Wednesday, June 10, 2020

गूगल मैप्स ने जारी किए नए फीचर्स, रास्ते में आने वाले चेक प्वाइंट्स और प्रतिबंधों के साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट का हाल बताएगा June 09, 2020 at 07:22PM

महामारी की स्थिति में भी यूजर्स बेहतर तरीके से काम कर सकें इसके लिए गूगल मैप्स ने नए फीचर पेश किए हैं। इसमें ट्रांजिट अलर्ट फीचर शामिल है जो पब्लिक ट्रांसपोर्ट का स्टेट्स बताएगा। जबकि दूसरा फीचर पर्सनल कार या कैब यूज करने वालों का रास्ते में आने वाले चेक प्वाइंट्स और प्रतिबंधों के बारे में जानकारी देगा। तीसरा फीचर अस्पतालों या कोरोना टेस्टिंग सेंटर्स में जाने वाले लोगों के लिए हैं, जो उन्हें गाइडलान्स के बारे में जानकारी देगा।
यह अपडेट भारत समेत कई देशों में उपलब्ध हैं जो गूगल मैप्स को और अधिक उपयोगी बनाता हैं क्योंकि कई देश महामारी से प्रभावित लॉकडाउन के बाद धीरे-धीरे फिर से शुरू हो रहे हैं।

क्या है नया फीचर?

  • इसमें सबसे पहला है ट्रांज़िट अलर्ट फीचर है। यह यूजर को पब्लिक ट्रांसपोर्ट की स्थिति के बारे में अपनी स्थानीय ट्रांजिट एजेंसियों से जुड़ी सूचनाएं भेजता है। यह यूजर को कोविड-19 से संबंधित यात्रा प्रतिबंधों के बारे में सचेत करने में मदद करता है, जैसे कि अनिवार्य फेस मास्क की आवश्यकता। उदाहरण के लिए यह उन्हें कोविड-19 के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने में मदद करता है। यह सुविधा वर्तमान में भारत, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, ब्राजील, कोलंबिया, फ्रांस, मैक्सिको, नीदरलैंड, स्पेन, थाईलैंड, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका में उपलब्ध है।
  • दूसरी फीचर उन लोगों के लिए है जो पर्सनल कार या कैब इस्तेमाल करते हैं। यह फीचर चुने हुए मार्ग के आने वाले चेक प्वाइंट्स और प्रतिबंधों के बारे में अलर्ट प्रदान करता है, जिसमें राष्ट्रीय सीमाओं को पार करना (कनाडा, मैक्सिको और अमेरिका के साथ शुरू) शामिल है। यूजर को ये सूचनाएं डायरेक्शन स्क्रीन पर मिलेंगी।
  • एक अन्य फीचर उन लोगों के लिए है जो अस्पतालों या कोविड-19 टेस्टिंग सेंटर्स की यात्रा करने वाले हैं। यह उन्हें उनकी एलिजिब्लिटी वैरिफाई करने की याद दिलाता है और उन्हें सुविधा गाइडलाइन्स की जानकारी देता है। हालांकि, अभी के लिए यह सुविधा केवल इंडोनेशिया, इज़राइल, फिलीपींस, दक्षिण कोरिया और अमेरिका के अस्पतालों के लिए उपलब्ध होगी। इस बीच टेस्टिंग सेंटर्स अलर्ट केवल अमेरिका में अभी के लिए सक्षम किया जाएगा।

कैसे इस्तेमाल कर सकेंगे ये फीचर?

  • सुविधाओं का उपयोग करने के लिए, उपयोगकर्ताओं को एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध ऐप स्टोर से गूगल मैप्स का अपडेट वर्जन डाउनलोड और इंस्टॉल करना होगा।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इन फीचर्स का उपयोग करने के लिए, यूजर को गूगल मैप्स का अपडेट वर्जन डाउनलोड और इंस्टॉल करना होगा

Tuesday, June 9, 2020

Google Maps में जल्द सुनाई दे सकती है अमिताभ बच्चन की आवाज, नेविगेशन के लिए कंपनी ने किया बच्चन को अप्रोच  June 09, 2020 at 06:47AM

गूगल मैप (Google Map) मौजूदा समय में ड्राइविंग का अहम हिस्सा बन गया है। ड्राइविंग के समय गूगल मैप से एक महिला की आवाज आती है जिसके कहे अनुसार हम अपना रास्ता चुनते हैं। अब कंपनी नेविगेशन के लिए बाॅलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की आवाज को शामिल करने की योजना बना रही है। खबर है कि बहुत जल्द अमिताभ बच्चन गूगल मैप को अपनी आवाज दे सकते हैं। बता दें कि वर्तमान में गूगल मैप नेविगेशन में न्यू यॉर्क के कैरन जेकब्सन की आवाज सुनाई पड़ती है।


गूगल और अमिताभ बच्चन में चल रही है बातचीत

मिड डे की रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल अपने गूगल मैप के लिए अमिताभ बच्चन की आवाज की मदद ले सकते हैं। इसको लेकर अमिताभ से बातचीत चल रही है। कंपनी के अमिताभ को अप्रोच भीकिया है। बता दें कि अमिताभ बच्चन अपनी दमदार आवाज के लिए जाने जाते हैं। उनकी आवाज देश की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली आवाज में से एक है। ऐसे में गूगल मैप नेविगेशन के लिए अमिताभ की आवाज बेहतर विकल्प हो सकता है।

फिलहाल अमिताभ बच्चन और गूगल की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि अमिताभ बच्चन की इसी माह 12 जून को ओटीटी प्लैटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 'गुलाबो सिताबो' रिलीज हो रही है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना भी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कंपनी गूगल मैप नेविगेशन के लिए बाॅलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की आवाज को शामिल करने की योजना बना रही है

मारुति सुजुकी के चुनिंदा मॉडल्स पर 55 हजार रु. तक का लाभ, वैगनआर-ईको पर 33 हजार रु. तक की बचत June 09, 2020 at 02:58AM

जून में मारुति सुजुकी के अथॉराइज्ड डीलरशिप चुनिंदा मॉडल पर डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं। विटारा ब्रेज़ा और अर्टिगा को छोड़कर Arena डीलरशिप पर बिकने वाली सभी कारों पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है साथ ही कोरोना वॉरियर्स को भी विशेष लाभ दिया जा रहा है। सबसे ज्यादा 55 हजार रुपए का बेनेफिट डिजायर पर दिया जा रहा है जबकि सबसे कम 33 हजार रुपए का बेनेफिट वैगनआर और ईको पर दिया जा रहा है।जानिए किस मॉडल पर कितना डिस्काउंट दिया जा रहा है...

मारुति सुजुकी डिजायर, 55 हजार रुपए तक का बेनेफिट


मारुति सुजुकी की कॉम्पैक्ट सेडान डिजायर खरीदने के इच्छुक ग्राहकों को कुल 55,000 रुपए तक का बेनेफिट दिया जा रहा है। हालांकि यह लाभ केवल प्री-फेसलिफ्ट डिजायर पर लागू है। पुरानी डिजायर BS6 कंप्लेंट 83 हॉर्स पावर वाले 1.2-लीटर इंजन से लैस है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स मिलता है जबकि नए मॉडल में अधिक शक्तिशाली 90 हॉर्स पावर का 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 5.89 लाख रुपए से 8.81 लाख रुपए है।

मारुति सुजुकी स्विफ्ट, 50 हजार रुपए तक का बेनेफिट


फोर्ड फिगो और हुंडई ग्रैंड i10 Nios जैसी प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में मारुति स्विफ्ट थोड़ी महंगी लगती है। इसकी कीमत 5.19 लाख रुपए से 8.02 लाख रुपए तक है। ऑटोमैटिक समेत सभी वैरिएंट पर 50,000 रुपए तक के लाभ दिया जा रहा है। स्विफ्ट में 83 हॉर्स पावर का 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन है।

मारुति सुजुकी सेलेरिया, 48 हजार रुपए तक का बेनेफिट


मारुति सेलेरियो की कीमत 4.41 लाख रुपए से 5.58 लाख रुपए तक है। आधुनिक प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में इसमें कुछ विशेष फीचर नहीं है बावजूद इसके यह बाजार में अपने पैठ बनाए हुए हैं। इसमें मारुति का किफायती 68 हॉर्स पावर वाला 1.0-लीटर इंजन है। टाटा टियागो और हुंडई सैंट्रो की इस प्रतिद्वंद्वी पर कुल 48 हजार रुपए का लाभ दिया जा रहा है।

मारुति सुजुकी एस-प्रेसो, 48 हजार रुपए तक का बेनेफिट


एस-प्रेसो पर 48,000 रुपए तक का लाभ मिल रहा है। इसमें 1.0 लीटर का K10B इंजन मिलेगा। कंपनी का दावा है कि इसमें 21.7 किमी. प्रति लीटर तक का माइलेज मिलता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 3.70 लाख रुपए से 4.99 लाख रुपए तक है।

मारुति सुजुकी अल्टो, 38 हजार रुपए तक का बेनेफिट


रेनो क्विड और डटसन रेडीगो जैसे प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में मारुति सुजुकी अल्टो की कीमत 2.95 लाख रुपए से 4.36 लाख रुपए तक है। इसमें 48 हॉर्स पावर वाला 0.8-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। इसमें पर कुल 38 हजार रुपए तक का बेनेफिट दिया जा रहा है।

मारुति सुजुकी वैगन-आर, 33 हजार रुपए तक का बेनेफिट


मारुति की टॉल-बॉय हैचबैक वैगनआर का सेकंड जनरेशन मॉडल भी पुराने मॉडल जितना ही लोकप्रिय है। वैगनआर अब दो इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। एक में 68 हॉर्स पावर वाला 1.0-लीटर इंजन और दूसरे में 83 हॉर्स पावर वाला 1.2-लीटर इंजन पेट्रोल है। दोनों इंजनों में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। मारुति वैगनआर पर जून में 33,000 रुपए तक का लाभ दिया जा रहा है।

मारुति सुजुकी ईको, 33 हजार रुपए तक का बेनेफिट


मारुति सुजुकी ईको मई 2020 में पांच सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक थी और मारुति इस गति को जून में जारी रखना चाहती है। कंपनी अपने यूटिविटी व्हीकल ईको पर 33,000 रुपए तक का लाभ दे रही है।

डिसक्लेमर: छूट अलग-अलग शहर में भिन्न होती है और स्टॉक की उपलब्धता के अधीन होती है। कृपया सटीक छूट के आंकड़ों के लिए अपने स्थानीय डीलर से संपर्क करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बेनेफिट में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट डिस्काउंट समेत कोरोना वॉरियर्स को मिलने वाला विशेष लाभ शामिल है

11 जून को भारत में लॉन्च होगी थर्ड जनरेशन बीएमडब्ल्यू X6, एक करोड़ रुपए हो सकती है शुरुआती एक्स शोरूम कीमत June 09, 2020 at 12:21AM

बीएमडब्ल्यू इंडिया 11 जून को भारत में थर्ड जनरेशन X6 लॉन्च करेगी। कंपनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक टीज़र इमेज के माध्यम से इसकी घोषणा की। इस एसयूवी-कूपे को इस साल के शुरुआत में लॉन्च किया जाना था, डीलरों ने इसकी बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया था लेकिन कोविड-19 महामारी की वजह से इसकी लॉन्चिंग डेट को आगे बढ़ाना पड़ा। एसयूवी-कूपे के थर्ड जनरेशन मॉडल की कम्पलीटली बिल्ट यूनिट के रूप में भारत लाया जाएगा।

नई बीएमडब्ल्यू X6 में कौन सा इंजन मिलेगा?
बीएमडब्ल्यू X6 को भारत में शुरुआती तौर पर अपने 40i के रूप में पेश करेगी। इसका मतलब है कि एसयूवी-कूपे को 3.0-लीटर, 6 सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन से लैस होगा, जो 340hp और 450Nm का टार्क जनरेट करता है। मोटर 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और बीएमडब्ल्यू के xDrive फोर-व्हील-ड्राइव सिस्टम के माध्यम से चारों पहियों को पावर भेजता है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसमें 530hp वाला 4.4-लीटर V8 पेट्रोल (M50i); 400hp वाला 3.0-लीटर 6 सिलेंडर डीजल (M50d) और 265hp की ताकत वाला 3.0-लीटर डीजल (xDrive30d) ऑप्शन उपलब्ध है। हालांकि, यह देखा जाना बाकी है कि X6 के ये वर्जन कब और कैसे भारत में आते हैं।

कौन से ट्रिम लेवल और फीचर्स ऑफर किए जाएंगे?
नई बीएमडब्ल्यू X6 को दो ट्रिम लेवल - xLine और M Sport में पेश किया जाएगा। इसमें फ्रंट और रियर फेंडर्स पर ब्लैक क्लैडिंग मिलती है और इसमें अधिक क्रोम एलीमेंट्स को यूज किया जाता है। जबकि बाद वाले में क्रोम के स्थान पर ग्लॉस बैक बिट्स मिलते हैं, जो अलग-अलग अलॉय व्हील्स धातु पहिया डिजाइनों के साथ आते हैं।
फीचर्स की बात करें तो सभी वैरिएंट्स को एलईडी हेडलाइट्स और टेल-लाइट्स को एलईडी-डीआरएल के साथ लोड किया जाएगा। इंफोटेनमेंट के लिए बीएमडब्ल्यू का लेटेस्ट आईड्राइव सिस्टम के साथ एक हाई-डेफिनिशन टचस्क्रीन, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनारोमिक सनरूफ, फुल-लेदर अपहोल्स्ट्री, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और बीएमडब्ल्यू का डायनामिक डैम्पर कंट्रोल मिलेगा।

भारत में कितनी होगी कीमत और किससे मुकाबला होगा?
नई बीएमडब्ल्यू एक्स 6 भारत में ऑडी क्यू 8 और पोर्श केयेन कूपे जैसी अन्य लग्जरी एसयूवी से मुकाबला करेगी। नए X6 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 1 करोड़ रुपए होने की उम्मीद है। पिछले जनरेसन X6 मॉडल भारत में xDrive35i एम स्पोर्ट फॉर्म में बिक्री के लिए उपलब्ध था और इसकी एक्स शोरूम कीमत 92.20 लाख रुपए थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नई बीएमडब्ल्यू एक्स 6 भारत में ऑडी क्यू 8 और पोर्श केयेन कूपे जैसी अन्य लग्जरी एसयूवी से मुकाबला करेगी
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...