Thursday, June 4, 2020

नोकिया स्मार्ट टीवी 43 इंच मॉडल लॉन्च, 4K डिस्प्ले और JBL ऑडियो सपोर्ट मिलेगा, कीमत 31999 रुपए; 8 जून को पहली सेल June 03, 2020 at 09:49PM

नोकिया ने अपना 43 इंच स्मार्ट टीवी भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 31999 रुपए है। इस स्मार्ट एंड्ऱॉयड टीवी की खास बात यह है कि इसमें 4K UHD LED डिस्प्ले पैनल, JBL ऑडियो और डोल्बी विजन साउंड सपोर्ट और बिल्ट-इन क्रोमकास्ट मिलता है। इसे बिक्री फ्लिपकार्ट पर की जाएगी। पहली सेल 8 जून से शुरू होगी। एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 10% डिस्काउंट दिया जाएगा।
कंपनी मार्च से ही नोकिया वेबसाइट पर इस टीज कर रही थी लेकिन कोरोनावायरस की वजह से लॉन्चिंग टल रही थी। कंपनी ने दिसंबर 2019 में स्मार्ट टीवी का 55 इंच मॉडल लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 41999 रुपए है।

नोकिया स्मार्ट टीवी 43 इंच: ऑफर और उपलब्धता

  • नोकिया स्मार्ट टीवी के ने 43 इंच मॉडल की कीमत 31999 रुपए है। इस बिक्री सिर्फ फ्लिपकार्ट पर की जाएगी। पहली से 8 जून दोपबर 12PM बजे से शुरू होगी।
  • ऑफर के तहत फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदी करने पर 5% अनलिमिटेड कैशबैक, एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिटा कार्ड से खरीदी करने पर 10% डिस्काउंट, सिटी बैंक डिबेट और क्रेडिट कार्ड पर 1500 रुपए का डिस्काउंट और नो-कॉस्ट ईएमआई सुविधा मुहैया कराई जा रही है, जो ₹ 2,667 प्रति माह से शुरू होती है।
  • फ्लिपकार्ट 6 महीने के लिए यूट्यूब प्रीमियम ट्रायल भी ऑफर कर रही है। टीवी सिर्फ ब्लैक कलर में उपलब्ध है।

नोकिया 43 इंच स्मार्ट टीवी: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

  • नोकिया का 43 इंच स्मार्ट टीवी एंड्ऱॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा, 43 इंच मॉडल में 4K UHD (3,840x2,160 पिक्सल) LED फ्लैट स्क्रीन डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें 300 nits ब्राइटनेस, 60Hz रिफ्रेश्ड रेट, 16:9 आस्पेक्ट रेशो और 178 डिग्री व्यूईंग एंगल जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें भी 55 इंच वाले मॉडल जैसा ही स्लिम बेजल्स और वी-शेप फ्लूइड क्रोम पेडेस्टल स्टैंड मिलेगा।
  • इसमें 2GHz CA53 क्वाड-कोर प्रोसेसर है जो माली-450 क्वाड-कोर GPU और 2.25 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज से लैस है। इसमें OTT ऐप्ल जैसे नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, डिज्नी प्लस हॉटस्टार और यूट्यूब सपोर्ट मिलता है। स्मार्ट टीवी गूगल प्ले स्टोर, 2.4GHz वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी सपोर्ट मिलता है।
  • इसमें 12 वॉट के दो स्पीकर्स है, जो 24W का साउंड आउटपुट जनरेट करते हैं। इसमें JBL ऑडियो, डोल्बी ऑडियो, DTS ट्रूसराउंड सपोर्ट मिलता है। एडिशनली इसमें तीन एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट, एक डिजिटल ऑडियो आउटपुट, आरएफ कनेक्टिविटी इनपुट और एक एनालॉग ऑडियो इनपुट मिलता है।
  • इसके रिमोट को दो AAA बैटरी लगती है और यह गूगल असिस्टेंट सपोर्ट के साथ आता है। अन्य फीचर्स में स्मूद फ्रेम-टू-फ्रेम ट्रांजेक्शन के लिए MEMC तकनीक शामिल है। नोकिया स्मार्ट टीवी 43-इंच का वजन स्टैंड के साथ लगभग 9.4 किलोग्राम है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फ्लिपकार्ट 6 महीने के लिए यूट्यूब प्रीमियम ट्रायल भी ऑफर कर रही है, टीवी सिर्फ ब्लैक कलर में उपलब्ध है

ऑनर प्ले 4 स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च, इंफ्रारेड सेंसर से लैस है ऑनर प्ले 4 प्रो का स्पेशल एडिशन, सटीकता से मापेगा शरीर का तापमान June 03, 2020 at 08:37PM

ऑनर ने चीन में अपनी प्ले 4 स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च कर दी है। इसमें प्ले 4 और प्ले 4 प्रो स्मार्टफोन शामिल है। पंच होल डिस्प्ले डिजाइन वाले दोनों फोन में 5G कनेक्टिविटी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। खास बात यह है कोरोना संकट को देखते हुए कंपनी ने ऑनर प्ले 4 प्रो का स्पेशल एडिशन भी लॉन्च किया है, जिसमें डेडिकेटेड इंफ्रारेड (IR) सेंसर दिया गया है। सेंसर बैक पैनल पर लगा है जो शरीर का सटीक तापमान मापता है। वर्तमान समय में यह तकनीक बेहद उपयोगी साबित होगी क्योंकि शरीर के तापमान का अचानक बढ़ना कोविड-19 का शुरुआती लक्षण माना जाता है।

ऑनर प्ले 4 और ऑनर प्ले 4 प्रो: चीन में कीमत

  • चीन में ऑनर प्ले 4 को दो वैरिएंट में लॉन्च किया गया है जबकि ऑनर प्ले 4 प्रो का सिंगल वैरिएंट बाजार में उतारा गया है।
  • ऑनर प्ले 4 के 6GB+128GB वैरिएंट की कीमत लगभग 19100 रुपए है जबकि 8GB+128GB वैरिएंट की कीमत 21200 रुपए है। यह मैजिकल नाइट ब्लैक, फैंटम ब्लू और आईलैंड इल्युशन कलर में अवेलेबल है।
  • ऑनर प्ले 4 प्रो के 8GB+128GB वैरिएंट की कीमत 30800 रुपए।
  • ऑनर प्ले 4 प्रो स्मार्टफोन का स्पेशल एडिशन जिसमें डेडिकेटेड इंफ्रारेड (IR) सेंसर मिलता है में भी 8GB+128GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है की कीमत 31800 रुपए है।

ऑनर प्ले 4 स्मार्टफोन के बेसिक स्पेसिफिकेशन

  • डुअल-सिम (नैनो) ऑनर प्ले 4 में मैजिक यूआई 3.1 के साथ एंड्रॉइड 10 चलाता है और इसमें 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो और 386ppi पिक्सल डेनसिटी के साथ 6.81-इंच फुल-एचडी + (1,080x2,400 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है।
  • फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 800 प्रोसेसर से लैस है, जो माली G57 MC4 GPU के साथ आता है। इसमें 8GB तक LPDDR4x रैम है।
  • फोटोग्राफी के लिए फोन में चार रियर कैमरे दिए गए हैं। इसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर f/1.89 लेंस, 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर f/2.2 वाइड-एंगल लेंस और दो 2-मेगापिक्सल सेंसर f/2.4 लेंस मिलेंगे। सेल्फी के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा सेंसर है।
  • ऑनर प्ले 4 में 128 जीबी का ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया है जो माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ v5.1, GPS/A-GPS, USB टाइप- C और एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक शामिल हैं। बोर्ड पर सेंसर में एक्सीलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट, गायरोस्कोप और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
  • फोन में 4300mAh की बैटरी है जो 22.5W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

ऑनर प्ले 4 प्रो स्मार्टफोन के बेसिक स्पेसिफिकेशन

  • डुअल-सिम (नैनो) ऑनर प्ले 4 प्रो मैजिक यूआई 3.1 के साथ एंड्रॉइड 10 ओएस पर चलाता है और इसमें 6.57 इंच का फुल-एचडी + (1,080x2,400 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है।
  • फोन एक ऑक्टा-कोर हुआवे हाईसिलिकॉन किरिन 990 SoC द्वारा संचालित है, जिसे माली-जी 76 जीपीयू और 8 जीबी रैम के साथ जोड़ा गया है।
  • इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें f/1.8 लेंस के साथ 40-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और f/2.4 लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप है जिसमें f/2.0 लेंस के साथ 32-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और f/2.2 लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल है।
  • इसके स्पेशल एडिशन में एडिशनल IR सेंसर है। यह 0.1 डिग्री सेल्सियस की सटीकता तापमान मापता है।
  • ऑनर प्ले 4 प्रो में 128 जीबी का ऑनबोर्ड स्टोरेज है जो माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन पर कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ v5.1, GPS / A-GPS, NFC, और USB टाइप- C पोर्ट शामिल हैं।
  • इसमें एक्सीलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट, गायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।
  • फोन में 4200mAh की बैटरी दी है जो बंडल किए गए चार्जर के माध्यम से 40W तक फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऑनर प्ले 4 के 6GB+128GB वैरिएंट की कीमत लगभग 19100 रुपए है जबकि 8GB+128GB वैरिएंट की कीमत 21200 रुपए है

Wednesday, June 3, 2020

एक लाख से अधिक भारतीयों के आधार, पैन और पासपोर्ट की जानकारी डार्क नेट पर बिक्री के लिए उपलब्ध, डेटा का हो सकता है गलत इस्तेमाल June 03, 2020 at 05:38AM

कोविड-19 महमारी के दौरान साइबर अपराधों में काफी इजाफा देखने को मिल रहा है। कुछ दिन पहले ही भीम एप का डेटा लीक हुआ था, उसके बाद डिजिलॉकर के करीब 70 लाख यूजर्स की निजी जानकारी लीक हुई थी। अब एक लाख से अधिक भारतीयों के आधार कार्ड, पैन कार्ड, पहचान पत्र और पासपोर्ट की स्कैन कॉपी डार्क वेब पर बिक्री के लिए उपलब्ध होने की खबर है। इसकी जानकारी साइबर सिक्योरिटी फर्म साइबल (Cyble) ने दी है।

डेटा एक थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म से लीक हुआ है

साइबल की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह डेटा लीक एक थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म से हुआ है ना कि सरकारी डेटाबेस से। डार्क वेब पर मौजूद जानकारी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह डेटा किसी केवाईसी (नो योर कस्टमर) कंपनी के जरिए लीक हुई है, क्योंकि जो डेटा डार्क वेब पर मौजूद है उनमें आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट की स्कैन कॉपी शामिल है। डार्क नेट इंटरनेट का वह हिस्सा होता है जो सामान्य सर्च इंजन की पहुंच से दूर होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए विशेष सॉफ्टवेयर की जरूरत होती है।

दस्तावेज स्कैन कॉपी के रूप में हैं

भारत के अलग-अलग हिस्सों के एक लाख से अधिक लोगों के पहचान दस्तावेजों तक कथित पहुंच का दावा किया है। साइबल के शोधार्थियों ने उस उपयोक्ता से करीब एक लाख पहचान दस्तावेज हासिल कर उनके भारतीय होने की पुष्टि की है। यह सभी दस्तावेज स्कैन कॉपी के रूप में हैं। इनके किसी कंपनी के 'अपने ग्राहक को जानो' डेटाबेस से चोरी होने की संभावना है। हालांकि कंपनी इस मामले की जांच कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह सभी दस्तावेज स्कैन कॉपी के रूप में हैं

48 हजार रुपए महंगी हुई BS6 टोयोटा फॉर्च्यूनर एसयूवी, बढ़ोतरी के बाद 28.66 लाख रुपए हुई शुरुआती कीमत June 03, 2020 at 02:43AM

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने इस साल फरवरी में फॉर्च्यूनर का BS6 मॉडल पेश किया था। उस समय इसकी शुरुआती कीमत 28 लाख 18 हजार रुपए थी। लेकिन अब कंपनी ने एसयूवी की सभी वैरिएंट की कीमत में 48 हजार रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। जिसकी बाद इसकी शुरुआती कीमत 28 लाख 66 हजार रुपए हो गई है। टॉप मॉडल खरीदाने के लिए अब 34 लाख 43 हजार रुपए खर्च करने होंगे। एसयूवी 2.7 लीटर पेट्रोल और 2.8 डीजल इंजन ऑप्शन में अवेलेबल है।
7 सीटर एसयूवी की पूरी लाइनअप की कीमत में 48 हजार रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। एंट्री लेवल मैनुअल पेट्रोल की कीमत पहले 28.18 लाख रुपए थी, जो बढ़ोतरी के बाद 28.66 लाख रुपए हो गई है। दूसरी ओर, टॉप-एंड 4×4 ऑटोमैटिक डीजल ट्रिम की कीमत पहले 33.95 लाख रुपए थी, लेकिन अब इसे खरीदने के लिए 34.43 लाख रुपए खर्च करने होंगे।

इंजन में कोई बदलाव नहीं
एसयूवी की ताकत की बात करें तो इसमें पहले की तरह ही BS6 कंप्लेंट 2.7-लीटर फोर-सिलेंडर पेट्रोल और 2.8-लीटर फोर-पॉट डीजल इंजन मिलेंगे। पेट्रोल मोटर 5,200 आरपीएम पर 163.7 एचपी की अधिकतम पावर के साथ 4,000 आरपीएम पर 245 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है, जबकि 2.8 लीटर ऑयल बर्नर 3,400 आरपीएम पर 174.5 एचपी पावर और 420 एनएम (मैनुअल)- 450 एनएम (ऑटोमैटिक) टॉर्क जनरेट करता है।

वैरिएंट वाइस कीमत

वैरिएंट नई कीमत* पुरानी कीमत* अंतर
2.7L 4×2 MT पेट्रोल 28.66 लाख रु. 28.18 लाख रु. 48,000 रु.
2.7L 4×2 AT पेट्रोल 30.25 लाख रु. 29.77 लाख रु. 48,000 रु.
2.8L 4×2 MT डीजल 30.67 लाख रु. 30.19 लाख रु. 48,000 रु.
2.8L 4×2 AT डीजल 32.53 लाख रु. 32.05 लाख रु. 48,000 रु.
2.8L 4×4 MT डीजल 32.64 लाख रु. 32.16 लाख रु. 48,000 रु.
2.8L 4×4 AT डीजल 34.43 लाख रु. 33.95 लाख रु. 48,000 रु.

फॉर्च्यूनर का पेट्रोल वर्जन एकमात्र 2WD कॉन्फ़िगरेशन के साथ आता है, जबकि टॉप-एंड डीजल मॉडल में ऑप्शनल 4×4 कॉन्फ़िगरेशन मिल सकता है। ट्रांसमिशन ऑप्शनंस में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स, और पेट्रोल और डीजल दोनों वैरिएंट पर ऑप्शनल 6-स्पीड ऑटोमैटिक शामिल है।
टोयोटा इस समय वैश्विक स्तर पर फॉर्च्यूनर के लिए एक मिड-लाइफ फेसलिफ्ट को डेब्यू करने पर काम कर रही है, इस साल के अंत में भारत में भी लॉन्च देखने को मिल सकती है। अब तक, टोयोटा फॉर्च्यूनर देश में फोर्ड एंडेवर, महिंद्रा अल्टुरस G4 और इसी तरह की अन्य पूर्ण आकार वाली एसयूवी की पसंद के खिलाफ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टोयोटा इस समय वैश्विक स्तर पर फॉर्च्यूनर के लिए एक मिड-लाइफ फेसलिफ्ट को डेब्यू करने पर काम कर रही है
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...