Sunday, May 17, 2020

अप्रैल में फेसबुक गेमिंग में 238 फीसदी की भारी बढ़ोतरी, 1.65 बिलियन घंटों के साथ Twitch पर सबसे ज्यादा समय तक गेम खेला गया May 16, 2020 at 08:54PM

लॉकडाउन की वजह लोग घर बैठे ऑनलाइन गेमिंग के जरिए अपना समय काट रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल (साल-दर-साल) महीने के दौरान फेसबुक गेमिंग के घंटों में 238 फीसदी की भारी बढ़ोतरी देखी गई। जिसके बाद लाइव गेम स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म ट्विच का स्थान आता है, जिसमें गेमिंग के घंटों में 101 फीसदी और यूट्यूब व्यूअरशिप में 65 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई।

सबसे ज्यादा 1.65 बिलियन घंटे ट्विच को देखा गया
लाइव स्ट्रीमिंग डेटा एनालिटिक्स प्लेटफार्म स्ट्रीमएलीमेंट और आर्सेनल ने अपने रिपोर्ट में बताया कि- अगल बात करें कि सबसे ज्यादा घंटे किन प्लेटफार्म पर बिताए गए तो, इसमें सबसे ऊपर ट्विच का नाम आता है, जिसे 1.65 बिलियन घंटे देखा गया। वहीं, यूट्यूब को 461 बिलियन घंटे और फेसबुक गेमिंग को 291 घंटे तक देखा गया। हालांकि सबसे कम बढ़ोतरी माइक्रोसॉफ्ट मिक्सर में देखी गई, जिसके गेमिंग के घंटों में सिर्फ 0.2 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई।

पहली तिमाही में यूट्यूब को 1.1 बिलियन घंटे देखा गया
लाइव-स्ट्रीमिंग सॉफ्टवेयर सेवा स्ट्रीमलाब्स के नए आंकड़ों के मुताबिक, यूट्यूब के लिए 1.1 बिलियन और ट्विच के लिए 3.1 बिलियन की तुलना में इस साल की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में, फेसबुक के गेम स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को लगभग 554 मिलियन घंटे देखा गया।

पिछले महीने ही लॉन्च हुआ था फेसबुक गेमिंग ऐप
फेसबुक ने पिछले महीने एंड्रॉयड के लिए गूगल प्ले स्टोर पर अपना खुद का गेमिंग ऐप लॉन्च किया था। फेसबुक गेमिंग ऐप मुफ्त है बल्कि इस पर लाखों उपयोगकर्ताओं को अपने स्मार्टफोन से लाइव गेम देखने और स्ट्रीम कर सकते हैं। फेसबुक ने व्यक्तिगत विकास के मामले में सबसे महत्वपूर्ण छलांग देखी, अपने स्टैंडअलोन गेमिंग ऐप को जारी करने और कई सफल सेलिब्रिटी टूर्नामेंट की मेजबानी करने से बहुत लाभ हुआ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लाइव स्ट्रीमिंग डेटा एनालिटिक्स प्लेटफार्म स्ट्रीमएलीमेंट और आर्सेनल ने अपने रिपोर्ट में जारी किए आंकड़ें

हुंडई एलांट्रा का बेस S वैरिएंट डिस्कंटीन्यू, अपडेटेड लाइनअप में सिर्फ 3 वैरिएंट उपलब्ध, शुरुआती कीमत 18.49 लाख रुपए May 16, 2020 at 07:38PM

हुंडई ने अपनी पॉपुलरसेडान एलांट्रा की रिफ्रेश लाइनअप पेश कर दी है। नई लाइनअप से कंपनी ने बेस S वैरिएंट को डिस्कंटीन्यू कर दिया है, यानी अब इसका प्रोडक्शन नहीं किया जाएगा। एलांट्रा अब सिर्फ तीन वैरिएंट SX मैनुअल, SX ऑटोमैटिक और SX(O) ऑटोमैटिक में मिलेगी। बेस वैरिएंट हटने के बाद इसकी शुरुआती कीमत 18.49 लाख रुपए हो गई है। बेस S वैरिएंट की कीमत 15.89 लाख रुपए थी। इसमें बीएस6 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा।

हुंडई एलांट्रा 2020 वैरिएंट वाइस कीमत

वैरिएंट

कीमत (दिल्ली, एक्स शोरूम)
SX MT 18.49 लाख रुपए
SX AT 19.49 लाख रुपए
SX(O) AT 20.39 लाख रुपए

14.6kmpl का माइलेज मिलेगा

नई हुंडई एलांट्रा में बीएस6 कंप्लेंट 2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह 6200 आरपीएम पर 152 पीएस का पावर और 4000 आरपीएम पर 192 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। इसमें दो ट्रांसमिशन मोड अवेलेबल है, जिसमें 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन शामिल हैं। दोनों में 14.6 किमी. प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा, जोकि ARAI सर्टिफाइड है। अपडेटेड एलांट्रा के साथ ऑफर के तहत 3 साल/ अनलिमिटेड वारंटी और तीन साल के लिए रोड-साइड असिस्टेंट मिलेगा।

बेस SX वैरिएंट की एडवांस्ड फीचर्स

अपडेटेड एलांट्रा के नए SX वैरिएंट में एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लैंप्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ, मैनुअल सीट हाइट एडजस्टमेंट फॉर ड्राइवर, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, कूल्ड ग्लोवबॉक्स, टिल्ट एंड टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग व्हील एजडस्टमेंट, 8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम विद एंड्ऱॉयड ऑटो/ एपल कार प्ले, ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, हैंड्स-फ्री स्मार्ट ट्रंक, क्रूज कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल एंड फोल्डेबल आउटर मिरर जैसे फीचर्स मिलेंगे।

जल्द ही डीजल वर्जन भी उतारे कंपनी

कंपनी जल्द ही इसका डीजल वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें 1.5 लीटर का डीजल इंजन जो हुंडई की अन्य कारें जैसे न्यू-जनरेशन क्रेटा, वेन्यू और वरना फेसलिफ्ट में भी मिलता है। इसमें 115 पीएस और 250 एनएम टॉर्क मिलेगा। इसमें 6 स्पीड मैनुअल या 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिल सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
डिस्कंटीन्यू किए गए बेस वैरिएंट S की कीमत 15.89 लाख रुपए (दिल्ली, एक्स शोरूम) थी।

Saturday, May 16, 2020

10.8-इंच स्क्रीन वाला सस्ता आईपैड लॉन्च करने की तैयारी कर रही एपल, नया मिनी आईपैड भी लाएगी May 16, 2020 at 04:02AM

एपल इस साल अपने दो नए आईपैड बाजार में उतारेगी। एपल एनालिस्ट मिंग-ची कू ने दावा किया है कि आईफोन मेकर 10.8-इंच स्क्रीन वाला अफोर्डेबल आईपैड तैयार कर रहे हैं, जिसे इस साल की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही, कंपनी 8.5-इंच और 9.0-इंच के बीच एक नया मिनी आईपैड भी तैयार कर रही है। इसे 2021 की पहली छमाही में लॉन्च हो सकता है।

कू के मुताबिक दोनों नए आईपैड मॉडल आईफोन एसई की प्रोडक्शन रणनीति के हिसाब से तैयार किए जाएंगे। इसका मतलब ये है कि इनकी कीमत कम रहेगी। हालांकि, इनकी कीमत को लेकर कुछ नहीं बताया। उन्होंने ये भी कहा कि हम ऐसा अनुमान लगा रहे हैं कि इन दोनों आईपैड को कंपनी जल्द लॉन्च करेगी।

एपल ग्लॉसेज भी बाजार में उतारेगी
मिंग-ची कू ने बताया कि एपल 2020 में ग्लॉसेज भी मार्केट में उतारेगी। मैकरूमर्स की रिपोर्ट के अनुसार, एपल ग्लॉसेज हाई रिजोल्यूशन से लैस होगा। ये नए आईफोन को पतला और हल्का बना देगा। ऐसा माना जा रहा है कि नया ग्लॉस नए आईओएस के स्मार्टफोन में इनबिल्ड किया जाएगा। इन ग्लॉस को बनाने की प्रक्रिया काफी बड़ी है, और इसमें अधिक खर्चा भी आता है, क्योंकि इसमें मल्टी लेयर होंगे। इससे यूजर्स को एमआर और एआर अनुभव मिल सकेगा।

कंपनी ने पिछले महीने लॉन्च किया आईफोन SE

एपल ने आईफोन SE को भारतीय बाजार में पिछले महीने ही लॉन्च किया है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 42500 रुपए है। भारतीय बाजार में इसकी बिक्री 20 मई से शुरू होगी। इसे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। हाल में एपल और एचडीएफसी ने पार्टनरशिप की है, जिसके तहत एचडीएफसी बैंक क्रेडिट/ डेबिट कार्ड से फोन खरीदने पर 3600 रुपए का कैशबैक मिलेगा। यानी इसके 64GB स्टोरेज वैरिएंट को 38900 रुपए में खरीदा जा सकेगा।

आईफोन SE (2020): बेसिक स्पेसिफिकेशन

  • फोन में 4.7 इंच रेटिना एचडी आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 750x1334 पिक्सल रेजोल्यूशन मिलता है। इसमें ट्रू टोन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया, जो व्हाइट बैलेंस को एडजस्ट करता है।
  • यह डोल्बी विजन साउंड और एचडीआर10 सपोर्ट करता है।आईफोन SE (2020) में ए13 बायोनिक चिपसेट दिया गया है, जो आईफोन 11 सीरीज में भी मिलता है।
  • फोटोग्राफी के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा जिसके साथ एलईडी ट्रू टोन फ्लैश है। यह 60fps तक 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट मिलता है और फोटो के लिए स्मार्ट एचडीआर सपोर्ट मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
  • कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11, वाई-फाई कॉलिंग, एनएपसी, ब्लूटूथ, जीपीएस और लाइटनिंग पोर्ट है। इसमें 3.5 एमएम का हेडफोन जैक नहीं मिलेगा। नए आईफोन में टच आईडी बटन दिया गया है।
  • इसमें एक्सीलेरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर, बारोमीटर, थ्री-एक्सिस जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मिलते हैं। इसे डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट के लिए IP67 रेटिंग दी गई है। यह 1 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक काम कर सकता है।
  • हमेशा की तरह इस बार भी कंपनी ने बैटरी साइज और रैम के बारे में कोई बात नहीं की। लेकिन इतना जरूर बताया कि नए आईफोन SE 2020 में आईफोन 8 की तरह ही 13 घंटे का वीडिया प्लेबैक टाइम और 40 घंटे का ऑडियो प्लेबैक टाइम मिलेगा। फोन में 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जो 30 मिनट में 50 फीसदी तक बैटरी चार्ज करेगा। हालांकि बॉक्स में चार्जर नहीं मिलेगा। इसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एपल एनालिस्ट मिंग-ची कू के मुताबिक दोनों नए आईपैड मॉडल आईफोन एसई की प्रोडक्शन रणनीति के हिसाब से तैयार किए जाएंगे

जियो ने जारी किया नए वर्क फ्रॉम होम प्लान, डाटा के एक साथ कर पाएंग यूज; नहीं मिलेगी कॉलिंग की सुविधा May 15, 2020 at 06:51PM

रिलायंस जियो उन ग्राहकों के लिए नए डाटा प्लान जारी किए हैं, जो इन दिनों वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। कंपनी ने इन प्लान को 'वर्क फ्रॉम होम' का नाम दिया है। इसमें 3 प्लान शामिल हैं, जिनकी कीमत 151 रुपए से लेकर 251 रुपए तक है। वहीं, एक अन्य 999 रुपए के रिचार्ज भी जारी किया है। जिसमें ग्राहकों को प्रतिदिन 3GB डाटा दिया जाएगा।

वर्क फ्रॉम होम पैक

कीमत डाटा वैलिडिटी
151 रुपए 30GB 30 दिन
201 रुपए 40GB 30 दिन
251 रुपए 50GB 30 दिन

इन सभी 'वर्क फ्रॉम होम' पैक में कंपनी सिर्फ डाटा ऑफर कर रही है। यानी ग्राहक को फ्री कॉलिंग, फ्री SMS जैसीसुविधाएं नहीं मिलेंगी। ये सिर्फ एक डाटा वाउचर है। इन प्लान में मिल रहे डाटा को एक साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।

डेली 3GB डाटा पैक

इस प्लान की कीमत 999 रुपए है। जिसमें 84 दिनों के लिए रोजाना 3GB डाटा दिया जाएगा। साथ ही, ग्राहक को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा भी मिलेगी। हालांकि, अनलिमिडेट वॉयस सिर्फ जियो नेटवर्क पर ही होगी। अन्य नेटवर्क के लिए 3000 FUP मिनट मिलेंगे। इस पैक में डेली 3GB डाटा के हिसाब से 84 दिन में कुल 252GB डाटा मिलेगा। यानी 1GB डाटा की प्रभावी कीमत 4 रुपए के करीब होगी। डेली लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64kbps हो जाएगी। ग्राहक को जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सभी 'वर्क फ्रॉम होम' पैक में कंपनी सिर्फ डाटा ऑफर कर रही है, यानी ग्राहक को फ्री कॉलिंग, फ्री SMS जैसी सुविधाएं नहीं मिलेंगी
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...