Monday, April 27, 2020

वॉट्सऐप और फेसबुक की तर्ज पर टेलीग्राम में भी जोड़ेगा ग्रुप कॉल फीचर, कंपनी का दावा- यूजर्स का डेटा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा April 26, 2020 at 11:42PM

वॉट्सऐप और इंस्ट्राग्राम के तर्ज पर अब टेलीग्राम में भी वीडियो कॉलिंग फीचर जुड़ने वाला है। कंपनी का कहना है कि इसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा और इसमें यूजर्स का डेटा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा, इसके डेटा पर कोई थर्ड पार्टी एक्सेस नहीं कर पाएगी। इसे कब लॉन्च किया जाएगा और ग्रुप कॉल में कितने यूजर्स शामिल हो सकेंगे, इसे लेकर फिलहाल कंपनी ने कोई सफाई नहीं दी है। लॉकडाउन में ग्रुप वीडियो कॉलिंग का क्रेज काफी बढ़ रहा है। ऑफिस का काम और दोस्तों से बात करने के लिए लोग वीडियो कॉलिंग ऐप का सहारा ले रहे हैं। इसी को देखते हुएटेलीग्राम ने ऐप में यह फीचर जोड़ने का ऐलान किया है। टेलीग्राम का वैश्विक स्तर पर 40 करोड़ यूजर्स हैं।


कई कंपनियों ने लॉन्च किया वीडियो कॉलिंग फीचर
दरअसल लॉकडाउन के दौरान वीडियो कॉलिंग ऐप जूम काफी फेमस हुआ था, इसके फ्री वर्जन में 100 यूजर्स तो पेड वर्जन में 500 यूजर्स एक साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जुड़ सकते हैं। जूम ऐप के विवादों में आने के बाद मौके का फायदा उठाने के लिए कई ऐप ने ग्रुप वीडियो कॉलिंग का फीचर अपने प्लेटफार्म में शामिल कर लिया। फेसबुक मैसेंजर ऐप में नया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग फीचर मैसेंजर रूम्स जोड़ा है। मैसेंजर रूम्स से एक साथ 50 लोग से असीमित समय के लिए वीडियो कॉलिंग कर सकेंगे। हालांकि जूम ऐप के फ्री वर्जन में 100 लोगों को एक साथ अधिकतम 40 मिनट तक वीडियो कॉलिंग करने की सुविधा मिलती है। फेसबुक मैसेंजर रूम्स में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस इनेबल्ड वर्चुअल बैकग्राउंड होगा। साथ ही इसमें कई वर्चुअल रियलिटी इफेक्ट्स भी मिलेंगे। इसके अलावा वॉट्सऐप और गूगल डुओ में भी अपने ग्रुप कॉलिंग फीचर में प्रतिभागियों की संख्या को बढ़ा दिया है।

जूम ऐप की प्राइवेसी पर उठे सवाल
बता दें कि लॉकडाउन के दौरान जूम ऐप वीडियो कॉलिगं के लिए काफी पॉपुलर हो रहा है। लेकिन भारत समेत दुनियाभर की कई सरकारों ने इसे इस्तेमाल न करने के लिए सलाह दी है। दरअसल जूम ऐप पर लोगों के प्राइवेट डेटा को बेचने के आरोप लग चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 21 अप्रैल तक जूम ऐप इस्तेमाल करने वालो का आंकड़ा 30 करोड़ यूजर्स के पार पहुंच गया था। अप्रैल की शुरुआत में डेली यूजर्स की संख्या 20 करोड़ थी, यानी प्राइवेसी और सिक्योरिटी को लेकर विवादों में रहने के बाद भी यूजर्स की संख्या में 50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जूम ऐप के पेड वर्जन में 500 यूजर्स वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हो सकते हैं। जूम ऐप के फ्री वर्जन में 100 यूजर्स और पेड वर्जन में 500 यूजर्स एक साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Telegram video calls| Like WhatsApp and Facebook, Telegram will also soon recieve group call features, company claims users data will be completely safe

सामने आई सैमसंग के पहले पॉपअप कैमरा वाला स्मार्टफोन की तस्वीरें, दुनियाभर में लॉकडाउन खत्म होने के बाद हो सकता है लॉन्चिंग का ऐलान April 26, 2020 at 09:58PM

साउथ कारियाई टेक कंपनी सैमसंग पॉपअप कैमरे वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है। हाल ही में इंटरनेट पर इसकी लीक तस्वीरें सामने आईं। कंपनी इस थीम पर तब काम कर रही है, जब अन्य कंपनियां पॉप-अप के बाद पंच होल कैमरा थीम पर शिफ्ट हो चुकी है। इसे किस नाम से और कब लॉन्च किया जाएगा फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि फोन में सिंगल पॉपअप कैमरा है, जो काफी हद तक वनप्लस 7 प्रो जैसे दिखाई दे रहा है। उम्मीद की जा रही है कि दुनियाभर में लॉकडाउन खत्म होने के बाद कंपनी इसकी लॉन्चिंग का ऐलान करेगी।

ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा
ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा

इसमें कर्व्ड डिजाइन दिया गया है, जो आमतौर से सैमसंग के फ्लैगशिप फोन में देखने को मिलता, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इसे गैलेक्सी ए-सीरीज में लॉन्च किया जा सकता है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि फोन के बैक पैनल पर तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। इसका फुल स्क्रीन डिजाइन सैमसंग के अन्य ए-सीरीज फोन सा दिखता है। सिक्योरिटी के लिए रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट लेकिन नहीं मिलेगा 3.5 एमएम ऑडियो जैक
चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट लेकिन नहीं मिलेगा 3.5 एमएम ऑडियो जैक

फोन के बैक एज भी कर्व्ड है, जो गैलेक्सी ए-सीरीज के अन्य फोन से मिलता-जुलता है। इसमें 6.5 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है, जिसके टॉप पर IR ब्लास्टर दिया है। बॉटम में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है, जिसके ठीक बगल में नॉयस कैंसिलेशन माइक दिया गया है। इसमें 3.5 एमएम हेडफोन जैक नहीं मिलेगा। पॉपअप कैमरे की बदौलत इसमें किसी भी प्रकार का नॉज नहीं मिलता।

फोटो-वीडियो क्रेडिट: pigtou



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो-वीडियो क्रेडिट- OnLeaks via Pigtou

जल्द ही भारत में लॉन्च होगा मोटोरोला एज+ स्मार्टफोन, कंपनी का दावा- 5000mAh बैटरी से लैस पहला 5G स्मार्टफोन April 26, 2020 at 08:24PM

पिछले हफ्ते इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुई मोटोरोला एज सीरीज का फ्लैगशिप स्मार्टफोन मोटो एज+ जल्द ही भारतीय बाजार में एंट्री करेगा। मोटोरोला इंडिया हेड प्रशांत मणी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। मोटोरोला एज+ अपने दमदार स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की वजह से काफी सुर्खियों में है। इसमें कर्व्ड एचडी प्लस डिस्प्ले और पंच होल डिजाइन मिलेगा साथ ही इसमें 5000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। कंपनी का दावा है कि यह पहला 5G स्मार्टफोन है जिसमें इतनी दमदार बैटरी मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस दिया गया है। भारत में इसकी कीमत कितनी होगी फिलहाल इस बारे में सफाई नहीं दी गई है।

मोटोरोला इंडिया के हेड प्रशांत मणिल ने ट्वीट पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऑल न्यू मोटोरोला एज+ फ्लैगशिप फोन, जो बोल्ड एंडलेस एडज स्क्रीन से लैस है, जिसमें स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 108 मेगापिक्सल से लैस है, जल्द ही भारती बाजार में दस्तक देगा।

यूएस मार्केट में कितनी है कीमत
यूएस में मोटो एज+ की शुरुआती कीमत 76400 रुपए है। यह स्मोक सैंगरिया और थंडर ग्रे कलर में उपलब्ध है।

मोटोरोला एज प्लस: बेसिक स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले 6.7 इंच
डिस्प्ले टाइप फुल एचडी+, OLED विद 90Hz रिफ्रेश्ड रेट एंड HDR10+ सर्टिफिकेशन
सिम टाइम सिंगल सिम
ओएस एंड्रॉयड 10
प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
रैम 12GB तक
स्टोरेज 256GB नॉन एक्सपेंडेबल
रियर कैमरा 108MP(मेन सेंसर)+16MP(अल्ट्रा-वाइड)+8MP(टेलीफोटो)
फ्रंट कैमरा 25MP
बैटरी 5000mAh सपोर्ट 18W फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग
कनेक्टिविटी 5G, ब्लूटूथ 5.1, वाई-फाई, जीपीएस
सेंसर एक्सीरेलोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी, एंबिएंट लाइट, सेंसर हब और बारोमीटर
सिक्योरिटी इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोन में 5000mAh बैटरी है, इसमें 18W फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा

Sunday, April 26, 2020

लॉन्चिंग से पहले ही सामने आई श्याओमी के सस्ते 5G फोन एमआई 10 यूथ एडिशन की कीमत, 25 हजार रुपए का हो सकता है बेस वैरिएंट April 26, 2020 at 03:00AM

पिछले महीने यूरोप में लॉन्च हुए श्याओमी के मोस्ट अवेटेड अफॉर्डेबल 5G एमआई 10 लाइट सोमवार को चीन में लॉन्च किया जाएगा। यह कंपनी का पहला फोन है जो MIUI 12 अपडेट के साथ लॉन्च होगा। लेकिन लॉन्चिंग से पहले ही फोन की कीमत सामने आ गई है। टिप्सटर ईशान अग्रवाल के मुताबिक, चीन में एमआई 10 यूथ एडिशन की शुरुआती कीमत 24800 रुपए होगी। हालांकि वास्तविक कीमत और वैरिएंट की पुष्टि लॉन्चिंग के बाद ही पाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी फोन के अलावा कई अन्य प्रोडक्ट्स भी इवेंट में लॉन्च करेगी। उम्मीद की जा रही है कि फोन के साथ ब्लूटूथ हेडसेट यूथ एडिशन और नई रेडमी बुक 13 राइजन नोटबुक लॉन्च की जा सकती है।

एमआई 10 लाइट यूथ एडिशन- बेसिक स्पेसिफिकेशन

  • इसमें 6.57 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। स्क्रीन 2400x1080 पिक्सल रेजोल्यूशन को सपोर्ट करेगी। इसमें वॉटरड्रॉप नॉज डिजाइन दिया गया है।
  • फोन स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर से लैस होगा। यूरोप में यह 4GB+64GB, 6GB+128GB और 8GB+256GB स्टोरेज वाले तीन वैरिएंट उपलब्ध है।
  • फोटोग्राफी के लिए इसमें चार रियर कैमरे दिए गए हैं, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलेगा। बाकी तीन लेंस की जानकारी लॉन्चिंग इवेंट में दी जाएगी। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा है।
  • एमआई 10 लाइट यूथ एडिशन में 4060 एमएएच की बैटरी है लेकिन फिलहाल फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के बारे में कोई सफाई नहीं दी गई है।
  • फोन सिर्फ 192 ग्राम वजनी और 7.98 एमएम पतला है। यह श्याओमी का पहला फोन है, जो MIUI 12 अपडेट के साथ आता है।

चीन में कितनी होगी वैरिएंट वाइस कीमत

कीमत की बात करें तो एमआई 10 यूथ एडिशन चीन में चार रैम और स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किए जाएंगे। बेस वैरिएंट 6GB+64GB की कीमत 24800 रुपए के लगभग होगी। 6GB+128GB वैरिएंट की कीमत लगभग 27 हजार रुपए, 8GB+128GB वैरिएंट की कीमत लगभग 29 हजार रुपए और टॉप 8GB+256GB वैरिएंट की कीमत 32300 रुपए के लगभग होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mi 10 Youth Edition Price| Xiaomi Mi 10 Youth Edition 5G price leaked ahead of April 27 launch; check price details, features and specifications
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...