Wednesday, March 4, 2020

सेल्फी लवर्स को पंसद आ सकता है ओप्पो रेनो 3 प्रो, फ्रंट कैमरा से वीडियो में भी ब्लर कर सकते हैं बैकग्राउंड March 04, 2020 at 01:43AM

गैजेट डेस्क. चीनी कंपनी ओप्पो ने इसी सप्ताह भारत में रेनो सीरीज का नया स्मार्टफोन रेनो 3 प्रो लॉन्च किया है। ये दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें 44 मेगापिक्सल का डुअल पंच-होल सेल्फी कैमरा दिया है। ये वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान भी लाइव फोकस और बोकेह इफेक्ट को सपोर्ट करता है। इसमें 64 मेगापिक्सल का क्वाड रियर कैमरा भी दिया है। कैमरा फोक्सड इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 29,990 रुपए है। क्या इतनी कीमत में ये फोन भारतीय यूजर्स को रास आएगा? टेक एक्सपर्ट गौरव चौधरी (टेक्निकल गुरुजी) से इसकी अनबॉक्सिंग और फर्स्ट लुक के साथ जानते हैं।

1. बॉक्स में क्या मिलेगा?

फोन का बॉक्स ब्लू कलर का है। जिसके ऊपर कंपनी की ब्रांडिंग और स्मार्टफोन का मॉडल नंबर लिखा है। बॉक्स के साइड में ICC की ब्रांडिंग भी की गई है। वहीं, पीछे की तरफ कलर, रैम, स्टोरेज के साथ इसकी कीमत की जानकारी दी है।बॉक्स खोलेने पर सबसे पहले एक सेक्शन निकलता है, जिसके अंदर यूजर मैनुअल, सिम ट्रे टूल और ट्रांसपेरेंट फोन कवर दिया है। इसके ठीक नीचे हैंडसेट रखा है। बॉक्स में ओप्पो का 30 वॉट वाला चार्जर, USB C-टाइप केबल, 3.5mm ऑडियो जैक वाला ईयरफोन भी है।

2. हैंडसेट डायमेंशन और बटन पोजिशन

फोन के राइट साइड में पावर लॉक/अनलॉक बटन दिया है। ऊपर की तरफ सेकंडरी माइक्रोफोन नॉइस कैंसलेशन के लिए दिया है। लेफ्ट साइड में वॉल्यूम रॉकर्स की दी हैं। इसके ऊपर ट्रिपल स्लॉट वाली हाईब्रिड सिम ट्रे दी है। फोन के नीचे की तरफ प्राइमरी माइक्रोफोन, C-टाइप पोर्ट, 3.5mm फीमेल पोर्ट और स्पीकर ग्रिल दी है। फोन के बैक साइड के टॉप लेफ्ट पर क्वाड कैमरा को वर्टिकल आकार में सेटअप किया गया है। इस सेक्शन में LED लाइट भी दी है।

3. फोन का डिस्प्ले

इसमें 6.4-इंच का एमोलेड कैपेसिटिव टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया है। जो 16 मिलियन कलर्स को सपोर्ट करता है। इसका रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल है। वहीं, पिक्सल पर इंच डेनसिटी 405 ppi है। फोन की बॉडी में स्क्रीन का हिस्सा 89.7 प्रतिशत है। स्क्रैच और डेमेज से बचाने के लिए स्क्रीन को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया है।

4. प्रोसेसर, रैम और मेमोरी

इसमें मीडियाटेक हीलियो P95 ऑक्टा-कोर (2x2.2 GHz कोरटेक्स-A75 एंड 6x2.0 GHz कोरटेक्स-A55) प्रोसेसर दिया है। इसका GPU पावर वीआर GM9446 है।

फोन दो वैरिएंट में आएगा है। जिसमें 128GB स्टोरेज + 8GB रैम और 256GB स्टोरेज + 8GB रैम दी है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए इसमें माइक्रो SD कार्ड स्लॉट भी दिया है।

5. कैमरे में कितना दम?

फोन का फ्रंट और रियर कैमरा कई फीचर्स से लैस है। इसमें 64 मेगापिक्सल का क्वाड रियर कैमरा दिया है। जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल (f/1.7) 26mm वाइड लेंस, 13 मेगापिक्सल (f/2.4) टेलीफोटो लेंस, 8 मेगापिक्सल (f/2.2) अल्ट्रावाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल (f/2.4) डेप्थ लेंस दिया है। इसके साथ पावरफुल LED फ्लैश, HDR, पैनोरामा जैसे फीचर्स दिए हैं। सेल्फी लवर्स के लिए 44 मेगापिक्सल (f/2.4) वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल (f/2.4) दिया है।

6. ऑपरेटिंग सिस्टम और बैटरी

ओएस: इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड का लेटेस्ट वर्जन 10 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। जो कंपनी के कलरओएस 7 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड है। इसमें कस्टमाइज से जुड़े कई फीचर्स मिलेंगे।

बैटरी: इसमें 4025mAh की बैटरी दी है। फोन के साथ 30 वाट का सुपरफास्ट चार्जर भी आता है। ये फोन कंपनी की वूश फ्लैश चार्ज 4.0 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। कंपनी का ऐसा दावा है कि बैटरी 0 से 50 प्रतिशत सिर्फ 20 मिनट में चार्ज हो जाती है।

7. कनेक्टिविटी और सिक्योरिटी फीचर्स

कनेक्टिविटी: फोन 4G LTE नेटवर्क को सपोर्ट करता है। इसमें Wi-Fi 802.11, Wi-Fi डायरेक्ट, हॉटस्पॉट, ब्लूटूथ 5.0, GPS, USB C-टाइप पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन दिए हैं।

सिक्योरिटी: फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया है। जो तेजी से काम करता है। वहीं, फेस अनलॉक फीचर भी मिलता है।

8. कीमत और हमारी राय

ओप्पो रेनो 3 प्रो पावरपैक स्मार्टफोन है। 8GB रैम वाले सेगमेंट में ये किफायती भी नजर आता है। हालांकि, इस फोन को बेस्ट पार्ट इसका सेल्फी कैमरा है। ऐसे यूजर्स जिन्हें सेल्फी लेना पंसद है, या फिर सेल्फी कैमरा से वीडियो बनाते हैं, तब ये फोन उनके काम आ सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Oppo Reno 3 Pro The Camera Monster! and 44MP Dual Selfie Camera Unboxing, Review and First Look, Phone Best Features and Specification

16 मार्च को लॉन्च होगा मोटो रेजर 2019, 16MP का सिंगल रियर कैमरा मिलेगा, यूएस में कीमत 1.10 लाख रुपए March 04, 2020 at 12:03AM

गैजेट डेस्क. मोटोरोला का पॉपुलर फोल्डेबल स्मार्टफोन मोटो रेजर 2019, 16 मार्च को भारतीय बाजार में लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्चिंग को लेकर मीडिया इन्वाइट्स भेजना शुरू कर दिए हैं। इसे सबसे पहले अमेरिकी बाजार में नवंबर 2019 में लॉन्च किया गया था। लुक्स के मामले में यह पुराने मोटो रेजर V3 जैसा ही दिखता है जिसे 2004 में लॉन्च किया गया था। यूएस में इसकी कीमत 1.10 लाख रुपए है। उम्मीद की जा रही है कि भारत में भी इसकी कीमत लगभग इतनी ही होगी। फिलहाल इसे भारत में कहां लॉन्च किया जाएगा इसे लेकर कंपनी ने कोई सफाई नहीं दी है। कोरोनावायरस के भारत में बढ़ते मामले को देखते हुए कंपनी श्याओमी और रियलमी के तर्ज पर इसका ऑनलाइन इवेंट भी ऑर्गनाइज कर सकती है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला 1.10 लाख रुपए कीमत के गैलेक्सी Z-फ्लिप स्मार्टफोन से देखने को मिलेगा।

मोटोरोला रेजर 2019 (लेफ्ट साइड), सैमसंग गैलेक्सी Z-फ्लिप (राइड साइड)
मोटोरोला रेजर 2019 (लेफ्ट साइड), सैमसंग गैलेक्सी Z-फ्लिप (राइड साइड)


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Motorola Razr 2019 Price | Motorola Razr 2019 To be Launch in india on 16 March Today News and Updates Price in India Full Specifications and Features

माइक्रोसॉफ्ट ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए लॉन्च की न्यू थीम, फोन को लैंडस्केप में कर पाएंगे इस्तेमाल March 03, 2020 at 11:56PM

गैजेट डेस्क. माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए लॉन्चर प्रिव्यू थीम लॉन्च की थी। इस थीम से स्मार्टफोन का यूजर इंटरफेस पूरी तरह बदल जाएगा। साथ ही, ये यूजर्स के काम के तरीके को आसान बनाएगी। इस ऐप को फरवरी की बेस्ट ऐप्स में भी शामिल किया गया है। इसे अब तक एक लाख से ज्यादा बार इन्स्टॉल किया गया है। ये सभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए पूरी तरह फ्री है।

माइक्रोसॉफ्ट लॉन्चर प्रिव्यू के खास फीचर्स

नए लुक में फोन बुक: इस थीम के बाद फोन में मौजूद फोन बुक को नया लुक मिलेगा। साथ ही, थीम में मौजूद वॉलपेपर्स या अपने फोटोज के साथ फोन स्क्रीन को डेली नया लुक दे पाएंगे।

डार्क थीम: इस लॉन्चर में डार्क थीम का इस्तेमाल भी किया गया है। कम रोशनी या अंधेरे में ये थीम यूजर्स को आंखों को सेफ रखती है। वैसे, एंड्रॉयड में भी अब डार्क थीम आने लगी है।

लैंडस्केप मोड: यूजर स्मार्टफोन पर कम्प्यूटर की तरह इंटरफेस चाहता है, तब वो लैंडस्केप मोड का इस्तेमाल कर सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Microsoft Launcher Preview (Early Access) with Horizontal Orientation and Supports Dark Theme For Your Viewing Pleasure

चीनी आर्किटेक्चर ने चमगादड़ों से इंस्पायर्ड होकर बनाया सुरक्षा कवच, इसमें UV लाइट्स लगी हैं जो वायरस को नष्ट करेंगी March 03, 2020 at 09:35PM

गैजेट डेस्क. कोरोनावायरस का प्रकोप दुनियाभर में बढ़ता जा रहा है। चमगादड़ों से फैले इस वायरस की जद में अबतक दुनिया के 70 देश आ चुके हैं। 3,113 लोगों की मौत हो चुकी है और 90,900 मामले सामने आ चुके हैं। इस समस्या से निपटने के लिए चीनी आर्किटेक्ट डायोंग सन ने चमगादड़ों की रोग प्रतिरोधक क्षमता और उनके पंखों से इंस्पायर्ड होकर एक ऐसा फाइबर फ्रेम तैयार किया है जिससे बैग की तरह पहनकर वायरस से बचा जाा सकेगा। यह दिखने में चमगादड़ों के पंख सा लगता है और इसे बनाने में थर्मोप्लास्टिक स्ट्रेचेबल मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। यह यूजर के आसपास एक कवच तैयार करता है। इसमें यूवी लाइट्स की मदद से गर्मी पैदा की जाती है, जिसमें कोरोनावायरस पनप नहीं पाता।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Coronavirus Safety tips| Chinese architect unveils a personal bubble that heats up to temperatures high enough to kill the coronavirus
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...