Sunday, June 21, 2020

अपने पिता को गिफ्ट कर सकते हैं ये 15 बेहतरीन गैजेट्स, रोजमर्रा के कामों में हाथ बटाएंगे साथ ही उनकी सेहत का भी ख्याल रखेंगे June 20, 2020 at 04:53PM

आज फादर्स डे है। ऐसे में यदि आप अपने डैड को इस दिन कुछ स्पेशल गैजेट गिफ्ट करना चाहते हैं, जो अलमारी में बंद न रहे बल्कि रोजाना उनके काम आ सके साथ ही उनकी सेहत का ख्याल रखे या उनके पर्सनल असिस्टेंट के तौर पर उनकी सहायता कर सके,तो ये 15 गैजेट्स अच्छे ऑप्शन साबित हो सकते हैं.....

1. ट्रिमर


लॉकडाउन खत्म होने के बाद लोग घरों से बाहर तो निकल रहे हैं लेकिन सोशल गैदरिंग करने स कतरा रहे हैं। ऐसे में शेविंग या हेयर कट करने के दुकान पर जाना खतरे से खाली नहीं है। ऐसे में डैड को ट्रिमर गिफ्ट कर सकते हैं ताकि घर पर ही बिना की चिंता के शेविंग या कटिंग कर सके। मार्केट में शाओमी, सिस्का, फिलिप्स, हैवेल्स, पैनासॉनिक समेत कई ब्रांड्स के ट्रिमर अवेलेबल हैं। यह लगभग 1000 रुपए की शुरुआती कीमत में मिल जाएगा।

2. नेकबैंड


अगर डैड संगीत के शौकिन है, तो उन्हें एक नेकबैंड भी गिफ्ट दिया जा सकता है। इसे वे मार्निंग वॉक के दौरान भजन सुनने में या घर पर खाली समय पसंदीदा संगीत सुनने में इस्तेमाल कर सकेंगे। इसमें वो कॉल का जबाव भी दे सकेंगे, साथ ही उन्हें फोन को हमेशा अपने पास रखने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। बाजार में शाओमी, रियलमी, नॉइस, बोल्ट, वनप्लस, सोनी, सैमसंग जैसे कई ब्रांड्स के नेकबैंड मौजूद है। आप अपने बजट के अनुसार इन्हें खरीद सकते हैं। अच्छे ब्रांड के नेकबैंड की कीमत 1200 रुपए से शुरू हो जाती है।

3. पोर्टेबल स्पीकर


अगर डैड को नेकबैंड गले में लटकाए रखना पसंद नहीं और स्पीकर दूर रखकर संगीत का आनंद लेना उन्हें अच्छा लगता है तो गिफ्ट करने के लिए पोर्टेबल स्पीकर बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। पोर्टेबल स्पीकर कई साइजों में उपलब्ध है। यह पॉकेट साइज से लेकर बड़े साइजों में उपलब्ध हैं। आप जरूरत और बजट के अनुसार इन्हें चुन सकते हैं। बाजार में पोर्टोनिक्स, सोनी, बोट, जेबीएल, एफएंडडी, शाओमी समेत कई ब्रांड्स के पोर्टेबल स्पीकर्स अवेलेबल हैं। बढ़िया पॉकेट साइज स्पीकर 1000 रुपए की शुरुआती कीमत में मिल जाएगा।

4. पोर्टेबल लैंप


अगर डैड खाली समय का इस्तेमाल बुक्स पढ़ कर बिताते हैं, गिफ्ट के तौर पर पोर्टेबल लैंप दिया जा सकता है। बाजार में शाओमी, पोर्टोनिक्स समेत कई कंपनियों के पोर्टेबल लैंप्स की विशाल रेंज अवेलेबल है। 1500 रुपए के अंदर ही काफी वैरायटी मिल जाएगी।

5. फिटनेस बैंड


डैड हेल्थ कॉन्शियस है, रोजाना मार्निंक वॉक उनका दिनचर्या का हिस्सा है तो उनके लिए फिटनेस बैंड एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। बाजार ने इनकी अच्छी खासी रेंज अवेलेबल है। वैसे तो यह हजार रुपए के अंदर भी मिल जाएगा लेकिन फीचर्स से समझौता करना पड़ेगा। एडवांस्ड फीचर वाला बैंड दिल की धड़कनों के साथ उनकी नींद का ख्याल रखते हैं। इन्हें बारिश में यूज किया जा सकता है। ऐसे बैंड के लिए कम से कम 1500 रुपए तक खर्च करना पड़ेगा। अगर बजट ज्यादा है तो भी कई सारे ऑप्शन उपलब्ध हैं।

6. सारेगामापा कारवां


डैड अगर किशोर दा, मोहम्मद रफी, लता मंगेशकर जैसे म्यूजिक लीजेंड्स का गाना सुनने के शौकीन है तो सारेगामा कारवां गिफ्ट दिया जा सकता है। यह लीजेंड्स, गुरबानी, भगवत गीता, पंजाबी, भक्ती समेत कई सारे प्री लोडेड गानों के साथ अवेलेबल हैं। आप अपनी पसंद अनुसार इसे चुन सकते हैं। यह दो साइज ऑप्शन में अवेलेबल हैं। छोटे वर्जन के लिए कम से कम 2350 रुपए तक खर्च करने पड़ेंगे। बड़ा मॉडल करीब 7 हजार रुपए का मिलेगा।

7. स्मार्टवॉच


हाइटेक गैजेट गिफ्ट कर डैड को खुश करना चाहतें हैं तो स्मार्टवॉच बढ़िया ऑप्शन हो सकता हैं, जो इस समय ट्रेंड में भी है। यह न सिर्फ समय बताएगी बल्कि दिनभर में चले कदमों की काउंटिंग बताएगी, दिल की धड़कनों पर पैन नजर रखेंगी बल्कि आप नींद अच्छे से ले रहे हैं या नहीं इसके बारे में भी जानकारी देती रहेगी। इसमें दिनभर के कामों का रिमाइंडर भी सेट कर सकते हैं, जो तय समय पर उन्हें याद दिलाएगी। कुल मिलकार यह उनके पर्सनल असिस्टेंट का काम करेगी। अच्छी कंपनी की स्मार्टवॉच खरीदने के लिए कम से कम 3 हजार रुपए तक खर्च करने पड़ेंगे लेकिन बजट ज्यादा है तो सैमसंग, ऑनर, एपल, फॉजिल, नॉइस, हुवावे समेत ढेर सारे ऑप्शन उपलब्ध हैं।

8. फीचर फोन


अगर स्मार्टफोन चलाने में डैड सहज नहीं है और सिर्फ कॉलिंग के लिए ही फोन का इस्तेमाल करते हैं तो फीचर फोन भी गिफ्ट किया जा सकता है। इसमें लंबी बैटरी लाइफ मिलती है, जो उनकी बार बार फोन चार्ज करने की टेंशन लगभग खत्म कर देगी। वैसे तो बाजार में 600-700 रुपए में फीचर फोन मिल जाएगा लेकिन ब्रांड के साथ जाना है तो 1500 रुपए के ऊपर बढ़िया ऑप्शन मिल जाएंगे। फीचर्स से भी समझौता नहीं करना पड़ेगा। अगर बजट ज्यादा है नोकिया 5310 या नोकिया 8810 4G फोन भी दे सकते हैं।

9. स्मार्ट फोन


अगर डैड के पास पहले से फीचर फोन है जिसे चला कर वह बोरियत महसूस कर रहे हैं तो उन्हें एक बढ़िया सा स्मार्टफोन गिफ्ट किया जा सकता है। अब यह आपके बजट के ऊपर पर है कि आप कौनसा फोन लेना चाहते हैं। बजट फोन में शाओमी, रियलमी, नोकिया, सैमसंग की विशाल रेंज अवेलेबल है। वहीं अगर बजट की कोई दिक्कत नहीं है तो एपल SE(2020) एडिशन के बारे में भी सोचा जा सकता है। यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप डैड कितने टेक फ्रेंडली है।

10. सेलफोन सैनेटाइजर


फोनसोप 3 उन डैड्स के लिए है जो अपने फोन को हमेशा साफ-सुथरा रखना पसंद करते हैं। यूवी लाइट से यह केस 99.99 फीसदी बैक्टीरिया नष्ट कर देता है। कोई भी फोन फिट हो सकता है। स्मार्टवॉच, हेडफोन, क्रेडिट कार्ड और चाबियां भी रख सकते हैं। इसके लिए लगभग 4200 रुपए तक खर्च करने पड़ेंगे।

11. डिजिटल पेपर


इस तोहफे से पेपर की जरूरतें खत्म हो जाएगी, खासतौर पर उन डैड्स की जो आज भी टाइप करने से ज्यादा लिखना पसंद करते हैं। इस पर ऐप के जरिए नोट्स कहीं भी ट्रांसफर कर सकते हैं। इसे खरीदने के लिए आपको लगभग 15000 रुपए तक खर्च करने पड़ेंगे।

12. BP मॉनिटर


अगर डैड को बीपी जैसी स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं हैं तो उन्हें एक बढ़िया बीपी मॉनिटर मशीन भी गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं। इससे वो घर पर ही अपनी पल्स रेट, ब्लड प्रेशर माप सकेंगे और अपने सेहत का ख्याल रख सकेंगे। 2000 रुपए के अंदर बढ़िया बीपी मशीन मिल जाएगी।

13. ट्रैकिंग की-चेन


डैड अक्सर सामान रखकर भूल जाते हैं तो उन्हें गिफ्ट के तौर पर ट्रैकिंग की-चेन दी जा सकती है। इसे मोबाइल फोन से कनेक्ट कर इस्तेमाल किया जाता है। इसे आप किसी भी जरूरी सामान के अंदर रख सकते हैं, जिसके खोने का डर रहता है। इस छोटे से डिवाइस के जरिए वे मोबाइल पर उसकी लोकेशन देख सकेंगे। इसे कार और बाइक में भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे पार्किंग में खड़ी गाड़ी ढूंढने के लिए मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। यह डिवाइस बाजार में करीब 500 रुपए में भी मिल जाएगा।

14. वाई-फाई सिस्टम


सभी स्मार्ट गैजेट्स इंटरनेट पर निर्भर हैं। ऐसे में डैड को वाई-फाई राउटर या डोंगल गिफ्ट किया जा सकता है। इसमें एक साथ कई डिवाइस कनेक्ट किए जा सकते हैं। यानी स्मार्टफोन, लैपटॉप समेत अन्य स्मार्ट डिवाइसों के लिए अलग-अलग रिचार्ज करने का झंझट नहीं रहेगा। बाजार में यह 1000 रुपए की शुरुआती कीमत में अवेलेबल है।

15. पावर बैंक


डैड के स्मार्टफोन या स्मार्ट गैजेट में जल्द बैटरी खत्म होने की समस्या बनी रहती है, तो उन्हें पावरबैंक गिफ्ट के तौर पर दिया जा सकता है। ताकि वह फोन या अन्य गैजेट को बैटरी खत्म होने की चिंता किए बगैर इस्तेमाल कर सकें। बाजार में 10000mAh से लेकर 30000mAh बैटरी कैपेसिटी वाले पावरबैंक की बड़ी रेंज उपलब्ध है। इनकी कीमत 700-800 रुपए हो जाती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Father's Day Gift Gadgets| These 15 best gadgets that you can gift to your father, will help in everyday work as well as take care of his health

पिता की ड्राइविंग को आसान, सुरक्षित और मजेदार बनाने के लिए गिफ्ट करें ये ऑटो आइटम; कार सैनिटाइजर टिप्स टिप्स भी जरूर दें June 20, 2020 at 03:30PM

आपके पिता कार ड्राइविंग को पसंद करते हैं, तब इस फादर्स डे आप उन्हें कुछ ऐसे गिफ्ट्स दें, जो उनकी ड्राइविंग को मजेदार और आसान बना दें। आक्सकार गुरु के नाम से पॉपुलर यूट्यूबर अमित खरे ने कुछ ऐसे गिफ्ट्स और टिप्स के बारे में बताया है, जो न सिर्फ आपके पिता को पसंद आएंगे, बल्कि उनकी सेफ्टी का भी काम करेंगे है। हम ऐसे ही कुछ ऑटो गिफ्ट के बारे में बता रहे हैं।

ये ऐसा प्रॉडक्ट है जिसे लगभग सभी ऑटो एक्सपर्ट कार में लगाने के लिए कहते हैं। दरअसल, कार डैश कैमरा को कार की विंडशील्ड पर फिट किया जाता है। ये ऐसा कैमरा होता है जो कार के स्टार्ट होने के साथ सामने की रिकॉर्डिंग शुरू कर देता है। वहीं, कार के बंद होते ही ये स्टॉप हो जाता है। ये ऐसे वक्त में बहुत काम आता है जब कभी आपकी कार से दुर्घटना हो जाए, जिसमें आपकी कोई गलती नहीं हो। ये नई रिकॉर्डिंग को पुरानी से रिप्लेस करता जाता है।

ये ऐसा डिवाइस है जिसे कार में फिट करने के बाद उसकी लोकेशन को ट्रैक किया जा सकता है। आप अपने पिता की कार में इस डिवाइस को फिट करके उनकी कार पर नजर रख सकते हैं। यदि मुश्किल वक्त में वो आपसे कॉन्टैक्ट नहीं कर पाए, तब भी आपको उनकी लोकेशन के बारे में पता रहेगा। ट्रैकर से स्मार्टफोन पर ऐप की मदद से लोकेशन देख सकते हैं।

आपके पिता को नजर का चश्मा लगा हुआ है और वो ड्राइविंग के दौरान गॉगल नहीं पहन सकते, तो ये प्रॉडक्ट उनके काम आएगा। दरअसल, ये क्लिप-ऑन-क्लिप वाला पोलोराइज्ड सनग्लासेज है। यानी इसे नजर के चश्मे के ऊपर ही क्लिप कर लिया जाता है। इसे बार-बार चश्मे से निकालने की जरूरत भी नहीं होती, क्योंकि इसे ऊपर की तरफ उठाया जा सकता है।

ये थोड़ा सा महंगा प्रोडक्ट है, लेकिन इन दिनों कार में इसकी जरूरत भी है। ये प्यूरीफायर कार के अंदर की हवा को साफ-सुथरा तो बनाता ही है, ऑक्सीजन का लेवल भी ज्यादा रखता है। साथ ही, कार के अंदर मौजूद बैक्टीरिया और कीटाणुओं को भी खत्म करता है।

ड्राइविंग के दौरान कई बार ऐसा मौका आ जाता है, जब कार पंचर हो जाती है। ऐसी स्थिति में आपके पिता को कार का टायर बदलने में मुश्किल हो सकती है। तब टायर इनफ्लेटर बेस्ट प्रॉडक्ट शाबित हो सकता है। इसकी मदद से कार के टायर में हवा भरी जाती है। इसमें एक इलेक्ट्रिक वायर होता है जिसे कार से चार्जर पॉइंट से कनेक्ट किया जाता है। यानी हवा भरने के लिए मेहनत करने की जरूरत नहीं होती।

ड्राइविंग के दौरान फोन को जेब से निकालने में ध्यान बंटता है। ऐसे मे मैग्नेटिक कार होल्डर बढ़िया विकल्प है। इसकी दूसरी खास बात ये भी है कि नेविगेशन के इस्तेमाल में ये काफी मदद करता है। ये होल्डर कार के डैशबोर्ड पर भी फिक्स हो जाता है। वहीं, सुविधा के अनुसार इसे मूव कर सकते हैं।

कार सैनिटाइजर टिप्स

कोविड-19 महामारी के वक्त कार को सैनिटाइजर करना बेहद जरूरी है। पूरी कार को बार-बार सैनिटाइजर करना संभव नहीं है। ऐसे में कार के जरूरी 10 हिस्सों को सैनिटाइज हमेशा करें। इसके लिए सैनिटाइजर स्प्रे का इस्तेमाल किया जा सकता है। आपके पिता भी ऐसे स्प्रे को आसानी से यूज कर पाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Fathers Day Gifts 2020 Ideas | Unique Gift Ideas for Fathers's Day, Best Fathers Day Gift Ideas for Dad; From Sanitizer Spray To Car Sanitizer Tips

Saturday, June 20, 2020

Google Play Store से सीधे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा, डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी, कंपनी ने शुरू की टेस्टिंग June 19, 2020 at 06:44PM

गूगल नया सब्सक्रिप्शन मॉडल लाने की दिशा में Google Play Store में बदलाव करने जा रहा है। इसमें यूजर्स एंड्रॉयड ऐप्लीकेशन को फोन में डाउनलोड किए बिना सब्सक्राइब कर सकते हैं। ऐसा करने के बाद यूजर्स को इन-ऐप में बार-बार पॉप-अप होने वाले सब्सक्रिप्शन से निजात मिल सकेगा। फिलहाल Google Play Store से कोई भी ऐप आप फ्री में डाउनलोड कर लेते हैं लेकिन कुछ ऐप्स को इस्तेमाल करने के लिए आपको सब्सक्राइब करना पड़ता है। ऐसा करने के लिए यूजर्स को ऐप इंस्टॉल करने के बाद इन-ऐप मार्केटप्लेस से ऐप को परचेज करना पड़ता है। यह सिस्टम जल्द ही बदलने वाला है। यह रिपोर्ट गूगल के एक ब्लॉग पोस्ट से आई है। हालांकि इसके बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।

गूगल ने डिटेल में यह नहीं बताया है कि ऐप्लीकेशन के लिए यह कैसे काम करेगा

गूगल के ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, बिलिंग लाइब्रेरी 3 वर्जन यूजर्स को ऐप के बाहर से चीजें खोजने और खरीदने की सुविधा देता है जैसे प्ले स्टोर पर। उसमें आगे कहा गया है कि जब सब्सक्रिप्शन फ्री ट्रायल के लिए प्रोमो कोड ऑफर किए जाते हैं, तो यूजर्स उस स्थिति में इन्हें रिडीम कर सकते हैं, अगर ऐप्लीकेशन नहीं भी इंस्टॉल की गई है। जहां गूगल ने ऐसे फीचर को लाने के बारे में संकेत दिया है, उसने ज्यादा डिटेल में यह नहीं बताया है कि ऐप्लीकेशन के लिए यह कैसे काम करेगा।

डेवलपर्स के एक समूह ने पहले से ही गूगल प्ले स्टोर से सीधे अपने ऐप्स को सदस्यता खरीदने के लिए यूजर्स के लिए सुविधा पर काम करना शुरू कर दिया है। गूगल यूजर्स को सीधे प्ले स्टोर से सदस्यता खरीदने की अनुमति देगा। इसे कब तक लागू किया जाएगा इसका जिक्र नहीं किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गूगल इसे अपने सब्सक्राइबर्स के लिए गूगल प्ले स्टोर से सब्सक्रिप्शन खरीदने के लिए आसान बना रहा है

भारत में स्मार्टफोन का मार्केट साइज 2 लाख करोड़ रुपए का, 72% हिस्सा चीन की कंपनियों का; मार्केट से उनको हटा पाना होगा बेहद मुश्किल काम June 19, 2020 at 03:30PM

भारत और चीन के बीच लद्दाख के गलवान में चल रहे टकराव ने एक बार फिर भारत में चीनी कंपनियों के बिजनेस और दबदबे को लेकर चर्चा तेज कर दी है। चीन के लिए भारत एक बहुत बड़े बाजार के रूप में उभरा है। दोनों देशों में विशाल आबादी के कारण एक बहुत बड़ा कंज्यूमर बेस है। दरअसल चीन की कंपनियों के सस्ते उत्पाद भारत में अपनी जड़ें इस कदर जमा चुकीहैं कि उनको उखाड़ना बहुत मुश्किल है। यही नहीं, चीनी कंपनियां भारत में निवेश भी कर रही हैं।ऐसे में चीन के बाजार को भारत से खत्म करना एक मुश्किल काम है।

हालांकि भारत सरकार भारतीय बाजार को एक हथियार की तरह इस्तेमाल करने की सोच रही है। इसके बारे में चीन उम्मीद कर रहा होगा। चीनी कंपनियों को भारत सरकार से या प्राइवेट सेक्टर से फिलहाल कोई कॉन्ट्रैक्ट जल्द मिलने की संभावना नहीं है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हुवावेकंपनी, जिसका भारत के 5जी मार्केट में उतरने की पहले से ही कम अवसर थे, अब यह और भी कम हो गया है।

चीनी कंपनियों के बंद करने और बहिष्कार करने के सवाल परसीएनआई रिसर्च के सीएमडी,किशोर ओस्तवाल का कहना है कि भारत किसी भी देश का इंपोर्ट या अन्य बिजनेस को बंद नहीं कर सकता है। इसका कारण विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) है। डब्ल्यूटीओके नियमों के मुताबिक, किसी देश की सरकार आयात या बिजनेस को बंद नहीं कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो फिर चीन भारत के व्यापार को रोकेगा। ऐसे मेंग्लोबलाइजेशन ही खत्म हो जाएगा। हमारे प्रधानमंत्री ने जो कहा, वह लोग समझ नही नहीं पाए। उन्होंने कहा था कि आत्मनिर्भर बनो। बहिष्कार की बात नहीं की है।

उनका कहना है कि आत्मनिर्भर का मतलब यह है कि आप अपने से किसी चीज का बहिष्कार कर सकते हैं। ग्राहक और कंपनी यह दोनों चाहें तो कर सकते हैंलेकिन सरकार नहीं कर सकती है। इसलिए यह कंपनियों और जनता को सोचना होगा कि वह किस तरह से चीन के सामानों की खरीदी बंद करे। जैसे बीएसएनल और रेलवे ने कदम उठाया है। उस तरह से अन्य कंपनियां चाहें तो यह कदम उठा सकती हैं। डब्ल्यूटीओ के चीन और भारत दोनों सदस्य हैं। इसके अलावा भारत के पास अभी खुद के प्रोडक्ट डेवलप करने की टेक्नोलॉजी भी कम है और आयात पर निर्भरता काफी ज्यादा है।

चीन की किन कंपनियों की भारत में किस सेक्टर में कितनी हिस्सेदारी है और अगर उनको हटा दिया जाए तो उनका क्या विकल्प होगा, इस पर इस तरह से देखते हैं।

स्मार्टफोन:स्मार्टफोन मार्केट साइज भारत में 2 लाख करोड़ रुपए का है। इसमें 72 प्रतिशत हिस्सा चीन की कंपनियों के प्रोडक्ट का है।
विकल्प: इस मामले में भारत के पास कोई विकल्प नहीं है। कारण कि चीन के ब्रांड हर प्राइस सेगमेंट में और आरएंडडी में काफी आगे हैं।

टेलीकॉम इक्विपमेंट:भारत में टेलीकॉम इक्विपमेंट का बाजार 12,000 करोड़ रुपए का है। इसमें चीन की कंपनियों की हिस्सेदारी 25 प्रतिशत है।
विकल्प: भारत इसे कर सकता है। लेकिन यह महंगा पड़ेगा। टेलीकॉम कंपनियां 10-15 प्रतिशत प्रोक्यूरमेंट लागत में वृद्धि कर सकती हैं। लेकिन अगर ये कंपनियां अमेरिका या यूरोपियन सप्लायर्स का विकल्प अपनाती है तो उन्हें वेंडर फाइनेंसिंग ऑप्शन का नुकसान हो सकता है।

टेलीविजन:भारत में टेलीविजन का मार्केट 25,000 करोड़ रुपए का है। इसमें चीन की कंपनियों की स्मार्ट टीवी की हिस्सेदारी 42 से 45 प्रतिशत है। नॉन स्मार्ट टीवी की हिस्सेदारी 7-9 प्रतिशत है।
विकल्प: भारत कर सकता है। लेकिन यह काफी महंगा है। भारत की तुलना में चीन की स्मार्ट टीवी 20-45 प्रतिशत सस्ती है।

होम अप्लायंसेस:भारत में इस सेगमेंट का मार्केट साइज 50 हजार करोड़ रुपए है। इसमें चीन की कंपनियों की हिस्सेदारी 10-12 प्रतिशत है।
विकल्प: भारत के लिए काफी आसान है। लेकिन चीन के बड़े ब्रांड काफी सस्ते में भारत में प्रवेश करते हैं तो यह नजारा बदल सकता है।

ऑटो कंपोनेंट:भारत में इस सेगमेंट का मार्केट साइज 57 अरब डॉलर का है। इसमें चीन की कंपनियों की हिस्सेदारी 26 प्रतिशत है।
विकल्प: भारत के लिए मुश्किल है। आरएंडी पर काफी खर्च करना होगा

सोलर पावर:भारत में इसका मार्केट साइज 37,916 मेगावाट का है। इसमें चीन की कंपनियों का हिस्सा 90 प्रतिशत है।
विकल्प: भारत के लिए यह एकदम मुश्किल है। घरेलू स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग काफी कमजोर है। जबकि दूसरा विकल्प चीन की तुलना में महंगा होगा।

इंटरनेट ऐप:भारत में इंटरनेट एप का मार्केट साइज 45 करोड़ स्मार्टफोन यूजर के रूप में है। 66 प्रतिशत लोग कम से कम एक चीनी ऐप का इस्तेमाल करते हैं।
विकल्प: आसान है। लेकिन यह तभी होगा, जब भारतीय यूजर्स टिक-टॉक को बाय-बाय कर दें। अभी तक घरेलू ऐप इस मामले में फेल हैं।

स्टील:भारत में स्टील का मार्केट साइज 108.5 एमटी का है। इसमें चीन की कंपनियों की हिस्सेदारी 18-20 प्रतिशत है।
विकल्प: यह किया जा सकता है। पर इसमें कीमत चीन के ही जितना रखना होगा। लेकिन कुछ प्रोडक्ट पर यह संभव नहीं है।

फार्मा:एपीआई- भारत में फार्मा एपीआई का मार्केट साइज 2 अरब डॉलर का है। इसमें चीन की कंपनियों की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत है।
विकल्प: बहुत मुश्किल है। अन्य सोर्स काफी महंगे होंगे। साथ ही रेगुलेटरी मुश्किलें भी हैं।

जाने माने इकोनॉमिस्टअरुण कुमार का कहना है कि चीन से भारतीय आयात कई तरह का है। पिछले कई सालों से ऐसे अभियान रह-रह के सुनाई पड़ते रहते हैं।इसकाअसर नहीं होता क्योंकिहमें जो प्रोडक्ट बाजार में 10 रुपए में मिल रहा है, वही चीन 5-6 रुपए में देता है। यह जनता के ऊपर है, चाहे तोसभी प्रोडक्ट का उपयोग बंद कर दे।आधिकारिक तौर पर इस तरह की कोई पाबंदी नहीं लगाई जा सकती है।यह डब्ल्यूटीओ के नियमों का उल्लंघन होगा। बहिष्कार या बॉयकॉट का पूरा मामला इंडस्ट्री और जनता पर है।

उनका कहना है कि आप ज्यादा ड्यूटी भी नहीं लगा सकते हैं। इस पर भी डब्ल्यूटीओ केनियम हैं।साथ ही, आप अगर चीन से आयात बंद भी कर दें तो बाकी देशों से आयातकैसे करेंगे? चीन का लॉजिस्टिक कई देशों तक है और वहां से भी चीन की सामान भारत आता है।कई देशों से जो माल आता है उसमें भी चीन का हिस्सा होता है।

टेक्निकल क्षमता बढ़ाने और उद्योगों को डेवलप करने के लिए सरकार को अभी बहुत काम करने की जरूरत है।भारत मर्चेंट चेम्बर के ट्रस्टी राजीव सिंगल का कहना है किचीन से व्यापारिक प्रतिबंध तोड़ने और उनके सामानों को अपने देश में आयात करने को लेकर उपजा विरोध सही है, परंतु हमें इससे पहले व्यवहारिक अड़चन को दूर करना होगा। सरकार तो विश्व व्यापार संगठन से हुए समझौते के कारण ऐसा कोई कदम नहीं उठा सकती। उसे कई स्पेशल इकोनामिक जोनतैयार करने होंगे ताकि हम पहले आत्मनिर्भर बनें।

ऐसे जोन में सस्ती जमीन उपलब्ध कराकर सरकार उद्यमियों को जीएसटी में डिस्काउंट दे, टैक्स हॉलिडे प्रदान करे लेबर कानून को सरल करे तो ऐसे में हम अपने आप आत्मनिर्भर हो जाएंगे और चीन के ऊपर हमारी निर्भरता एकदम समाप्त हो जाएगी।हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि अभी भी कोरोना महामारी से निपटने के लिए कई महत्वपूर्ण उपकरण जैसे कि इंफ़्रा रेड थर्मामीटर, पल्स ऑक्सीमीटर आदि चीन से ही मंगाए जा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chinese companies dominate most of the sector in India, 70-75% occupation in some sectors
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...