Friday, April 10, 2020

फेसबुक में आया क्वाइट मोड फीचर, फिक्स टाइम के लिए नोटिफिकेशन कर पाएंगे ब्लॉक; यूजर बार-बार नहीं होगा डिस्टर्ब April 10, 2020 at 01:01AM

लॉकडाउन के दौरान लोग सोशल मीडिया ऐप्स का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। फेसबुक पर भी यूजर्स पहले की तुलना में ज्यादा एक्टिव हुए हैं। ऐसे में फेसबुक उन यूजर्स के लिए नया फीचर लेकर आया है, जो वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। इस फीचर का नाम क्वाइट मोड (Quiet Mode) है। दरअसल, वर्क फ्रॉम होम के दौरान यदि आप फेसबुक का इस्तेमाल कर रहे हैं, तब क्वाइड मोड की मदद से आप पुश नोटिफिकेशन को पॉज कर पाएंगे। अभी फेसबुक में म्यूट पुश नोटिफिकेशन का फीचर है।

फेसबुक में यहां मिलेगा फीचर

क्वाइट मोड फीचर फेसबुक ऐप में Your Time One Facebook के अंदर मिलेगा। जिसे कंपनी ने 2018 में शुरू किया था। यहां से आप ये पता लगा सकते हैं कि कितना वक्त फेसबुक पर बिताते हैं। इतना ही नहीं, यहां से आप फेसबुक यूज करने के लिए लिमिट भी लगा सकते हैं। कंपनी के मुताबिक यूजर इस फीचर को मैनुअली भी इस्तेमाल कर सकता है। या इसे शेड्यूल भी किया जा सकता है। ताकि तय समय पर ये खुद से एक्टिव हो जाए।

ऐसे समझें : आप वर्क फ्रॉम होम के दौरान रोजाना 9 से 6 बजे तक बिजी रहते हैं। इस दौरान आपको फेसबुक के नोटिफिकेशन्स नहीं चाहिए, तो आप ये टाइमिंग इस मोड में सेट कर सकते हैं। जब इस दौरान आपको फेसबुक के नोटिफिकेशन नहीं मिलेंगे, तब आप काम पर ज्यादा फोकस कर पाएंगे।

फेसबुक क्वाइट मोड को टाइम स्पैंड की कैटेगरी में रखा गया है। इस तरह का फीचर आईफोन में भी होता है, जिसे स्क्रीन टाइम कहा जाता है। क्वाइट मोड के लिए स्क्रीन टाइम सेक्शन में कंपनी ने वीकली रिपोर्ट ऑप्शन भी ऐड किया है। जो यूजर को बताता है कि पूरे सप्ताह आप फेसबुक पर कितना टाइम स्पैंड कर रहे हैं।

क्वाइट मोड को इस्तेमाल करने की प्रोसेस
> सबसे पहले अपने फेसबुक अकाउंट को ओपन करें।
> अब मेन मेन्यू पर जाकर, Settings and Privacy पर टैप करें।
> अब Your Time on Facebook पर टैप करके Manage your Time पर टैप करें।
> यहां दो ऑप्शन Quiet Mode और Scheduled Quiet Mode दिखाई देंगे।
> Quiet Mode में जाकर नोटिफिकेशन ब्लॉक को एक्टिवेट कर सकते हैं।
> Scheduled Quiet Mode में जाकर आप फिक्स टाइम तक के लिए नोटिफिकेशन ब्लॉक कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Facebook is adding a Quiet Mode to its app so you spend less time on it during Coronavirus outbreak

BS6 डीजल इंजन के साथ एमजी हेक्टर लॉन्च; शुरुआती कीमत 13.88 लाख रुपए, BS4 मॉडल से 45 हजार रुपए तक महंगा April 09, 2020 at 11:10PM

एमजी मोटर्स ने अपनी पॉपुलर एसयूवी हेक्टर का बीएस6 डीजल मॉडल लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 13.88 लाख रुपए है जबकि टॉप वैरिएंट की कीमत 17.73 लाख रुपए है। बीए,स6 अपडेशन के बात कार की कीमत में 40 हजार से 45 हजार रुपए तक की बढ़ोतरी हो गई है। बीएस6 हेक्टर के सुपर वैरिएंट की कीमत 14.88 लाख रुपए और स्मार्ट वैरिएंट की कीमत 16.33 लाख रुपए है।

पहली की तरह ही मिलेगा 2.0 लीटर का इंजन

  • इसमें पहले की तरह ही 2.0 लीटर का एफसीए सोर्स्ड इंजन मिलेगा। यही इंजन जीप कंपास और टाटा हैरियर में भी मिलता है। हालांकि कंपास में सबसे पहले बीएस6 अपग्रेडेशन हुआ, जिसके बाद पिछले महीने हैरियर में बीएस6 इंजन आया। बीएस6 हेक्टर डीजल की बात करें तो इसमें 170 पीएस का पावर और 350 एनएम का टॉर्क मिलेगा। इंजन 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।
  • हालांकि हेक्टर में 1.5 लीटर के टर्बो-पेट्रोल इंजन भी अवेलेबल है, जिसे पहले ही बीएस6 में अपडेट किया जा चुका है। अपेडेटेड बीएस6 पेट्रोल इंजन में 143 पीएस का पावर और 250 एनएम का टॉर्क मिलता है। इस वर्जन में 48 वॉल्ट माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम भी मिलता है। पेट्रोल इंजन 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड डीसीटी ट्रांसमिशन ऑप्शन अवेलेबल है।

टॉप वैरिएंट में मिलेगा 360 डिग्री सराउंड कैमरा
बीएस6 हेक्टर के फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। इसमें एबीएस विद ईबीडी, रिवर्स पार्किंग सेंसर, डुअल फ्रंट एयरबैग्स, हिल होल्ड और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम है जो सभी वैरिएंट में मिलते हैं। हालांकि टॉप वैरिएंट में इन सभी फीचर्स के अलावा पावर्ड टेल गेट, 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री सराउंड कैमरा, रेन सेसिंग वाइपर्स, पैनोरमिक सनरूफ और हीटेड आउट साइड मिरर मिलेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BS6 MG Hector Diesel price| BS6 MG Hector Diesel Launched Starting at price 13.88 lakh rupees, upto 45 thousand rupees more expensive than BS4 model, know features, price and variants details

ई-कॉमर्स प्लेटफार्म ने सीनियर सिटीजन के लिए बनाई सेफसीनियर ऐप, बुजुर्गों में कोरोना के शुरुआती लक्षणों का पता लगाएगी April 09, 2020 at 09:43PM

आरपीजी लाइफ साइंस और सीनियर सिटीजन की ई-कॉमर्स प्लेटाफार्म कंपनी सीनियरिटी ने मिलकर सेफ सीनियर ऐप लॉन्च की है। यह एक प्रिडिक्टिव एनालिसिस टूल है जिसे सीनियर सिटीजन में कोरोना के शुरुआती लक्षणों की पहचान करने के लिए डिजाइन किया गया है। ऑफिशियल रिलीज के मुताबिक, इसे संक्रमक रोग, कम्युनिटी मेडिसिन, क्लिनिकल फार्माकोलॉजी और कोविड-19 मैनेजमेंट फील्ड के एक्सपर्ट से परामर्श लेकर डिजाइन किया गया है।

भारत में लगभग 12 करोड़ सीनियर सिटीजन

इस समय जहां दुनिया कोरोना के प्रकोप से जूझ रही है वहीं भारत में भी इसके मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जो सरकार और स्वास्थ्य संगठनों के साथ लोगों के लिए भी चिंता का विषय बनी हुई है। दुनिया के लगभग 209 देश इस वायरस की जद में आ चुके हैं और अबतक 95 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। यह वायरस सीनियर सिटीजन को आसानी से अपना शिकार बना रहा है। भारत में इनकी संख्या 12 करोड़ के लगभग है यानी इन्हें ज्यादा खतरा है।

भारत में लगभग 12 करोड़ सीनियर सिटीजन

ऐप के को-फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर आयुष अग्रवाल में बताया कि सेफ सीनियर टूल को खासतौर से बुजुर्गों की कोरोना के शुरुआती लक्षणों की पहचान करने के लिए बनाया गया है। बुजुर्गों को और उनके प्रिय जनों को ऐप में रोजाना कई महत्वपूर्ण मापदंड़ों के आधार पर जानकारी देनी होगी जैसे मौजूदा मेडिकल कंडीशन, ट्रैवल और लोगों से मिलने की हिस्ट्री और बुखार या सूखी खांसी जैसे प्रमुख लक्षणों के बारे में बताना होता है।

लाखों डेटा को रियल टाइम में एनालिसिस करने में सक्षम

उन्होंने बताया कि कुछ ही क्लिक से ऐप लगातार यूजर के स्वास्थ्य की निगरानी करता है। कंपनी का दावा है कि यह मजबूत एल्गोरिदम और डायनामिक हेल्थ कैपेबिलिटी से लैस है जो वास्तविक समय में ही लाखों डेटा का एनालिसिस करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि ऐप ने सिर्फ बुजुर्गों और उनके प्रियजनों को कोरोना के रिस्क के बारे में जानकारी देता है बल्कि स्थिति नियंत्रण से बाहर होने से पहले ही सही इलाज लेने की भी सलाह देता है।

12 भाषाओं में इस्तेमाल कर सकेंगे

फिलहाल ये ऐप 12 भाषाओं में काम करता है। इसका यूजर इंटरफेस काफी सरल है, इस कोई भी आसानी से इस्तेमाल कर सकता है। इस ऐप से न सिर्फ सरकार और स्वास्थ्य संगठनों को जनता तक पहुंचने में मदद मिलेगी बल्कि इससे उन्हें मेडिकल रिसोर्सेस आवंटित करने में भी आसानी होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
RPG Life Sciences and Seniority launch Covid-19 risk monitoring tool for senior citizens

Thursday, April 9, 2020

10 हजार से कम कीमत के चार फोन, जिसमें मूवी देखने का बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलेगा, सबसे सस्ते फोन की कीमत 7499 रुपए April 09, 2020 at 01:01AM

सीआईआई एंड बोस्टन कंसल्टिंग ग्रूप की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले दो साल में भारतीयों ने हर महीने करीब 3.7 अरब वीडियो देखे। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म, स्पोर्ट स्ट्रीमिंग, वर्चुअल म्यूजिक कंसर्ट, सेल्फ एजुकेशन एंड लर्निंग कंटेट की वजह से वीडियो देखने में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं कोरोना के चलते किए गए लॉकडाउन के कारण लोग घर पर वीडियो देखकर समय गुजार कर रहे हैं। मेट्रो सिटी में वीडियो देखने में 11 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लेकिन मूवीज का मजा लेना हो तो पहली जरूरत है फोन की स्क्रीन का बड़ा होना और दमदार बैटरी होना। जानिए कुछ ऐसे स्मार्टफोन के बारे में जो वीडियो देखने के हिसाब से बढ़िया कहे जा सकते हैं...


रियलमी C3, कीमत - 7,499 रुपए

फोन में 6.52-इंच एचडी+ डिस्प्ले लगा है। इसमें एचडी क्वालिटी में कंटेंट स्ट्रीम की जा सकती है। यह बड़ा डिस्प्ले मूवी, गेम्स और म्यूजिक का बेहतरीन एक्सपीरियंस देता है।। फोन में 5,000 एमएएच बैटरी लगी है जो 10वाट चार्जिंग सपोर्ट करता है। फुल चार्ज कर इसमें 23 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 20 घंटे तक वीडियो देख सकते हैं, 10 घंटे गेम खेल सकते हैं।

रेडमी 8, कीमत - 8,999 रुपए

फोन में 6.22 इंच का आईपीएस एलसीडी एचडी प्लस डिस्प्ले है। डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन मिलता है।फोन में 5000 एमएएच बैटरी है, जो सिंगल चार्ज करने में पूरे दिन तक आराम से चलती है, इसमें 18वाट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट मिलता है। फोन के बॉक्स में 10वाट का चार्जर साथ आता है।

वीवो U10, कीमत - 9,990 रुपए

फोन में 6.35 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसमें 729x1544 पिक्सल रेजोल्यूशन मिलता है। इस फोन वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग के लिहाज से बढ़िया है। फोन में 5000 एमएएच बैटरी है, जो 18वाट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

इंफिनिक्स S5 प्रो, कीमत- 9,999 रुपए

10 हजार रुपए की कम कीमत में इंफिनिक्स S5 प्रो एक बढ़िया स्मार्टफोन है। इसमें 6.53 इंच का फुल एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले लगा है, जिसमें 91% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशो मिलता है। फोन में 4000 एमएएच की बैटरी मिल जाती है जो 10वाट चार्जिंग के लिए सपोर्ट मिलता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Best Smartphone under 10K|Realme C3, Redmi 8 including 4 phone having big display size you will get the best movie viewing experience, the cheapest phone costs 7499 rupees
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...