Saturday, May 30, 2020

हुवावे नोवा लाइट 3 स्मार्टफोन लॉन्च, 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के सिंगल वैरिएंट में आएगा May 30, 2020 at 12:11AM

चीनी कंपनी हुवावे ने नया स्मार्टफोन नोवा लाइट 3 लॉन्च किया है। ये कंपनी का मिड बजट फोन है, जिसकी कीमत 24,800 येन (करीब 17500 रुपए) है। फोन को कंपनी ने 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के सिंगल वैरिएंट में लॉन्च किया है। ये गूगल मोबाइल सर्विस के साथ आता है।

कंपनी इस स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च कर चुकी है। ये दो कलर वैरिएंट में उपलब्ध है। फोन डुअल रियर कैमरा, फिंगरप्रिंट स्कैनर जैसे फीचर्स से लैस है।

हुवावे नोवा लाइट 3 के फीचर्स

  • इसमें 6.21-इंच का फुल एचडी प्लस वॉटरनॉच एलसीडी डिस्प्ले दिया है। स्मार्टफोन में किरीन 710 प्रोसेसर दिया है। इसमें 4GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है।
  • मेमोरी कार्ड की मदद से फोन के स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 13+2 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया है। वहीं सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल फोन है।
  • सेफ्टी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। इसमें 4G, VoLTE, WiFi 5, ब्लूटूथ 4.2, GPS, नियर फील्ड कम्युनिकेशन (NFC), 3.5mm हेडफोन जैक, माइक्रो यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स भी दिए हैं।
  • इसमें 3400mAh की बैटरी दी है, जो 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ये गूगल के एंड्रॉयड 9 बेस्ड EMUI 9.1 पर काम करता है। इसे अरोरा ब्लू और मिडनाइट ब्लैक में लॉन्च किया है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ये गूगल के एंड्रॉयड 9 बेस्ड EMUI 9.1 पर काम करता है

फेसबुक शॉर्ट वीडियो बनाने के लिए लाया नया कॉलब ऐप, चीनी ऐप टिकटॉक सो हो सकता है मुकाबला May 29, 2020 at 10:00PM

फेसबुक ने अपना शॉर्ट वीडियो एंटरटेनमेंट ऐप कॉलब (Collab) लॉन्च किया है। इस ऐप से यूजर म्यूजिक और शॉर्ट वीडियो क्लिप बना सकते हैं। फेसबुक का यह ऐप अभी बीटा वर्जन के लिए लॉन्च हुआ है। इसे कंपनी अभी इन्वाइट-ओनली ऑप्शन के साथ iOS प्ल्टफॉर्म पर ऑफर कर रही है।

खास बात है कि ऐप पर एक साथ तीन अलग-अलग शॉर्ट वीडियो रिकॉर्ड करके उन्हें एडिट करके एक बना सकते हैं। यहां से इस वीडियो को डायरेक्टर सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम पर भी शेयर कर सकते हैं। इस ऐप से फेसबुक टिकटॉक को टक्कर देना चाहती है।

कॉलब में कई फीचर्स मिलेंगे
कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक ऐप पर यूजर तीन अलग-अलग शॉर्ट वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। वो इन वीडियो को पहले से मौजूद फीचर के चलते जैसे गिटार बजाकर, ड्रम बजाते, गाना गाते हुए भी रिकॉर्ड कर सकते हैं। तीनों वीडियो के शूट होने के बाद उसे साथ एडिट करके एक ही वीडियो बना सकते हैं। इसमें अलग सॉन्ग भी क्रिएट कर सकते हैं। फिर इस वीडियो को डायरेक्ट सोलल प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा सकता है।

टिकटॉक से होगा मुकाबला
फेसबुक इस ऐप से टिकटॉक को टक्कर देना चाहती है। इसे अब तक 100 करोड़ से ज्यादा बार इन्स्टॉल किया जा चुका है। हालांकि, हाल ही में इस ऐप की 1.2 रेटिंग हो गई थी। बाद में गूगल ने टिकटॉक का पक्ष लेते हुए इस तरह के नेटेगिव रिव्यू रेटिंग को हटा दिया। जिसके बाद उसक 4.4 स्टार्स पर पहुंच गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Facebook launches 'Collab' music-making app to take on TikTok: Details here

Friday, May 29, 2020

पैनासोनिक ने लॉन्च किया डिजिटल सिंगल लेंस मिररलेस कैमरा LUMIX G9, 12-60 लेईका लेंस किट के साथ कीमत 1.40 लाख रुपए May 29, 2020 at 02:58AM

पैनासोनिक इंडिया ने अपना ऑल-न्यू फ्लैगशिप डिजिटल सिंगल लेंस मिररलेस कैमरा, LUMIX G9 लॉन्च किया। कैमरा हाई क्वालिटी वीडियो / इमेज आउटपुट, फंक्शैनिलिटी और मोबिलिटी का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है, जो इसे बाजार में अबतक का बेस्ट-इन-क्लास हाइब्रिड कैमरा बनाता है। कैमरा 20.3-मेगापिक्सेल डिजिटल लाइव MOS सेंसर से लैस है। कैमरा मल्टी-पिक्सल लूमिनेंस जनरेशन और इंटेलीजेंट डिटेल प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी से लैस है। यहदेशभर में स्थितपैनासोनिक ब्रांड स्टोर्स परबिक्री के लिए उपलब्ध है। इसकी बॉडी की कीमत 98,990 रुपए और 12-60 लेईका लेंस किट के साथ इसकी कीमत 1,39,990 रुपए है।

कैमरे के खास फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

  • कैमरा द बॉडी आई.एस. (इमेज स्टेबलाइजर) से लैस है, जिसकी बदौलत इसमें 6.5-स्टॉप धीमी शटर गति का उपयोग किया गया है, जो उपयोगकर्ताओं को कम रोशनी वाले वातावरण में भी स्थिर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करने में मदद करता है।
  • कैमरा अपनी एचडीआर वीडियो रिकॉर्डिंग, V-Log L रिकॉर्डिंग और वेवफॉर्म मॉनिटर (डब्ल्यूएफएम) सुविधा के साथ एक उत्कृष्ट वीडियो प्रदर्शन प्रदान करता है, और 4K 30p/25p 4:2:2 10-बिट इंटरनल रिकॉर्डिंग करता है, जो 64 गुना अधिक रंग सुनिश्चित करते हैं वीडियो इंफोर्मेशन, उच्च प्रीसिशन और स्मूद 4K 60p रिकॉर्डिंग करता है।
  • Lumix G9 में DFD तकनीक के साथ उच्च-गति वाला AF, 0.04 की AF गति प्राप्त करता है। जो इसे स्ट्रीट, वेडिंग, ट्रैवल, लैंडस्केप फोटोग्राफरों और फोटो जर्नलिस्टों के लिए एक आदर्श साथी बनाता है।
  • इसके अतिरिक्त, AF मोड में एनिमल डिटेक्ट फीचर एडवांस्ड AI तकनीक का उपयोग करता है, जो यूजर को एक केंद्रित फ्रेम में मनुष्यों के अलावा जानवरों का पता लगाने की अनुमति देता है और जब भी यह कैमरे की ओर मुड़ता है तब भी यह सब्जेक्ट को ट्रैक करता रहता है; जो इसे वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफरों के लिए एक सर्वश्रेष्ठ ऑप्शन बनाता है।
  • यह इंटीग्रेटेड वाई-फाई और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से लैस है और क्लास का सबसे तेज 20 एफपीएस (एएफसी) / 60 एफपीएस (एएफएस) और हाई परफॉर्मेंस शटर जैसी सुविधाओं से लैस है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मल्टी-पिक्सल लूमिनेंस जनरेशन और इंटेलीजेंट डिटेल प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी से लैस है

रेनो वैश्विक स्तर पर 15,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी, सफाई देते हुए बताया कि- वाहन उद्योग संकट के दौर से गुजर रहा है May 29, 2020 at 01:13AM

फ्रांस की कार कंपनी रेनो ने शुक्रवार को वैश्विक स्तर पर 15,000 नौकरियां समाप्त किये जाने की घोषणा की। कंपनी ने अगले तीन साल में लागत में 2 अरब यूरो की कमी करने की योजना बनायी है, यह कदम उसी का हिस्सा है। रेनो ने कहा कि फ्रांस में 4,600 नौकरियां जबकि अन्य देशों में 10,000 से अधिक रोजगार में कटौती की जाएगी। कंपनी ने कहा कि समूह की उत्पादन क्षमता को 2019 में 40 लाख वाहन से संशोधित कर 2024 तक 33 लाख किया जाएगा।

वाहन उद्योग संकट के दौर से गुजर रहा है- रेनो
रेनो ने अपने बयान में कहा गया है, ‘‘वाहन उद्योग संकट के दौर से गुजर रहा है। उसके समक्ष पर्यावरण संरक्षण के हिसाब से बदलाव की जरूरत को देखते हुए कंपनी कदम उठा रही है।’’ कंपनी के निदेशक मंडल के चेयरमैन जिएन डोमनिक सेनार्ड ने कहा, ‘‘जो बदलाव किए जा रहे हैं, वे बुनियादी हैं। इसका मकसद कंपनी को बाजार में बनाये रखना औेर उसके दीर्घकालीन विकास सुनिश्चित करना है।’’

रेनो समूह में कुल एक लाख 80 हजार कर्मचारी
समूह के कर्मचारियों की संख्या 1,80,000 है। कंपनी ने मोरक्को और रोमानिया में क्षमता वृद्धि की योजना भी टाल दी है। रेनो पर कोरोना वायरस संकट का असर पड़ा है। उसकी सहयोगी निसान और मित्सुबिशी बड़ी वैश्विक वाहन कंपनियां हैं लेकिन 2018 से उस समय से ही समस्या में घिरी है जब से उसके मुख्य कार्यपालक अधिकारी कार्लोस घोसन की गिरफ्तारी हुई है। रेनो 2019 में घाटे की सूचना दी थी। रेनो में फ्रांस सरकार की सबसे बड़ी 15 प्रतिशत हिस्सेदारी है और 5 अरब यूरो कर्ज गारंटी के लिए बातचीत कर रही है। वित्त मंत्री ब्रुनो ला मायरे ने इस सप्ताह की शुरूआत में कहा था कि समूह के समक्ष बाजार में बने रहने का जोखिम है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रेनो ने कहा कि फ्रांस में 4,600 नौकरियां जबकि अन्य देशों में 10,000 से अधिक रोजगार में कटौती की जाएगी
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...