Wednesday, April 29, 2020

पहली तिमाही में फोर्ड को 2 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ, कंपनी ने निवेशकों से कहा- यह आंकड़ा 5 बिलियन डॉलर पहुंचने की आशंका April 28, 2020 at 10:00PM

दिग्गज ऑटोमोटिव कंपनी फोर्ड को पहली तिमाही में 2 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ। मंगलवार को कंपनी ने अपने निवेशकों को बताया कि वर्तमान तिमाही में और भी ज्यादा नुकसान हो सकता है। पिछली तिमाही में 532 मिलियन डॉलर के नुकसान की तुलना में इस तिमाही में ब्याज, करों और विशेष वस्तुओं से नुकसान का आंकड़ा 5 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की आशंका है। फोर्ड को दक्षिण अमेरिका में कुछ लाभ भी हुआ है लेकिन अन्य क्षेत्रों में काफी नुकासना ही झेलना पड़ा है। कंपनी ने बताया कि उत्तरी अमेरिका में 1.9 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है।

पहली तिमाही की रेवेन्यू 15 फीसदी घटा
पहली तिमाही की रेवेन्यू 15 फीसदी की गिरावट के बाद 34.3 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया, वजह- कारों की बिक्री में 21 फीसदी की गिरावट। उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें 2.2 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ लेकिन अतिरिक्त कर्ज लेने की वजह पिछले शुक्रवार तक उनके पास 34 बिलियन डॉलर कैश बचा।

ग्राहक में कम हुई कार खरीदने की इच्छा और आवश्यकता
कंपनी ने बताया कि यह सभी ऑटो मेकर्स के लिए चुनौतीपूर्ण समय है। दुनियाभर के कई कंपनियों को अपना प्रोडक्शन प्लांट बंद करना पड़ा, तो सरकार के घर में रहने के आदेश की वजह से लगभग सभी डीलरशिप बंद रहीं। सैकड़ों लोगों को काम से निकाल दिया गया तो सैकड़ों लोग घर से काम कर रहे हैं, ऐसे में ग्राहकों की कार खरीदने की आवश्यकता और इच्छा दोनों कम आई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कंपनी ने बताया कि पिछले शुक्रवार तक उनके पास 34 बिलियन डॉलर कैश बचा

भारत में 3990 रु. में मिलेगा वनप्लस वार्प 30 चार्जर, कंपनी का दावा- वनप्लस 8 प्रो फोन को 29 मिनट में 0-50% चार्ज करेगा April 28, 2020 at 08:19PM

चीनी कंपनी वनप्लस ने भारत में अपने नए वनप्लस वार्प चार्ज 30 वायरलेस चार्जर की कीमत का ऐलान कर दिया है। इसे 3990 रुपए में खरीदा जा सकेगा। फिलहाल यह वनप्लस 8 सीरीज फोन की तरह बिक्री या प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध नहीं है। कंपनी लॉकडाउन खत्म होने के बाद इसकी घोषणा कर सकती है। कंपनी का दावा है कि यह वायरलेस चार्जर 4510 एमएएच बैटरी से लैस वनप्लस 8 प्रो स्मार्टफोन को 29 मिनट में 0 से 50 फीसदी तक चार्ज करेगी। कंपनी ने वनप्लस 8 सीरीज की भारत में कीमत के ऐलान के बाद ही इसे ऑफिशियल साइट पर लिस्ट कर दिया था।

वनप्लस वार्प चार्ज 30 वायरलेस चार्जर: कीमत और उपलब्धता

  • चार्जर को सिर्फ व्हाइट कलर मेंउपलब्ध होगा। इसकी कीमत 3990 रुपए है। देशव्यापी लॉकडाउन की वजह से फिलहाल कंपनी ने इसकी उपलब्धता के बारे में कोई ऐलान नहीं किया है। हालांकि ऑफिशियल साइट पर नोटिफाई-मी ऑप्शन के जरिए ग्राहक इसकी अपडेट्स ई-मेल के जरिए पा सकते हैं।
  • यूएस की तुलना में वनप्लस 8 सीरीज की तरह चार्जर की कीमत भी भारत में कम है। यूएस में इसे 5300 रुपए में बेचा जा रहा है यानी 1300 ज्यादा कीमत में।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, वनप्लस 8 सीरीज स्मार्टफोन की बिक्री मई में शुरू की जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि चार्जर को भी इसी के साथ बेचा जाएगा।

वनप्लस वार्प चार्ज 30 वायरलेस चार्जर: स्पेसिफिकेशन

  • जैसे की नाम से पता चलता है कि वनप्लस वार्प चार्ज 30 वायरलेस चार्जर 30 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यह अभी तक का इकलौता वायरलेस चार्जर है जो वनप्लस 8 प्रो को फुल 30 वॉट प्रदान करता है। हालांकि नॉन वन प्लस स्मार्टफोन को यह 10 वॉट तक वायरलेस चार्ज प्रदान करता है।
  • कंपनी का दावा है कि यह चार्जर वनप्लस 8 प्रो स्मार्टफोन को 29 मिनट में 0 से 50 फीसदी चार्ज करेगा। यह तब भी काम करेगा जब फोन का प्रोटेक्टिव केस 8 एमएम मोटा हो।
  • इसमें बेड टाइम मोड का ऑप्शन भी मिलता है, जो यूजर द्वारा तय किए गए समय पर ऑटोमैटिक चार्जर ऑफ कर देता है। 300 ग्राम वजनी ये चार्जर का डायमेंशन 74x118x77.9 एमएम है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चार्जर को सिर्फ व्हाइट कलर में उपलब्ध है, लॉकडाउन खत्म होने की बाद इसकी बिक्री का ऐलान हो सकता है

Tuesday, April 28, 2020

अब और समझदार हुईं टेस्ला इलेक्ट्रिक कार्स, ट्रैफिक लाइट या स्टॉप साइन आने पर खुद-ब-खुद रुकेंगी April 28, 2020 at 02:07AM

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तकनीक पर बेस्ड टेस्ला कार्स अब और ज्यादा समझदार हो गई है। हाल ही में कंपनी ने इनमें सॉफ्टवेयर अपडेट किया है, जिससे अब कुछ टेस्ला कार ट्रैफिक लाइट्स और स्टॉप साइन देखकर प्रतिक्रिया करेंगी। यह अपडेट खासतौर से उन टेस्ला कार्स में मिलेगा जो ऑटोपायलयट वाले थर्ज वर्जन चिपसेट से लैस हैं, जिसे कंपनी हार्डवेयर 3 नाम भी दिया है। कंपनी के सीईओ एलन मस्क ने पिछले साल ऑटोपायल फोर ट्रैफिक लाइट फीचर की घोषणा की थी, अब कंपनी ने इसे रोलआउट करना शुरू कर दिया है।

कैसे काम करेगा फीचर

  • ट्रैफिक लाइट्स और स्टॉप साइन कंट्रोल फीचर एक्टिवेट करने पर ट्रैफिक लाइट और स्टॉप साइन दिखने पर कार खुद-ब-खुद कार की रफ्तार कम हो जाएगी। आगे बढ़ने के लिए ड्राइवर को कार का एक्सीलेरेटर मैनुअल प्रेस करना होगा। ऐसा करने पर कार दोबारा रफ्तार पकड़ लेगी। यह फीचर नए 2020.12.6 सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए टेस्का के ग्राहकों को मिलेगा। बीटा टेस्टिंग के तौर पर यह फीचर फिलहाल कुछ ही यूजर्स इस्तेमाल कर सकेंगे।
  • द वर्ज के मुताबिक, पैदल चलने वालों, बारिश, सीधी धूप या बाधा डालने वाले ट्रैफिक नियंत्रण जैसे कठिन वातावरण में इस फीचर का प्रदर्शन बिगड़ भी सकता है। ऐसे में ड्राइवर को हमेशा सतर्क रहना होगा और हमेशा सही एक्शन लेने के लिए तैयार रहना होगा, जिसमें ब्रेकिंग भी शामिल है। बता दें कि यह फीचर कार में लगे कैमरा और जीपीएस डेटा की मदद से काम करेगा, जो ट्रैफिक लाइट्स, स्टॉप साइन और रोड मार्किंग का अनुमान लगाएंगी।

रिवर्स सुमॉन फीचर भी लॉन्च करेगी कंपनी
पिछले हफ्ते मस्क ने रिवर्स सुमॉन फीचर के बारे में ट्वीट के जरिए जानकारी दी थी। इस फीचर के जरिए मंजिल तक पहुंचने पर ड्राइवर और पैसेंजर के कार से बाहर उतरने पर कार खुद-ब-खुद पार्किंग ढूंढ कर खड़ी हो जाती है। इसे अलग साल तक लॉन्च किआ जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इस फीचर के बावजूद ड्राइवर को हमेशा सतर्क और सही एक्शन लेने के लिए तैयार रहना होगा

6299 रु. कीमत का गैलेक्सी J2 कोर 2020 लॉन्च, इसमें 2600mAh बैटरी है, कंपनी का दावा- फुल चार्ज में 91 घंटे गाने सुन सकेंगे April 28, 2020 at 12:21AM

सैमसंग ने अपना नए एंट्री लेवल स्मार्टफोन गैलेक्सी J2 कोर 2020 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 6299 रुपए है। कंपनी ने इसे 2018 में लॉन्च हुए गैलेक्सी J2 कोर के अपग्रेड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया। दो साल बाद लॉन्च हुए इस अपग्रेड वर्जन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। फोन को 1GB+16GB स्टोरेज वाले सिंगल वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। पुराने मॉडल में सिर्फ 8GB स्टोरेज था।

सैमसंग गैलेक्सी J2 कोर 2020: कीमत और कलर

  • कंपनी ने फोन को सिंगल वैरिएंट में लॉन्च किया है, जिसमें 1 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज मिलेगा। फोन की कीमत 6299 रुपए है।
  • इस कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है लेकिन इस डिलीवरी कब से शुरू होगी इसे लेकर कंपनी ने कोई सफाई नहीं दी है।
  • यह ब्लू, ब्लैक और गोल्ड कलर ऑप्शन में अवेलेबल है। इस पर 296.51 रुपए प्रति माह का ईएमाई ऑप्शन भी अवेलेबल है।


सैमसंग गैलेक्सी J2 कोर 2020: बेसिक स्पेसिफिकेशन्स

  • गैलेक्सी J2 कोर 2020 में डुअल माइक्रो सिम सपोर्ट मिलता है। यह एंड्ऱॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर काम करता है।
  • इसमें 5 इंच का qHD (540x960 पिक्स्ल रेजोल्यूशन) वाला TFT LCD डिस्प्ले मिलता है।
  • फोन में 1.4GHz का क्वाड-कोर प्रोसेसर मिलेगा लेकिन फिलहाल इसके नाम का खुलासा नहीं किया गया है।
  • इसमें 1 जीबी रैम और 16 जीबी की स्टोरेज मिलेगा। माइक्रोएसडी कार्ड से स्टोरेज को 256GB तक बढ़ा सकेंगे।
  • फोटोग्राफी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा और एलईजी फ्लैश है, सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
  • फोन में 2600mAh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है। दावा किया जा रहा है कि इसमें 12 घंटे वीडियो, 22 घंटे कॉलिंग और 91 घंटे तक गाने सुन सकते हैं।
  • कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5एमएम ऑडियो जैक मिलेगा।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोन में सोशल मीडिया समेत अन्य सभी ऐप्स सीधे मेमोरी कार्ड में इंस्टॉल होंगी।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...