आपकी पर्सनैलिटी निखर कर आए। यह रिटेल और फ्लिपकार्ट पर मौजूद है।

8. गोल्डमेड आई-स्ट्रिप 205101 एलईडी स्पाइक गार्ड

घर से काम करते समय, आपको एक ऐसे उत्पाद की आवश्यकता होगी जो आपकी सुविधा को बढ़ाते हुए आपके डिवाइस चार्जिंग आवश्यकताओं का ध्यान रख सके। यह 2 मीटर लंबाई के पावर कॉर्ड के साथ 6 सॉकेट्स से लैस रहता है। गोल्डमेडल का आई-स्ट्रिप 205101 एलईडी स्पाइक गार्ड आपके लैपटॉप, स्मार्टफोन और पावर बैंक को एक बार में चार्ज कर सकता है। रिटेल स्टोर और अमेजन पर भी सस्ते मूल्य पर उपलब्ध है।


9. विप्रो एमरेल्ड रिचार्जेबल इमर्जेंसी लाइट

जब आप घर पर काम कर रहे हों तो अच्छी रोशनी आवश्यक है। पावर ब्लैकआउट के मामले में, एक इमरजेंसी लाइट काम में आती है। विप्रो एमरल्ड रिचार्जेबल इमरजेंसी लाइट एक शक्तिशाली 5 वाट की एलईडी रिचार्जेबल लिथियम बैटरी से चलने वाली इमरजेंसी लाइट है। यह एक शक्तिशाली 5 वाट एलईडी के साथ है। जो बेहतरीन लाइट देती है। आप इसे अमेजन पर खरीद सकते हैं।

10. सिस्का – मच्छरों से छुटकारा दिलाने वाला बल्ब

बारिश में मच्छरों का प्रकोप ज्यादा होता है। मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियां आसानी से फैलती हैं। सिस्का मॉस्गालर्ड 2 इन 1 बल्ब आपके घर को मच्छरों से मुक्त रखता है।
कीमत- 699 रुपए में रिटेल शॉप से खरीद सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
10th must-have products for a smooth Work-from-Home this monsoon season

Monday, August 10, 2020

अब 35 हजार फीट की ऊंचाई पर एचडी क्वालिटी में देख सकेंगे अपनी पसंदीदा मूवी, स्पाइसजेट ने लॉन्च किया स्पाइसस्क्रीन सिस्टम August 10, 2020 at 03:11AM

अब 35000 फीट की ऊंचाई पर भी पैसेंजर्स अपने फेवरेट कंटेंट का मजा ले सकेंगे। सोमवार को स्पाइसजेट ने स्पाइसस्क्रीन सुविधा को लॉन्च किया। यह एयरलाइन्स की तरफ से कॉम्प्लीमेंट्री सुविधा है।
कंपनी का कहना है कि स्पाइसस्क्रीन अपनी तरह का पहला, लाइट-इन-वेट, वायरलेस एंटरटेनमेंट सिस्टम जिसमें सफर के दौरान पैसेंजर्स तक वाई-फाई कनेक्शन के माध्मय उनके पर्सनल डिवाइस पर बड़ी तादाद में कंटेंट मुहैया कराया जाएगा ताकि उन्हें सफर का बेहतरीन अनुभव मिले।

सभी स्पाइस जेट उड़ानों में मिलेगा स्पाइसस्क्रीन की सुविधा
पारंपरिक इन-फ़्लाइट एंटरटेनमेंट सिस्टमों के विपरीत, कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो कर, ऑन-बोर्ड वायरलेस नेटवर्क से कनेक्ट होकर, यात्री आसानी से अपने किसी भी पर्सनल डिवाइस जैसे स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप पर स्पाइसस्क्रीन का उपयोग कर सकेंगे। यह सुविधा स्पाइस जेट की सभी उड़ानों में उपलब्ध है।

फोन करता है वाई-फाई सर्वस औक कंटेंट हब का काम
स्पाइसजेट के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अजय सिंह ने बताया कि - इनोवेशन और स्पाइसजेट साथ-साथ चलते हैं। जबकि हम अपने यात्रियों को नई और सबसे अच्छी ब्लॉकबस्टर कंटेंट प्रदान करने वाली अपनी इन-फ्लाइट एंटरटेनमेंट सिस्टम को लॉन्च करते हुए बेहद खुश हैं, जो मुझे विशेष रूप से खुश और गर्वित करता है कि स्पाइसस्क्रीन में इस्तेमाल की जाने वाली अधिकांश तकनीक 'मेड इन इंडिया' है, जिसे स्वदेशी रूप से हमारी टीम द्वारा एक स्थानीय स्टार्टअप के साथ मिलकर डेवलप किया गया है। लगभग 200 ग्राम वजनी एंड्रॉयड फोन को वाई-फाई सर्वर और कंटेंट हब की दोहरी भूमिका निभाने के लिए तैयार करना एक बड़ी उपलब्धि है और इसकी लागत का लगभग 1% है जो हम विदेशी सेवा प्रदाताओं को पहले भुगतान कर रहे थे। आगे बढ़ते हुए, हम अपने ग्राहकों को अतिरिक्त ऑन-बोर्ड सेवाएं प्रदान करने के लिए स्थानीय वाई-फाई का उपयोग करेंगे। यह हमारी यात्रा में एक और मजबूत और आत्मनिर्भर एयरलाइन की ओर एक और कदम है।

भारत में बना है सिस्टम, पूरी तरह से सुरक्षित है
स्थानीय स्टार्टअप के साथ स्पाइसजेट का सहयोग मेक इन इंडिया के विचार में दृढ़ विश्वास द्वारा समर्थित है। इस विश्वास ने हमें 35,000 फीट पर इन-फ्लाइट मनोरंजन के लिए हाई क्वालिटी, कम लागत वाले स्वदेशी समाधान विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया। यह तकनीक हमें कॉस्ट इफेक्टिव एंड्रॉयड मोबाइल फोन को वाई-फाई सर्वर और राउटर के साथ-साथ कंटेंट हब और सर्वर के रूप में उपयोग करने में सक्षम बनाती है। मोबाइल फोन हमारे विशेष सॉफ्टवेयर से भरे होते हैं और इसमें सिम कार्ड की आवश्यकता नहीं होती है और प्रत्येक मोबाइल फोन लगभग एक साथ 40 अन्य कनेक्शनों की सेवा दे सकता है। इस तरह के दो मोबाइल फोन के साथ, हम हर यात्री को सहज हाई क्वालिटी वाली फिल्म देखने का अनुभव देने के लिए तैयार हैं। पूरी प्रणाली कठोर सुरक्षा जांचों से गुजरती है जिसमें नियामकों द्वारा लाइव होने के लिए प्रमाणित होने से पहले व्यापक सुरक्षा और रेडियो इंयरफेयरेंल टेस्ट शामिल हैं। आने वाले महीनों में, फूड और बेवरेज मीनू और ड्यूटी फ्री आइटम यात्री के मोबाइल पर उपलब्ध होंगे और डिवाइस के माध्यम से ऑन-बोर्ड ऑर्डर किए जा सकेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
स्पाइसस्क्रीन अपनी तरह का पहला, लाइट-इन-वेट, वायरलेस एंटरटेनमेंट सिस्टम है, जो सफर के दौरान पैसेंजर्स तक वाई-फाई कनेक्शन के माध्मय उनके पर्सनल डिवाइस पर कंटेंट मुहैया कराता है। (प्रतीकात्मक फोटो)

जब लॉकडाउन ने बढ़ाई दूरी तब कपल ने डेटिंग के लिए लिया ऐप का सहारा; क्वेक-क्वेक पर 1 करोड़ यूजर्स बढ़े तो टिंडर का रेवेन्यू पहुंचा 1900 करोड़ के पार August 10, 2020 at 03:03AM

लॉकडाउन के दौरान डेटिंग ऐप ने प्रेमियों के बीच की दूरी को कम करने का काम किया है। ज्यादातर लोग डेटिंग ऐप पर समय बिता रहे हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लॉकडाउन के दौरान डेटिंग ऐप के यूजर बेस में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। आंकड़े भी कुछ इसी तरफ इशारा कर रहे हैं। देसी डेटिंग ऐप क्वेक-क्वेक (QuackQuack) ने एक करोड़ भारतीय यूजर के आंकड़े को पार कर लिया है। कंपनी के मुताबिक क्वेक-क्वेक प्लेटफॉर्म पर पिछले 2 माह में करीब 10 लाख नए यूजर्स मिले हैं।

डेली 30 लाख लोगों ने विजिट किया है प्रोफाइल

लॉकडाउन के दौर में हर दिन कम से कम 10 लाख लोगों ने एक दूसरे को क्वेक-क्वेक ऐप पर लाइक किया। वही, डेली के हिसाब से करीब 30 लाख लोगों ने प्रोफाइल विजिट किया है। QuackQuack के फाउंडर रवि मित्तल ने कहा कि हमने इस ऐप को भारतीय सिंगल्स के लिए शुरू किया था। अब इसके करीब एक करोड़ यूजर हो गए हैं। बता दें कि देसी डेटिंग ऐप ने अपनी पिछली रिपोर्ट्स में कहा था कि उसके प्लेटफॉर्म पर रोजाना करीब 3.50 लाख से लेकर 5 लाख चैट होते हैं। वही कंपनी के एक अन्य दावे के मुताबिक उनके प्लेटफॉर्म पर प्रतिमाह के हिसाब से करीब 150 लाख चैट किए जाते हैं।

क्वेक-क्वेक प्लेटफॉर्म पर 25 प्रतिशत छात्र

क्वेक-क्वेक प्लेटफॉर्म पर मार्केटिंग लोग 50 फीसदी, बिजनेस के 25 फीसदी और 25 प्रतिशत छात्र जुड़ रहे हैं। रवि मित्तल के मुताबिक उनके प्लेटफॉर्म पर रोजाना नए यूजर बेस में 80 फीसदी का इजाफा देखा जा रहा है। साथ ही कंपनी के रेवेन्यू में करीब 20 फीसदी की बढोतरी दर्ज की गई है। QuackQuack प्लेटफॉर्म भारत का सबसे तेजी से ग्रोथ दर्ज करने वाला डेटिंग प्लेटफॉर्म है। इसकी शुरुआत साल 2010 में हुई थी। कंपनी की मानें, तो Quack Quack डेटिंग ऐप पर लॉकडाउन के कुछ खास नए फीचर जोड़े गए थे, जिससे उस प्लेटफॉर्म पर नए यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है। QuackQuack का इस्तेमाल पहले के मुकाबले करीब 30-35 फीसदी बढ़ा है।

टिंडर ऐप पर बातचीत में औसतन 39 फीसदी की बढ़ोतरी

लाॅकडाउन में टिंडर ऐप पर बातचीत में औसतन 39 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं बातचीत के समय में 28 फीसदी की वृद्धि हुई है। टिंडर के मुताबिक, उसका रेवेन्यू 1900 करोड़ रुपए के पार पहुंच गया। देश में टिंडर डेटिंग ऐप के जनरल मैनेजर तरु कपूर कहते हैं कि लॉकडाउन से पहले के मुकाबले तीसरे लॉकडाउन की घोषणा तक ऐप से जुड़े जेनरेशन-z (1995-2010 के बीच जन्में युवा) के बीच होने वाली बातचीत के आंकड़ों में 10 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया।

टिंडर के वैश्विक स्तर पर 5.7 करोड़ यूजर्स

सामान्य दिनों के मुकाबले बातचीत करने के आंकड़ों मे आया यह उछाल 39 फीसदी ज्यादा है। टिंडर पर ग्लोबली 57 मिलियन यूजर्स हैं। यह ऐप 190 देशों में 40 भाषाओं में उपलब्ध है। इस ऐप पर प्रति सप्ताह एक मिलियन से ज्यादा लोग डेट करते हैं। नीलसन की रिपोर्ट के मुताबिक, इस ऐप पर 50 फीसदी से ज्यादा यूजर्स रात के 9 बजे के बाद आते हैं। इस समय दिन में चार गुना ज्यादा यूजर्स एक्टिव रहते हैं।

लाॅकडाउन में बम्बल ऐप पर 19 प्रतिशत मैसेज ज्यादा भेजे गए हैं

बम्बल ऐप में वाइस प्रेसिडेंट (स्ट्रेटेजी) प्रीति जोशी के मुताबिक, अप्रैल के आखिरी सप्ताह में हमारे ऐप द्वारा पहले के मुकाबले 19 प्रतिशत मैसेज ज्यादा भेजे गए। इतना ही नहीं वीडियो कॉल और फोन कॉल का औसत समय प्रति व्यक्ति18 मिनट से ज्यादा रहा। प्रीति कहती हैं, सामान्यतया यह समय 10-12 मिनट के आसपास रहता है।

पार्टी फीचर डेटिंग ऐप ने कराया कपल को साथ होने का एहसास

लॉकडाउन के दौरान पार्टी फीचर डेटिंग ऐप सिंगल्स के बीच काफी पसंद किया गया है। इस फीचर के जरिए पसंदीदा गानों या फिल्मों की सूची बनाकर तैयार की जाती है। फिर डेट करने वाले दोनों व्यक्ति इसे साथ-साथ सुन सकते हैं। दोनों व्यक्ति अपने घर में पसंद के अनुसार ड्रेसअप होकर 'मनोरंजन' का पूरा आनंद उठाते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग में साथ-साथ होने का एहसास भी डेटिंग ऐप दे रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लॉकडाउन के दौर में हर दिन कम से कम 10 लाख लोगों ने एक दूसरे को क्वेक-क्वेक ऐप पर लाइक किया। वही, डेली के हिसाब से करीब 30 लाख लोगों ने प्रोफाइल विजिट किया है।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...