Tuesday, May 12, 2020

6 कैमरो वाला वीवो V19 स्मार्टफोन लॉन्च, शुरुआती कीमत 27990 रुपए; स्क्रीन टूटी तो एक बार फ्री में चेंज करेगी कंपनी May 11, 2020 at 09:55PM

चीनी कंपनी वीवो ने भारतीय बाजार में लेटेस्ट स्मार्टफोन वीवो V19 लॉन्च कर दिया है। स्टोरेज के हिसाब से ये दो वैरिएंट में मिलेगा। फोन की शुरुआती कीमत 27,990 रुपए है। इसकी खासियत यह है कि यह डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप मिलेगा और यह स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर से लैस है। कंपनी ने पिछली साल इसे ग्लोबली लॉन्च किया था। भारत में इसे मार्च में लॉन्च किया जाना था लेकिन लॉकडाउन के कारण इसकी लॉन्चिंग आगे बढ़ानी पड़ी। फिलहाल इसे ग्रीन और ऑरेंज जोन के लिए खरीद सकेंगे।

वीवो V19 स्मार्टफोन: कीमत, ऑफर्स और सेल डेट

  • फोन के 8GB+128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 27,990 रुपए जबकि 8GB+256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 31,990 रुपए है।
  • फोन पियानो ब्लैक, मिस्टिक सिल्वर कलर ऑप्शन में अवेलेबल है।
  • फोन की बिक्री 15 मई से शुरू होगी, इसे अमेजन, फ्लिपकार्ट, ऑफलाइन स्टोर्स समेत वीवो ई-स्टोर से खरीदा जा सकेगा।
  • लॉन्चिंग ऑफर के तहत HDFC और ICICI क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10% कैशबैक दिया जाएगा।
  • इसके अलावा वन-टाइन स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर और 13 महीने के लिए नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन भी उपलब्ध है।
  • इसके साथ एयरटेल डबल डेटा, फ्री एयरटेल एक्सट्रीम प्रीमिएम सब्सक्रिप्शन, शॉ एकेडमी का एक महिने का फ्री सब्सक्रिप्शन, विंक म्यूजिक और एयरटेल सिक्योर लाइट भी दे रही है। ऑफर ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों जगह उपलब्ध है।

वीवो V19 स्मार्टफोन: बेसिक स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज 6.44 इंच
डिस्प्ले टाइप फुल एचडी प्लस, सुपर एमोलेड होल-पंच डिस्प्ले विद 6th जनरेशन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास
सिम टाइप डुअल नैनो सिम
ओएस एंड्ऱॉयड 10 बेस्ड फनटच ओएस 10
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर
रैम/स्टोरेज 8GB+128GB/8GB+256GB
रियर कैमरा

48MP(मेन लेंस)+8MP(वाइड-एंगल)+2MP+2MP

सपोर्ट- सुपर नाइट मोड, अल्ट्रा-स्टेबल वीडियो, आर्ट पोर्ट्रेट वीडियो, सुपर मैक्रो, बोकेह पोर्ट्रेट

फ्रंट कैमरा

32MP(मेन लेंस)+8MP

सपोर्ट- सुपर नाइट सेल्फी, सुपर वाइड-एंगल सेल्फी, अल्ट्रा-स्टेबल वीडियो

बैटरी 4,500mAh विद 33W फ्लैशचार्ज 2.0 सपोर्ट
डायमेंशन 159.64x75.04x8.5mm
वजन 186.5 ग्राम
कनेक्टिविटी ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी, ओटीजी, 2.4GHz और 5GHz डुअल बैंड वाई-फाई
सिक्योरिटी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
सेंसर एक्सीलेरोमीटर, जायरोस्कोप, एम्बिएंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोन डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप और यह स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर से लैस है

CLSA ने कहा- जगुआर लैंड रोवर के बिना टाटा मोटर्स कुछ भी नहीं, महामारी के दौरान 53 फीसदी नीचे गिरे शेयर्स May 11, 2020 at 09:18PM

कोरोना महामारी के कारण जहां दुनियाभर में ऑटोमोबाइल्स की मांग में गिरावट आई है वहीं कैपिटल मार्केट एंड इन्वेस्टमेंट ग्रुप सीएलएसए लिमिटेड का कहना है कि टाटा मोटर्स अपने लग्जरी ब्रांड जगुआर लैंड रोवर के बिना कुछ नहीं है। महामारी के दौरान 3.7 बिलियन डॉलर की इस ऑटो कंपनी को तेजी से बढ़ते कर्ज का सामना करना पड़ा वहीं इसकी निकासी में चार से छह तिमाही की देरी हो सकती है।

सीएलएसए ने कहा कि पहले ही इसे पैरेंट कंपनी टाटा सन्स प्राइवेट लिमिटेड प्रीफेंशियल इक्विटी अलॉटमेंट के रूप में सहायता कर चुकी है, वहीं ब्रोकरेज का मानना है कि आगे भी इसे सहायता की जरूरत पड़ सकती है।

बीएसई ऑटो इंडेक्ट में टाटा मोटर्स 53 फीसदी नीचे आ गया

  • एनालिस्ट अमीन पीरानी ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि जगुअर अपनी वैल्यूएशन का एकमात्र चालक है। टाटा मोटर्स को खरीदने से कम करने के लिए अपग्रेड करना। "हमारा मानना ​​है कि भविष्य के इक्विटी इनफ्यूजन्स के नुकसान फंडिंग के लिए उपयोग किए जाने की संभावना है और इसलिए हम इसके भारत के व्यापार के लिए किसी भी इक्विटी मूल्य का श्रेय नहीं देते हैं।"
  • भारत में पैसेंजर्स व्हीकल की डिमांड महामारी से पहले ही सुस्त थी। वहीं लॉकडाउन के कारण अप्रैल में किसी भी कार कंपनी की एक भी कार नहीं बिकी। इस दौरान टाटा मोटर्स ने सबसे खराब परफॉर्म किया, यह इस साल एसएंडपी बीएसई ऑटो इंडेक्स में 53 फीसदी नीचे आ गया।
  • यह वायरस जगुआर लैंड रोवर के लिए भी एक झटका है, जो चीन, ब्रेक्सिट और यूरोपीय उत्सर्जन नियमों में मंदी के संयुक्त नकारात्मक प्रभाव से पिछले साल के अंत में एक बदलाव का संकेत दिखाने लगा था। टाटा संस कारोबार के लिए एक रणनीतिक साझेदार की तलाश में थी लेकिन उसने जेएलआर को बेचने का वादा नहीं किया।
  • सीएलएसए का कहना है कि वैश्विक लक्जरी इकाई और भारतीय वाणिज्यिक वाहन व्यवसाय दोनों को अगले वित्तीय वर्ष में ठीक होना चाहिए। पीरानी ने कहा कि भारत के यात्री वाहन कारोबार की बिक्री और उसकी वित्तपोषण शाखा में टाटा मोटर्स के इक्विटी मूल्य में 92 बिलियन डॉलर (1.2 बिलियन डॉलर) की बढ़ोतरी हो सकती है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
CLSA लिमिटेड एक कैपिटल मार्केट एंड इन्वेस्टमेंट ग्रुप है

आज लॉन्च होंगे ऑनर 9X प्रो, वीवो V19 और पोको F2 प्रो स्मार्टफोन; जानें फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और संभावित कीमत May 11, 2020 at 07:44PM

चीनी टेक कंपनी ऑनर आज भारतीय बाजार में अपना ऑनर 9X प्रो स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। वहीं वीवो V19 भी आज भारतीय बाजार में एंट्री करेगा। शाओमी अपने पोको F2 प्रो स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में एंट्री करेगा। ऑनर 9X प्रो में किरिन 810 प्रोसेसर, पॉप-अप सेल्फी कैमरा और 4000 एमएएच बैटरी मिलेगी। इसे फरवरी में ऑनल व्यू 30 प्रो के साथ ग्लोबली लॉन्च किया जा चुका है।
पोको F2 प्रो को रेडमी K30 प्रो का रीब्रांडेड वर्जन कहा जा रहा है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर इसका टीजर जारी किया, जिसके मुताबिक इसमें नेक्स्ट जनरेशन कूलिंग सिस्टम मिलेगा। वीवो ने अपने फोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है लेकिन इतना जरूर बताया कि फोन में डुअल पंच होल सेल्फी कैमरा मिलेगा।

वीवो V19, ऑनर 9X प्रो और पोको F2 प्रो स्मार्टफोन: लॉन्चिंग डिटेल्स

  • वीवो V19, ऑनर 9X प्रो की लॉन्चिंग दिन में ही होगी लेकिन कितने बजे इसे इवेंट शुरू होगा इसकी जानकारी कंपनी ने नहीं दी है। जबकि पोको F2 प्रो की लॉन्चिंग रात 8 बजे से शुरू होगा।

ऑनर 9X प्रो: संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन

कंपनी का ऑफिशियल ट्वीट

  • कीमत की जानकारी लॉन्चिंग इवेंट में ही जारी की जाएगी लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी कीमत 15 हजार से 20 हजार के बीच होगी। ग्लोबल मार्केट में इसकी शुरुआती कीमत 20400 रुपए है। इसे फ्लिपकार्ट से जरिए बेचा जाएगा। यह मिडनाइट ब्लैक और फैंटम पर्पल कलर में मिलेगा।
  • फोन में 6.59 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा। यह किरिन 810 प्रोसेसर से लैस होगा। इसमें 6 जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक का स्टोरेज मिलेगा।
  • खास बात यह है कि इसमें गूगल ऐप स्टोर की जगह कंपनी की खुद की ऐप गैलरी मिलेगी।
  • फोटोग्राफी के लिए इसमें तीन रियर कैमरे मिलेगा, जिसमें 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलेगा। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का लेंस मिलेगा।

पोको F2 प्रो: संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन

कंपनी का ऑफिशियल ट्वीट

##

  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी कीमत 46800 रुपए के लगभग होगी, जो इसके 128 जीबी स्टोरेज वाले बेस वैरिएंट की कीमत होगी। वहीं इसके 256 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत लगभग 61500 रुपए के लगभग होगी। यह ब्लू, ग्रे, पर्पल और व्हाइट कलर में अवेलेबल होगा।
  • इसे रेडमी के30 प्रो का रीब्रांडेड वर्जन कहा जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और चार रियर कैमरे मिलेंगे, जिसमें 64 मेगापिक्सल का मेन सेंसर होगा।

वीवो V19: संभावित स्पेसिफिकेशन

कंपनी का ऑफिशियल ट्वीट

##
  • फोन के बारे में कंपनी ने ज्यादा जानकारी नहीं दी है। इसके ऑफिशियल टीजर पोस्टर के मुताबिक, इसमें डुअल पंच होल सेल्फी कैमरा और चार रियर कैमरे मिलेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऑनर 9X प्रो में खास बात यह है कि इसमें गूगल ऐप स्टोर की जगह कंपनी की खुद की ऐप गैलरी मिलेगी

Monday, May 11, 2020

6 कैमरों वाला रेडमी K30 5G रेसिंग एडिशन स्मार्टफोन लॉन्च, किनारे पर दिया गया है फिंगरप्रिंट स्कैनर May 11, 2020 at 05:21AM

शाओमी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन रेडमी K30 5G रेसिंग एडिशन को चीन में लॉन्च कर दिया है। इसे रेडमी K30 सीरीज के नए एडिशन के तौर पर उतारा गया है। फोन के रियर कैमरे को नए अंदाज में लगाया गया है। कैमरा राउंड डिजाइन में वर्टिकल पोजीशन में फिट है। फोन स्नैपड्रैगन 768G प्रोसेसर से लैस है। कंपनी का दावा है कि यह पहला फोन है जो इस प्रोसेसर से लैस है। इसके अलावा इसमें दो सेल्फी कैमरे मिलेंगे जो पिश शेप डिजाइन में फिट है। कंपनी ने फोन की भारत में लान्चिंग को लेकर कोई सफाई नहीं दी है।

रेडमी K30 5G रेसिंग एडिशन: कलर, वैरिएंट और उपलब्धता

फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 768जी प्रोसेसर से लैस है, जो कि अपग्रेडेड एड्रिनो 620 जीपीयू के साथ आता है
  • फिलहाल फोन के एक ही वैरिएंट की जानकारी दी गई है। यह चीनी ई-कॉमर्स वेबसाइट JD.com पर लिस्ट है, जहां इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत CNY 1,999 (लगभग 21,300 रुपए) है।
  • यह फोन चार कलर ऑप्शन में दिया जाएगा, तो वेबसाइट पर यह स्मार्टफोन डीप सी शिमर, मिंट आइस ब्लू, पर्पल जेड फैक्ट्री, और टाइम मोनोलॉग कलर ऑप्शन के साथ लिस्ट है। फिलहाल, फोन के दूसरे वैरिएंट की जानकारी नहीं दी गई है।

रेडमी K30 5G रेसिंग एडिशन: बेसिक स्पेसिफिकेशन

फोन का प्राइमरी रियर कैमरा 64 मेगापिक्सल (सोनी IMX686 सेंसर) का है, जिसके साथ 1/1.7 लेंस दिया गया है
  • डुअल नैनो सिम सपोर्ट करने वाले रेडमी K30 5G रेसिंग एडिशन स्मार्टफोन में 6.67 इंच के डिस्प्ले के साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मिलेगा।
  • यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 768जी प्रोसेसर से लैस है, जो कि अपग्रेडेड एड्रिनो 620 जीपीयू के साथ आता है। इसके अलावा फोन में 6 जीबी का रैम दिया गया है।
  • फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा और फ्रंट में डुअल कैमरा। फोन का प्राइमरी रियर कैमरा 64 मेगापिक्सल (सोनी IMX686 सेंसर) का है, जिसके साथ 1/1.7 लेंस दिया गया है।
  • 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है, जो कि अल्ट्रा-वाइड-एंगल f/2.2 लेंस के साथ आता है। तीसरा 5 मेगापिक्सल का सेंसर मैक्रो f/2.4 लेंस के साथ मौजूद है और चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फोन में 20 मेगापिक्सल का मेन सेल्फी कैमरा है, साथ में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर लेंस है।
  • फोन में 128 जीबी स्टोरेज मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए रेडमी के30 5जी रेसिंग एडिशन फोन में 5G सपोर्ट, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।
  • 208 ग्राम इस फोन में सिक्योरिटी के लिए किनारे पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। वहीं इस फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी के साथ 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसका डायइमेंशन 165.3x76.6x8.79एमएम है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोन चार कलर ऑप्शन- डीप सी शिमर, मिंट आइस ब्लू, पर्पल जेड फैक्ट्री, और टाइम मोनोलॉग कलर ऑप्शन के अवेलेबल है
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...