Tuesday, May 19, 2020

आज लॉन्च होगा 108MP कैमरे वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन मोटो एज प्लस, अमेरिका में इसकी कीमत 75,300 रुपए है May 18, 2020 at 07:01PM

मोटोरोला आज भारतीय बाजार में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन मोटोरोला एज+ लॉन्च करेगी। इसे दोपहर 12 बजे बाजार में उतारा जाएगा। फिलहाल कंपनी ने इसे लेकर कोई सफाई नहीं दी है कि इसे ऑनलाइन इवेंट होस्ट कर लॉन्च किया जाएगा या नहीं। पिछले महीने ही इसे अमेरिका में लॉन्च किया गया था। इसमें 90 हर्टज कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले और मल्टीपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा, जिसमें 108 मेगापिक्सल का मेन सेंसर होगा। फोन अब तक के सबसे दमदार स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 3.5 एमएम का ऑडियो जैक भी मिलेगा।
मोटोरोला एज+: लाइव स्ट्रीमिंग लिंक और संभावित कीमत

  • फिलहाल कंपनी ने इसे लेकर कोई सफाई नहीं दी है कि इसे लाइव इवेंट के जरिए होस्ट किया जाएगा या नहीं। अगर इसे लाइव इवेंट के जरिए होस्ट किया गया, तो यूजर इसे ऑफिशियल यूट्यूब चैनलऔर सोशल मीडिया हैंडलपर लाइव देख सकेंगे।
  • फ्लिपकार्ट पर खासतौर से इसका टीजर जारी किया है। उम्मीद की जा रही है कि इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट के जरिए ही की जाएगी।
  • अमेरिका में मोटोरोला एज+ स्मार्टफोन $999 (लगभग 75,300 रुपए) में लॉन्च हुआ था। उम्मीद की जा रही है कि भारत में भी इसकी कीमत लगभग इतनी ही होगी।

मोटोरोला एज+: बेसिक स्पेसिफिकेशन

  • मोटोरोला एज+ अपने दमदार स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की वजह से काफी सुर्खियों में है। इसमें कर्व्ड एचडी प्लस डिस्प्ले और पंच होल डिजाइन मिलेगा साथ ही इसमें 5000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।
  • कंपनी का दावा है कि यह पहला 5G स्मार्टफोन है जिसमें इतनी दमदार बैटरी मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस दिया गया है।
डिस्प्ले 6.7 इंच
डिस्प्ले टाइप फुल एचडी+, OLED विद 90Hz रिफ्रेश्ड रेट एंड HDR10+ सर्टिफिकेशन
सिम टाइप सिंगल सिम
ओएस एंड्रॉयड 10
प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
रैम 12GB तक
स्टोरेज 256GB UFS 3.0 (नॉन एक्सपेंडेबल)
रियर कैमरा 108MP(मेन सेंसर)+16MP(अल्ट्रा-वाइड)+8MP(टेलीफोटो)
फ्रंट कैमरा 25MP
बैटरी 5000mAh सपोर्ट 18W फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग
कनेक्टिविटी 5G, ब्लूटूथ 5.1, वाई-फाई, जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक
सेंसर एक्सीरेलोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी, एंबिएंट लाइट, सेंसर हब और बारोमीटर
सिक्योरिटी इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फिलहाल कंपनी ने इसे लेकर कोई सफाई नहीं दी है कि इसकी ऑनलाइन इवेंट होस्ट किया जाएगा या नहीं

Monday, May 18, 2020

अब उबर ऐप पर राइडर-ड्राइवर दोनों को मिलेंगे नए एडिशन्स, गो आनलाइन चेकलिस्ट से लेकर मास्क वैरिफिकेशन और नई सीट लिमिट तय May 18, 2020 at 04:03AM

ऐप आधारित कैब सेवाएं देने वाली कंपनी उबर ने सोमवार को कहा कि कोरोनावायरस महामारी के कारण जारी प्रकोप के बीच सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उसने यात्रियों और चालकों के लिए मास्क अनिवार्य करने समेत कई उपाय किए हैं। बता दें कि सोमवार से लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू हो गया है। इसमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को विभिन्न श्रेणियों में क्षेत्रों को बांटने पर निर्णय लेने की शक्ति दी गई है। राज्यों के फैसले के आधार पर, उबर और ओला जैसी कंपनियां विभिन्न स्थानों में सेवाएं फिर से शुरू कर सकेंगी।

ड्राइवर और राइडर के लिए मास्क अनिवार्य हुआ
उबर के ग्लोबल सीनियर डाइरेक्टर (प्रोजेक्ट मैनेजमेंट) सचिन कंसल ने कहा कि आज यानी सोमवार से भारत में जहां भी उबर का संचालन शुरू होता है राइडर और ड्राइवर को अनिवार्य तौर पर फेस मास्क पहनना होगा। उन्होंने कहा कि यह ड्राइवरों और सवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शुरू की जा रही खास सुरक्षा सुविधाओं और नीतियों का हिस्सा है। बता दें कि देशभर में 25 मार्च से लागू लाॅकडाउन में कैब व टैक्सियों के परिचालन पर पाबंदी लगाई गई थी। हालांकि चार मई से शुरू हुए तीसरे चरण के लॉकडाउन में पाबंदियों में कुछ ढील दी गयी थी, तब कैब व टैक्सियों को कुछ इलाकों में परिचालन की अनुमति मिली थी। उबर ने तीसरे चरण में जमशेदपुर, कोच्चि, कटक और गुवाहाटी (ग्रीन जोन) के साथ-साथ अमृतसर, रोहतक, गुरुग्राम और विशाखापत्तनम (ऑरेंज जोन) सहित 25 शहरों में परिचालन शुरू करने की घोषणा की थी।

आज से राइडर और ड्राइवर दोनों को ऐप पर ऐसे कई नए एडिशन्स मिलेंगे, जैसे :-

गो आनलाइन चेकलिस्ट

इससे पहले कि एक ड्राइवर ऑनलाइन आए, उनसे नए गो ऑनलाइन चेकलिस्ट के जरिए यह पूछ कर पुष्टि की जाएगी कि क्या उन्होंने सुरक्षा के सभी उपाय अपनाए हैं और क्या उन्होंने फेस मास्क पहना है। इसी तरह की चेकलिस्ट राइडर्स के लिए भी बनाई गई है। हर ट्रिप से पहले राइडर्स को पुष्टि करनी होगी कि उन्होंने जरूरी ऐहतियात बरते हैं या नहीं, जैसे फेस मास्क पहनना और अपने हाथों को धोना या सैनिटाइज करना।

मास्क वैरिफिकेशन
ड्राइवर कोई ट्रिप स्वीकार करें, उनसे मास्क पहने हुए सेल्फी लेने के लिए कहा जाएगा। उबर की नई टेक्नोलॉजी इस बात को स्पष्ट करेगी कि ड्राइवर ने मास्क पहना है। सभी के लिए जवाबदेहीः हम फीडबैक के लिए नए विकल्प लेकर आए हैं, जिसमें यह भी शामिल है कि राइडर या ड्राइवर ने फेस मास्क या फेस कवर पहना था या नहीं।

अपडेटेड कैन्सिलेशन पॉलिसी
ड्राइवर और राइडर को ही यदि लगता है कि ट्रिप सुरिक्षत नहीं है तो वह ट्रिप को कैंसिल कर सकते हैं। इसमें उपयोगकर्ता ने मास्क या फेस कवर न पहना हो या सुरक्षा के किसी और उपायों का पालन नहीं किया जाना शामिल है। ऐसे में राइड कैंसिल करने का जो 50 रुपए काटा जाता है, वह इश्यू रेज करने पर 48 घंटे के अंदर लौटा दिया जाएगा।

नई सीट लिमिट
उबर राइड के दौरान ड्राइवर और राइडर के बीच उचित दूरी को सुनिश्चित करने के लिए अब अगली सीट पर सवारी को नहीं बिठाया जाएगा। यदि कोई राइडर ऐसा करने पर जोर देता है तो ड्राइवर ट्रिप कैंसिल कर सकता है। इसके साथ ही, एक कार में सिर्फ दो राइडर्स को बैठने की अनुमति दी जाएगी, और उन्हें पिछली सीट पर ही बैठना होगा।

इन 100 शहरों में ओला की सर्विस हुई शुरू
हाल ही में ओला ने अपनी वेबसाइट पर देश के 100 शहरों की एक लिस्ट पोस्ट की है जहां कंपनी ने अपनी सर्विस शुरू की है। ओला ने दिल्ली, गुरुग्राम, गाजियाबाद, अंबाला, शिमला, रेवाड़ी, पानीपत, पलवल, मंडी, मैंगलोर, कोच्चि समेत 100 शहरों में कंपनी ने संचालन शुरू कर दिया है। इन सभी शहरों में आज से ओला कैब्स, ओला ऑटो और ओला बाइक की सर्विस मिलेंगी। हालांकि, कंपनी द्वारा जारी पोस्ट में यह स्पष्ट कर दिया गया है कि फिलहाल शेयर कैब सर्विस बंद रहेंगी। साथ ही आउटस्टेशन सवारी यानी एक शहर से दूसरे शहर में जाने के लिए अनुमति नहीं दी जा रही है। इसके अलावा कैब में ड्राइवर के अतिरिक्त सिर्फ एक यात्री को ही बैठने की अनुमति होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राज्यों के फैसले के आधार पर, उबर और ओला जैसी कंपनियां विभिन्न स्थानों में सेवाएं फिर से शुरू कर सकेंगी

रेनो की ऑटोमैटिक ट्राइबर लॉन्च, शुरुआती कीमत 6.18 लाख रुपए; मैनुअल वर्जन से 40 हजार रुपए ज्यादा महंगी May 18, 2020 at 03:10AM

रेनो इंडिया ने अपकमिंग ऑटोमैटिक टाइबर की बुकिंग्स लेना शुरू कर दिया है। इसे रेनो टाइबर ईजी-आर नाम दिया गया है। इसके RXL वैरिएंट की कीमत 6.18 लाख रुपए है। देखा जाए तो यह मैनुअल ट्रांसमिशन वर्जन से 40 हजार रुपए ज्यादा महंगा है।

ट्राइबर AMT: ऑनलाइन और अथॉराइज्ड डीलरशिप पर बुकिंग शुरू
इसे माय रेनो ऐप से ऑनलाइन बुक किया जा सकता है, साथ ही इसे अथॉराइज्ड डीलरशिप पर जाकर भी इसे बुक किया जा सकता है। डीलरशिप ने इसकी बुकिंग्स और टेस्ट ड्राइव सेशन शुरू कर दिए हैं। डिलीवरी आने वाले हफ्तों में शुरू की जाएगी।

ट्राइबर AMT: तीन वैरिएंट में अवेलेबल है
ट्राइबर ऑटोमैटिक तीन वैरिएंट RXL, RXT और RXZ में अवेलेबल है। RXT वर्जन की कीमत 6.68 लाख तो RXZ वर्जन की कीमत 7.22 लाख रुपए है। यह एक्स-शोरूम कीमतें हैं। ट्राइबर के खास फीचर्स की बात करें तो इसमें ईजी फिक्स थर्ड-रो सीटिंग, स्लाइडिंग-फोल्डिंग सेकंड-रो सीटिंग, थर्ज-रो ए.सी, एलईडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स हैं।

वैरिएंट वाइस कीमत (एक्स-शोरूम)
वर्जन मैनुअल ऑटोमैटिक
RXE 4.99 लाख -
RXL 5.78 लाख 6.18 लाख
RXZ 6.28 लाख 6.68 लाख
RXT 6.82 लाख 7.22 लाख

ट्राइबर AMT: फ्रेंच-इंडिया टीम ने मिलकर भारत के लिए बनाया
यह CMF-A प्लेटफार्म पर बेस्ड है। फ्रेंच और इंडिया टीम ने मिलकर खासतौर से इसे भारतीय बाजार के लिए डिजाइन किया है। यह 3990 एमएम लंबी, 1739 एमएम चौड़ी और 1643 एमएम ऊंची है। इसमें 2636 व्हीलबेस और 182 एमएम का ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है। इसमें 84 लीटर से 625 लीटर तक का बूट स्पेस मिलता है। यह पांच कलर ऑप्शन में अवेलेबल है।

ट्राइबर AMT: इंजन और माइलेज
इसमें 999 सीसी का इंजन है, जो 6250 आरपीएम पर 72 पीएस और 3500 आरपीएम पर 96 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। क्विड की तरह इसमें भी ईजी-आर 5-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स है। कंपनी का दावा है कि ऑटोमैटिक ट्राइबर में 20.51 किमी. प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रेनो इंडिया ने अपकमिंग ऑटोमैटिक टाइबर की बुकिंग्स लेना शुरू कर दिया है, इसे रेनो टाइबर ईजी-आर नाम दिया गया है

डुअल सिम वाले 5G फोन के लिए मीडियाटेक ला रही नया प्रोसेसर, शाओमी-ओप्पो के फोन में हो सकता है इस्तेमाल May 18, 2020 at 02:42AM

ताइवान कंपनी मीडियाटेक ने नए ऑक्टा-कोर डायमेंसिटी 820 प्रोसेसर का अनाउंस किया है। ये कंपनी का नया फ्लैगशिप प्रोसेसर होगा, जिसे डुअल सिम वाले 5G स्मार्टफोन में इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें कैरियर एग्रीगेशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा, जो क्षेत्र में 5G नेटवर्क कवरेज को बेहतर करने का काम करेगी, ताकि यूजर को फास्ट डाउनलोड स्पीड मिल सके।

ये प्रोसेसर वॉयस ओवर न्यू रेडिया (VoNR) पर VoLTE तकनीक के समतुल्य 5G (VoNR) प्रदान करता है। आसान शब्दों में कहा जाए तो कंपनी के पास एशिया, उत्तरी अमेरिका और यूरोप के लिए सब-6Ghz 5G सबसे एडवांसतकनीक है, जो एक मिड-टू-हाई-एंड प्रोसेसर के रूप में तैयार की जा रही है।

डायमेंसिटी 1000 से थोड़ा नीचे
मीडियाटेक का नया ऑक्टा-कोर डायमेंसिटी 820 प्रोसेसर परफॉर्मेंस के मामले में ऑक्टा-कोर डायमेंसिटी 1000 प्रोसेसर से थोड़ा नीचे है। इसमें आर्म कोरटेक्स-A76 कोर दिया है, जिसकी स्पीड 2.6 Ghz के साथ फोर 2.0 Ghz कोरटेक्स-A55 कोर और फाइव-कोर आर्म माली-G57 ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट दी है।

80MP कैमरा को सपोर्ट करेगा
इसमें फेसियल रिकॉग्नाइजेशन और अन्य फंक्शन के लिए मीडियाटेक APU 3.0 AI भी दिया है। ये 4K HDR वीडियो रिकॉर्डिंग और HDR10+ मीडिया प्लेबैक को सपोर्ट करता है। साथ ही, 80-मेगापिक्सल कैमरा और 120Hz डिस्प्ले को भी सपोर्ट करता है। इसमें गेमिंग परफॉर्मेंस को इम्प्रूव करने के लिए कंपनी का ही हाईपरइंजन 2.0 भी दिया है।

शाओमी, ओप्पो फोन में आ सकता है प्रोसेसर
5G टेक्नोलॉजी वाला डायमेंसिटी 820 प्रोसेसर 5G काफी पावरफुल प्रोसेसर है। ये क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 765 चिपसट की तरह दिखाई देता है। मीडियाटेक ने अभी इस प्रोसेसर की रिलीज डेट का बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन इसे शाओमी, ओप्पो और मोटोरोल जैसी कंपनियां अपनी 5G स्मार्टफोन में इस्तेमाल कर सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कंपनी के पास एशिया, उत्तरी अमेरिका और यूरोप के लिए सब-6Ghz 5G सबसे एडवांस तकनीक है, जो एक मिड-टू-हाई-एंड प्रोसेसर के रूप में तैयार की जा रही है
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...