Monday, May 25, 2020

रियलमी का पहला स्मार्ट टीवी लॉन्च, शुरुआती कीमत 12999 रुपए; गूगल असिस्टेंट और क्वाड स्पीकर सिस्टम से लैस है May 24, 2020 at 11:42PM

रियलमी ने सोमवार को भारतीय बाजार में अपना पहला स्मार्ट टीवी लॉन्च किया। यह साइज 32 इंच और 43 इंच में अवेलेबल है। टीवी की शुरुआती कीमत 12999 रुपए है। कंपनी ने बताया यह सर्टिफाइड एंड्रॉयड टीवी है, इसमें गूगल असिस्टेंट और बिल्ट-इन क्रोमकास्ट सपोर्ट मिलेगा। यह क्वाड स्पीकर्स सिस्टम से लैस है, इसमें 24 वॉट डोल्बी साउंड आउटपुट मिलेगा। इसकी पहली सेल 2 जून को आयोजित की जाएगी। इसेफ्लिपकार्ट समेत कंपनी की ऑफिशियलसाइट से खरीदा जा सकेगा।

रियलमी स्मार्ट टीवी: कीमत और उपलब्धता

  • कंपनी ने अपनी पहली स्मार्ट टीवी को दो साइज ऑप्शन में बाजार में उतारा है। इसके 32 इंच मॉडल की कीमत 12999 रुपए है जबकि 43 इंच डिस्प्ले मॉडल की कीमत 21999 रुपए है।
  • टीवी की पहली सेल 2 जून दोपहर 12pm बजे से शुरू होगी। इसे फ्लिपकार्ट और रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा।

रियलमी स्मार्ट टीवी: बेसिक स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

  • रियलमी स्मार्ट टीवी के 32 इंच में 1366x768 पिक्सल रेजोल्यूशन (एचडी-रेडी) है जबकि 43 इंच के वैरिएंट में 1920x1080 पिक्सल (फुल-एचडी) रिज़ॉल्यूशन मिलेगा है। स्क्रीन साइज और पिक्सल रेजोल्यूशन के अलावा दोनों के सभी फीचर्स एक समान हैं।
  • यह एंड्ऱयड टीवी 9 पाई ओएस पर काम करता है। इसमें गूगल प्ले स्टोर को एक्सेस किया जा सकता है। हालांकि इसमें नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और यूट्यूब समेत कई प्री लोडेड ऐप्स मिलेंगे। इसमें गूगल असिस्टेंट और बिल्ट-इन क्रोमकास्ट सपोर्ट मिलता है।
  • रियलमी स्मार्ट टीवी में 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस समेत एचडीआर 10 सपोर्ट मिलता है। इसमें 1 जीबी रैम और ऐप्स के लिए 8 जीबी का स्टोरेज मिलता है। यह मीडियाटेक MSD6683 प्रोसेसर से लैस है। मीडियाटेक के प्रोसेसर स्मार्ट टेलीविज़न के लिए सबसे अच्छा माने जाते हैं।
  • इसमें क्वाड स्पीकर्स सेटअप हैं, जो 24 वॉट का डोल्बी ऑडियो साउंड आउटपुट प्रोड्यूस करते हैं। इसमें दो फुल रेंज ड्राइवर्स और दो ट्विटर्स हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें HDMI और ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट मिलता है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
स्क्रीन साइज और रेजोल्यूशन के अलावा, दोनों मॉडल के सभी फीचर्स एक समान है

3999 रु. कीमत के साथ लॉन्च हुई रियलमी की पहली वॉच, हर पांच मिनट में यूजर की हार्ट रेट रिकॉर्ड करेगी, बल्ड ऑक्सीजन लेवल भी बताएगी May 24, 2020 at 10:39PM

रियलमी ने अपने पहली स्मार्टवॉच को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है, इसी के साथ कंपनी ने वॉच सेगमेंट में ग्लोबल डेब्यू भी कर लिया है। वॉच की कीमत 3999 रुपए है। यह टचस्क्रीन सपोर्ट और 2.5D कर्व्ड ग्लास से लैस है। इसमें 14 प्री-लोडेड वॉट फेस मिलेंगे, जबकि 100वॉच फेसेस अपडेट के जरिए मुहैया कराए जाएंगे। इसमें डेडिकेटेड फोटोप्लेथिसमोग्राफ (PPG) सेंसर, जिसकी बदौलत यह दिल की धड़कनों पर पैनी नजर रखती है। इसके अलावा यह बल्ड ऑक्सीजन लेवल भी बताती है।

रियलमी वॉच: भारत में कीमत और उपलब्धता

  • भाररतीय बाजार में रियलमी वॉच की कीमत 3999 रुपए है। इसकी बिक्री 5 जून दोपहर 12pm बजे से शुरू होगी। इसे फ्लिपकार्ट और रियलमी वेबसाइट से खरीदाजा सकेगा। जल्द ही ऑफलाइन स्टोर्स पर भी इसकी बिक्री शुरू होगी।
  • वॉच के साथ ब्लैक रिस्ट स्ट्रैप मिलेगा। रेड, ब्लू और ग्रीन स्ट्रैप को अलग से खरीदना होगा। हर एक कीमत 499 रुपए है।

रियलमी वॉच: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

  • बाजार ने अवेलेबल अन्य स्मार्टवॉच की तरह रियलमी वॉच भी कई फिटनेस और स्मार्ट फीचर ऑफर करती है। इसमें बिल्ट-इन पीपीजी सेंसर है, जिसकी बदौलत यह रियल-टाइम हार्ट रेट मॉनिटर करती है। यह हर पांच मिनट में हार्ट रेट रिकॉर्ड करती है और किसी भी असामान्य स्थिति में तुरंत अलर्ट करती है। SpO2 मॉनिटरिंग की बदौलत यह ब्लड में ऑक्सीजन लेवल भी ट्रैक करती रहती है।
  • फिटनेस के शौकीनों के लिए, रियलमी वॉच में 14 अलग-अलग स्पोर्ट्स मोड जैसे बैडमिंटन, क्रिकेट, इंडोर रन, आउटडोर रन, वॉक और योगा शामिल हैं। स्मार्टवॉच में स्पीप मॉनिटरिंग,सेडेंटरी रिमाइंडर, हाइड्रेशन रिमाइंडर और मेडिटेशन रिलेक्सिंगम फीचर भी मिलते हैं।
  • रियलमी वॉच स्मार्टफोन पर इंस्टॉल किए गए अधिकांश ऐप से नोटिफिकेशन अलर्ट प्रदान करने में सक्षम है। ये फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसी सर्विसेस के वॉयस कॉल, एसएमएस या चैट मैसेज को भी बताती है।
  • इसके अलावा, फोन को अनलॉक करने के लिए रियलमी वॉच का उपयोग कर सकते हैं या इसके म्यूजिक प्लेयर को रिमोटली कंट्रोल कर सकते हैं। कैमरा सेंसर के लिए भी रिमोट के रूप में स्मार्टवॉच का भी उपयोग कर सकते हैं।
  • एपल वॉच या कुछ अन्य प्रीमियम स्मार्टवॉच के विपरीत, रियलमी वॉच का उपयोग वॉयस कॉल के लिए नहीं किया जा सकता है। हालाँकि, आप कॉल को रिजेक्ट जरूर कर सकते हैं या स्मार्टवॉच से सीधे इसके अलर्ट को म्यूट कर सकते हैं।
  • रियलमी वॉच प्रीलोडेड 12 वॉच फेस के साथ आती है। इसके अलावा, स्मार्टवॉच का डिफ़ॉल्ट फेस समय, तारीख, मौसम, कदम, हार्ट रेट और कैलोरी प्रदर्शित करता है।
  • स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रियलमी वॉच में टचस्क्रीन सपोर्ट के साथ 1.4-इंच (320x320 पिक्सल) डिस्प्ले और 2.5 डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। स्मार्टवॉच तीन-एक्सिस एक्सेलेरोमीटर और एक पीपीजी सेंसर के साथ आती है। इसके अलावा, यह 20 मिमी रिमूवेबल रिस्ट बैंड सपोर्ट करता है और IP68-रेटिंग की बदौलत यह धूल और पानी में भी काम करने की क्षमता रखती है।
  • कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v5.0 है और यह एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप या इसके बाद के वर्जन वाले किसी भी स्मार्टफोन के साथ काम कर सकती है। स्मार्टवॉच में 160mAh की बैटरी है, कंपनी का दावा हार्ट रेट मॉनिटर इनेबल्ड होने पर सात दिनों तक काम करेगा जबकि डिसेबल होने पर नौ दिनों तक काम करेगी। पावर सेविंग मोड में सिंगल चार्ज पर यह 20 दिनों तक काम कर सकती है। यह सिर्फ 31 ग्राम वजनी है और इसका डायमेंशन 256x36.5x11.8 एमएम है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v5.0 है और यह एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप या इसके बाद के वर्जन वाले किसी भी स्मार्टफोन के साथ काम कर सकती है

सामने आईं शाओमी के क्लामशैल फोल्डेबल फोन की पेटेंट इमेज; इसमें रोटेटिंग कैमरा बार लगा है, इसे किसी भी दिशा में घुमा सकते हैं May 24, 2020 at 09:02PM

सैमसंग और मोटोरोला के फोल्डेबल स्मार्टफोन को चुनौती देने के लिए शाओमी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी 2020 की दूसरी तिमाही में अपने क्लामशैल डिजाइन फोल्डेबल फोन लॉन्च कर सकती है। हाल ही में शाओमी के फोल्डेबल फोन की पेटेंट इमेज सामने आई हैं। इसका डिजाइन गैलेक्सी Z-फ्लिप और मोटोरोला रेजर जैसी ही है लेकिन इसमें रोटेटिंग कैमरा बार लगा है, जो इसे इंटरेस्टिंग लुक देता है। इस कैमरा बार को किसी भी दिशा में घुमा कर फोटोग्राफी की जा सकेगी।

तस्वीरों के मुताबिक, इसमें कुल 5 कैमरे मिलेंगे

  • हाल ही में शाओमी के इस यूनिक डिजाइन फोल्डेबल फोन की पेटेंट इमेज सामने आईं। इमेज में देखा जा सकता है कि फोल्ड होने पर इसका डिजाइन काफी कॉम्पैक्ट हो जाता है। इसके अलावा फोन में ऊपरी हिस्से में रोटेटिंग कैमरा मोड्यूल लगा है, जिसमें चार कैमरे लगे हैं, जो साइड बाय साइड होरिजॉन्टल पोजीशन में लगे हैं। इस कैमरा मोड्यूल को किसी भी दिशा में घुमकर फोटोग्राफी की जा सकेगी। हालांकि इसमें अलग से भी एक फ्रंट कैमरा लगा हुआ है। यानी इसमें कुल 5 कैमरे हैं।
फोटो क्रेडिट- Let's Go Digital
फोटो क्रेडिट- Let's Go Digital

बाजार में आएगा या नहीं फिलहाल कंफर्म नहीं

  • इसमें सैमसंग गैलेक्सी-Z फ्लिप की तरह ही फोल्डेबल मैकेनिज्म का इस्तेमाल किया गया है। अनफोल्ड होने पर इसके हिंज डिस्प्ले के अंदर छुप जाते हैं। हालांकि इसकी अन्य डिटेल्स फिलहाल सामने नहीं आई है। तस्वीरों ने देखा जा सकता है कि इसमें फोन के ऊपरी आधे हिस्से में वॉल्यूम कंट्रोल की है जबकि रोटेटिंग कैमरा के ठीक नीचे स्पीकर्स ग्रिप दी हुई है।
  • इससे पहले भी कंपनी कई फोल्डेबल फोन डिजाइन के पेटेंट करा चुकी है। कुछ समय पहले कंपनी ने क्लामशैप डिजाइन विद पॉप-अप कैमरे वाला फोल्डेबल फोन का पेटेंट कराया था, जो अभी तक बाजार में नहीं आया। कई पेटेंट बाजार में कभी नहीं पहुंचते हैं और कंपनी के लिए भविष्य के किसी भी डिजाइन प्रेरणा के लिए प्लेसहोल्डर के रूप में कार्य करते हैं। इस स्थिति में फिलहाल यह कंफर्म नहीं है कि शाओमी इसे बाजार में उतारेगी या नहीं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इससे पहले भी कंपनी फोल्डेबल फोन के कई पेटेंट फाइल करा चुकी है, जो अभी तक बाजार में नहीं आए

आज लॉन्च होंगे रियलमी स्मार्ट टीवी, स्मार्ट वॉच और रियलमी बड्स एयर निओ, 12.30pm बजे से शुरू होगा इवेंट May 24, 2020 at 07:40PM

चीनी स्मार्टफोन कंपनी रियलमी अब टीवी सेगमेंट में एंट्री करने जा रही है। कंपनी आज भारतीय बाजार में अपना पहली स्मार्ट टीवी लॉन्च करेगी साथ ही सेगमेंट में अपना ग्लोबल डेब्यू भी करेगी। इसके अलावा इवेंट में रियलमी वॉच और रियलमी बड्स एयर निओ भी लॉन्च होंगे। ऑनलाइन इवेट दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा। कंपनी पहले से ही रियलमी बड्स एयर के साथ ऑडियो सेगमेंट में उपस्थित है, लेकिन रियलमी टीवी और वॉच, टीवी और वॉच सेगमेंट में कंपनी के पहले डिवाइस होंगे। कंपनी लॉन्चिंग से पहले ही इसके कई टीजर जारी कर चुकी है।

रियलमी लॉन्च इवेंट: टाइमिंग

  • इवेंट 12:30pm बजे से शुरू होगा, जिसमें कंपनी अपनी टीवी, वॉच और नए ईयरबड्स लॉन्च करेगी।

  • कोरोनावायरस की वजह से कंपनी अपने प्रोडक्ट्स लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए लॉन्च करेगी। इसे यूट्यूब, ट्विटर और फेसबुक पेज पर देखा जा सकेगा।

रियलमी स्मार्ट टीवी: औसत टीवी से 20 फीसदी ज्यादा ब्राइट

  • रियलमी की इस टीवी में क्रोमा बूस्ट पिक्चर इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो बेहतर इमेज प्रोसेसिंग करेगा। रियलमी का दावा है किइसमें 400 निट्स ब्राइटनेस मिलेगी, दावा किया जा रहा है कि इस प्राइस सेगमेंट में यह अन्य औसत टीवी के मुकाबले 20 फीसदी अधिक ब्राइटर होगा।
  • इस स्मार्ट टीवी में 64-बिट मीडियाटेक प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा रहा है, कंपनी का दावा है कि पहली बार इस सेगमेंट में इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें क्वाड-कोर चिपसेट मिलेगा, जिसके साथ माली 470 MP3 जीपीयू मिलेगा।
  • इसमें 24 वॉट का साउंड आउटपुट चार स्पीकर्स मिलेंगे, जो डोल्बी साउंड सपोर्ट करेंगे। कंपनी का दावा है कि यह भी पहली बार सेगमेंट में देखने को मिलेगा। इसमें वॉयस कमांड फीचर भी मिलेगा।

रियलमी वॉच: 1.4 इंच का टचस्क्रीन कलर डिस्प्ले

  • कंपनी इवेंट में अपनी पहली स्मार्ट वॉच भी लॉन्च करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 1.4 इंच का टचस्क्रीन कलर डिस्प्ले और कलरफुल स्ट्रैप्स का सपोर्ट मिलेगा।
  • यह 24/7 यूजर की गतिविधियों को ट्रैक करेगा साथ ही हेल्थ असिस्टेंट के रूप में काम करेगा। इसमें फोन का कैमरा और म्यूजिक भी कंट्रोल किया जा सकेगा।

25 मई को लॉन्च होगा रियलमी का पहला स्मार्ट टीवी, ब्लाइंड सेल शुरू; कंपनी का दावा- सेगमेंट के अन्य स्मार्ट टीवी से 20% अधिक ब्राइटनेस मिलेगी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोरोनावायरस की वजह से कंपनी प्रोडक्ट्स लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए लॉन्च करेगी, इवेंट यूट्यूब, ट्विटर और फेसबुक पेज पर देखा जा सकेगा
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...