Sunday, June 7, 2020

इंफिनिक्स हॉट 9 और हॉट 9 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च, शुरुआती कीमत 8499 रुपए, दोनों मॉडल्स में सिर्फ कैमरे का अंतर June 06, 2020 at 09:59PM

इंफिनिक्स ने भारतीय बाजार में अपनी हॉट 9 स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च कर दी है। इसमें इंफिनिक्स हॉट 9 और हॉट 9 प्रो स्मार्टफोन शामिल हैं। स्पेसिफिकेशन के मामले दोनों काफी हद तक एक समान है, हालांकि इनमें कैमरा सेटअप का अंतर है। हॉट 9 प्रो में 48 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा मिलेगा जबकि हॉट 9 में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। दोनों ही पंच-हल डिस्प्ले डिजाइन और हीलियो P22 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस हैं।

इंफिनिक्स हॉट 9 स्मार्टफोन सीरीज: भारत में कीमत और उपलब्धता

  • इंफिनिक्स हॉट 9 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 8499 रुपए है जबकि इंफिनिक्स हॉट 9 प्रो के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 9499 रुपए है। दोनों की बिक्री फ्लिपकार्ट के जरिए की जाएगी।
  • हॉट 9 प्रो की पहली सेल 5 जून दोपहर 12pm बजे से शुरू होगी। जबकि हॉट 9 की पहली सेल 8 जून दोपहर 12pm बजे से शुरू होगी। दोनों ही फोन ऑशियन ब्लू और वायलेट कलर में अवेलेबल है।
हॉट 9 प्रो में 48 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा है जबकि हॉट 9 में 13 मेगापिक्सल का मेन सेंसर है
हॉट 9 प्रो में 48 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा है जबकि हॉट 9 में 13 मेगापिक्सल का मेन सेंसर है

इंफिनिक्स हॉट 9 और हॉट 9 प्रो स्मार्टफोन: बेसिक स्पेसिफिकेशन

  • हॉट 9 सीरीज के दोनों ही मॉडल में डुअल नैनो सिम सपोर्ट मिलता है, यह एंड्ऱॉयड 10 ओएस पर बेस्ड XOS 6.0 पर काम करता है।
  • दोनों में ही 6.6 इंच का एचडी प्लस (720x1600 पिक्सल रेजोल्यूशन) डिस्प्ले मिलता है, इसमें पंच होल LCD IPS डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 20:9 आस्पेक्ट रेशो और 90.5% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशो और 480 निट्स ब्राइटनेस है।
  • यह 2.0 गीगाहर्ट्ज हीलियो पी22 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है, जो IMG PowerVR GE8320 जीपीयू, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है। माइक्रो एसडी कार्ड से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
  • फोटोग्राफी के लिए हॉट 9 प्रो और हॉट 9 में चार रियर कैमरे दिए गए हैं, जो बैक पैनल पर टॉप-लेफ्ट कॉर्नल पर वर्टिकल पोजीशन में लगे हैं।
  • इंफिनिक्स हॉट 9 प्रो में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एडिशनल लो लाइट सेंसर दिया गया है। इसमें क्वाड-एलईडी फ्लैश है।
  • हॉट 9 में 13 मेगापिक्सल का मेन लेंस और ट्रिपल एलईडी फ्लैश है। कैमरा में कस्टम बोकेह, एआई एचडीआर और एआई 3D ब्यूटी मोड मिलते हैं।
  • सेल्फी के लिए दोनों ही फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा लेंस है, साथ ही एलईडी फ्लैश सपोर्ट भी मिलता है। दोनों ही फ्रंट कैमरा पंच होल कटआउट में लगे हैं। फ्रंट कैमरा एआई पोर्ट्रेट, एआई 3D फेस ब्यूटी, वाइड-सेल्फी और एआर एनीमोजी सपोर्ट मिलता है।
  • दोनों फोन में 5000 एमएएच बैटरी है। कंपनी का दावा है कि इसमें 30 घंटे तक का 4G टॉकटाइम, 130 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक टाइम, 13 घंटे गेमिंग और 19 दिन का स्टैंडबाय टाइम मिलता है।
  • सिक्योरिटी के लिए फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ वर्जन 5, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, एफएम रेडियो, यूएसबी-ओटीजी, VoWiF और माइक्रो यूएसबी पोर्ट सपोर्ट मिलता है।
  • इसके अलावा इसमें जी-सेंसर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एम्बिएंट लाइट हैं। फोन में DTS सराउंट साउंड सपोर्ट मिलता है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सेल्फी के लिए दोनों ही फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा लेंस है, जिसके साथ एलईडी फ्लैश सपोर्ट भी मिलता है

ओप्पो बैंड सीरीज में लॉन्च हुए तीन नए बैंड; फाइंड माय फोन फीचर से लैस, फोन गुम हो जाने पर ढूंढा जा सकेगा June 06, 2020 at 09:22PM

ओप्पो ने अपनी लेटेस्ट ओप्पो बैंड सीरीज को चीन में लॉन्च कर दिया है। इसमें वैनिला ओप्पो बैंड, ओप्पो बैंड फैशन एडिशन और ओप्पो बैंड ईवा एडिशन शामिल है। बैंड की शुरुआती कीमत 2100 रुपए है। ओप्पो बैंड में प्लास्टिक केसिंग जबकि ओप्पो बैंड फैशन एडिशन में स्टेनलेस स्टील बॉडी समेत TPU और अलॉय बैंड मिलते हैं। इसमें NFC सपोर्ट भी मिलता है। वहीं, ईवा एडिशन में एक यूनिक स्ट्रैप दिया गया है। इसकी कीमत 3100 रुपए है।

ओप्पो बैंड, ओप्पो बैंड फैशन एडिशन, ओप्पो बैंड ईवा एडिशन की चीन में कीमत

  • ओप्पो बैंड की कीमत CNY 199 यानी लगभग 2,100 रुपए है। यह ब्लैक और पिंक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
  • ओप्पो बैंड फैशन एडिशन की कीमत CNY 249 यानी लगभग 2,600 रुपए है और यह मॉडल ब्लैक और गोल्ड कलर ऑप्शन में आता है।
  • ओप्पो बैंड ईवा एडिशन की कीमत CNY 299 यानी लगभग 3,100 रुपए है।

ओप्पो बैंड, ओप्पो बैंड फैशन एडिशन, ओप्पो बैंड ईवा एडिशन के बेसिक स्पेसिफिकेशन

  • नए ओप्पो बैंड में 1.1 इंच AMOLED टचस्क्रीन डिस्प्ले है, जिसमें 100 प्रतिशत P3 वाइड कलर गैमट ​​और 2.5D घुमावदार स्क्रैच रेजिस्टेंट सर्फेस मिलती है।
  • यह 12 स्पोर्ट्स मोड्स से लैस है, जिसमें आउटडोर रन, आउटडोर साइकलिंग, आउटडोर वॉकिंग, इनडोर साइकलिंग, इनडोर रनिंग, फैट लॉस रनिंग, फ्री ट्रेनिंग, बैडमिंटन, स्विमिंग, रोइंग मशीन, एलिप्टिकल मशीन और वेट ट्रेनिंग शामिल हैं।
  • इसे पूरी तरह से चार्ज होने में लगभग 1.5 घंटे लगते हैं, और सिंगल चार्ज में इसे 14 दिनों तक उपयोग किया जा सकता है। यह ब्लूटूथ वर्जन 5 को सपोर्ट करता है और एंड्रॉइड और आईओएस डिवाइस के साथ कंपैटिबल है। ओप्पो बैंड फैशन एडिशन NFC को भी सपोर्ट करता है।
  • ओप्पो बैंड सीरीज 5ATM वॉटर रेजिस्टेंट के साथ आती है, इसका मतलब है कि यह 50 मीटर तक पानी में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। वियरेबल ब्लड ऑक्सीजन की निगरानी के लिए SpO2 सेंसर और हृदय गति की निगरानी के लिए हार्ट रेट सेंसर से लैस है।
  • फिटनेस बैंड कदमों की गिनती, कैलोरी जलने और नींद की निगरानी करने में भी सक्षम है। यह 160 से अधिक वॉच फेस के साथ आती है। इसमें ऐप्स, कॉल, मैसेज और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से नोटिफिकेशन सपोर्ट भी मिलता है। अन्य विशेषताओं में म्यूजिक कंट्रोल, मौसम, अलार्म, फाइंड माई फोन जैसे फीचर्स शामिल हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ओप्पो बैंड सीरीज 5ATM वॉटर रेजिस्टेंट के साथ आती है, इसका मतलब है कि यह 50 मीटर तक पानी में भी इस्तेमाल किया जा सकता है

सोमवार को भारतीय बाजार में लॉन्च होगा गैलेक्सी टैब S6 लाइट, चीन में शुरुआती कीमत लगभग 30 हजार रुपए June 06, 2020 at 08:18PM

सैमसंग गैलेक्सी टैब S6 लाइट सोमवार (8 जून) को भारतीय बाजार में लॉन्च होगा। कंपनी ने ट्विटर पर 8 सेकंड का वीडियो टीजर जारी कर इसकी जानकारी दी। वहीं, अमेजन ने भी इसका डेडिकेटेड पेज जारी कर दिया है, जिस पर सोमवार से इसके प्री-ऑर्डर शुरू होने की जानकारी दी गई है साथ ही ‘Notify Me' बटन भी लाइव कर दिया गया है। इक्छुक ग्राहक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसे भारत में बिक रहे गैलेक्सी टैब S6 के सस्ते वर्जन के तौर पर उतारा जा रहा है। इसमें S-पेन सपोर्ट मिलेगा। चीन में इसकी शुरुआती कीमत 30 हजार रुपए है।

कंपनी का ऑफिशियल ट्वीट

भारत में इतनी हो सकती है कीमत
यह टैबलेट कुछ बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध है। सैमसंग गैलेक्सी टैब एस 6 लाइट की कीमत चीन में बिक रहे मॉडल जितनी ही हो सकती है। चीन में सैमसंग गैलेक्सी टैब S6 लाइट की शुरुआती कीम RMB 2799 यानी लगभग 30,000 रुपए है। यह कीमत WiFi-only वर्जन के लिए है, इसमें 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मिलता है। जबकि हाई एंड 128 जीबी स्टोरेज LTE मॉडल की कीमत RMB 3,399 यानी लगभग 36,000 रुपए है।

सैमसंग गैलेक्सी टैब एस 6 लाइट के बेसिक स्पेसिफिकेशन

  • क्योंकि सैमसंग गैलेक्सी टैब एस 6 लाइट इंडोनेशिया में पहले ही लॉन्च हो चुका है, इसलिए टैबलेट के स्पेसिफिकेशन सामने आ चुके हैं। यह एंड्रॉइड 10 ओएस पर बेस्ड वन यूआई 2.0 पर चलता है और इसमें 10.4 इंच का WUXGA (1200x2000 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है।
  • टैबलेट को पावर देने के लिए इसमें वाला ऑक्टा-कोर चिपसेट है जो 4 जीबी रैम से लैस है। गैलेक्सी टैब S6 लाइट 64GB और 128GB स्टोरेज वैरिएंट में उपलब्ध है, जो डेडिकेटेड माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
  • बैक पैनल पर, ऑटो-फ़ोकस से लैस एक सिंगल 8-मेगापिक्सेल कैमरा है। कैमरा 1080p@30fps में वीडियो शूट कर सकता है। डिज़ाइन के संदर्भ में, फ्रंट पैनल में गैलेक्सी टैब S6 के समान मोटी बेजल्स हैं और पंच होल कट आउट में 5-मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा है।
  • टैब में 7040mAh की बैटरी है, और कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3.5 एमएम ऑडियो जैक, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0 और जीपीएस सपोर्ट मिलता है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इसे भारत में बिक रहे गैलेक्सी टैब S6 के सस्ते वर्जन के तौर पर उतारा जा रहा है

1 अक्टूबर से बीएस-6 फोरव्हीलर की नंबर प्लेट पर लगेगी हरी पट्टी, सड़क परिवहन मंत्रालय ने बनाया नया नियम June 06, 2020 at 07:11PM

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने भारत स्टेज (बीएस)-6 फोरव्हीलर वाहनों के लिए विशेष पहचान को अनिवार्य कर दिया है। यह नया नियम 1 अक्टूबर 2020 से लागू होगा।

नंबर प्लेट पर लगेगी हरी पट्टी

मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी बयान के मुताबिक, बीएस-6 फोरव्हीलर की रजिस्ट्रेशन डिटेल्स या नंबर प्लेट के ऊपर एक हरी पट्टी लगाई जाएगी।इससे इन वाहनों की आसानी से पहचान हो जाएगी। यह नया नियम पेट्रोल, सीएनजी और डीजल तीनों प्रकार के फोरव्हीलर पर लागू होगा।

1 अप्रैल 2020 से लागू हुए हैं नए एमिशन नॉर्म्स

मंत्रालय का कहना है कि 1 अप्रैल 2020 से पूरे देश में नए एमिशन नॉर्म्स अनिवार्य किए गए हैं। ऐसे वाहनों की पहचान के लिए अन्य देशों में भी विशेष चिह्न लगाए जाते हैं। इसी को देखते हुए भारत में भी यह नया नियम बनाया गया है।

1 सेमी चौड़ी होगी हरी पट्टी

मंत्रालय के मुताबिक, सभी बीएस-6 फोरव्हीलर की नंबर प्लेट के ऊपर 1 सेंटीमीटर चौड़ी पट्टी लगाई जाएगी। वाहन के ईंधन के अनुरूप इस हरी पट्टी पर एक स्टीकर भी लगाया जाएगा। पेट्रोल और सीएनजी वाहनों पर नीले रंग का स्टिकर होगा। वहीं डीजल वाहनों पर ओरेंज रंग का स्टिकर होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वाहन के ईंधन के अनुरूप इस हरी पट्टी पर एक स्टीकर भी लगाया जाएगा। पेट्रोल और सीएनजी वाहनों पर नीले रंग का स्टिकर होगा। वहीं डीजल वाहनों पर ओरेंज रंग का स्टिकर होगा।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...