Friday, May 8, 2020

जल्द डेबिट कार्ड भी लॉन्च करेगी सैमसंग-पे, ग्राहकों को खरीदारी में होगी आसानी May 08, 2020 at 01:04AM

दक्षिण कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रोनिक्स जल्द ही सैमसंग-पे के नाम से डेबिट कार्ड भी लॉन्च करेगी। इसके लिए सैमसंग ने पर्सनल फाइनेंस कंपनी सोफी (SoFi) के साथ भागीदारी की है। नॉर्थ अमेरिका में सैमसंग पे के वाइस प्रेसीडेंट और जनरल मैनेजर सांग अहन ने एक ब्लॉग पोस्ट में यह जानकारी दी है। अभी कंपनी सैमसंग पे के नाम से मोबाइल पेमेंट सेवा देती है।

चेकिंग अकाउंट से लिंक होगा यह डेबिट कार्ड

उन्होंने कहा कि यह डेबिट कार्ड एक चेकिंग अकाउंट से लिंक होगा। यह एक प्रकार का कैश मैनेजमेंट अकाउंट होगा। इससे सैमसंग पे के ग्राहकों को एक नया अनुभव मिलेगा। सैमसंग अपनी पेमेंट सर्विस सैमसंग-पे का विस्तार करना चाहती है ताकि ग्राहकों को खरीदारी में मदद मिल सके। हालांकि, यह कार्ड कैसे काम करेगा आदि के संबंध में अभी कंपनी ने ज्यादा जानकारी नहीं दी है। सांग ने कहा है कि आने वाले सप्ताहों में इस कार्ड के बारे में कंपनी की ओर से विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

एपल और गूगल से मिल रही है टक्कर

सैमसंग को पेमेंट सेक्टर में टेक दिग्गज गूगल और ऐपल से कड़ी टक्कर मिल रहा है। यह दोनों कंपनियां समान फिनटेक सॉल्यूशन उपलब्ध करा रही हैं। एपल अभी तक बाजार में एपल पे और एपल कार्ड के जरिए कस्टम पेमेंट सॉल्यूशन उपलब्ध करा रही है। एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार गूगल भी फिजिकल और वर्चुएल डेबिट कार्ड विकसित करने की प्रक्रिया में है। रिपोर्ट के अनुसार गूगल इस समय अपना वर्चुअल डेबिट और क्रेडिट कार्ड विकसित कर रही है जिसे ग्राहक मोबाइल फोन या ऑनलाइन खरीदारी करते समय इस्तेमाल कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग अभी सैमसंग-पे के नाम से मोबाइल पेमेंट सेवा उपलब्ध कराती है।

शाओमी का Mi बॉक्स 4K स्ट्रीमिंग डिवाइस लॉन्च, नॉर्मल टीवी को भी स्मार्ट टीवी कन्वर्ट करेगा, कीमत 3499 रुपए May 07, 2020 at 11:46PM

शुक्रवार को हुए ऑनलाइन इवेंट में शाआमी ने एमआई बॉक्स 4K स्ट्रीमिंग डिवाइस लॉन्च किया। इसकी कीमत 3499 रुपए है। यह स्टैंडअलोन एंड्ऱॉयड टीवी 9 पाई पावर्ड डिवाइस से जिसे एचडीएमआई पोर्ट से किसी भी टीवी में कनेक्ट कर उसे स्मार्ट टीवी में बदला जा सकेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई की सुविधा मिलती है। इसमें एड्रॉयड टीवी पर उपलब्ध तमाम ऐप्स और सर्विस एक्सेस की जा सकेंगी जिसमें नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, डिज्नी प्लस हॉटस्टार शामिल हैं।

Mi Box 4K: भारत में कीमत और ऑफर्स

  • Mi Box 4K की सेल 11 मई को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इसे फ्लिपकार्ट, एमआई डॉट कॉम, एमआई होम स्टोर्स और एमआई स्टूडियो स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। यह जल्द ही शाओमी पार्टनर ऑफलाइन स्टोर्स पर भी उपलब्ध होगा। शाओमी ने मी बॉक्स 4K खरीदारों को कुछ ऑफर्स देने के लिए Docubay, Epic, HoiChoi और Shemaroo के साथ साझेदारी की है। कंपनी ने इसके साथ इवेंट में एमआई 10 स्मार्टफोन, एमआई ट्रू वायरलेस ईयरफोन 2 भी लॉन्च किए हैं।

Mi Box 4K: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

  • दिखने में यह आम सेट-टॉप बॉक्स की तरह ही दिखता है और आम सेट-टॉप बॉक्स की तरह ही इसे HDMI केबल का इस्तेमाल करके टीवी से जोड़ा जा सकता है। डिवाइस क्वाड-कोर एमलॉजिक प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 2 जीबी रैम + 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलता है।
  • इसमें HDR 10 फॉर्मेट के साथ ही 4K कंटेंट स्ट्रीमिंग करने की सुविधा भी मिलती है। डिवाइस में 4के और एचडीआर कंटेंट सपोर्ट करने वाले सभी प्लेटफॉर्म, जैसे कि नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम वीडियो पर 4K कंटेंट आराम से स्ट्रीम किए जा सकते हैं।
  • हालांकि इसमें शाओमी टेलीविज़न रेंज में मिलने वाला पैचवॉल इंटरफेस नहीं मिलता है। इसके बजाय Mi Box 4K केवल स्टॉक एंड्रॉयड टीवी इंटरफेस पर काम करता है। यह उन यूज़र्स के लिए अच्छा विकल्प है, जिनके पास नॉर्मल टीवी है और वे उसे स्मार्ट टीवी में अपग्रेड करना चाहते हैं।
  • इसमें यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम डिजिटल आउट सॉकेट के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है जिससे हेडफोन या वायरलेस स्पीकर जैसे डिवाइस कनेक्ट किए जा सके।
  • डिवाइस में बिल्ट-इन क्रोमकास्ट अल्ट्रा भी है, जिससे यूज़र्स अपने फोन या लैपटॉप आदि से 4K रिजॉल्यूशन तक का कंटेंट सीधा टीवी पर आराम से कास्ट कर सकते हैं।
  • भारत में इसका मुकाबला अमेजन फायर टीवी स्टीक 4K से देखने को मिलेगा, जिसे भारत में 5,999 रुपए कीमत में लॉन्च किया गया है। बॉक्स में कई खूबियां हैं, लेकिन Mi Box 4K पर डॉल्बी विज़न कंटेंट के लिए सपोर्ट शामिल न होना एक बड़ी कमी है। बता दें कि नेटफ्लिक्स के पास डॉल्बी विज़न फॉर्मेट में काफी कंटेंट उपलब्ध है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इसकी सेल 11 मई को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इसे फ्लिपकार्ट, एमआई डॉट कॉम, एमआई होम स्टोर्स और एमआई स्टूडियो स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।

Mi 10 5G स्मार्टफोन लॉन्च, शुरुआती कीमत 49,999 रुपए, दोपहर दो बजे से शुरू होगी प्री-बुकिंग May 07, 2020 at 10:04PM

शाओमी ने शुक्रवार को एमआई 10 5G स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लॉन्च किया। फोन दो वैरिएंट में लॉन्च किया गया और इसकी शुरुआती कीमत 49,999 रुपए है। इसकी प्री-बुकिंग शुक्रवार (8 मई) दोपहर दो बजे से शुरू होगी जो 17 मई तक चलेगी। बुकिंग करने वाले ग्राहकों के लिए कंपनी ने कई सारे ऑफर्स जारी किए हैं। फोन कई एडवांस्ड फीचर्स से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है तो हैवी गेमिंग और तेज परफॉर्मेंस के लिए इसमें अबतक का सबसे पावरफुल प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 मिलेगा।

Mi 10 5G: वैरिएंट वाइस कीमत और ऑफर

  • इसे दो वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 49,999 रुपए है जबकि 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 54,999 रुपए है।
  • HDFC बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 3 हजार रुपए का कैशबैक दिया जा रहा है। इसके अलावा ऑफलाइन-ऑनलाइन दोनों प्लेटफार्म पर नो-ईएमआई कॉस्ट ऑप्शन भी उपलब्ध है।
  • प्री-बुकिंग 8 मई दोपहर 2 बजे से शुरू होगी जो 17 मई तक चलेगी। प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 2499 रुपए का एमआई वायरलेस पावरबैंक मुफ्त मिलेगा।
  • दोनों मॉडस कोरल ग्रीन और ट्वीलाइट ग्रे कलर ऑप्शन में अवेलेबल है। यह अमेजन और एमआई डॉट कॉम पर बुकिंग और के लिए उपलब्ध है।


Mi 10 5G: बेसिक स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

  • यह MIUI 11 बेस्ड एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। इसमें 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस 3D कर्व्ड E3 एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जो 1080x2340 पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट करेगा। इसमें 90 हर्ट्ज रिफ्रेश्ड रेट मिलेगा 180 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट मिलेगा।
  • यह अबतक के सबसे पावरफुल प्रोसेसर ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 865 से लैस है। इसमें 8 जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक का स्टोरेज मिलेगा। गर्म होने से बचाने के लिए फोन में लिक्विडकूल 2.0 वैपर चेम्बर दिया गया है।
  • फोटोग्राफी के लिए इसमें चार रियर कैमरे मिलेंगे। इसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जो 7 पीस लेंस और ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन से लैस है। इसके अलावा इसमें 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस है जो 133 डिग्री व्यू कवर करता है, इसमें 2 मेगापिक्सल का दो सेंसर शामिल हैं। सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का पंच होल फ्रंट कैमरा मिलेगा।
  • फोन में 4,780 एमएएच बैटरी मिलेगी। इसमें 30 वॉट वायर्स और 10 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।


एमआई ट्रू वायरलेस ईयरफोन 2

इसे मार्च में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था। जहां इसकी कीमत 6600 रुपए थी।
  • कंपनी ने फोन के साथ एमआई ट्रू वायरलेस ईयरफोन 2 भी लॉन्च किया। इसकी कीमत 4,499 रुपए है लेकिन ऑफर के तहत 12 मई से 17 मई तक इसे 3999 रुपए में खरीदा जा सकेगा। इसे अमेजन, एमआई डॉट कॉम, एआई होम स्टोर से खरीदा जा सकेगा।
  • ग्लोबल मार्केट की तुलना में भारत में इसकी कीमत कम है। इसे मार्च में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था। जहां इसकी कीमत 6600 रुपए थी। भारतीय बाजार में इसकी मुकाबला 3999 रुपए के रियलमी बड्स एयर से देखने को मिलेगा।
  • इसमें 14.2 एमएम के ड्राइवर्स हैं। यह ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। ईयरफोन में 30 एमएएच बैटरी है जबकि चार्जिंग केस में 250 एमएएच की एडिशनल बैटरी मिलती है। स्मार्टफोन का वॉयल असिस्टेंट एक्सेस करने के लिए इसमें टच सेंस्टिव कंट्रोल्स मिलते हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शाओमी ने फोन के साथ इवेंट में ट्रू वायरलेस ईयरफोन 2 और एमआई बॉक्स 4K भी लॉन्च किया।

6 हजार रुपए सस्ता हुआ वनप्लस 7T प्रो स्मार्टफोन, अब 47999 रुपए में खरीद सकेंगे, पहले यह 53999 रुपए का था May 07, 2020 at 08:20PM

वनप्लस ने अपने 7T प्रो स्मार्टफोन की कीमत में आधिकारिक तौर पर 6 हजार रुपए की कटौती कर दी है। पहले इसकी कीमत 53,999 रुपए थी लेकिन अब इसे 47999 रुपए में खरीदा जा सकेगा। यह अमेजन और वनप्लस के ऑफिशियल स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी इस पर जो 12 महीने तक के लिए नो-कॉस्ट ईएमआई सुविधा भी मुहैया करा रही है। हालांकि यह सुविधा अमेजन पर वनप्लस 7 प्रो और 7T सीरीज स्मार्टफोन पर भी उपलब्ध है।

वनप्लस इंडिया के जनरल मैनेजर विकास अग्रवाल ने कहा
कटौती पर वनप्लस इंडिया के जनरल मैनेजर विकास अग्रवाल ने बताया कि हम लोगों के शुक्रगुजार है जो उन्होंने हमारी 7 और 7T सीरीज फ्लैगशिप फोन को इतना प्यार दिखाया। इन डिवाइस दुनियाभर में काफी सफल हुए और वनप्लस 7T प्रो ने बेस्ट स्मार्टफोन 2019 का GSMA अवॉर्ड भी अपने नाम किया। इसी सफलता को देखते हुए कंपनी ने 18 फीसदी जीएसटी कॉस्ट अवशोषित करने और ग्राहकों तक एडिशनल कॉस्ट पारित न करने का फैसला लिया है।

वनप्लस 7T प्रो स्मार्टफोन: ऑफर
भारत में स्मार्टफोन की बिक्री दोबारा शुरू होने के बाद, वनप्लस ने 12 महीनों के मासिक किश्त कम करने के लिए बजाज फाइनेंस के साथ पार्टनरशिप की है। फोन खरीदने वाले ग्राहक को फोन की सिर्फ एक तिहाई जमा करना होगा बाकी अमाउंट 12 महीने के किश्त के रूप में जमा करना होगा।

वनप्लस 7T प्रो स्मार्टफोन: बेसिक स्पेसिफिकेशन

  • इसे वनप्लस 7 प्रो के अपडेट वर्जन के तौर पर लॉन्च किया गया है। पॉप-अप सेल्फी कैमरा, कर्व्ड एज एमोलेड डिस्प्ले, डायमेंशन और वजन के मामले में वनप्लस 7T प्रो और वनप्लस 7 प्रो एक जैसे ही है।
  • फोन ऑक्सीजन ओएस 10.0 पर बेस्ड एंड्रॉयड 10 पर रन करता है। जिसकी बदौलत फोन में पोर्ट्रेट मोड, मैक्रो मोड और रीडिंग मोड जैसी फीचर्स मिल जाते हैं।
  • वनप्लस 7T प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा मोड्यूल है। इसमें 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX586 सेंसर से लैस प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 16 मेगापिक्सल का 117 डिग्री व्यू वाला अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है।
  • रियर कैमरे में अल्ट्राशॉट, नाइटस्केप, पोर्ट्रेट, प्रो मोड, पैनोरामा, एचडीआर, एआई सीन डिटेक्शन और रॉ इमेज जैसे फीचर मिल जाते हैं।
  • फोन में सोनी IMX471 सेंसल से लैस 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें प्री-लोडेड फेस अनलॉक, एचडीआर, स्क्रीन फ्लैश और फेस रीटचिंग जैसे फीचर मिल जाते हैं।
  • इसमें 4085mAh बैटरी है। इसमें 30T फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह 30 मिनट में 68 फीसदी तक बैटरी चार्ज करता है।
डिस्प्ले साइज 6.67 इंच
डिस्प्ले टाइप QHD+, 1440x3120 पिक्सल रेजोल्यूशन, फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले विद 90Hz रिफ्रेश्ड रेट, 3D कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन
ओएस ऑक्सीजन ओएस 10.0 बेस्ड एंड्ऱॉयड 10
प्रोसेसर ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर विद एड्रिनो 640 जीपीयू
रैम 8 जीबी
स्टोरेज 256 जीबी
रियर कैमरा 48MP(सोनी IMX586 प्राइमरी सेंसर विद OIS और EIS सपोर्ट)+ 8MP (टेलीफोटो लेंस विद OIS सपोर्ट)+16MP (117 डिग्री अल्ट्रा-वाइड-एंगल)
फ्रंट कैमरा 16MP(सोनी IMX471 सेंसर)
कनेक्टिविटी 4जी, वाई-फाई 802.11, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट
बैटरी 4085mAh विद 30T फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट
डायमेंशन 162.6x75.9x8.8 एमएम
वजन 206 ग्राम


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बेस्ट स्मार्टफोन 2019 के तौर पर वनप्लस 7T प्रो स्मार्टफोन को GSMA अवॉर्ड मिल चुका है।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...