Tuesday, March 17, 2020

श्याओमी ने लॉन्च किया एमआई कार चार्जर प्रो 18 वॉट, दोनों पोर्ट में मिलेगा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, कीमत 799 रुपए March 17, 2020 at 12:25AM

गैजेट डेस्क. चीनी कंपनी श्याओमी ने भारत में नया एमआई कार चार्जर प्रो 18 वॉट लॉन्च कर दिया है। यह डुअल चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। इसे मैटेलिक फिनिश में डिजाइन किया गया है। कंपनी का कहना है कि इसमें डुअल-पोर्ट इंटेलीजेंट डिस्ट्रीब्यूशन फीचर है, जिसकी बदौलत चार्जिंग में लगे दोनों डिवाइस में सही मात्रा में पावर सप्लाई होता है।कंपनी ने दिसंबर में ही एमआई कार चार्जर बेसिक लॉन्च किया था। इसमें भी दो डिवाइस एक साथ चार्ज करने के लिए दो यूएसबी पोर्ट दिए गए थे, हालांकि इसमें 18 वॉट चार्जिंग के लिए इसमें डेडिकेटेड पोर्ट दिया गया था।

Mi कार चार्जर प्रो 18 वॉट की कीमत
एमआई कार चार्जर प्रो 18 वॉट की भारत में कीमत 999 रुपए है लेकिन लॉन्चिंग ऑफर के तहत यह 799 रुपए में बिक्री के लिए अवेलेबल है। इसे एमआई की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। पुराने एमआई कार चार्जर बेसिक की कीमत 499 रुपए थी।

Mi कार चार्जर प्रो 18 वॉट के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

  • एमआई कार चार्जर प्रो 18 वॉट में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। पुराने एमआई कार चार्जर बेसिक में जहां सिर्फ एक ही पोर्ट में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता था, वहीं नए मॉडल में दोनों यूएसबी पोर्ट में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। यानी दोनों में से किसी भी पोर्ट में फोन, टैबलेट और डिजिटल कैमरा लगाकर फास्ट चार्जिंग एक्सपीरियंस लिया जा सकता है। हालांकि, दोनों पोर्ट में एक साथ फास्ट चार्जिंग की सुविधा नहीं मिलेगी।
  • इसके अलावा इसमें डुअल पोर्ट इंटेलीजेंट डिस्ट्रीब्यूशन फीचर मिलता है। कंपनी का दावा है कि इस फीचर की बदौलत यह चार्जिंग में लगे दोनों डिवाइस में इंटेलीजेंट तरीके यानी सही मात्रा में पावर सप्लाई करता है।
  • इसके बिस्ट-इन चिप की बदौलत हाई करंट में काम करते हुए भी यह अपने तापमान को भी कंट्रोल करता है। इसमें आईसी चिप भी है, जो चार्जर को ओवरकरंट, ओवरहीट, शॉर्ट-सर्किट और ओवरवोल्टेज से बचाती है।
  • मैटेलिक फिनिश वाले इस चार्जर का डायमेंशन 61.8x25.8x25.8 एमएम है। इसमें मूनलाइट व्हाइट इंडीकेटर भी दिया गया है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mi Car Charger Pro 18W price| Xiaomi Mi Car Charger Pro 18W With Dual Charging Support Launched in India at price 799 rupees know latest updates

150 मेगापिक्सल सेंसर पर काम कर रही है सैमसंग, ओप्पो-वीवो-श्याओमी भी इस कैमरा लेंस को सैमसंग से खरीदेंगी March 16, 2020 at 10:28PM

गैजेट डेस्क. साउथ कोरियाई कंपनी सैमसंग 150 मेगापिक्सल रेजोल्यूशन की तस्वीरे खींचने वाले सेंसर पर काम कर रही है। हाल ही में चीन के टिप्सटर स्लीपी कुमा ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। दावा किया जा रहा है कि सैमसंग का यह कैमरा सेंसर नैनो सेल टेक्नोलॉजी पर बेस्ड होगा जिसमें कंपनी ने अपनी ISOCELL ब्राइट एचएम1 सेंसर टेक्नोलॉजी में भी इस्तेमाल किया था। इसे सैमसंग अपने गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा स्मार्टफोन में भी इस्तेमाल कर चुकी है। यह तकनीक 9 पिक्सल को मिलाकर एक पिक्सल में कन्वर्ट करती है ताकि हाई रेजोल्यूशन फोटो मिल सके।

फिलहाल कंपनी ने इसका आफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है लेकिन साउथ कोरियाई फोरम क्लेन द्वारा पब्लिश रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी 150 मेगापिक्सल सेंसर पर काम कर रही है। इसी रिपोर्ट को टिप्सटर में ट्विटर पर शेयर कर दावा किया कि नए सेंसर का साइज 1 इंच होगा। यह सैमसंग गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा में आए ISOCELL ब्राइट एचएम1 सेंसर से भी बड़ा होगा।

रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि बड़े सेंसर और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से लैस होने के कारण इस सिर्फ फ्लैगशिप प्रो मॉडल्स में ही दिया जाएगा। वहीं श्याओमी, ओप्पो और वीवो ने भी सैमसंग से इस सेंसर की मांग की है। श्याओमी जहां इसे साल की चौथी तिमाही तक अपने स्मार्टफोन में लाने की तैयारी में है। वहीं ओप्पो और वीवो इस सेंसर को 2021 की पहली तिमाही तक अपने ऐसे टॉप-एंड स्मार्टफोन में लाने की प्लानिंग कर रही हैं जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 875 प्रोसेसर से लैस होंगे।

टिप्सटर स्लीपी कुमा का ट्वीट



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Samsung 150MP Camera Sensor| Samsung Said to Have 150-Megapixel Camera Sensor in the Works; Xiaomi May Bring It Publicly in Q4

लेदर से कवर्ड इसके हर पार्ट्स पर हाथ से बनाए गए हैं टैटू, कीमत 7.4 करोड़ रुपए March 16, 2020 at 09:11PM

ऑटो डेस्क. कस्टम मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी गेम ओवर ने दुनिया की पहली टैटूड मोटरसाइकिल बनाई है। यह बाइक हार्ले डेविडसन हेरिटेज मोटरसाइकिल पर बेस्ड है। इसका लगभग हर पार्टलेदर से

बनाया गया है।इसी लेदर पर हाथों से टैटू बनाए गए हैं। बाइक की कीमत एक मिलियन डॉलर यानी करीब 7.4 करोड़ रुपए है।

अपने यूनिक स्टाइल की वजह से इसे दुनियाभर में कई अवॉर्ड मिल चुके हैं। कंपनी ने बताया कि इसे बनाने में 3000 घंटे का समय लगा, जबकि इस पर टैटू बनाने में अलग से 2500 घंटे खर्च हुए।

पार्ट्स भी टैटू मशीन से इंस्पायर्ड

7.4 करोड़ रुपए की इस बाइक अपने यूनिक टैटू और कस्टम एलीमेंट्स की वजह से काफी पॉपुलर हो रही है। इसके पार्ट्स को भी खासतौर से मॉडिफाई किया गया है, जैसे- इसके इग्निशन प्लग को रियल टैटू गन जैसा बनाया है, एग्जॉस्ट पाइप यानी साइलेंसर को भी टैटू मशीन के तरह डिजाइन दिया है, फ्रंट कैलीपर्स को हैंडकफ्स, क्लच और ब्रेक लीवर को बटरफ्लाई नाइफ, गियरशिफ्ट लीवर को क्रॉबार जैसा लुक दिया है, ब्रेक लाइट्स नकल यानी पंच जैसे दिखते हैं तो किक स्टार्ट बॉम्ब डिटोनेटर लीवर जैसा लगता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Custom-built Harley-Davidson| World’s first tattooed motorcycle, Custom-built Harley-Davidson worth 7.4 crore rupees see photo gallery

इंडियन कंपनी ने लॉन्च किया वायरलेस हेडफोन ब्लास्ट, सिंगल चार्ज पर 10 घंटे का बैकअप देगा March 16, 2020 at 07:44PM

गैजेट डेस्क. टोरेटो ने भारतीय बाजार में अपना नया वायरलेस ब्लूटूथ हेडफोन ब्लास्ट लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि इसमें स्टीरियो साउंड-क्वालिटी मिलेगी। साथ ही, जब यूजर इस हेडफोन का इस्तेमाल नहीं करेगा तब ये खुद ही बंद हो जाएगा। ये ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी के साथ आता है। जिसकी रेंज 10 मीटर है। इसकी कीमत 1,999 रुपए है। कंपनी इस पर सालभर की वारंटी भी दे रही है।

ब्लास्ट हेडफोन के स्पेसिफिकेशन

इसमें प्ले/पॉज/पावर बटन, कॉल आंसर बटन, वॉल्यूम बटन के साथ-साथ ऑक्स पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 300mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज के बाद ये 10 घंटे का बैकअप देती है। हेडफोन में इनबिल्ट माइक भी दिया गया है। यानी यूजर हैंड्सफ्री कॉलिंग कर पाएंगे।

टोरेटो ब्लास्ट की हाईलाइट्स

  • ब्लूटूथ 5.0
  • रिच और स्ट्रांग बास स्टीरियो साउंड
  • ईजी ऑपरेट
  • 10 घंटे का बैटरी बैकअप
  • 300mAh की बैटरी


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Toreto Expands Its Wireless Headset Line-up; Launches Blast Headphone – Toreto in India introduced wireless headphones blast, get Bluetooth 5.0 support
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...