Wednesday, March 4, 2020

चीनी आर्किटेक्चर ने चमगादड़ों से इंस्पायर्ड होकर बनाया सुरक्षा कवच, इसमें UV लाइट्स लगी हैं जो वायरस को नष्ट करेंगी March 03, 2020 at 09:35PM

गैजेट डेस्क. कोरोनावायरस का प्रकोप दुनियाभर में बढ़ता जा रहा है। चमगादड़ों से फैले इस वायरस की जद में अबतक दुनिया के 70 देश आ चुके हैं। 3,113 लोगों की मौत हो चुकी है और 90,900 मामले सामने आ चुके हैं। इस समस्या से निपटने के लिए चीनी आर्किटेक्ट डायोंग सन ने चमगादड़ों की रोग प्रतिरोधक क्षमता और उनके पंखों से इंस्पायर्ड होकर एक ऐसा फाइबर फ्रेम तैयार किया है जिससे बैग की तरह पहनकर वायरस से बचा जाा सकेगा। यह दिखने में चमगादड़ों के पंख सा लगता है और इसे बनाने में थर्मोप्लास्टिक स्ट्रेचेबल मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। यह यूजर के आसपास एक कवच तैयार करता है। इसमें यूवी लाइट्स की मदद से गर्मी पैदा की जाती है, जिसमें कोरोनावायरस पनप नहीं पाता।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Coronavirus Safety tips| Chinese architect unveils a personal bubble that heats up to temperatures high enough to kill the coronavirus

कोरोनावायरस के चलते गूगल की सालाना डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस रद्द, टिकट का पैसा 13 मार्च तक होगा वापस March 03, 2020 at 08:32PM

गैजेट डेस्क. गूगल ने अपने I/O डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस 2020 को रद्द कर दिया है। कंपनी ने ये फैसला कोरोनावायरस के चलते लिया है। इस बार सॉफ्टवेयर डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस कैलिफोर्निया की सिलिकॉन वैली में स्थित गूगलप्लेक्स में 12 से 14 मई, 2020 तक होना थी। कंपनी का कहना है कि वो अपने डेवलपर्स को जोड़ने के लिए अन्य तरीकाढूंढ रहीहै।

गूगल ने एक स्टेटमेंट में कहा कि कोरोनावायरस (COVID-19) को देखते हुए इस बार हमने कैलीफोर्निया स्थित शोरलाइन एम्फीथिएटर में होने वाले फिजिकल इवेंट को रद्द कर दिया है। साथ ही उसने ट्वीट किया कि ये हमारे लिए काफी निराशजनक बात है कि हम अपनी डेवलपर्स कम्युनिटी के साथ मिल नहीं पाएंगे, लेकिन उनकी हेल्थ और सुरक्षा का ध्यान रखना हमारी प्राथमिकता है।

टिकट के पैसे होंगे वापस

गूगल ने ये साफ किया है कि जिन डेवलपर्स ने 1000 डॉलर (करीब 73,500 रुपए) से ज्यादा के टिकट खरीदे हैं, उन्हें पूरा पैसा 13 मार्च, 2020 तक वापस कर दिया जाएगा। यदि यूजर्स को सीमित समय तक पैसा वापस नहीं मिलता है, तब वे गूगल से डायरेक्ट कॉन्टैक्ट कर सकते हैं।

एंड्रॉयड 11 पर होता फोकस

ऐसा माना जा रहा है कि इस बार की डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस गूगल के नए एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 11 पर फोक्सड होती। बीते दिनों इसका प्रिव्यू भी जारी किया गया था। इसमें पंचहोल स्क्रीन को लेकर नए फीचर्स मिल सकते हैं। साथ ही, इसमें 5G सर्विस से जुड़े फीचर्स भी मिल सकते हैं। हर बार की तरह यूजर्स की सिक्योरिटी को लेकर भी नए अपडेट सामने आ सकते हैं। इसमें स्क्रीन रिकॉर्डर भी मिलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Google I/O 2020 Developer Conference Cancelled Amid Coronavirus Concerns; Google Developers Tweeted: "Safety is our priority"

चीनी कंपनी iQOO के स्मार्टफोन की पहली बिक्री आज, अब तक का सबसे तेज प्रोसेसर वाला एंड्रॉयड फोन March 03, 2020 at 06:36PM

गैजेट डेस्क. चीनी कंपनी आईकू के iQOO 3 स्मार्टफोन की पहली सेल आज से शुरू हो रही है। ग्राहक इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ फ्लिपकार्ट से 12PM बजे सेखरीद पाएंगे। कंपनी ने इस फोन को 4G और 5G वैरिएंट में अलग-अलग लॉन्च किया है। फोन कीशुरुआती कीमत 36,999 रुपए है। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम कंपनी का अब तक का सबसे तेज प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 865 लगा है।फोन तीन कलर वैरिएंट टोरनेडो ब्लैक, क्वांटम सिल्वर और वोल्केनो ऑरेंज में आ रहा है।

iQOO 3 के वैरिएंट और कीमत

वैरिएंट कीमत
8GB+128GB (4G फोन) 36,990 रुपए
8GB+256GB (4G फोन) 39,990 रुपए
12GB+256GB (5G फोन) 44,990 रुपए

ऑफर : फोन को ICICI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीदने पर 3000 रुपए का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसे 12 महीने की नो कोस्ट EMI पर भी खरीद पाएंगे। रिलायंस जियो फोन पर 12,000 रुपए तक के बेनिफिट्स दे रही है।

iQOO 3 का स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44-इंच HDR 10+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले

रैम/रोम

8GB+128GB, 8GB+256GB, 12GB+256GB

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

कैमरा 48+13+13+2MP रियर, 16MP फ्रंट
ओएस एंड्रॉयड 10 बेस्ड iQoo UI 1.0
बैटरी 4440mAh
चार्जिंग 15 मिनट में 50% चार्ज
एआई सपोर्ट कैमरा, गेमिंग, बैटरी, प्रोसेसर

इस स्मार्टफोन से जुड़े 5 सवाल जो आपके मन में होंगे?

1. क्या स्क्रीन खूबसूरत और आंखों के लिए अच्छी है?
जवाब : फोन में सुपर एमोलेड स्क्रीन का इस्तेमाल किया गया है। इसका साइज 6.44-इंच है, जो यूजर के वीडियो और गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएगी। स्क्रीन हाई डायनामिक रेंज (HDR 10+) के साथ आती है। वहीं, इसकी पिक्सल डेनिसिटी 409ppi है। यानी सूर्य की रौशनी में भी फोन का डिस्प्ले बेहतर नजर आएगा। सुपर एमोलेड डिस्प्ले का फायदा ये है कि ये नाइटमोड को फुली सपोर्ट करती है। ऐसी स्क्रीन से यूजर की आंखों पर जोर नहीं पड़ता।

2. क्या कैमरा पावरफुल है और रात में तस्वीरें बेहतर आती हैं?
जवाब : फोटोग्राफी के लिए इसमें 48 मेगापिक्सल वाला क्वाड AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) रियर कैमरा सेटअप किया गया है। इसका प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है, जो सोनी IMX582 लेंस है। दूसरा लेंस 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो है, जो 20X जूम को सपोर्ट करता है। तीसरा लेंस 13 मेगापिक्सल का है, जो 120 डिग्री एरिया कवर करता है। वहीं, चौथा लेंस बोकेह इफेक्ट को सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। कंपनी ने इवेंट के दौरान चार फोटो के उदाहरण दिए। इसमें नाइट मोड के साथ वाला फोटो भी शामिल था। ये सभी फोटो नोर्मल फोटो की तुलना में ज्यादा बेहतर थे। फोटो की क्वालिटी को देखकर ये लगता है कि इसका कैमरा इफेक्टिव है।

3. प्रोसेसिंग में बफरिंग तो नहीं होगी?
जवाब : ये स्मार्टफोन 5G रेडी है। यानी ये 4G स्मार्टफोन की तुलना में 10 गुना ज्यादा तेज है। इस पर 3.3Gbps की डाउनलोड स्पीड मिलेगी। यानी 2 सेकंड में पूरी फिल्म डाउनलोड हो जाएगी। इसके सभी वैरिएंट में क्वालकॉम कंपनी का अब तक का सबसे तेज प्रोसेसर मिनिमम 8GB रैम के साथ दिया है। ये कॉम्बिनेशन फोन को मल्टीटास्किंग या हैवी गेमिंग के दौरान भी एकदम स्मूद रखेगा। प्रोसेसर की स्पीड को मापने वाली कंपनी antutu ने इसे 610576 स्कोर दिया है, जो दुनियाभर में किसी एंड्रॉयड स्मार्टफोन को मिलने वाला सबसे ज्यादा स्कोर है। कंपनी ने इसे दुनिया का सबसे तेज एंड्रॉयड स्मार्टफोन बताया है।

4. स्टोरेज में कितना डेटा रख पाएंगे?
जवाब : सबसे कम स्टोरेज वाले iQOO 3 फोन में 128GB स्टोरेज दिया है। यदि आपको मूवी देखना पसंद है, तब इसमें 1GB साइज वाली 80 से 100 मूवीज तक रख सकते हैं। वहीं, फोन से 4K रिकॉर्डिंग करते हैं तो इस बात का ध्यान रखना होगा कि ऐसी एक घंटे की फाइल 80GB से 100GB तक का स्पेस ले सकती है। यानी आप 4K साइज की छोटी-छोटी क्लिप बनाएं। या फिर फुल HD रेजोल्यूशन पर रिकॉर्डिंग करें।

5. बैटरी कितनी देर में चार्ज होगी और कितनी चलेगी?
जवाब : फोन में 4440mAh की बैटरी दी है। इसके साथ 55 वॉट का सुपर फ्लैश चार्जर आता है। कंपनी का दावा है कि बैटरी 15 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज हो जाती है। यानी 30 से 35 मिनट में ये फुल चार्ज हो जाएगी। यूं तो 4440mAh की बैटरी 24 घंटे से ज्यादा का बैकअप देती है, लेकिन गेमिंग और सोशल मीडिया पर दिनभर एक्टिव रहने पर इसका बैकअप 12 से 15 घंटे तक हो जाता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
iQoo 3 5G and 4G smartphone With Snapdragon 865 SoC, 55w charger to Go on Sale for First Time in India Today via Flipkarta and iQoo.com; Price, Specifications, Variants and more

Tuesday, March 3, 2020

सेनहाइजर ने दो वायरलेस ईयरफोन किए लॉन्च, सिंगल चार्ज पर 10 घंटे का बैटरी बैकअप मिलेगा March 03, 2020 at 03:19AM

गैजेट डेस्क. हेडफोन और ईयरफोन बनाने वाली कंपनी सेनहाइजर ने भारतीय बाजार में नए वायरलेस ईयरफोन को लॉन्च किया है। इनके मॉडल नंबर CX350BT और CX150BT हैं। CX350BT की कीमत 7,490 रुपए और CX150BT की कीमत 4,990 रुपए है। कंपनी का कहना है कि इन दोनों मॉडल को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों स्टोर्स से खरीद सकते हैं।

कंपनी का दावा है कि SBC और AAC ब्लूटूथ कोडेक्स के साथ आने वाला सेनहाइजर CX150BT कंपनी का मोस्ट अफोर्डेबल वायरलेस ईयरफोन है। इसमें क्वालकॉम aptX और aptX लो लेटन्सी ब्लूटूथ कोडेक दिया है। ये दोनों ईयरफोन ब्लूटूथ v5.0 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं। कंपनी का कहना है कि सिंगल चार्ज पर 10 घंटे का बैटरी बैकअप है।

इन ईयरफोन में डेडिकेटेड वॉयस असिस्टेंड बटन दिया है, जो सीरी और गूगल अस्सिटेंट दोनों को सपोर्ट करता है। इसमें चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया है। दोनों ईयरफोन ब्लैक और व्हाइट कलर्स वैरिएंट में खरीद सकते हैं। दोनों में एक जैसा वायर डिजाइन और दो ईयरबड्स दिए हैं। इसमें इन-लाइन रिमोट और माइक्रोफोन भी दिया है। इसकी मदद से म्यूजिक कंट्रोल और वॉयस कॉल को कंट्रोल कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sennheiser CX350BT and CX150BT Wireless Earphones Launched in India
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...