Friday, July 3, 2020

चीनी कंपनी वनप्लस ने भारत में लॉन्च तीन नए स्मार्ट टीवी मॉडल, सबसे सस्ता 12999 रुपए का July 03, 2020 at 12:08AM

वनप्लस ने भारतीय बाजार ने अपने नई स्मार्ट टीवी रेंज लॉन्च कर दी हैं। इसमें नई U-सीरीज और Y-सीरीज स्मार्ट टीवी रेंज शामिल हैं। Y-सीरीज स्मार्ट टीवी मॉडल की शुरुआती कीमत 12999 रुपए है जबकि U-सीरीज में सिंगल मॉडल लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 49999 रुपए है। नए स्मार्ट टीवी एंड्रॉयड 9 पाई टीवी ओएस पर काम करते हैं और वैरिएंट के हिसाब से कई फीचर्स, साइज और रेजोल्यूशन ऑप्शन में उपलब्ध हैं।
Y-सीरीज टीवी दो साइज 32 इंच एचडी रेजोल्यूशन (1366x768 पिक्सल) और 43 इंच फुल-एचडी रेजोल्यूशन (1920x1080 पिक्सल) में उपलब्ध हैं। जबकि U-सीरीज में सिंगल 55-इंच अल्ट्रा-एचडी (3840x2160-पिक्सल) मॉडल उपलब्ध है।वनप्लस टीवी U-सीरीज और Y-सीरीज की बिक्री 5 जुलाई से अमेज़न पर शुरू हो रही हैं। इन्हें जल्द ही वनप्लस ऑनलाइन स्टोर के साथ-साथ ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी बेचा जाएगा।

वैरिएंट वाइस कीमत

Y-सीरीज 32 इंच 12999 रुपए
Y-सीरीज 43 इंच 22999 रुपए
U-सीरीज 55 इंच 49999 रुपए

वनप्लस टीवी 2020: स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

  • Y-सीरीज स्मार्ट टीवी काफी किफायती है। यह 32-इंच और 43-इंच साइज ऑप्शन में उपलब्ध हैं और ऑक्सीजन प्ले, वनप्लस कनेक्ट जैसे फीचर्स से लैस हैं।
  • U-सीरीज सिर्फ 55 इंच के सिंगल वैरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें 4K एलईडी स्क्रीन और डॉल्बी विज़न एचडीआर फॉर्मेट तक का सपोर्ट मिलता है। स्पेसिफिकेशन के मामले में यह वनप्लस टीवी Q1 और वनप्लस टीवी Q1 प्रो के समान है। सबसे बड़ा अंतर यह है कि इसमें LED डिस्प्ले मिलता है जबकि Q1-सीरीज में QLED डिस्प्ले दिया गया है।
  • टीवी में 93 प्रतिशत कलर गैमट (gamut) DCI-P3 ​​भी है। जो दुनिया भर के अधिकांश सिनेमा हॉलों में उपयोग किया जाने वाला स्टैंडर्ड है।
  • वनप्लस टीवी 55U1 में किनारों के पास 6.9 मिमी की मोटाई, 95 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और स्मार्टफोन के साथ आसान कनेक्टिविटी के लिए ऑक्सीजन प्ले और वनप्लस कनेक्ट ऐप सपोर्ट मिलता है। रिमोट में नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो के लिए शार्ट-की हैं और इसे गूगल असिस्टेंट से कम्युनिकेट करने के लिए भी किया जा सकता है।
  • दोनों रेंज की तीनों टीवी में एंड्ऱॉयड टीवी 9 पाई पर काम करती हैं। इसमें गूगल असिस्टेंट, गूगल क्रोमकॉस्ट और ऐप्स और गेम डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर का सपोर्ट मिलता है। यूजर्स को कंटेंट सेंट्रिक व्यू के लिए ऑक्सीजन प्ले का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
  • Y-सीरीज में Dolby Audio ट्यूनिंग के साथ 20W का रेटेड साउंड आउटपुट है, जबकि U-सीरीज में 30W फोर-स्पीकर सेटअप, Dolby Atmos ऑडियो के लिए सपोर्ट और ब्लूटूथ स्टीरियो मोड में वायरलेस स्पीकर के रूप में टेलीविज़न का उपयोग करने की क्षमता है।

वनप्लस टीवी 2020: बाजार में किससे होगा मुकाबला?

  • वनप्लस टीवी Y-सीरीज के 32-इंच वैरिएंट की कीमत 12,999 रुपए और 43-इंच वैरिएंट की कीमत 22,999 है। इस कीमत और फीचर्स के साथ टीवी का मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुए रियलमी स्मार्ट टीवी और Vu सिनेमा टीवी रेंज से होगा, जो कि 32-इंच और 43-इंच वैरिएंट में भी उपलब्ध हैं। वनप्लस को उम्मीद है कि इसका डिजाइन, प्रदर्शन, सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ रिकॉर्ड, और प्रदर्शन का वादा इस सेगमेंट में खरीदारों पर जीत हासिल करेगा।
  • दूसरी ओर, वनप्लस टीवी U-सीरीज टेलीविजन की कीमत 49,999 रुपए है जो अन्य कंपनियों जैसे कि Vuप्रीमियम 4K एंड्रॉयड टीवी और Mi TV 4X रेंज की तुलना में काफी ज्यादा है।
  • हालांकि, टीवी की डिज़ाइन और सॉफ़्टवेयर सुविधाएं इसे बेहतर बनाने में मदद करती हैं। बहरहाल, खरीदारों को इस पर अतिरिक्त पैसा खर्च करने के लिए राजी करना मुश्किल हो सकता है, यह देखते हुए कि इस सेगमेंट में किफायती विकल्प लगभग सॉफ्टवेयर, सुविधाओं और प्रदर्शन के मामले में सक्षम हैं। इसके अलावा, QLED ऑप्शन जैसे कि TCL 55C715 केवल थोड़ी अधिक कीमत में उपलब्ध हैं और मिड-रेंज टीवी खरीदारों के लिए अधिक आकर्षक हो सकते हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वनप्लस टीवी U-सीरीज और Y-सीरीज की बिक्री 5 जुलाई से शुरू हो रही है, इन्हें अमेज़न से खरीदा जा सकेगा

रिलायंस ने लॉन्च किया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप जियोमीट, एक साथ 100 पार्टिसिपेंट्स कर सकेंगे एचडी वीडियो कॉलिंग July 02, 2020 at 10:11PM

11 सप्ताह में 11 निवेशकों से 1 लाख 17 हजार करोड़ रुपए से अधिक जुटाने के बाद जियो प्लेटफार्म्स ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप जियोमीट लॉन्च किया। यह गूगल प्ले और ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। इसमें डायरेक्ट कॉल्स (1:1 कॉलिंग) सपोर्ट के अलावा 100 पार्टिसिपेंट्स के साथ मीटिंग की जा सकती है। ऐप पर मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के जरिए साइन-अप किया जा सकता है।

जियोमीट में क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?

  • जियोमीट यूजर को हाई डेफिनिशन (720 पिक्सल रेजोल्यूशन) में अनलिमिटेड फ्री कॉल करने की सुविधा देता है। इसमें एक बार में 100 पार्टिसिपेंट्स जोड़े जा सकते हैं।
  • यह पूरी तरह से फ्री है। सभी मीटिंग पासवर्ड प्रोटेक्टेड रहेंगी और इसमें जूम ऐप की तरह वेटिंग रूम सपोर्ट भी मिलता है।
  • कंपनी का कहना है कि ऐप मल्टी-डिवाइस (5 डिवाइस तक) लॉगिन सपोर्ट करता है, यूजर आसानी से कॉलिंग के दौरान एक से दूसरे डिवाइस में स्विच कर सकेंगे।

न कोड न इनवाइट की जरूरत

  • कॉल शुरू करने के लिए कोई कोड या इनवाइट की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि जो लोगों ऐप के डेस्कटॉप वर्जन से जुड़ रहे हैं, वे जियोमीट इनवाइट लिंक पर क्लिक कर ऐप डाउनलोड किए बिना अपने ब्राउज़र से वीडिया कॉल का हिस्सा बन सकते हैं। इसमें शेड्यूलिंग मीटिंग, एक-दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

जियोमीट ऑन डेक्सटॉप

  • वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म को एंड्रॉयड और आईओएस फोन के अलावा डेस्कटॉप पर काम करने वाले यूजर्स गूगल क्रोम और मोज़िला फ़ायरफ़ॉक्स के जरिए एक्सेस कर सकते हैं। यह बिल्कुल फ्री है।

ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

  • मोबाइल डिवाइस पर - प्ले स्टोर/ ऐप स्टोर पर जाएं, जियोमीट ऐप सर्च कर इसे डाउनलोड करें।
  • डेस्कटॉप पर - इस साइट पर जाएं और जियोमीट एप्लिकेशन डाउनलोड करें।

क्या यह विश्वसनीयता प्रदान कर सकता है?

  • गृह मंत्रालय (एमएचए) ने जूम ऐप यूजर्स को चेतावनी दी थी कि ये ऐप उपयोग के लिए सुरक्षित नहीं है। इसके बाद भारत सरकार ने अप्रैल के अंत में एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप को डेवलप करने के लिए इनोवेशन चैलेंज की घोषणा की थी। सरकार चाहती थी कि डेवलपर्स जूम ऐप का विकल्प तैयार करें। विजेता के लिए 1 करोड़ रुपए की प्राइज मनी रखी गई थी।
  • जियोमीट की आधिकारिक वेबसाइट पर दावा किया जा रहा है कि सभी मीटिंग एन्क्रिप्टेड रहेंगी। हालांकि जियोमीट अन्य लोकप्रिय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफार्म जैसे कि ज़ूम और गूगल मीट को चुनौती देने के लिए तैयार रहना होगा।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एंड्रॉयड और आईओएस फोन के अलावा डेस्कटॉप पर काम करने वाले यूजर्स गूगल क्रोम और मोज़िला फ़ायरफ़ॉक्स के जरिए जियोमीट को एक्सेस कर सकेंगे

रेसिज्म के खिलाफ लड़ाई में जुटी कंपनियां; ट्विटर ने भाषा से भेदभाव खत्म करने के लिए 'मास्टर', 'स्लेव' और 'ब्लैकलिस्ट' जैसे शब्दों को हटाया July 02, 2020 at 08:34PM

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने भाषा को सहज बानने के लिए अपने प्लेटफार्म से 'मास्टर', 'स्लेव' और 'ब्लैकलिस्ट' जैसे शब्दों को हटा दिया है। प्रोग्रामिंग कोड्स में ऐसे शब्दों का इस्तेमालदशकों से किया जा रहा है।
अमेरिका में पुलिस के हाथों हुई अश्वेत जार्ज फ्लॉयड की हत्या के बाद अमेरिकी बैंक जेपी मॉर्गन ने भी इसी तरह का कदम उठाने की घोषणा की है, क्योंकि ज्यादातर कंपनियां नस्लवाद को संबोधित करती हैं। हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि इन टर्म्स को रिप्लेस करने में लाखों रुपए और कई महीनों का समय लग सकता है।

कोडिंग में किया जाता है मास्टर, स्लेव और ब्लैकलिस्ट जैसे टर्म का उपयोग

  • प्रोग्रामिंग की भाषा में 'मास्टर' को कोड का मेन वर्जन कहा जाता है, जो स्लेव और उसके रेप्लिका को कंट्रोल करता है। वहीं 'ब्लैकलिस्ट' का उपयोग उन चीजों के लिए किया जाता है, जिसे ऑटोमैटिकली अस्वीकार कर दिया जाता है, आमतौर पर इसे संवेदनशील वेबसाइटों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

मास्टर को लीडर और स्लेव को फॉलोअर में बदलेगी कंपनी

  • गुरुवार को ट्विटर के इंजीनियरिंग डिवीजन ने ट्वीट कर बताया कि हम भाषा को सहज बनाने के लिए कदम उठा रहे हैं। इसके तहत 'whitelist' को रिप्लेस कर 'allowlist' नाम दिया जाएगा जबकि 'master/slave' को 'leader/follower' में रिप्लेस किया जाएगा।
  • पिछले महीने ट्विटर के संस्थापक जैक डोर्सी ने पूर्व एनएफएल खिलाड़ी कोलिन कापरनिक के नो योर राइट्स कैंप को अल्पसंख्यक समुदायों के मुक्ति और कल्याण को आगे बढ़ाने के लिए 3 मिलियन डॉलर यानी करीब 22.41 करोड़ रुपए दान दिए थे।

जेपी मॉर्गन ने भी इन शब्दों को बदलने का फैसला लिया

  • जेपी मॉर्गन ने भी पुरानी कोडिंग टर्म को छोड़ने का फैसला लिया है, क्योकि ब्लैक लाइव्स मैटर अंदोलन की लहर कोरपोरेट वर्ल्ड के माध्यम से ही शुरू हुई थी। उन्होंने कहा कि कुछ शब्द उनकी टेक्नोलॉजी पॉलिसी और प्रोग्रामिंग कोड में दिखाई दिए थे।

GitHub भी कोडिंग लैंग्वेज से 'मास्टर' शब्द हटा रही है

  • पिछले महीने सॉफ्टवेयर डेवलपर्स के लिए दुनिया की सबसे बड़ी साइट GitHub ने कहा कि वह अपनी कोडिंग भाषा से 'मास्टर' शब्द को बदलने पर काम कर रही थी। माइक्रोसॉफ्ट के स्वामित्व वाली फर्म का उपयोग 5 करोड़ डेवलपर्स द्वारा कोडिंग प्रोजेक्ट्स को स्टोर और अपडेट करने के लिए किया जाता है।

गूगल ने भी डेवलपर्स से ब्लैकलिस्ट/व्हाइटलिस्ट शब्द यूज न करने को कहा

  • गूगल के क्रोमियम वेब ब्राउज़र प्रोजेक्ट और एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम ने डेवलपर्स को 'ब्लैकलिस्ट' और 'व्हाइटलिस्ट' शब्दों का उपयोग करने से बचने के लिए प्रोत्साहित किया है।

कई बड़े ब्रांड बने इस पहल का हिस्सा

  • वैश्विक ब्रांड नस्लीय स्टीरियोटाइपिंग से बचने के लिए अपने प्रोडक्ट लोगो और नामों को भी ध्यान से देख रहे हैं। हाल के सप्ताहों में, कई प्रसिद्ध ब्रांडों ने कहा है कि वे अपनी ब्रांडिंग को बदल रहे हैं या समीक्षा कर रहे हैं इसमें क्वेकर ओट्स भी शामिल है, जो अपनी अंट जिमामा (Aunt Jemima) सिरप लाइन और खाद्य पदार्थों का नाम बदल रहा है।
  • साथ ही, सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर नफरत फैलाने वाले पोस्ट से निपटने के लिए भी दबाव डाला जा रहा है, फेसबुक को स्टॉप हेट फॉर प्रॉफिट अभियान से बड़े स्तर पर विज्ञापनों के बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। फोर्ड, एडिडास, कोका कोला, यूनिलीवर और स्टारबक्स सभी ने अभियान में भाग लिया, जिसका उद्देश्य सामाजिक नेटवर्क पर हेटफुल कंटेंट को हटाना है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एक्सपर्ट्स का कहना है कि इन शब्दों को रिप्लेस करने में लाखों रुपए और कई महीनों का समय लग सकता है

लोगों को मास्क पहने के लिए प्रोत्साहित करेंगे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम, यूजर्स को बार-बार भेजा जाएगा अलर्ट July 02, 2020 at 07:43PM

कोरोनावायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम ने एक नई पहल की है। यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अब लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। इसके लिए यूजर्स को बार-बार अलर्ट भेजा जाना भी शामिल है।

नया अलर्ट सिस्टम शुरू करेगी फेसबुक

लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए फेसबुक और उसकी सब्सिडियरी इंस्टाग्राम अलर्ट भेजने के लिए कई विकल्पों का इस्तेमाल करेंगे। इसके तहत यूजर्स की फीड में टॉप पर मास्क पहनने की अपील की जाएगी। फेसबुक के मुताबिक, वह एक नया अलर्ट सिस्टम शुरू करेगी। इस सिस्टम की शुरुआत अमेरिका से की जाएगी। धीरे-धीरे इसे अन्य देशों में भी शुरू किया जाएगा। कंपनी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, लोगों को अपना मुंह मास्क से कवर करने के लिए बार-बार अलर्ट किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी कोविड-19 सूचना केंद्रों के जरिए कोरोना से सुरक्षा के लिए अतिरिक्त टिप्स भी जारी करेगी।

ट्विटर यूजर्स को शर्त के साथ मिलेगा एडिट बटन

ट्विटर मैसेजिंग ऐप ट्विटर ने कहा है कि उसके यूजर लंबे समय से एडिट बटन की मांग कर रहे हैं। वह अपने यूजर्स की इस मांग को पूरा करने के लिए तैयार है। कंपनी ने ट्विट कर कहा है कि यूजर्स को मास्क पहनने की शर्त पर ट्विट एडिट करने का बटन उपलब्ध कराया जाएगा।

अमेरिका में मास्क पहनने को लेकर बंटे लोग

अमेरिका में मास्क पहनने की अपील काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसका कारण यह है कि वहां मास्क पहनने को लेकर लोग दो भागों में बंट गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मास्क पहनने से इनकार कर चुके हैं। पिछले महीने ट्रंप ने ओकलाहोमा के तुस्ला में एक चुनावी रैली की थी, जिसमें बढ़ी संख्या में लोग बिना मास्क पहने शामिल हुए थे। इस रैली के बाद ट्रंप के चुनावी अभियान स्टाफ के 8 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

देश और दुनिया में कोरोना से मौतें

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6.27 लाख के पार पहुंच गई है। इसमें से 3.79 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 18,225 संक्रमितों की मौत हुई है। यह आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.09 करोड़ के पार पहुंच गई है। इसमें 61.40 लाख लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 5,24,039 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 28 लाख के पार पहुंच गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फेसबुक कोविड-19 सूचना केंद्रों के जरिए कोरोना से सुरक्षा के लिए अतिरिक्त टिप्स भी जारी करेगी।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...