Wednesday, August 5, 2020

इस महीने लॉन्च होगी किआ सॉनेट से लेकर ऑडी की सबसे तेज और पावरफुल एसयूवी RS Q8 तक ये 7 कारें, 8 लाख से 2 करोड़ रुपए तक है इनकी कीमत August 04, 2020 at 11:32PM

संक्रमण से बचने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करने की बजाए खुद की कार खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। लॉकडाउन खत्म होने के बाद कार निर्माताओं ने धीरे-धीरे अपना कामकाज दोबारा शुरू कर दिया है। ऐसे में अगर आप नईं कार खरीदने का सोच रहे हैं, तो हम इस महीने भारत में लॉन्च होने वाली एसयूवी, हैचबैक और प्रीमियम कारों की लिस्ट तैयार की है, ताकि बेहतर विकल्प चुनने में आसानी हो सके...

1. किआ सॉनेट
लॉन्चिंग डेट: 7 अगस्त
संभावित कीमत: 8 लाख रुपए*

सेल्टॉस और कार्निवल की पापुलैरिटी के बाद किआ अब अपनी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सॉनेट को भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाला है। इसे 7 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। बाजार में इसका सबसे मुकाबला सुजुकी विटारा ब्रेजा, हुंडई वेन्यू और टाटा नेक्सन जैसी कारों से देखने को मिलेगा। सॉनेट में कई सारे बदलाव देखने को मिलेंगे, कंपनी का दावा है कि इसमें फर्स्ट-इन सेगमेंट 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल, 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन ऑप्शन मिल सकते हैं।

2. होंडा जैज
लॉन्चिंग डेट: अगस्त (तारीख उजागर नहीं)
संभावित कीमत: 8 लाख रुपए*

पिछले महीने होंडा ने WR-V फेसलिफ्ट और 5th जनरेश सिटी सेडान लॉन्च की। अगस्त में कंपनी जैज फेसलिफ्ट लॉन्च करेगी। बीएस 6 में अपडेट होने के बाद अब जैज सिर्फ पेट्रोल इंजन में उपलब्ध होगी। नई जैज में 1.2 लीटर का इंजन मिलेगा, जो 88 बीएचपी का पावर और 110 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। कार में नई हेडलाइट और टेललाइट्स देखने को मिलेंगी, जो इसे पहले से शार्प लुक देंगी।

3. रेनो डस्टर (टर्बो)
लॉन्चिंग डेट: अगस्त (तारीख उजागर नहीं)
संभावित कीमत: 13 लाख रुपए*

रेनो में नई डस्टर टर्बो को सबसे पहले दिल्ली ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस किया था। कॉम्पैक्ट एसयूवी में 1.3 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन देखने को मिलेगा, उम्मीद की जा रही है इंजन 153 बीएचपी पावर और 250 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। इंजन में 6 स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक जैसे गियरबॉक्स ऑप्शन मिलेंगे।

4. महिंद्रा थार (सेकंड जनरेशन)
लॉन्चिंग डेट: 15 अगस्त (संभावित)
संभावित कीमत: 10 लाख रुपए*

महिंद्रा-एंड-महिंद्रा अपनी फ्लैगशिप ऑफ-रोडर महिंद्रा थार का सेकंड जनेरशन मॉडल 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस को लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी ने फिलहाल कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है, एक लीक डॉक्युमेंट के जरिए इस तारीख का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, थार में 2.2 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा, जो वर्तमान में स्कॉर्पियो और XUV500 में देखने को मिलता है। पहली बार इसमें पेट्रोल इंजन मिलने की भी उम्मीद की जा रही है।

5. एमजी GS
लॉन्चिंग डेट: 20 अगस्त (संभावित)
संभावित कीमत: 15 लाख रुपए

हेक्टर की सफलता के बाद एमजी अब सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी GS भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार में 999 सीसी का बीएस 6 पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस होगा। हालांकि कार की बारे में ज्यादा जानकारियां सामने नहीं आई हैं।

6. वोल्वो S60 2020
लॉन्चिंग डेट: 15 अगस्त ( संभावित)
संभावित कीमत: 45 लाख रुपए*

वोल्वो भी इस महीने अपनी प्रीमियम सेडान S60 2020 भारत में लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे 15 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है लेकिन कंपनी ने फिलहाल कोई ऐलान नहीं किया है। कार में पायलट असिस्ट सिस्टम, सिटी सेफ्टी, रन ऑफ-रोड मिटीगेशन सिस्टम समेत कई एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

7. ऑडी RS Q8
लॉन्चिंग डेट: अगस्त ( तारीख उजागर नहीं)
संभावित कीमत: 2 करोड़ रुपए*

ऑडी भारतीय बाजार में अपनी सबसे तेज और पावरफुल एसयूवी लॉन्च करने के लिए तैयार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे अगस्त के मध्य में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 4.0 लीटर ट्विन-टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 600 हॉर्स पावर और 800 एनएम टॉर्क जनरेट करेगा। इसे 0 से 100 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार तक पहुंचने में मात्र 3.8 सेकंड का समय लगेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऑडी भारत में अपनी सबसे तेज और पावरफुल एसयूवी RS Q8 लॉन्च करने के लिए तैयार है, इसकी ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 0 से 100 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार तक पहुंचने में मात्र 3.8 सेकंड का समय लगता है

HONOR MagicBook 15- शानदार लुक्स, पावरफुल परफॉरमेंस और 3 नए इनोवेशन के साथ! जानें और क्या है खास August 04, 2020 at 11:08PM

HONOR MagicBook 15 लैपटॉप भारत में लॉन्च हो चुका है। स्टाइलिश डिज़ाइन, पॉवरफुल परफोर्मेंस और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी की वजह से यह पहली ही नजर में युवाओं को पसंद आ रहा है। लैपटॉप सेगमेंट में ये HONOR का पहला वैरिएंट है, जो यंग प्रोफेशनल और स्टूडेंट्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यह कॉम्पैक्ट लैपटॉप उन लोगों के लिए बहुत काम का है, जो मल्टीटास्किंग हैं और हमेशा लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहते हैं। बता दें कि HONOR का HONOR MagicBook 15 इंडिया का पहला लैपटॉप है जो 3 ब्रेकथ्रू टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया गया है वो भी 50 हज़ार रुपये की कीमत पर। इसकी पहली टेक्नोलॉजी है पॉप अप वेबकैम, दूसरी 2-in-1 फिंगर पॉवर बटन और तीसरी 65W टाइप सी कॉम्पैक्ट मल्टी डिवाइस फ़ास्ट चार्जिंग। जानते हैं HONOR MagicBook 15 के सभी खास फीचर्स के बारे में, जिनकी वजह से यह लैपटॉप सैगमेंट में अपनी अलग पहचान बनाने वाला है-

नहीं देखा होगा ऐसा अल्ट्रा थिन और लाइट वेट लैपटॉप!

HONOR MagicBook 15 में पोर्टेबिलिटी और परफॉर्मेन्स का पूरा ध्यान रखा गया है। यह अल्ट्रा थिन लैपटॉप है और इसकी थिकनेस सिर्फ 16.9 मिमी है। वजन की बात की जाए तो यह पूरी तरह लाइटवेट है। इसका वजन केवल 1.53 किलोग्राम है। यानी आप इसे किसी भी बैग में रखकर आसानी से कहीं भी ले जा सकते हैं। इसका चार्जर भी लाइटवेट है और आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। एक और अच्छी बात यह है कि इसके चार्जर से आप अपने HONOR फोन, या किसी अन्य फोन जिसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट हो, को भी चार्ज कर सकते हैं।

चुटकियों में हो जाए चार्ज, 30 मिनट में 53 प्रतिशत चार्जिंग

अक्सर लैपटॉप के साथ यह समस्या होती है कि इसकी चार्जिंग में काफी वक्त लगता है। ऐसे में आपका समय खराब होता है। HONOR MagicBook 15 में इस समस्या को दूर करने के लिए 65W फास्ट चार्जिंग (टाइप-सी) की सुविधा दी गई है। HONOR की मानें तो 65W फास्ट चार्जर सिर्फ आधा घंटे में लैपटॉप को 53 प्रतिशत चार्ज कर देता है। इसकी बैटरी लाइफ फुल चार्ज होने के बाद आपको 6.3 घंटे का वीडियो प्लेबैक, 6.6 घंटे का ऑफिस यूज़ या फिर 6.2 घंटे का वेब पेज ब्राउज़िंग देता है जो की काफी बढ़िया है।

पॉप-अप कैमरा: प्राइवेसी का रखे खास ख्याल

आपने पॉप-अप कैमरा स्मार्टफ़ोन के अंदर देखा होगा या इस बारे में सुना होगा। प्राइवेसी के मामले में पॉप अप टेक्नोलॉजी काफी बढ़िया साबित होती है। और सबकी प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए HONOR MagicBook 15 में भी आपको पॉप-अप कैमरा टेक्नोलॉजी मिलती है। ये कैमरा कीबोर्ड के अंदर दिया गया है, जो तभी बाहर पॉप अप आता है, जब आपको इसकी जरूरत होती है। यानी जरूरत होने पर ही आप कैमरा को काम करने के लिए अलाउ करते हैं। अन्यथा यह आपके कीबोर्ड के अंदर ही रहता है।

फिंगरप्रिंट पॉवर बटन करे पासवर्ड फ्री लॉगइन

HONOR MagicBook 15 में आपको 2-in-1 फिंगरप्रिंट पॉवर बटन मिलता है, जिससे आपका लैपटॉप आपकी मर्जी के बिना कोई और ऑन नहीं कर सकता। यह बटन सुरक्षा और स्टाइल को ध्यान में रखते हुए दिया गया है, जो यूज़र्स को बहुत पसंद आने वाला है। इससे आपको पासवर्ड फ्री लॉगइन विकल्प मिलता है। यानी जो लोग बार—बार पासवर्ड एंटर करने के झंझट से बचना चाहते हैं उनके लिए यह बहुत काम का है।

फुल व्यू डिस्प्ले: बड़ा स्क्रीन-टु-बॉडी रेशियो

यह लैपटॉप आपको 39.6cm (15.6”) फुल व्यू डिस्प्ले और 1920x1080 IPS FHD डिस्प्ले, 16:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ मिलता है। 5.3mm के अल्ट्रा थिन बेज़ेल्स जो लैपटॉप के टॉप और दोनों साइड्स में मिलता है, इसकी वजह से इसका स्क्रीन—टु—बॉडी रेश्यो 87% मिल जाता है| स्टैण्डर्ड लैपटॉप्स से तुलना करे तो ये बाकियों से काफी बढ़िया है। एक और ख़ासियत यह है कि HONOR MagicBook 15 में 178 डिग्री तक का व्यूइंग एंगल मिलता है। साथ ही इसकी एंटी ग्लेयर स्क्रीन किसी भी रिफ्लेक्शन से आपको काफी हद तक सुरक्षा देती है। HONOR MagicBook 15 में आई कम्फर्ट मोड है जो हार्मफुल लाइट्स से आपकी आँखों को प्रोटेक्ट करता है। यह खास तकनीक TUV Rheinland Certified है।

एलुमिनियम बॉडी के साथ स्टाइलिश और प्रीमियम डिज़ाइन

HONOR MagicBook 15 में एलुमिनियम बॉडी और Azure Blue Chamfer दिया गया है, जो बहुत सुंदर और आई—कैचिंग है। इसमें डेकोरेटिव बेलेल्ड एज है और शानदार ब्लू शीन इसे बहुत ही आकर्षक बनाती है। इसकी वजह से यह इनोवेटिव, स्टाइलिश और प्रीमियम नजर आता है। कुल मिलाकर ये लैपटॉप आपको काफी प्रीमियम और स्टाइलिश लुक्स देता है जिस वजह से आप हर जगह इसको शोऑफ करने से भी नहीं कतरायेंगे।

परफॉरमेंस में पावरफुल

HONOR MagicBook 15 में AMD Ryzen 5 3500U प्रोसेसर के साथ Radeon Vega 8 ग्राफ़िक प्रोसेसर लगाया गया है। इसकी वजह से यह लैपटॉप आपको काफी दमदार परफॉरमेंस का अनुभव देता है। इसमें 8GB DDR4 Dual-Channel RAM जिससे आपको बेहतर ट्रांसमिशन स्पीड मिलती है और 256GB PCIe NVMe SSD की ROM लगी है, जिससे आपको बहुत फ़ास्ट दमदार स्पीड मिलती है। HONOR की माने तो PCIe लेटेस्ट जनरेशन की तकनीक है, जो आपको पुराने SATA SSDs के मुकाबले काफी फ़ास्ट स्पीड देता है। यदि इसके पोर्ट्स की बात की जाए तो इसमें 1 HDMI, 1 Type-C, 1 USB 3.0 और 1 3.5mm का हैडफोन जैक दिया गया है।

आकर्षक कीमत और बेहतरीन ऑफर्स

HONOR MagicBook 15 Mystic Silver वैरिएंट में मिलेगा जो सिर्फ 42,990 रुपये की कीमत में 6 August, 2020 को मध्यरात्रि से Flipkart पर उपलब्ध होगा। ​Flipkart के अर्ली एक्सेस मेंबर्स के लिए सेल 5 अगस्त को रात 8 बजे से शुरू होगी।

फर्स्ट सेल के ऑफर्स: मिलेगा 3,000 का डिस्काउंट और भी बहुत कुछ

पहली सेल के दौरान HONOR MagicBook 15 3,000 रुपए के डिस्काउंट के बाद 39,990 रुपये में उपलब्ध होगा। CITI बैंक डेबिट/क्रेडिट कार्ड और ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भुगतान पर इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही 12 महीने के लिए नो कोस्ट ईएमआई की सुविधा भी मिलेगी and प्रॉडक्ट एक्सचेंज पर 13,000 रुपये का ऑफ मिलेगा। HONOR MagicBook 15 में Microsoft Windows 10 Home पहले से इंस्टॉल्ड है और सभी उपयोगकर्ताओं को Microsoft 365 पर्सनल सब्सक्रिप्शन का एक महीने का निशुल्क ट्रायल मिलेगा।

आपके लिए खास ‘रजिस्टर एंड विन’ कॉन्टेस्ट 2020

HONOR MagicBook 15 के खरीदारों को रजिस्टर एंड विन कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए 18002109999 पर कॉल करना होगा। इस कॉन्टेस्ट में उन्हें 1,000 रुपये का सुनिश्चित उपहार मिलेगा। कॉन्टेस्ट फर्स्ट सेल के दिन से शुरू होकर 11 अगस्त, 2020 तक चलेगा और अधिक जानकारी के लिए HONOR India के आधिकारिक पेज को फॉलो करें। ऑफर सीमित समय के लिए, शर्तें लागू।

यदि आप HONOR MagicBook 15 के लॉन्च के बारे में और जानकारी चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करें-

Note: All trademarks, brand names are the property of their respective owners. T&C apply. Follow us on our official website www.hihonor.com/in and social media handles (Facebook, Twitter, Instagram and YouTube) for more information on brand, products, offers and contest details, etc.



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
HONOR MagicBook 15- With great looks, powerful performance and 3 new innovations! Know what's special

अब बिना इंटरनेट हैवी फाइल्स, ऑडियो-वीडियो शेयर कर सकेंगे एंड्ऱॉयड यूजर्स, गूगल ला रहा है नियरबाय शेयर फीचर August 04, 2020 at 08:32PM

एपल एयरड्रॉप के तर्ज पर गूगल जल्द ही अपना फाइल शेयरिंग फीचर 'नियरबाय शेयर' अगले कुछ हफ्तों में लॉन्च करेगा। कंपनी ने कहा है कि 'नियरबाय शेयर' फीचर से एंड्रॉयड डिवाइस यूजर आपस में हैवी फाइल्स, पिक्चर, वीडियो और लिंक शेयर कर सकेंगे। हालांकि यह एंड्रॉयड 6 या उससे लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्जन पर चलने वाले डिवाइस में काम करेगा। यह सुविधा कुछ पिक्सल डिवाइस और सैमसंग के लिए भी उपलब्ध कराई गई है, लेकिन कंपनी अब इसे बड़े स्तर पर रोल आउट करने की तैयारी में है।

हूबहू एपल के एयरड्रॉप फीचर की तरह काम करेगा

गूगल का 'नियरबाय शेयर' फीचर काफी हद तक एपल के एयरड्रॉप फीचर के समान है। एयरड्रॉप फीचर आईफोन यूजर्स को एयरड्रॉप बटन पर टैप करके हैवी फाइल्स, पिक्चर, वीडियो और बहुत कुछ साझा करने की अनुमति देता है। यह फीचर एपल डिवाइस को आपस में पेयर्ड हो जाने के बाद आसानी से फाइल ट्रांसफर करने की अनुमति देता है। एयरड्रॉप में, आप किसी भी अनजान यूजर को अपने फोन पर फाइल भेजने से रोकने के लिए विजिबिलिटी ऑप्शन चुन सकते हैं। इसी तरह एंड्रॉयड के नियरबाय फीचर में, आपको नियरबाय शेयर बटन को ऑन करना होगा और फिर अपने ज़ोन में नियरबाय डिवाइस के आने की इंतजार करना होगा।

सुरक्षा को देखते हुए तीन विजिबिलिटी ऑप्शन मिलेंगे

  • सुरक्षा के लिए, नियरबाय शेयर फीचर यूजर को आपको अपनी विजिबिलिटी चुनने की अनुमति देता है। यूजर को 'all', 'some' और 'hidden' जैसे तीन विजिबिलिटी ऑप्शन मिलेंगे। यदि यूजर 'all' ऑप्शन चुनते हैं, तो नियरबाय शेयर ऑन करने पर आप अपने क्षेत्र के सभी कॉन्टैक्ट और यूजर्स को दिखाई देंगे। हालांकि, यदि आप 'some' का चयन करते हैं, तो आप केवल कॉन्टैक्ट का चयन करने के लिए दिखाई देंगे और यदि आप 'hidden' चुनते हैं, तो आप किसी भी एंड्रॉयड यूजर को दिखाई नहीं देंगे।
  • जब कोई व्यक्ति नियरबाय फीचर की मदद से किसी यूजर को फाइल भेजने का प्रयास करता है, तो आपको उसकी रिक्वेस्ट स्वीकार या अस्वीकार करने का ऑप्शन मिलेगा। इस फीचर का उपयोग करने के लिए, आपको किसी इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं होगी। फाइलों को भेजने या प्राप्त करने के लिए दोनों यूजर के डिवाइस में नियरबाय शेयर फीचर होनी चाहिए।

एंड्रॉयड डिवाइस से क्रोमबुक में भी शेयर कर सकेंगे फाइलें
एयरड्रॉप की तरह ही एपल आईफोन यूजर्स मैकबुक के साथ फाइलें शेयर कर सकते हैं। उसी तरह एंड्रॉयड के नियरबाय शेयर फीचर से आने वाले महीनों में एंड्रॉयड फोन और क्रोमबुक के बीच शेयरिंग करने की सुविधा मिलेगी। अब जब गूगल कुछ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए फीचर को धीरे-धीरे रोल आउट कर रहा है, तो एंड्रॉयड फोन और क्रोमबुक के बीच शेयरिंग को संभव बनाने में थोड़ा समय लगेगा लेकिन यह आने वाले महीनों में निश्चित रूप से होगा। गूगल के एक प्रवक्ता ने बताया था कि भविष्य में अन्य प्लेटफॉर्म पर इस सुविधा का विस्तार करने की कोशिश करने के लिए गूगल योजना बना रहा है।

सिर्फ एंड्रॉयड डिवाइसों के बीच काम करेगी नियरबाय फीचर
हालांकि, यह याद रखना होगा कि नियरबाय शेयर फीचर केवल एंड्रॉयड डिवाइस के बीच काम करेगा, इसलिए फीचर का उपयोग करके आईफोन में फाइल भेजने की कोशिश न करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई अनजान व्यक्ति नियरबाय फीचर की मदद से किसी को फाइल न भेज सके, इसके लिए यूजर के पास रिक्वेस्ट स्वीकार या अस्वीकार करने का ऑप्शन भी रहेगा

Tuesday, August 4, 2020

शाओमी ने लॉन्च किया 5020mAh बैटरी से लैस सस्ता स्मार्टफोन, कीमत 10 हजार से भी कम August 04, 2020 at 03:19AM

किफायती स्मार्टफोन के तौर पर शाओमी ने रेडमी 9 प्राइम को लॉन्च कर दिया है। नए फोन में ठीक वैसी ही स्पेसिफिकेशन्स है, जैसी जून में स्पेन में लॉन्च हुए रेडमी 9 में देखने को मिली थी। फोन में वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले और मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में चार रियर कैमरे मिलते हैं। इसके अलावा इसमें रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और एक इन्फ्रारेड (IR) ब्लास्टर भी हैं। यह चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

बाजार में इन फोन से होगा रेडमी 9 प्राइम का मुकाबला

मॉडल बैटरी कीमत
रियलमी नारजो 10 5000mAh (4GB+128GB):11999 रुपए
सैमसंग गैलेक्सी M11 5000mAh

(3GB+32GB): 10999 रुपए

(4GB+64GB): 12999 रुपए

रियलमी C11 5000mAh (2GB+32GB): 7499 रुपए

रेडमी 9 प्राइम स्मार्टफोन: भारत में कीमत और उपलब्धता

  • भारत में रेडमी 9 प्राइम के 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 9,999 रुपए है जबकि 128GB स्टोरेज वैरिएंट 11,999 रुपए का है। दोनों मॉडल स्पेस ब्लू, मिंट ग्रीन, मैट ब्लैक, और सनराइज फ्लेयर कलर में उपलब्ध।
  • फोन 6 अगस्त को सुबह 10 बजे पहली बार अमेजन प्राइम डे के दौरान अमेज़न के एर्ली एक्सेस सेल में भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। एर्ली एक्सेस सेल के बाद, 17 अगस्त से फोन एमआई डॉट कॉम, अमेजन इंडिया, एमआई होम स्टोर्स और एमआई स्टूडियो से खरीदा जा सकेगा।
  • बता दें, रेडमी 9 के 3GB+32GB स्टोरेज वैरिएंट को EUR149 (लगभग 13,200 रुपए) की शुरुआती कीमत के साथ स्पेन में लॉन्च किया गया था, जबकि इसके 4GB+64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत EUR179 (लगभग 15,800 रुपए) थी। भारत में 3GB रैम वैरिएंट नहीं उतारा गया है।

रेडमी 9 प्राइम स्मार्टफोन: स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

  • डुअल नैनो सिम सपोर्ट करने वाले रेडमी 9 एंड्रॉयड ओएस पर बेस्ड MIUI 11 पर काम करता है और इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 सुरक्षा के साथ 6.53 इंच का फुल-एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले है।
  • फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर से लैस है, जिसे 4GB DDR4x रैम के साथ जोड़ा गया है। फोन में चार रियर कैमरे हैं, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी इमेज सेंसर और अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी इमेज सेंसर है जिसमें 118-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू (FoV) है। इसके अलावा इसमें 5-मेगापिक्सेल मैक्रो शूटर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 8-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर भी है।
  • फोन में 128GB तक का ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलेगा, जो माइक्रोएसडी कार्ड से 512GB तक बढ़ाया जा सकेगा। कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस / ए-जीपीएस, IR ब्लास्टर और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है और P2i स्प्लैश प्रूफ है।
  • रेडमी 9 प्राइम में 5020mAh की बैटरी है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि, फोन के बॉक्स में सिर्फ 10W चार्जर मिलता है। 198 ग्राम वजनी इस फोन का डायमेंशन 163.32x77.01x9.1 एमएम है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारतीय बाजार में रेडमी 9 प्राइम का मुकाबला 5000mAh वाले गैलेक्सी M11, रियलमी C11 और नारजो 10 से होगा
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...