टीवीएस ने भारतीय बाजार में लॉकडाउन के बीच अपनी नई BS6 टीवीएस रेडॉन बाइक लॉन्च कर दी गई है। बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 58,992 रुपए है। बाइक को तीन वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। ये BS4 मॉडल की तुलना में 6,000 रुपए ज्यादा महंगी है।
टीवीएस रेडॉन के सभी वैरिएंट की कीमत
वैरिएंट
कीमत
बेस ट्रिम
58,992 रुपए
ड्रम स्पेशल एडिशन
61,992 रुपए
डिस्क स्पेशल एडिशन
64,992 रुपए
बाइक का इंजन और माइलेज
इसमें 109.7cc का BS6 पेट्रोल इंजन दिया है। ये 8.08hp का पावर और 8.7Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। नए इंजन का पावर पुराने इंजन (BS4) की तुलना में 0.12hp कम हो गया है। हालांकि, टॉर्क एक समान है। कंपनी का दावा है कि नया BS6 इंजन फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम के साथ आता है, जिससे ये 15 प्रतिशत तक फ्यूल सेविंग करेगा। इंजन फोर स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा।
बाइक के स्पेशल एडिशन में 130mm ड्रम ब्रेक दिया है। वहीं, एक अन्य वैरिएंट के फ्रंट में 240mm डिस्क ब्रेक दिया है। बाइक पुराने मॉडल की तुलना में 2 किलोग्राम ज्यादा वजनी है। इसमें 10 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है।
एपल एक नए फीचर क्लिप्स पर काम कर रहा है। इस फीचर की मदद से यूजर किसी भी ऐप को डाउनलोड किए बिना इस्तेमाल कर सकेगा। यह फीचर आईओएस 14 की बिल्ट में भी स्पॉट किया जा चुका है। 9टू5मैक की रिपोर्ट के मुताबिक, क्यूआर कोड स्कैन के जरिए ऐप के कुछ फंक्शन्स को इस्तेमाल करके उसका एक्सपीरियंस ले सकेंगे। इस फीचर के आने से ऐप के किसी स्पेसिफिक फीचर का ट्रायल लेने के लिए पूरी ऐप को इंस्टॉल नहीं करना पड़ेगा। ये ठीक वैसे ही कम करेगी जैसे एंड्रॉयड में स्लाइल फीचर काम करता है।
वर्तमान में आईओएस पर कोई लिंक खोलते हैं या क्यूआर कोड स्कैन करते हैं तो से सफारी ब्राउजर में खुलती है। लेकिन ऐप्स में ये यूनिवर्सल लिंक देने का ऑप्शन होता है कि, जो इंस्टॉल होने के बाद ये सफारी की बजाए ऐप पर खुलता है। लेकिन क्लिप्स के आने के बाद ये बदल जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, एपल यूजर को इंटरैक्टिव और डायनामिक कंटेंट एक्सपीरियंस देना चाहता है। बिल्ट में क्लिप्स APIसीधे क्यूआर कोड रीडर से जुड़ी है।
फ्लोटिंग कार्ड में देख सकेंगे कंटेंट
आईओएस यूजर किसी ऐप में लिंक कोड को स्कैन करेगा, तो वह स्क्रीन पर दिख रहे कार्डनुमा इंटरफेस में उससे डायरेक्ट इंटरैक्ट कर सकेगा। उदाहरण के तौर पर अगर यूजर को कोई यूट्यूब वीडियो के जरिए कोई लिंक मिलती है, लेकिन उसके आईफोन या आईपैड में ऑफिशियल ऐप इंस्टॉल नहीं है, ऐसे में सिर्फ उस कोड को स्कैन करना होगा और वीडियो प्लोटिंग कार्ड में प्ले हो जाएगा। इस फ्लोटिंग कार्ड में ऐप के फुल वर्जन को ऐप स्टोर से डाउनलोड करना का ऑप्शन रहेगा।
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए अब ज्यादातर लोगों का रुझान ज्यादा माइलेज देने वाली गाड़ियों की तरफ बढ़ रहा है। हाल ही में बीएस6 एमिशन नॉर्म्स भी लागू हुए हैं। ऐसे में बीएस4 मॉडल्स में जितना पावर और माइलेज मिलता था, वो आंकड़ा बीएस6 मॉडल्स में आकर बदल गए हैं। ऐसे में अगर आप नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं लेकिन कंफ्यूज है कि कौन से बीएस6 मॉडल में अच्छा माइलेज मिलेगा, तो ARAI (ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया) के अनुसार जानें कौन से हैं वो बजट मॉडल्स, जिसमें बेहतर माइलेज मिल सकता है..
डिजायर हमेशा से ही मारुति की बेस्ट सेलिंग सेडान रही। हाल ही में इसका फेसलिफ्ट वर्जन आया जिसमें 1.2 लीटर K12B पेट्रोल इंजन को 1.2 लीटर K12C इंजन से रिप्लेस कर दिया गया। हालांकि इसमें डुअल बैटरी सेटअप नहीं मिलता है। यह पहले से 7 हॉर्स पावर ज्यादा ताकतवर हो गया है। इसके 5 स्पीड मैनुअल वर्जन में 23.26kmpl जबकि 5 स्पीड ऑटोमैटिक में 24.12kmpl का माइलेज मिलता है। इसकी कीमत 5.89 लाख रुपए से 8.81 लाख रुपए तक है।
ग्लांजा और बलेनो दोनों अलग-अगग कंपनी के प्रोडक्ट जरूर है लेकिन दोनों एक ही प्लेटफार्म लगा है। ARAI के मुताबिक इनमें 23.87kmpl का माइलेज मिलता है। इनमें 1.2 लीटर का इंजन है, जिसके साथ इंटीग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर और 12 वोल्ट बैटरी है। इसमें 90 हॉर्स पावर की ताकत मिलती है। इनकी कीमत में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। टोयोटा ग्लांजा की शुरुआती कीमत 7.22 लाख रुपए है जबकि बलेनो की शुरुआती कीमत 7.33 लाख रुपए है। दोनों ही हैचबैच 83 हॉर्स पावर वाला 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन ऑप्शन भी अवेलेबल है।
रेनो क्विड 1.2 ऑटोमैटिक, माइलेज: 22.5kmpl
यह रेनो की बेस्ट सेलिंग कार में से एक है। यह 54 हॉर्स पावर वाले 0.8 लीटर और 68 हॉर्स पावर वाले 1.0 लीटर इंजन से लैस है। 1.0 लीटर पेट्रोल ऑटोमैटिक में 22.5kmpl माइलेज मिलता है जबकि 0.8 लीटर वाले मॉडल में 22.3kmpl का माइलेज मिलता है। जबकि 1.0 लीटर 5 स्पीड मैनुअल मॉडल में 21.7kmpl का माइलेज मिलता है। इसकी कीमत 2.92 लाख रुपए से 5.01 लाख रुपए तक है।
मारुति सुजुकी अल्टो, माइलेज: 22.05kmpl
यह कंपनी का सबसे छोटा मॉडल है। इसमें 48 हार्स पावर वाला 0.8 लीटर का पेट्रोल इंजन है, जिसमें 22.05kmpl का माइलेज मिलता है। इसकी कीमत 2.95 लाख रुपए से 3.90 लाख रुपए तक है। इसके सीएनजी वैरिएंट की कीमत 4.33 लाख रुपए से 4.36 लाख रुपए तक है। इसमें एक किलो गैस में 31.59 किलोमीटर तक चलती है।
मारुति सुजुकी वैगनआर, माइलेज: 21.79kmpl
यह कंपनी की बेस्ट सेलिंग हैचबैक है। यह 68 हॉर्स पावर वाले 1.0 लीटर इंजन के साथ 83 हॉर्स पावर वाले 1.2 लीटर इंजन ऑप्शन में अवेलेबल है। 1.0 लीटर इंजन में 21.79kmpl का माइलेज मिलता है जबकि 1.2 लीटर में 20.52kmpl का माइलेज मिलता है। दोनों में मैनुअल के साथ 5 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी अवेलेबल है। इसकी कीमत 4.45 लाख रुपए से 5.95 लाख रुपए तक है।
कोरोना महामारी के दौरान लगाए गए प्रतिबंधों एवं स्वास्थ्य की समस्याओं को देखते हुए फोर्ड इंडिया भी सामने आई है। उसने कोरोनावायरस से प्रभावित लोगों व समुदायों की मदद करने के लिए कई ऐलान किए हैं। जिसमें प्राइस प्रोटेक्शन, वारंटी एक्सटेंशन, सर्विस बेनिफिट जैसी कई सुविधाएं शामिल हैं।
प्राइस प्रोटेक्शन: जिन ग्राहकों ने नई फोर्ड कार बुक कर दी है या फिर 30 अप्रैल तक बुक करना चाहते हैं, उन्हें डिलीवरी के वक्त संपूर्ण प्राइस प्रोटेक्शन मिलेगा।
वारंटी एक्सटेंशन: जिन फोर्ड कारों की फैक्ट्री या एक्सटेंडेड वारंटी 15 मार्च से 30 मई, 2020 के बीच खत्म हो रही है, उन्हें फोर्ड 30 जून, 2020 तक निशुल्क एक्सटेंशन प्रदान करेगा। जो ग्राहक एक्सटेंडेड वारंटी उत्पाद खरीदने की योजना बना रहे हैं, वो 30 जून तक ऐसा कर सकते हैं।
सर्विस बेनेफिट्स: फोर्ड सभी शेड्यूल्ड सर्विस बेनेफिट्स, जैसे निशुल्क सर्विस प्राप्त करने के लिए 30 जून, 2020 तक तीन माह का एक्सटेंशन प्रदान कर रहा है। इस अवधि में फैक्ट्री वारंटी या एक्सटेंडेड वॉरंटी प्रभावित नहीं होगी।
कस्टमर केयर: फोर्ड अपने कस्टमर्स का ईमेल customail@ford.com या ट्विटर @FordIndiaHelp या फिर एसएमएस नंबर 56263 के माध्यम से ग्राहकों की शंकाओं का समाधान करेगी।
फोर्ड इंडिया के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (मार्केटिंग, सेल्स व सर्विस) विनय रैना ने बताया कि हमारे कार्यबल, ग्राहकों व समुदायों का स्वास्थ्य व सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। हम इस महामारी से लड़ने के लिए ज्ञान से संसाधनों तक हर चीज को तैनात कर रहे हैं।