Tuesday, April 21, 2020

विनजो पर लूडो-कैरम जैसे गेम्स खेलने वालों की संख्या 10 गुना बढ़ी, फेसबुक ने एड्रॉयड यूज़र्स के लिए लॉन्च की गेमिंग ऐप April 21, 2020 at 01:12AM

लॉकडाउन के दौरान लोग जमकर ऑनलाइन गेमिंग का लुत्फ उठा रहे हैं। इस दौरान ऑनलाइन गेम खेलने वालों की संख्या में करीब 10 फीसदी का इजाफा हुआ है। सोशल गेमिंग प्लेटफॉर्म विनजो पर लूडो और कैरम जैसे इंडोर गेम्स खेलने वालों की संख्या में भी 10 गुना की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वहीं सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक भी ऐंड्रॉयड यूजर्स के लिए नया गेमिंग ऐप लॉन्च किया है। इसे फेसबुक गेमिंग (FaceBook Gaming) नाम दिया गया है। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध है। इसे अबतक 50 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। यह गेमिंग ऐप फेसबुक ऐप में मौजूद गेमिंग टैब का स्टैंडअलोन वर्जन है। जिसके जरिए आप गेम प्ले, वॉच अदर्स, लाइव गेम प्ले जैसे फीचर्स का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा आप दूसरे ग्रुप मेंबर्स से भी इसमें शामिल कर सकते हैं।


12 भाषा में खेल सकेंगे गेम
विनजो के इस प्लेटफॉर्म पर लूडो, कैरम और शतरंज जैसे गेम्स 12 क्षेत्रीय भाषाओं में लोगों को खेलने के लिए मिल रहे हैं। विनजो के प्लेटफॉर्म से यूजर्स को चार खिलाड़ियों के साथ खेले जाने वाले इस खेल में अपने दोस्तों को आमंत्रित करने का अवसर भी मिल रहा है। यह गेम्स वर्सेज मोड में भी खेले जा सकते हैं, जहां दो लोग सीधे एक-दूसरे से मुकाबला कर सकते हैं। इसके अलावा इसे प्राइवेट टूर्नामेंट के तौर पर भी खेला जा सकता है जिसमें यूजर एक-दूसरे को गेम खेलने के लिए इनवाइट कर सकते हैं और आपस में फ्रेंडली कॉम्पिटिशन कर सकते हैं।

5 गुना बढ़े यूज़र्स
विनजो के प्राइवेट प्ले मोड में (वर्सेज और टूर्नामेंट मोड) में इन गेम्स को खेलने वाले खिलाड़ियों की संख्या में 5 गुना बढ़ोतरी हुई है। विनजो गेम्स के सहसंस्थापक पावन नंदा ने कहा कि विनजो की इस महीने 30 और गेम्स को लाइव करने की योजना है, जिससे इस प्लेटफॉर्म की ओर नए लोगों को आकर्षित किया जा सके। विनजो ने इस वर्ष की शुरुआत में डेवलपर कंसोल भी लॉन्च किया है। इन दोनों प्लेटफॉर्म के यूजर्स की संख्या दिन पर दिन 30 से 40 फीसदी की दर से बढ़ रही है। पेड कन्वर्जन में 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

फेसबुक गेमिंग ऐप
फेसबुक के इस ऐप को डाउनलोड करना तो बिल्कुल फ्री है पर गूगल प्ले पर लिस्टिंग से पता चलता है कि इस इन ऐप पर्चेज के लिए आपको 85 से 8,400 रुपए तक खर्च करने होंगे। इस ऐप पर लॉगिन करने के लिए आपको अपने फेसबुक अकाउंट की डिटेल डालनी होगी। इसके बाद आप आसानी इस ऐप पर गेमिंग का मजा ले सकेंगे। फेसबुक ऐप के हेड Fidji Simo ने कहा गेमिंग एक ऐसा मनोरंजन है जो लोगों को आपस में जोड़ता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Facebook has launched a gaming app for Android users, with the number of players playing games like Ludo-Carom on Winjo increasing 10 times.

जूम जैसी ऐप बनाने के लिए सरकार ने भारतीय कंपनियों को दिया चैलेंज, 1 करोड़ रु. की प्राइस मनी, जूम की वैल्यूएशन 3.2 लाख करोड़ April 21, 2020 at 12:25AM

केंद्र सरकार ने भारतीय सॉफ्टवेयर कंपनियों के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप डेवलपमेंट चैलेंज लॉन्च किया है। इसकी प्राइस मनी 1 करोड़ रुपए रखी गई है। यह इनोवेशन चैलेंज उस समय दिया गया जब पॉपुलर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप जूम अपने सुरक्षा कारणों को लेकर विवादों में है। इस चैलैंज के जरिए सरकार घर से काम कर रहे सैकड़ों लोगों को सुरक्षित माहौल और सुविधाएं मुहैया कराना चाहती है। वर्क फ्रॉम होम के कारण लगभग सभी महत्वपूर्ण जानकारियों का आदान प्रदान ऑनलाइन किया जा रहा है। इस कारण ऑनलाइन माध्यमों से डेटा चोरी और गोपनीय जानकारियों के लीक होने का खतरा काफी बढ़ गया है। लॉकडाउन के दौरान वीडियो कॉन्फेंसिंग के लिए जूम ऐप का काफी इस्तेमाल किया जा रहा था। इसके फ्री वर्जन में 100 यूजर्स और पेड वर्जन में 500 यूजर्स एक साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हो सकते हैं। वर्तमान में जूम ऐप की वैल्यूएशन 42 बिलियन डॉलर यानी करीब 3.2 लाख करोड़ रुपए है।

चैलेंज में रजिस्टर्ड होने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल
ऐप डेवलपमेंट प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन 13 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं और इसकी आखिरी तारीख 30 अप्रैल है। ऐप बनाने को लेकर कुछ शर्तें रखी गई है जैसे कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप किसी भी डिवाइस पर काम कर सके, यहां तक की कमजोर नेटवर्क वाले क्षेत्रों में भी आसानी से काम करे। इसके अलावा ऐप में डेटा इनक्रिप्टेड फॉर्मेट में ट्रांसफर हो और यह पावर की कम खपत करे।

विनर टीम को मिलेंगे 1 करोड़ रुपए
चैलेंज के रिजल्ट का ऐलान 29 जुलाई को किया जाएगा और जीतने वाली टीम को 1 करोड़ रुपए की प्राइस मनी और मिनिस्ट्री ऑफ इफॉर्मेंशन एंड टेक्नोलॉजी की तरफ से सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। ऐप को केंद्र और राज्य सरकारों समेत जगहों पर इस्तेमाल किया जाएगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी कर रहे थे जूम का इस्तेमाल
पिछले हफ्ते ही सरकार ने जूम ऐप के सुरक्षा संबंधित कारणों को लेकर एडवायजरी जारी की थी। गृह मंत्रालय के सायबर कॉर्डिनेशन सेंटर ने भी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकारी संस्थानों को जूम ऐप न इस्तेमाल करने की सलाह दी थी। भारत में लॉकडाउन के कारण घर से काम करने के लिए कई प्राइवेट संस्थानों जूम ऐप को धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके जरिए कई हाई कोर्ट में मामलों की सुनवाई की जा चुकी है। कुछ दिन पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जूम ऐप इस्तेमाल करते देखा गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जूम ऐप इस्तेमाल करते हुए

वॉट्सऐप पर अब 8 यूजर्स एक साथ कर सकेंगे ग्रुप कॉलिंग, कंपनी ने डबल की यूजर्स की लिमिट, फिलहाल बीटा वर्जन में मिलेगी सुविधा April 20, 2020 at 09:23PM

लॉकडाउन में लोगों को राहत देने के लिए इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप ने ग्रुप वीडियो कॉलिंग में यूजर्स की लिमिट को डबल कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, नए बीटा वर्जन में 8 यूजर्स ग्रुप वीडियो और वॉयस कॉलिंग में शामिल हो सकेंगे। कंपनी ने आईफोन और एड्रॉयड के लिए लेटेस्ट बीटा वर्जन को रोल आउट करना शुरू कर दिया है। लॉकडाउन से कई बिजनेस और बच्चों की पढ़ाई काफी प्रभावित हुई है, ऐसे में वॉट्सऐप का यह नया फीचर काफी हद तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप जूम और गूगल ड्यो को चुनौती देने में कामयाब होगा।

आईफोन और एंड्रॉयड दोनों यूजर इस्तेमाल कर सकेंगे
वॉट्सऐप फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वॉट्सऐप ग्रुप कॉलिंग और वॉयल कॉलिंग में अब 8 यूजर्स तक शामिल हो सकेंगे। कंपनी ने एंड्रॉयड के लिए वॉट्सऐप v2.20.133 बीटा और आईफोन के लिए वॉट्सऐप v2.20.50.25 बीटा रोल आउट करना शुरू कर दिया है, जिसमें यह सुविधा मिलेगी। कंपनी ने फिलहाल दोनों प्लेटफार्म्स पर इस फीचर को इनेबल कर दिया है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इसे स्टेबल वर्जन के लिए भी जारी किया जाएगा।

अपडेट करना होगा बीटा वर्जन

  • WABetaInfo ने बताया कि फिलहाल 8 लोगों के साथ वीडियो कॉलिंग करने के लिए यूजर को बीटा वर्जन की जरूरत होगी। अगर पहले से अपडेट कर चुके हैं तो चैट हिस्ट्री का बैकअप लेकर दोबोरा वॉट्सऐप इंस्टॉल करना होगा ताकि सर्वर से लेटेस्ट अपडेट्स मिल सके। ट्रैकर ने बताया कि कंपनी धीरे-धीरे इसे यूजर्स के लिए रोल आउट कर रही है।
  • ग्रुप वीडियो करने के लिए, यूजर को ग्रुप पर जाकर वीडियो कॉल बटन को दबाना होगा। अगर ग्रुप में 8 से ज्यादा मेंबर्स होंगे ऐसे में वॉट्सऐप पूछेगा कि आप किसे कॉल में शामिल करना चाहते हैं अन्यथा कॉल सीधे स्टार्ट हो जाएगा। एड्रेस बुक में अगर यूजर सेव नहीं है तो उसे कॉल में एड नहीं कर सकेंगे।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक चित्र

ओप्पो ने लॉन्च किया एंट्री लेवल स्मार्टफोन ओप्पो A12, टॉप वैरिएंट की कीमत 12,300 रु., मिलेगा 6.22 इंच का डिस्प्ले April 20, 2020 at 07:50PM

ओप्पो ने अपने पोर्टफोलियो में नए एंट्री लेवल स्मार्टफोन ओप्पो A12 को शामिल कर लिया है। यह दो वैरिएंट में अवेलेबल है। इसके टॉप वर्जन की कीमत 12300 रुपए है, जिसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलेगा। फोन में दो रियर कैमरे दिए गए हैं, जिसमें डेप्थ सेंसर के साथ 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलेगा। यह मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर से लैस है। इसके बैक पैनल पर डायमंड कट डिजाइन दिया गया है, जो ज्यादातर रियलमी फोन्स में देखने को मिलता है।


ओप्पो A12 स्मार्टफोन: कीमत और उपलब्धता

  • फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 12300 रुपए है। इसमें 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वैरिएंट भी अवेलेबल है लेकिन फिलहाल इसकी कीमत का अनाउंस नहीं किया गया है। यह फिलहाल इंडोनेशिया में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसमें ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन मिलते हैं।

ओप्पो A12 स्मार्टफोन: बेसिक स्पेसिफिकेशन

  • डुअल नैनो सिम सपोर्ट करने वाला यह स्मार्टफोन कलरओएस 6.1.2 पर बेस्ड एंड्रॉयड पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यह ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर मिलता है। इसमें 4 जीबी तक की रैम और 64 जीबी तक का स्टोरेज मिलेगा। स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
  • इसमें 6.22 इंच का एचडी प्लस यानी 720x1520 पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट वाला डिस्प्ले मिलता है, जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशो 89% है। स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन मिलता है।
  • फोन में दो रियर कैमरे मिलते हैं। इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का सेंसर है, जो वॉटरड्ऱॉप नॉच में फिक्स है।
  • इसमें 4320mAh बैटरी है, हालांकि फास्ट चार्जिंग के बारे में कोई सफाई नहीं दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ वर्जन 5, जीपीएस मिलता है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Oppo A12 Price| Oppo A12 Launched With Dual Rear Cameras and MediaTek Helio P35 chipset, know todays update, Price, Specifications
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...