Sunday, March 8, 2020

16 मार्च को लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी M21, 6000mAh बैटरी और 48MP ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा March 07, 2020 at 11:16PM

गैजेट डेस्क. सैमसंग जल्द ही गैलेक्सी एम-स्मार्टफोन सीरीज में नया डिवाइस लॉन्च करने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 16 मार्च को कंपनी भारतीय बाजार में गैलेक्सी एम21 लॉन्च करेगी। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें प्राइमरी लेंस के तौर पर 48 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेल्फी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। यह 6.4 इंच एमोलेड डिस्प्ले के साथ 6000 एमएएच की बैटरी से लैस होगा। उम्मीद की जा रही है कि इसमें ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर मिलेगा और ये दो वैरिएंट 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज में अवेलेबल होगा।

कंपनी ने पिछले साल ही खासतौर से यंग कंज्यूमर को टार्गेट करते हुए ऑनलाइन-एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन सीरीज गैलेक्सी-एम लॉन्च की थी, जिसे भारत में बढ़ते ऑनलाइन चैनल के कारण मार्केट शेयर हासिल करने में बड़ी कामयाबी मिली। सैमसंग गैलेक्सी एम21 को भी अमेजन के अलावा चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।कंपनी ने 25 फरवरी को ही एम-सीरीज में गैलेक्सी एम31 लॉन्च किया। इसकी कीमत 14999 रुपए है। फोन को इसके खास फीचर्स की वजह से मेगा मॉन्स्टर भी कहा जा रहा है। इसमें 6000 एमएएच बैटरी, 64 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा और सुपर एमोलेड स्क्रीन दी गई है।

भारतीय बाजार में मौजूद एम-सीरीज स्मार्टफोन की लिस्ट

गैलेक्सी M10s

3GB|32GB 8,499 रुपए

गैलेक्सी M30

3GB|32GB

4GB|64GB

6GB|128GB

9,649 रुपए

11,499 रुपए

16,999 रुपए

गैलेक्सी M40 6GB|128GB 17,990 रुपए
गैलेक्सी M30s

4GB|64GB

6GB|128GB

12,999 रुपए

14,999 रुपए

गैलेक्सी M31

6GB|64GB

6GB|128GB

15,999 रुपए

16,999 रुपए



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Samsung Galaxy M21 Price | Samsung Galaxy M21 Soon to be Launched in India on March 16 Updates On Price in India, Full Specifications and Features

TCL ने पेश किया ट्राई-फोल्ड और रोलेबल डिस्प्ले वाला कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन, रेगुलर फोन और टैबलेट दोनों का काम करेंगे March 07, 2020 at 09:07PM

गैजेट डेस्क. फोल्डेबल फोन अपनी फ्लेक्सिबल स्क्रीन को लेकर काफी चर्चा में हैं। मोटोरोला, सैमसंग और हुवावे अपने फोल्डेबल स्क्रीन वाले फोन बाजार में उतार चुकी हैं। हाल ही में टीसीएल ने भी अपने फ्लेक्सिबल स्क्रीन वाले दो मॉडल पेश किए, जिसमें ट्राई-फोल्ड फोन-टैबलेट हाइब्रिड और रोलेबल डिस्प्ले कॉन्सेप्ट शामिल हैं। दोनों ही अपने लुक्स और डिजाइन कि वजह से सुर्खियों में हैं। ट्राई-फोल्ड फोन-टैबलेट हाइब्रिड अंग्रेजी के Z लेटर की तरह दो बार फोल्ड होता है वहीं रोलेबल डिस्प्ले कॉन्सेप्ट देखने में रेगुलर स्मार्टफोन की तरह लगता है लेकिन अपने रोलेबल मैकेनिज्म की बदौलत स्क्रीन का कुछ हिस्सा अपने अंदर छिपा लेता है। कंपनी का कहना है कि यह रोलेबल डिस्प्ले मैकेनिज्म से फोन के स्क्रीन पर पड़ने वाली क्रिज (निशान) बिल्कुल भी नहीं दिखता। इन दोनों मॉडल को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2020 में पेश किया जाना था लेकिन इवेंट कैंसिल होने की वजह से फिलहाल इनकी लॉन्चिंग कुछ समय के लिए टाल दी गई है। कंपनी ने इनकी कीमत, स्पेसिफिकेशन और उपलब्धता के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
TCL concept smartphone| TCL Showcases Tri-Fold Foldable and Rollable Display Concept Phones know Updates On Price in India, Full specifications and Features

मुश्किल घड़ी में महिलाओं के लिए मददगार होंगे ये पांच ऐप, फोन शेक करने पर पहुंचाएगा परिजनों तक अलर्ट March 07, 2020 at 07:43PM

गैजेट डेस्क.महिला सुरक्षा हमारे देश के प्रमुख मुद्दों में से एक है। दिल्ली में हुए निर्भया केस के बाद सुरक्षा के तमाम ऐप्स लांच किए गए हैं, जिससे महिला सुरक्षा सशक्त बनाने में सहायता मिल सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही ऐप्स के बारे में जानकारी देंगे, जो महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
womens day special| womens safety, bSafe, Smart, Chilla include these 5 smartphones apps for womens safety

Saturday, March 7, 2020

पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला सबसे सस्ता फोन इंफिनिक्स S5 प्रो लॉन्च, इसके सोशल टर्बो फीचर से डिलीट हुए वॉट्सऐप मैसेज भी पढ़ें जा सकेंगे March 07, 2020 at 02:43AM

गैजेट डेस्क. इंफिनिक्स ने शुक्रवार को भारतीय बाजार में इंफिनिक्स S5 प्रो को लॉन्च किया। इसकी कीमत 9,999 रुपए है। यह भारतीय बाजार में मौजूद पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला अबतक का सस्ता स्मार्टफोन भी है। फोन का डिजाइन वीवो वी15 से इंस्पायर्ड है। यह एंड्रॉयड 10 पर काम करता है साथ ही इसके रियर पैनल पर 3डी ग्लास की फिनिश दी गई है। इंफिनिक्स एस5 प्रो में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलेगा।

फोन में 4000 एमएएच बैटरी है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में 14 घंटे तक बातें की जा सकेगी। फोन में डीटीएस साउंड आउटपुट का सपोर्ट मिलता है। फोन में सोशल टर्बो सपोर्ट मिलता है, जिसकी बदौलत इसमें वॉट्सऐप कॉल रिकॉर्डिंग, वीडियो ब्यूटी मोड, स्टीकर मेकर और पीक मोड सपोर्ट मिलेगा। पीक मोड से डिलीट हुए वॉट्सऐप मैसेजेस भी बैकअप ले सकेंगे।

फोन की कीमत और ऑफर्स
कंपनी ने फोन का सिंगल वैरिएंट लॉन्च किया है। इसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलेगा। फोन की बिक्री 13 मार्च से शुरू होगी। इसे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। यह फॉरेस्ट ग्रीन और वायलेट कलर में उपलब्ध है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Infinix S5 Pro Price | Infinix S5 Pro With Pop-Up Selfie Camera Launched in India Today News and Updates Price in India Full Specifications and Features
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...