Thursday, July 30, 2020

ब्लड ऑक्सीजन लेवल से लेकर धड़कनों तक का हाल बताते हैं ये 10 फिटनेस बैंड, दो हजार से भी कम है इनकी कीमत July 29, 2020 at 11:05PM

रक्षाबंधन और फ्रेंडशिप-डे दोनों ही नजदीक है। ऐसे में अगर आप अभी कन्फ्यूज हैं कि अपने भाई/बहन या खास दोस्त को क्या गिफ्ट दिया जा सकता है, तो हमने 10 ऐसे फिटनेस बैंड की लिस्ट तैयार की है, जो किफायती ही नहीं बल्कि बेहद काम के भी हैं। यह छोटा सा डिवाइस न सिर्फ सेहत का हाल बताता है बल्कि कई सारे काम आसान कर देता हैं। देखें भारतीय बाजार में उपलब्ध 2 हजार से कम कीमत:के 10 फिटनेस बैंड...

1. Mi बैंड 3i
कीमत: 1299 रुपए

यह इसके अधिकतर फीचर एमआई बैंड 3 से मिलते जुलते हैं और यह दिखने में भी हूबहू वैसा ही है। हालांकि बैंड 3 की तरह इसमें हार्ट रेट सेंसर नही मिलेगा। इसमें 0.78 इंच की ब्लैक एंड व्हाइट डिस्प्ले मिलती है। इसे भी 50 मीटर गहरे पानी में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें वाइब्रेटिंग अलॉर्म, स्लीप मॉनिटर, अनलॉक यूअर फोन, ऐप नोटिफिकेशन जैसे 30 फीचर मिल जाते हैं। कंपनी का दावा है कि इसमें 20 दिन की बैटरी लाइफ मिलती है।

2. आईटेल फिटबैंड IFB-11
कीमत: 1299 रुपए

कंपनी ने इस कुछ समय पहले ही लॉन्च किया है। बैंड की कीमत 1299 रुपए है। बाजार में इसका मुकाबला इसी कीमत के एमआई बैंड 3i से है। हालांकि एक जैसी कीमत होने के बावजूद आईटेल की फिटबैंड में 0.96 इंच का एचडी कलर डिस्प्ले मिल जाता है। अन्य फिटबैंड की तरह इसमें भी स्टेर काउंट, डिस्टेंस ट्रैवल्ड, कैलोरी बर्न और स्लीप मॉनिटर मिलता है। इसपर ऐप और कॉल-मैसेज के नोटिफिकेशन मिल जाते हैं। कंपनी का दावा है कि इसमें लो-कंजंप्शन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, जिसकी बदौलत इसमें 15 दिन तक की बैटरी लाइफ मिलती है। इसे IP67 रेटिंग दी गई है यानी पानी, पसीना और धूल इसपर बेअसर है।

3. Mi बैंड 3
कीमत: 1399 रुपए

ऑफिशियल वेबसाइट पर एमआई बैंड 3 की कीमत 1399 रुपए है। इसे ई-कॉमर्स प्लेटफार्म से भी खरीदा जा सकता है। बैंड में 0.78 इंच की OLED टचस्क्रीन डिस्प्ले है लेकिन यह ब्लैक एंड व्हाइट है। इसमें ऐप, एसएमएस और कॉल्स के नोटिफिकेशन मिल जाते हैं। यह 50 मीटर गहरे पानी में काम करता है यानी स्विमिंग करते समय इसे इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि इसमें 20 दिन तक की बैटरी लाइफ मिलती है। लेकिन हार्ट रेट डिटेक्शन ऑन रहने पर इसमें 9 दिन तक की बैटरी लाइफ मिलती है। बैंड में स्पोर्ट्स मोड सपोर्ट के साथ हार्ट रेट मॉनिटर भी मिल जाता है।

4. रियलमी बैंड
कीमत: 1499 रुपए

चीनी स्मार्टफोन कंपनी रियलमी ने हाल ही में रियलमी बैंड लॉन्च किया है। भारतीय बाजार में यह कंपनी का पहला बैंड है। ऑफिशियल साइट पर यह 1499 रुपए कीमत के साथ उपलब्ध है। यह येलो, ब्लैक और ग्रीन कलर में उपलब्ध है। बैंड में 0.96 इंच का कलर डिस्प्ले है और इसमें 5 प्री-लोडेड फेस मिलते हैं। यह इंटेलिजेंट स्पोर्ट्स ट्रैकर से लैस है, जो 9 स्पोर्ट्स मोड्स सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि हार्ट रेट मॉनिटर ऑन रहने पर इसमें 9 से 10 दिन की बैटरी लाइफ मिलती है। IP68 रेटिंग के साथ इसमें रियल-टाइम हार्ट रेट मॉनिटर, स्लीप डिटेक्शन और वॉटर रिमाइंडर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

5. इंफिनिक्स बैंड 5
कीमत: 1499 रुपए*

इंफिनिक्स के बैंड 5 फिटनेस बैंड की ऑफिशियल साइट पर कीमत 1799 रुपए है जबकि फ्लिपकार्ट पर यह 1499 रुपए में उपलब्ध है। बैंड में कलर आईपीएस डिस्प्ले, रियल टाइम हार्ट रेट मॉनिटर, स्टेर काउंटर, कैलोरी काउंटर जैसे कई इंटरेस्टिंग फीचर मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि इसमें 20 दिन तक की बैटरी लाइफ मिलती है। इसमें मौसन की अपडेट्स भी मिलती है। वर्कआउट के दौरान हार्ट रेट की लिमिट क्रॉस होने पर यह वाइब्रेशन के जरिए अलर्ट करता है। इसमें IP67 रेटिंग दी गई है यानी यह वॉटर-डस्ट और करोजन रेजिस्टेंट है।

6. फास्ट्रैक रिफ्लेक्स 2.0
कीमत: 1495 रुपए

फ्लिपकार्ट और अमेजन पर फास्ट्रैक रिफ्लेक्स 2.0 फिटनेस बैंड 1495 रुपए कीमत में उपलब्ध है। इसमें भी बेसिक फिटनेस बैंड में मिलने वाले तमाम फीचर जैसै स्टेप काउंट, डिस्टेंस और कैलोरी ट्रैकर, स्लीप ट्रैक, कॉल एंड एसएमएस अलर्ट जैसे फीचर मिल जाते हैं। बैंड में ब्लैक एंड व्हाइट OLED डिस्प्ले है। कंपनी का दावा है कि IPX6 वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग वाले इस बैंड में 10 दिन तक की बैटरी लाइफ मिल जाती है।

7. नॉइस कलरफिट2
कीमत: 1699 रुपए

लुक वाइस बैंड काफी अट्रैक्टिव है। ऑफिशियल साइट पर यह 1699 रुपए में उपलब्ध है। बैंड में 0.96 इंच का एलसीडी डिस्प्ले मिल जाता है। इसे IP68 रेटिंग दी गई है, यानी इसपर पानी और पसीने बेअसर है। इसमें 11 अलग-अलग स्पोर्ट्स सपोर्ट मिल जाता है, जिसमें योगा, वॉकिंग और रनिंग शामिल है। इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, स्लीप काउंटर, सेडेंटरी रिमाइंर जैसे फिटनेस और हेल्थ ट्रैकिंग फीचर मिल जाते हैं। महिलाओं के लिए खासतौर से इसमें पीरियड ट्रैकिंग फीचर दिया गया है। स्मार्ट नोटिफिकेशन फीचर से लैस इस बैंड में 5 दिन तक की बैटरी लाइफ मिलती है।

8. ऑनर बैंड 5i
कीमत: 1799 रुपए

इस बैंड में आपको कलर डिस्प्ले एलसीडी डिस्प्ले मिलता है। 24*7 हार्ट रेट मॉनिटर, बिल्ट इन यूएसबी कनेक्टर जैसे फीचर के साथ 7 दिन तक की बैटरी लाइफ मिल जाती है। फ्लिपकार्ट से इसे 1799 रुपए में खरीदा जा सकता है। खास बात यह है कि इसमें SpO2 ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर भी मिल जाता है। इसका अलावा यह स्लीप क्वालिटी भी बताता है। बैंड 50 मीटर तक के गहरे पानी में काम कर सकता है और इसमें 9 तरह के वर्कआउट मोड सपोर्ट मिलते हैं। बैंड में फोन फाइंडर, मैसेज रिमाइंडर और रिमोट पिक्चर टेकिंग जैसे फीचर्स भी मिल जाते हैं। इसके जरिए आप फोन का म्यूजिक भी कंट्रोल कर पाएंगे।

9. ऑनर बैंड 5 (रिफर्बिश्ड)
कीमत: 1889 रुपए*

ऑनर बैंड 5 कई एडवांस्ड फीचर्स से लैस फिटनेस बैंड है। अमेजन पर यह 1889 रुपए कीमत में उपलब्ध है। हालांकि इस कीमत:में इसका रिफर्बिश्ड मॉडल है। इसके साथ 6 महीने के वारंटी भी दी जा रही है। इसमें 0.95 इंच का एमोलेड कलर डिस्प्ले मिल जाता है, इसमें हार्ट रेट मॉनिटर के साथ SpO2 मॉनिटर भी मिल जाता है, जो वर्कआउट के समय ब्लड का ऑक्सीजन लेवल काउंट करता है। इसमें 10 तरह के वर्कआउट मोड सपोर्ट मिल जाता है। बैंड में मैसेज रिमाइंडर, फोन फाइंडर, रिमोट पिक्चर टेकिंग और रिमोट म्यूजिक कंट्रोलस जैसे फीचर्स भी मिल जाते हैं। कंपनी का दावा है कि इसमें 14 दिन तक स्टैंडबाय टाइम मिलता है। हार्ट रेट मॉनिटर और स्लीप ट्रैकर ऑन कर इसमें 6 दिन कि बैटरी लाइफ मिलती है।

10. फास्ट्रैक रिफ्लेक्स बीट
कीमत: 1975 रुपए

यह फास्ट्रैक का लेटेस्ट फिटबैंड है। ऑफिशियल साइट पर इसकी कीमत 1975 रुपए है। दिखने में यह काफी रफ-एंड-टफ लुक देता है। बैंड में एक्टिव हार्ट रेट मॉनिटर, एक्टिविटी ट्रैकर, कैमरा कंट्रोल, फोन रिमाइंडर और ऐप-कॉल नोटिफिकेशन जैसे इंटरेस्टिंग फीचर मिलेंगे। इसमें OLED ब्लैक एंड व्हाइट डिस्प्ले मिलता है। कंपनी का दावा है कि इसमें 10 दिन की बैटरी लाइफ मिल जाती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आईटेल फिटबैंड बैंड सबसे किफायती बैंड है, जिसमें 1299 रुपए कीमत में एचडी कलर डिस्प्ले मिल रहा है

Wednesday, July 29, 2020

6 अगस्त को लॉन्च होगी नॉइज कलरफिट नेव स्मार्टवॉच, नेविगेशन और कस्टमाइज फेस मिलेंगे; महामारी से बचने हैंडवॉश रिमाइंडर भी देगी July 29, 2020 at 02:30AM

वियरेबल्स और गैजेट्स बनाने वाली कंपनी नॉइज 6 अगस्त को अपनी नई कलरफिट नेव स्मार्टवॉच लॉन्च करेगी। वहीं, इसकी सेल अमेजन प्राइम डे के दौरान की जाएगी। इस वॉच में जीपीएस के साथ क्वाउड बेस्ड वॉच फेसेस मिलेंगे।

कंपनी का कहना है कि ये नेक्स्ट जनरेशन स्मार्टवॉच है। खास बात है कि इसमें कोविड-19 महामारी से बचने के लिए हैंडबॉश रिमाइंडर दिया है। जो यूजर को बार-बार हाथ धोने की याद दिलाएगा। कंपनी ने इसका रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है, लेकिन कीमत का अनाउंस नहीं किया है।

नॉइज कलरफिट नेव स्मार्टवॉच का स्पेसिफिकेशन

  • इस वॉच में 1.4-इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रेजोल्यूशन 320x320 है। पुराने कलरफिट प्रो डिवाइसेज की तुलना में स्क्रीन का फेस बड़ा है। इसमें जीपीएस सेंसर दिया है, जिससे ये यूजर की ट्रैवलिंग पर भी नजर रखेगी। इसी वजह से इसे नेव का नाम दिया गया है।
  • ये 24x7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग करती है। इसमें क्लाउड-बेस्ड और कस्टमाइजेबल वॉच फेसेस दिए हैं। वॉच को IP68 वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग दी गई है। कंपनी का कहना है कि ये 10 स्पोर्ट्स मोड और ट्रैक स्पीड के साथ आती है। इसमें रियल टाइम डिस्टेंस, पाथ, वर्कआउट की डिटेल मिलती है।
  • स्मार्टवॉच की मदद से यूजर मैसेज का फास्ट रिप्लाई कर सकता है। इसके लिए इसमें प्री-इन्स्टॉल मैसेज के फॉर्मेट दिए हैं। यानी बिना स्मार्टफोन निकाले ही ये काम हो जाएगा।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
स्मार्टवॉच की मदद से यूजर मैसेज का फास्ट रिप्लाई कर सकता है

3000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन को 5 बार तक चार्ज कर सकते हैं ये 10 पावरबैंक, दो हजार से कम है इनकी कीमत July 29, 2020 at 02:06AM

लंबे सफर पर जा रहे हैं या घर पर पावर कट की ज्यादा समस्या बनी रहती है, तो फोन, टैबलेट, बैंक या स्मार्टवॉच का बैकअप बनाए रखने के लिए एक अच्छा पावरबैंक होने बेहद जरूरी है। बाजार में इस समय बाजार में कई कंपनियों के पावरबैंक मौजूद है, जिसमें से किसी एक को चुनना मुश्किल काम है। ऐसे में हमने 20000mAh की बैटरी कैपेसिटी वाले 10 ऐसे पावरबैंक की लिस्ट तैयार की है, जो दो हजार से कम में ऑफिशियल या ई-कॉमर्स साइट पर मिल जाएंगे.....

1. रेडमी 20000mAh पावरबैंक
कीमत 1599 रुपए

जैसा की नाम से ही पता चलता है कि पावरबैंक में 20000mAh बैटरी कैपेसिटी मिलती है। ऑफिशियल साइट पर यह व्हाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ 1599 रुपए कीमत में उपलब्ध है। यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह बेस्ट-इन क्लास सर्किट चिप प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसमें दो इनपुट पोर्ट (टाइप-सी, माइक्रो यूएसबी) और दो आउटपुट पोर्ट मिलते हैं। लो पावर डिवाइस जैसे ब्लूटूथ हेडसेट और बैंड को चार्ज करने के लिए इसमें लो-पावर चार्जिंग मोड मिलता है। यह 4000mAh बैटरी वाली स्मार्टफोन को 3.5 घंटे में फुल चार्ज करता है।

2. एमआई पावर बैंक 2i (ब्लैक)
कीमत:1599 रुपए

यह भी शाओमी का ही प्रोडक्ट है लेकिन इसे एमआई ब्रांड के अंतर्गत लॉन्च किया गया है। इसमें में भी 20000mAh बैटरी कैपेसिटी और 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल जाती है। ऑफिशियल वेबसाइट पर यह 1599 रुपए में सिर्फ ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। लो-पावर डिवाइस को चार्ज करने के लिए इसमें भी लो-पावर चार्जिंग मोड मिल जाता है। इसमें दो आउटपुट पोर्ट और सिंगल इनपुट पोर्ट मिलता है। फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की बदौलत यह 4000mAh बैटरी वाली स्मार्टफोन को 3 घंटे में फुल चार्ज करता है।

3. जियोनी PB20K1D
कीमत: 1399 रुपए

जियोनी के इस पावरबैंक में 20000mAh बैटरी कैपेसिटी और 15 वॉट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। फ्लिपकार्ट पर यह 1399 रुपए कीमत में उपलब्ध है। इसमें दो इनपुट पोर्ट है जिसमें माइक्रो यूएसबी पोर्ट और आउटपुट पोर्ट के तौर पर इसमें यूएसबी-ए और यूएसबी-सी पोर्ट मिलता है। यह टू-वे फास्ट चार्जिंग कैपेबिलिटी से लैस है। यह मल्टी लेवल इंटेलीजेंट प्रोटेक्टिव सर्किट और शॉर्ट सर्किट प्रोटेक्शन से लैस है।

4. आईबॉल IB-20000LP
कीमत: 1599 रुपए

आईबॉल के इस पावरबैंक में 20000mAh बैटरी कैपेसिटी मिल जाती है। फ्लिपकार्ट से इसे 1599 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसमें 12 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।
पावरबैंक में दो आउटपुट (USB-A) पोर्ट मिलते हैं जबकि इनपुट पोर्ट के तौर पर इसमें माइक्रो यूएसबी और टाइम-सी पोर्ट मिल जाता है। इसमें इंटेलीजेंट सेफ्टी मल्टी-प्रोटेक्शन और कई सेंसर लगे हैं, जो इसकी प्रोटेक्शन करते हैं। इसे फुल चार्ज होने में 11 घंटे का समय लगता है।

5. एमब्रेन PP-20 20000
कीमत: 1299 रुपए

20000mAh क्षमता वाला यह पावरबैंक लिथियम-पोलीमर बैटरी से लैस है। 385 ग्राम वजनी इस पावरबैंक को फुल चार्ज होने में करीब 12 से 15 घंटे का समय लगता है। इसके बाद पावरबैंक से फोन, टैबलेट आसानी से चार्ज किए जा सकते हैं। इसमें इनपुट पोर्ट के तौर पर माइक्रो यूएसबी और टाइप-सी पोर्ट जबकि आउटपुट के लिए डुअल यूएसबी पोर्ट मिलते हैं।

6. सिस्का पावर प्रो 200
कीमत: 1399 रुपए

सिस्का के इस पावरबैंक में 20000mAh बैटरी कैपेसिटी और 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मिल जाता है। फ्लिपकार्ट से इसे 1399 रुपए में खरीदा जा सकता है, हालांकि ऑफिशियल साइट पर यह 1799 रुपए में उपलब्ध है। इसमें आईसी प्रोटेक्शन मिलता है, जो इसे ओवर-चार्जिंग, ओवर-डिसचार्जिंग और शॉर्ट सर्किट से सुरक्षित रखता है। इसमें भी दो इनपुट पोर्ट (माइक्रो यूएसबी और टाइप-सी) मिल जाते हैं जबकि आउटपुट के लिए दो यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं।

7. इंटेक्स IT-PB20K POLY
कीमत: 1565 रुपए

इंटेक्स के इस पावरबैंक में 20000mAh बैटरी कैपेसिटी और 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मिल जाता है। फ्लिपकार्ट पर यह 1565 रुपए कीमत के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसमें सिर्फ एक इनपुट पोर्ट (माइक्रो यूएसबी) और दो आउटपुट पोर्ट मिलते हैं। यह टेंपरेचर रेजिस्टेंट, ओवरचार्ज-ओवरडिसचार्ज, ओवर वोल्टेज और शॉर्ट सर्किट प्रोटेक्शन समेत कई तरह की प्रोटेक्शन मिल जाती है।

8. पोर्ट्रोनिक्स पावर बॉक्स 20K
कीमत: 1499 रुपए

326 ग्राम वजनी इस पावरबैंक में 20000mAh बैटरी है। इसे फ्लिपकार्ट से 1499 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसे 100% चार्ज होने में 11 घंटे का समय लगता है। इसमें सिर्फ एक माइक्रो यूएसबी इनपुट पोर्ट है और सिंगल यूएसबी आउटपुट मिलता है। कंपनी का दावा है इसमें 6 लेवल प्रोटेक्शन मिलती हैं जो इसे शॉर्ट सर्किट, करंट और वोर्टज ओवरलोड और ओवरहीटिंग से सुरक्षित रखती है।

9. एनर्जाइज़र UE20003C
कीमत: 1799 रुपए

फ्लिपकार्ट पर एनार्जाइज़र का 20000mAh बैटरी कैपेसिटी वाला यह पावरबैंक 1799 रुपए में उपलब्ध है। इसमें ऊपर की तरफ एक एलईडी डिस्प्ले मिलता है। इसमें एक माइक्रो यूएसबी आउटपुट पोर्ट, यूएसबी टाइप-सी इनपुट/आउटपुट पोर्ट और एक यूएसबी आउटपुट पोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज में पावरबैंक आईफोन X को 6 बार, आईफोन X मैक्स को 4.6 बार और सैमसंग S8/S9 को 4 से 5 बार चार्ज करने की क्षमता है।

10. फिलिप्स DLP 1720
कीमत: 1499 रुपए

फिलिप्स का 20000mAh बैटरी क्षमता वाला यह पावरबैंक फ्लिपकार्ट पर 1499 रुपए में उपलब्ध है। इसमें 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। 421 ग्राम वजनी इस पावरबैंक में लिथियम पोलिमर बैटरी है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज होने पर यह आईफोन 8 प्लस, आईफोन X, सैमसंग S9 जैसे फोन कई बार चार्ज कर सकता है। इसे ओवर हीट और ओवर वोल्टेज प्रोटेक्शन मिला है। इसमें दो आउटपुट पोर्ट मिल जाते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शाओमी का दावा है कि रेडमी 20000mAh पावरबैंक, 4000mAh बैटरी वाली स्मार्टफोन को 3.5 घंटे में फुल चार्ज करता है

अमेजन-फ्लिपकार्ट से लेकर आर्चीज तक इन 10 साइट से घर बैठे भेज सकते हैं देश-विदेश में राखियां, कुछ पर फ्री होम डिलीवरी उपलब्ध July 28, 2020 at 07:58PM

कोरोना के कारण कई जगहों पर दोबारा लॉकडाउन लगा दिया गया है, जिस कारण त्यौहार का मजा किरकिरा हो गया है। लॉकडाउन में न दुकानें खुलेंगी न लोग खरीदारी कर सकेंगे। हालांकि कोरोना से बचने के लिए लॉकडाउन की सभी शर्तों का पालन करना हम सब के लिए बेहद जरूरी है। ऐसे में अगर आप घर बैठे बिना किसी परेशानी के किसी दूसरे शहर में रह रही अपने भाई/बहन को राखी भेजना चाहते हैं, तो हमने आपके लिए 10 साइट की लिस्ट तैयार की है, जिस पर राखी पंसद कर किसी भी जगह भिजवाई जा सकती है...

1. अमेजन राखी स्टोर (Amazon)

ई-कॉमर्स साइट में राखी के लिए राखी स्टोर की शुरुआत की है। इसमें राखी एंड कॉम्बो समेत दो अलग-अलग सेक्शन-'गिफ्ट फोर सिस्टर्स' और 'गिफ्ट फोर ब्रदर्स' भी हैं। इसमें जाकर अपनी पसंद और रेंज के हिसाब से राखी चुन कर दूर रह रहे भाई/बहन को भिजवाई जा सकती है। राखी के अलावा भी इसमें कई गिफ्ट और एक्सेसरीज उपलब्ध है। नोट- कंपनी 499 रुपए से अधिक की शॉपिंग पर फ्री डिलीवरी कर रही है, हालांकि 499 रुपए से कम की शॉपिंग पर 40 रुपए का डिलीवरी चार्ज लिया जाएगा। (नॉन प्राइम मेंबर्स के लिए)

2. आर्चीज ऑनलाइन (Archies)

आर्चीज ऑनलाइन साइट पर प्रीमियम राखी, सिंगल राखी, किड्स राखी, भैया-भाभी राखी की काफी बड़ी रेंज उपलब्ध है। साथ ही 70% तक डिस्काउंट के साथ राखी विद चॉकलेट, राखी विद गिफ्ट जैसे कॉम्बो ऑफर भी उपलब्ध हैं। यहां अपनी पसंद और बजट के हिसाब से राखी चुन कर पूरे भारत में कहीं भी भिजवा सकते हैं।नोट- 499 रुपए से ऊपर की शॉपिंग पर पूरे भारत में फ्री डिलिवरी दी जाएगी।

3. फर्न्स-एन-पेटल्स (fernsnpetals)

फर्न्स-एन-पेटल्स साइट पर राखी के लिए एक्सक्लूसिव ऑफर उपलब्ध हैं। यहां से सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी राखी भिजवाई जा सकती है। राखी के अलावा भी इसमें कई सारी चीजें एडऑन करवाई जा सकती है। हर ऑर्डर पर साइट की तरफ से मिनिमम 10-12% का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है, बड़े ऑर्डर पर डिस्काउंट फिगर बड़ा भी हो सकता है।

4. मायफ्लॉवरट्री (myflowertree)

इस साइट से पूरे भारत समेत विदेशों में राखियां भिजवा सकते हैं। साइट पर राखी के लिए डेडिकेटेड सेक्शन है, जिसमें राखी के अलावा राखी गिफ्ट्स, राखी सेट्स की काफी बड़ी रेंज उपलब्ध है। डिलीवरी के लिए साइट पर दो ऑप्शन है। 'फिक्स्ड टाइम डिलीवरी' में एक्स्ट्रा अमाउंट देना पड़ेगा, जिसमें बताए गए समय पर ही सामान डिलीवर किया जाएगा। हालांकि 'स्टैंडर्ड' ऑप्शन चुनने पर कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना पड़ेगा।

5. राखीडॉटइन (Rakhi.in)

यह रक्षाबंधन की डेडिकेटेड साइट है। इस पर भी भारत के अलावा यूएसए, यूके, कनाडा, यूएई और ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भाई/बहनों को राखी भिजवाई जा सकती है। साइट पर डिजाइनर राखी, सिल्वर राखी समेत राखियों की काफी बड़ी रेंज उपलब्ध है। साथ ही साइट पर दुनिया के कई देशों में राखी डिलीवर करने के ऑप्शन उपलब्ध हैं।

6 सेंडगिफ्ट2इंडिया (Sendgift2india)

इस साइट पर भी राखी के लिए डेडिकेटेड सेक्शन तैयार किया गया है। राखी के साथ-साथ राखी विद फ्लॉवर, राखी विद गिफ्ट, राखी विद स्वीट्स जैसे कई कॉम्बो ऑफर भी साइट पर उपलब्ध हैं। नोट- 999 रुपए की शॉपिंग करने पर फ्री शिपिंग की सुविधा मिलेगी।

7. सेंड-राखीज-ऑनलाइन (sendrakhizonline)

इस साइट पर पूरे भारत समेत अमेरिका, यूके, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में राखी भेजने की सुविधा मिल जाएगी। साइट पर कई तरह की राखियां उपलब्ध है।

8. फ्लिपकार्ट (Flipkart)

फ्लिपकार्ट पर भी किफायती राखियों की रेंज उपलब्ध है। पसंदीदा राखी को चुन कर देशभर में भिजवाई जा सकती है। साइट पर दिए निर्देशों के मुताबिक, शिपिंग चार्ज नंबर ऑफ यूनिट्स, दूरी और डिलीवरी डेट के हिसाब से लिया जाएगा। कस्टमर्स से 500 रुपए से अधिक की खरीदी पर शिपिंग चार्ज नहीं लिया जाएगा।

9. फ्लॉवरऑरा (floweraura)

भारत में या यूएसए में रह रहे भाई/बहनों को ऑनलाइन राखी भेजने के लिए फ्लॉवरऑरा को चुना जा सकता है। इसमें राखी फोर ब्रदर, किड्स, भैया-भाभी के अलावा राखी कॉम्बो भी उपलब्ध है, जिसमें चॉकलेट, ड्राय फ्रूट्स के साथ राखी भेजी जा सकती है। साइट पर राखी की कीमत के अलावा कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लिया जा रहा है।

10. मिंत्रा (Myntra)

मिंत्रा पर भी राखियों की काफी बड़ी रेंज उपलब्ध है, खासतौर से कॉम्बो पैक। यहां से भी देशभर में राखियां ऑनलाइन बुक कर भिजवाई जा सकती है। हालांकि साइट पर उपलब्ध कुछ प्रोडक्ट्स रिटर्न नहीं किए जाएंगे। इसलिए बेहतर होगा अच्छी तरह से देख परख कर खरीदारी करें। नोट-799 रुपए से ऊपर की खरीदी करने पर कोई डिलीवरी चार्ज नहीं लिया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इन साइट्स पर राखियों के साथ राखी विद गिफ्ट्स, राखी विद स्वीट्स और राखी विद फ्लॉवर जैसे कॉम्बो भी उपलब्ध हैं
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...