Wednesday, June 24, 2020

मोटोरोला ने लॉन्च किया अपना पहला साउंडबार और होम थिएटर सिस्टम, शुरुआती कीमत 7999 रुपए; फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध June 23, 2020 at 10:42PM

मोटोरोला ने भारत में ऑडियो और होम थिएटर सेगमेंट में एंट्री कर ली है। कंपनी ने अपने सभी प्रोडक्ट्स को एम्फीसाउंडएक्स ब्रांड नेम के तहत पेश किए हैं। इसमें डॉल्बी वायरलेस 160 वॉट ब्लूटूथ साउंडबार, एम्फीसाउंडX 150 वॉट और 80 वॉट ब्लूटूथ होम थिएटर सिस्टम शामिल हैं। इनकी शुरुआती कीमतें 7,999 रुपए हैं और इन्हें फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।

मोटोरोला एम्फीसाउंडX 160W साउंडबार

  • अफॉर्डेबल साउंडबार की बढ़ती डिमांड को देखते हुए कंपनी ने एम्फीसाउंडएक्स 160W साउंडबार बाजार में पेश किया है।
  • इसमें डोल्बी साउंड सपोर्ट और वायरलेस सबवूफर साथ मिलता है।
  • कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 4.2, ऑप्टिकल और HDMI पोर्ट के साथ डिवाइस कनेक्ट कर सकते हैं। इसे रिमोट से भी कंट्रोल किया जा सकता है।
  • इसमें एलईडी इंडिकेटर है जो आपको कनेक्शन स्टेट्स के बारे में जानकारी देता है। 160W के साउंडबार की कीमत 10,999 रुपए है

एम्फीसाउंडX 80W और 150W ब्लूटूथ होम थिएटर

  • ये दोनों सिस्टम वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट के साथ आते हैं।
  • यह 5.1 ऑडियो चैनल सिस्टम के साथ आता है, और इन दोनों प्रोडक्ट के साथ रिमोट उपलब्ध है।
  • 150W वर्जन के साथ आपको पांच सैटेलाइट के लिए एक सबवूफर मिलता है।
  • जबकि 80W सिस्टम में तीन साउंडबार और दो सैटेलाइट के लिए एक सबवूफर का सपोर्ट मिलता है।
  • कनेक्टिविटी के लिए इसमें HDMI और ऑप्टिकल पोर्ट, AUX पोर्ट और USB पोर्ट मिलते हैं, जबकि FM रेडियो का उपयोग करने का ऑप्शन भी मिलता है।
  • 80W सिस्टम की कीमत 7,999 रुपए और 160W सिस्टम की कीमत 10,999 रुपए है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एम्फीसाउंडएक्स 80W और 150W ब्लूटूथ होम थिएटर, दोनों सिस्टम वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट के साथ आते हैं

1000 रुपए तक महंगे हुए रियलमी के दो बजट स्मार्टफोन, कंपनी ने तीसरी बार बढ़ाई रियलमी C3 की कीमत June 23, 2020 at 09:18PM

रियलमी ने भारत में दो सस्ते स्मार्टफोन की कीमत बढ़ा दी है। कंपनी ने नारजो 10A की कीमत में 500 रुपए और रियलमी C3 की कीमत अब 1,000 रुपए की बढ़ोतरी की है। बढ़ोतरी के बाद नारजो 10A का 3 जीबी रैम वैरिएंट 8999 रुपए का हो गया है, जिसे 8499 रुपए में लॉन्च किया गया था।
वहीं दूसरी ओर रियलमी C3 का 3 जीबी रैम वैरिएंट खरीदने के लिए अब 8999 रुपए खर्च करने पड़ेंगे, इसे 7999 रुपए में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने रियलमी C3 के 4 जीबी रैम वैरिएंट की कीमत में भी बढ़ोतरी की है। पहले यह 8999 रुपए में उपलब्ध था जबकि अब इसे खरीदने के लिए 9999 रुपए खर्च करने पड़ेंगे।

तीसरी बार रियलमी C3 की कीमत में इजाफा हुआ

  • रियलमी C3 की कीमत में बढ़ोतरी सबसे चौंकाने वाली है क्योंकि लॉन्च के बाद से भारत में फोन की कीमत में यह तीसरी बार बढ़ोतरी हुई है। फोन को इस साल फरवरी में 6,999 रुपए में लॉन्च किया गया था।
  • रियलमी C3 और नारजो 10A की सभी नई कीमतें आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ ऑनलाइन पार्टनर फ्लिपकार्ट द्वारा अपडेट की गई हैं।

हाल ही में कंपनी ने नारजो 10A का 4 जीबी रैम वैरिएंट लॉन्च किया

  • कुछ दिन पहले ही रियलमी ने भारतीय बाजार में अपने बजट स्मार्टफोन नारजो 10A का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट लॉन्च किया है। फोन की कीमत 9999 रुपए है। नया वैरिएंट कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट समेत तमिलनाडु, गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक, केरल, बिहार और महाराष्ट्र के ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए भी उपलब्ध होगा।

रियलमी नारजो 10A: बेसिक स्पेसिफिकेशन

  • नारजो 10A स्मार्टफोन में रियलमी 5i की तरह ही 6.5-इंच HD + डिस्प्ले मिलता है। इसके पैनल में गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन भी है।
  • यह मीडियाटेक हीलियो G70 प्रोसेसर पर काम करता है, इसमें अब 4GB तक की रैम और 64GB तक का स्टोरेज मिलेगा।
  • नारजो 10A में रियर ट्रिपल कैमरा सेटअप है। जिसमें 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 2-मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है।
  • फोन के फ्रंट में 5-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर है। फोन में 30fps पर 1080p तक वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलती हैं।
  • फोन में 5000mAh बैटरी दी गई है, जो 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट करती है। चार्जिंग के लिए इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है।
  • सिक्योरिटी के रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और कनेक्टिविटी के लिए GPS, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट मिलता है।

रियलमी C3 स्मार्टफोन: बेसिक स्पेसिफिकेशन

  • रियलमी C3 एंड्रॉयड 10 पर आधारित रियलमी यूआई पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है।
  • फोन में मीडियाटेक हीलियो G70 प्रोसेसर और 4 जीबी तक की रैम मिलती है। इसमें 64 जीबी तक का स्टोरेज मिलता है। स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
  • यह डुअल कैमरा स्मार्टफोन है। इसमें बैक पैनल पर f/1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसका अपर्चर f/2.4 है। एचडीआर, नाइटस्केप, क्रोमा बूस्ट, स्लो मो, पीडीएएफ, पोर्ट्रेट मोड और कई अन्य कैमरा फीचर्स दिए गए हैं। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह एचडीआर, एआई ब्यूटीफिकेशन, पनोरमा व्यू और टाइम-लैप्स जैसे फीचर्स से लैस है।
  • रियलमी सी3 की बैटरी 5,000 एमएएच की है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्जिंग में इसमें 43.9 घंटे तक का टॉक टाइम और 727.7 घंटे का स्टैंडबाय टाइम मिलता है।
  • कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई, यूएसबी ओटीजी, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, वीओएलटीई, ब्लूटूथ 5 और जीपीएस शामिल हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चीनी स्मार्टफोन कंपनी रियलमी C3 को इस साल फरवरी में 6,999 रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था, मई में भी इसकी कीमत 1000 रुपए बढ़ाई गई थी

नई ऑडियंस को लुभाने के लिए सस्ता फोन बना रही वनप्लस, पहले भारत और फिर यूरोप में होगा लॉन्च June 23, 2020 at 07:49PM

वनप्लस जल्दी ही अपने नए बजट-स्मार्टफोन को बाजार में लॉन्च करेगी। हाल ही में कंपनी ने इसकी पुष्टि की और सभी अफवाहों और अटकलों को विराम देते हुए बताया कि कंपनी 'नई, अधिक किफायती स्मार्टफोन प्रोडक्ट लाइन' पर काम कर रही है, जिसे सबसे पहले भारत में और बाद में यूरोप में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के को-फाउंडर और सीईओ पीट लाउ ने वनप्लस कम्यूनिटी साइट पर फोरम पोस्ट के माध्यम से नए डेवलपमेंट का खुलासा किया।
कंपनी ने एक इंस्टाग्राम अकाउंट भी बनाया गया है, जिसमें यूजरनेम "OnePlusLiteZThing" लिखा है, जो जुलाई में लॉन्चिंग की पुष्टि करता है। लाउ ने नई रेंज में पहले स्मार्टफोन के लॉन्च के बारे में कोई विवरण नहीं दिया है। हालांकि, अगर हम अफवाहों को देखते हैं और नए बनाए गए इंस्टाग्राम अकाउंट पर विचार करते हैं, तो यह संभवतः वनप्लस Z होगा।

इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट पोस्ट मोर्स कोड है, जिसे ट्रांसलेट करने पर "जुलाई" आता है, इससे पता चलता है कि नई लाइन के तहत पहला स्मार्टफोन जुलाई में डेब्यू करेगा

पहले भारत फिर यूरोप में लॉन्च होगा
लाउ ने फोरम पोस्ट में कहा- "जैसा कि हमने हमेशा कुछ नया करने की कोशिश की है, हम पहले यूरोप और भारत में इसे पेश करके इस नई प्रोडक्ट लाइन के साथ अपेक्षाकृत छोटी शुरुआत करने जा रहे हैं," "लेकिन चिंता मत करो, हम निकट भविष्य में भी उत्तर अमेरिका के लिए और अधिक किफायती स्मार्टफोन लाने की कोशिश कर रहे हैं।" वनप्लस के पॉल यू के नेतृत्व में एक नई प्रोडक्ट टीम होगी, जो वर्तमान में अपने मोबाइल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के प्रमुख हैं। एग्जीक्यूटिव ने कहा कि इस नई टीम में दुनिया भर के कर्मचारी होंगे।

जुलाई में होगी लॉन्चिंग

  • नई स्मार्टफोन लाइन के ऑफिशियल लॉन्च से पहले कुछ प्रचार करने के लिए वनप्लस ने एक इंस्टाग्राम अकाउंट शुरू किया जो वर्तमान में प्राइवेट है, लेकिन इसमें चार पोस्ट हैं। इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट पोस्ट मोर्स कोड दिखाता है जिसे ट्रांसलेशन करने पर "जुलाई" आता है। इससे पता चलता है कि नई लाइन के तहत पहला स्मार्टफोन जुलाई में डेब्यू करेगा।
  • कुछ रिपोर्ट्स नए स्मार्टफोन वनप्लस Z उर्फ ​​वनप्लस नॉर्ड के 10 जुलाई को लॉन्च होने की तरफ इशारा कर रही है। हालांकि, इन अफवाहों को विश्वास नहीं किया जा सकता है जबकि कंपनी की तरफ से कोई कंफर्मेशन नहीं दिया जाता।

नई ऑडियंस को अट्रैक्ट करने के लिए बनाई स्ट्रैटजी

  • यह विशेष रूप से पहली बार नहीं है जब वनप्लस बाजार में कुछ सस्ता प्रोडक्ट लाने की कोशिश कर रही है। इससे पहले भी कंपनी नवंबर 2015 में बजट स्मार्टफोन के तौर पर वनप्लस X को बाजार में उतार चुकी है लेकिन वनप्लस यह प्रयास असफल रहा।
  • फिर भी, नया कदम उन ग्राहकों को आकर्षित करने में मददगार साबित होगा, जो प्रीमियम पहले ज्यादा कीमम के कारण वनप्लस फोन खरीदने से परहेज कर रहे थे। आखिरकार कंपनी ने 2014 में एक 'फ्लैगशिप किलर' निर्माता के रूप में अपनी जर्नी शुरू की थी।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इससे पहले भी कंपनी नवंबर 2015 में बजट स्मार्टफोन के तौर पर वनप्लस X को बाजार में उतार चुकी है लेकिन वनप्लस यह प्रयास असफल रहा

Tuesday, June 23, 2020

गूगल ने इंट्रोड्यूस किया नया इमेज फैक्ट चेकिंग टूल, फर्जी इमेज और वीडियो पर रोक लगेगी रोक June 23, 2020 at 07:01AM

फर्जी इमेज और वीडियो पर रोक लगाने के लिए सर्च इंजन गूगल(Google) ने खास पहल शुरू की है। फर्जी फोटो और वीडियो की पहचान के लिए इमेज सर्च टूल शुरू किया गया है। फेक इमेज की पहचान के लिए एक नया फैक्ट चेक मार्कर को जोड़ा गया है, जो गूगलसर्च रिजल्ट वाली इमेज के साथ दिखेगा।
बता दें कि यह टूल फेक फोटो की पहचान करके उनकी लेबलिंग करेगा। यह लेबल इमेज और वीडियो के वेब पेज के नीचे दिखेगा। फैक्ट चेक में इमेज के सोर्स से लेकर अन्य सभी जानकारी मिलेगी।

फोटो और वीडियो खास सोर्स

गूगलके प्रोडक्ट मैनेजर Harris Cohen ने कहा कि दुनियाभर में जानकारी का अहम सोर्सफोटो और वीडियो को माना जाता हैं। ऐसे में कई बारगलत विजुअल्स व इमेज कीवजह से लोगों कोनुकसान झेलना पड़ता है। गूगलने कहा कि सर्च रिजल्ट के फैक्ट की जांच प्रत्येक दिन 11 मिलियन से अधिक बार होती है।

इस्तेमाल करने के लिए क्या करें-

Google पर इमेज सर्च करने पर फोटो के नीचे एक फैक्ट चेक लेबल दिखेगा, जो फोटो के नीचे thumbnail के तौर पर दिखेगा। यानी किजब आप फोटो को लार्जफारमैट में देखेंगे, तो वेब पेज के नीचे साइज एक फैक्ट चेक लेबल नजर आएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फर्जी फोटो और वीडियो की पहचान के लिए इमेज सर्च टूल शुरू किया गया है। फेक इमेज की पहचान के लिए एक नया फैक्ट चेक मार्कर को जोड़ा गया है
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...