Friday, May 22, 2020

पार्क में घूमकर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग रखने के लिए प्रेरित करता है रोबोट डॉग स्पॉट; कहता है- अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए 1 मीटर की दूरी बनाए रखें May 21, 2020 at 10:56PM

लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए अब सिंगापुर सरकार रोबोट डॉग्स की मदद ले रही है। इस येलो रोबोट डॉग का नाम स्पॉट है, जो सिंगापुर के पार्क में घूम-घूम कर लोगों को दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित करता है। इसके निर्माताओं का कहना है कि यह रिमोट कंट्रोल्ड रोबोट है, जो हर तरह के रास्तों पर आसानी से चढ़ जाता है, जो व्हील रोबोट के लिए आसान नहीं होता। इसमें कैमरे लगे हैं, जिससे यह पार्क में घूम रहे लोगों पर नजर रखता है।

सेंसर्स की मदद से करता है काम
यह रोबोट डॉग कैमरों के साथ-साथ स्पीकर्स से भी लैस है। स्पीकर्स की मदद से ये पार्क में आए जॉगर्स और वॉकर्स को दूरी बनाए रखने के लिए अलर्ट करता रहता है ताकि कोरोनावायरस न फैले। यह कहता है कि- खुद की अथवा अपने आसपास के लोगों की सुरक्षा के लिए कृप्या एक मीटर की दूरी बनाए रखें, धन्यवाद। स्पॉट में पार्क में करीब 3 किलोमीटर तक घूमता है और लोगों पर नजर रखता है। इसमें कई तरह के सेंसर्स लगे हैं, जिनकी वजह से लोगों से नहीं ही टकराता न उनपर गिरता है।

यूट्यूब पर 68 लाख लोग देख चुके हैं स्पॉट का डासिंग वीडियो
इसे अमेरिकी कंपनी बोस्टन डायनामिक ने डेवलप किया है, जो एआई बेस्ड रोबोट्स बनाती है। कुछ दिन पहले ही रोबोट डॉग स्पॉट एक डांस वीडियो की वजह से सुर्खियों में आया था जिसमें यूट्यूबल पर लगभग 68 लाख बार देखा गया।

लोगों की सुरक्षा का भी खास ख्याल रखा गया है
सिंगापुर अथॉरिटी का कहना है कि हमने लोगों की सुरक्षा का भी खास ख्याल रखा है। स्पॉट में लगे कैमरे किसी की पहचान या ट्रैक करने के लिए नहीं है, बल्कि इससे किसी तरह का पर्सनल डेटा इकट्ठा नहीं किया जाता। कोरोना से देश में अबतक 30 हजार से ज्यादा संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 12117 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 23 लोगों की मौत हो चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कुछ दिन पहले ही रोबोट डॉग स्पॉट एक डांस वीडियो की वजह से सुर्खियों में आया था, इस वीडियो को यूट्यूब पर लगभग 68 लाख बार देखा गया

जल्द ही भारतीय बाजार में एंट्री करेगा वीवो Y30,मलेशिया में कीमत 15800 रुपए; 4 रियर कैमरे और 5,000mAh बैटरी से लैस May 21, 2020 at 08:27PM

चीनी स्मार्टफोन कंपनी वीवो भारतीय बाजार में अपना मिडरेंज स्मार्टफोन वीवो Y30 लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे जून की शुरूआत में बाजार में उतारा जा सकता है। कंपनी इसे मलेशिया में लॉन्च कर चुकी है, जहां इसकी कीमत 15800 रुपए के लगभग है। लेकिन भारत में इसकी कीमत कितनी होगी, इस बारे में कंपनी ने कोई सफाई नहीं दी है लेकिन कहा जा रहा है कि यह एक अफॉर्डेबल स्मार्टफोन होगा। फिलहाल इसकी लॉन्चिंग डेट का ऐलान नहीं किया गया है।
भारतीय बाजार में कंपनी ने हाल ही में वीवो V19 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसमें डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप दिया गया था। V-सीरीज के इस लेटेस्ट फोन की शुरुआती कीमत 27990 रुपए थी।

वीवो Y30 स्मार्टफोन: भारत में संभावित कीमत
कंपनी ने इसे मलेशिया में पहले ही लॉन्च कर चुकी है। जहां इसे 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च किया गया था। मलेशियाई बाजार में इसकी कीमत 15810 रुपए है। उम्मीद की जा रही है कि भारत में भी इसे इतनी ही कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।

वीवो Y30 स्मार्टफोन: बेसिक स्पेसिफिकेशन
मलेशिया में लॉन्च हो चुके वीवो Y30 स्मार्टफोन में 6.47 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें 720x1560 पिक्सल रेजोल्यूशन मिलता है। इसमें 19.5:9 आस्पैक्ट रेशो और सेल्फी कैमरे के लिए पंच-डोल कटआउट मिलेगा।
फोन मीडियाटेक हीलियो P35 प्रोसेसर मिलता है। यही प्रोसेसर मोटोरोला G8 पावर लाइट स्मार्टफोन में भी दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में चार रियर कैमरे दिए गए हैं। इसमें 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का चौथा सेंसर मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का लेंस है।
197 ग्राम वजनी इस फोन में सिक्योरिटी के लिए रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में 5000 एमएएच बैटरी दी गई है।
इसमें डुअल 4G VoLTE, ब्लूटूथ 5, वाई-फाई, जीपीएस और एफएम रेडियो जैसे फीचर्स मिलते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
197 ग्राम वजनी इस फोन में सिक्योरिटी के लिए रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है, सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल कैमरा लेंस है

26 मई को डेब्यू करेगा रेडमी 10X सीरीज स्मार्टफोन; दोनों सिम में एक साथ 5G नेटवर्क इस्तेमाल कर सकेंगे May 21, 2020 at 08:15PM

चीनी कंपनी रेडमी मिडरेंज स्मार्टफोन लाइनअप में जल्द ही रेडमी 10X सीरीज लॉन्च करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे 26 मई को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। सीरीज में दो स्मार्टफोन रेडमी 10X प्रो 5G और 10X शामिल हैं। 10X प्रो 5G पहला फोन होगा जो हाल ही में लॉन्च हुए मीडियाटेक डायमेंसिटी 820 चिपसेट से लैस होगा। यह चिपसेट डुअल-सिम और 5G नेटवर्क के लिए डुअल-स्टैंबाय सपोर्ट करता है। इसकी मदद से एक ही समय में दोनों सिम को 5G नेटवर्क से कनेक्ट किया जा सकेगा।

इवेंट मेंरेडमीबुक 14 लैपटॉप और अन्य प्रोडक्ट्स भी लॉन्च होंगे
यह फीचर आने वाले 5G समय में उन जगहों के लिए काफी बेहद उपयोगी साबित होगा, जहां कनेक्टिविटी की समस्या बनी रहती है। ऐसे में दोनों सिम में स्टैंडबाय मिलने से यूजर 5G कनेक्टिविटी के लिए सुविधानुसार एक नेटवर्क से दूसरे नेटवर्क पर आसानी से स्विच कर सकेगा। इतना ही नहीं, 5G क्षमताओं के अलावा भी रेडमी 10X प्रो 5G काफी कुछ खास रहेगा, लेकिन फिलहाल कंपनी ने इसे सीक्रेट ही रखा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसे रेडमीबुक 14 लैपटॉप और अन्य प्रोडक्ट्स के साथ लॉन्च करेगी।

रेडमी 10X और रेडमी 10X प्रो में खास फीचर्स

  • बेस मॉडल रेडमी 10X में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि इसमें एमोलेड स्क्रीन नहीं रहेगी। दोनों ही मॉडल्स में चार रियर कैमरे मिलेंगे लेकिन कैमरा पावर के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई हैं।
  • टॉप वैरिएंट 10X प्रो (ऊपर पोस्टर में दिखाई दे रहा है) में एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जो मिड-रेंज स्मार्टफोन में बहुत कम देखने को मिलता है। यह फोन को ऑल्वेज-ऑन डिस्प्ले फीचर इस्तेमाल करने की सुविधा देगा। इसके अलावा इसका MIUI इंटरफेस में ऑल्वेज-ऑन डिस्प्ले सेक्शन में कई तरह के कस्टमाइजेशन ऑप्शन मिलेंगे। एमोलेड डिस्प्ले की वजह से उम्मीद की जा रही है कि इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है।
  • मीडियाटेक डायमेंसिटी प्रोसेसर की बदौलत 10X प्रो में भी 5G कनेक्टिविटी के साथ पावरफुल परफॉर्मेंस मिलेगी। फिलहाल इनकी कीमत के बारे में कंपनी ने ऐलान नहीं किया है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
5G नेटवर्क के लिए डुअल-स्टैंबाय सपोर्ट उन जगहों के लिए काफी बेहद उपयोगी साबित होगा, जहां कनेक्टिविटी की समस्या बनी रहती है

Thursday, May 21, 2020

फेसबुक के भारतीय यूजर्स को मिला Profile Lock करने का फीचर, महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर फीचर को किया गया रोल आउट May 21, 2020 at 03:56AM

फेसबुक ने भारतीय यूजर्स के लिए एक नया सेफ्टी फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपना प्रोफाइल लॉक कर सकते हैं। ऐसा करने से जो आपकी फ्रेंड लिस्ट में नहीं हैं वो यूजर्स की प्रोफाइल फोटो जूम नहीं कर पाएंगे, इसे शेयर नहीं कर पाएंगे और न ही फुल साइज कवर या प्रोफाइल फोटो डाउनलोड कर पाएंगे। कंपनी का कहना है कि अगले हफ्ते से भारतीय यूजर्स इस फीचर का उपयोग कर सकेंगे।

खास तौर पर यह फीचर महिला यूजर्स के लिए है

फेसबुक के प्रॉडक्ट मैनेजर रोक्सेना ईरानी ने कहा कि यह फीचर प्रोफाइल पिक्चर गार्ड के सफल रहने और यूजर्स का फीडबैक मिलने के बाद लाया गया है। ईरानी ने कहा है, 'हम लोगों को खुद को एक्स्प्रेस करने के लिए सेफ प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। भारत के लोगों, खासकर महिला यूजर्स नर्वस रहती थीं कि उनकी फोटो डाउनलोड और शेयर की जा सकती है। इसलिए आज एक फीचर का ऐलान कर रहे हैं जो लोगों को उनकी प्राइवेसी सुनिश्चित करने और ऑनलाइन सेफ और सिक्योर रहने में मदद करेगा।'

फेसबुक के इस लॉक फीचर को ऐसे करें एनेबल
फेसबुक ऐप में अपने प्रोफाइल पर जाएं, नाम के पास तीन डॉट होंगे वहां टैप करना है. प्रोफाइल सेटिंग्स की लिस्ट में Lock Profile का ऑप्शन दिखेगा। लॉक प्रोफाइल पर टैप करके कन्फर्म करें। आपको बता दें कि फेसबुक ने इससे पहले प्रोफाइल पिक्चर गार्ड फीचर को लॉन्च किया था। इस फीचर के जरिए आप अपनी प्रोफाइल फोटो को सुरक्षित रख सकते हैं। इस फीचर के एक्टिवेट होने से फेसबुक के अन्य यूजर्स आपकी प्रोफाइल फोटो को डाउनलोड या फिर उसे कहीं भी शेयर नहीं कर पाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फीचर यूजर्स को उनकी प्राइवेसी सुनिश्चित करने और ऑनलाइन सेफ और सिक्योर रहने में मदद करेगा
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...