Wednesday, February 26, 2020

आईकू 3 बना दुनिया का सबसे फास्ट एंड्रॉयड स्मार्टफोन, चार चीजों से तय होती स्मार्टफोन की स्पीड February 26, 2020 at 12:03AM

गैजेट डेस्क. भारतीय बाजार में इस सप्ताह दो 5G स्मार्टफोन लॉन्च हो चुके हैं। इनमें पहला रियलमी X50 प्रो 5G और दूसरा आईकू 3 5G है। भारत में भले ही अभी 5G सर्विस शुरू नहीं हुई है, लेकिन जब भी ये सर्विस शुरू होगी इन फोन वाले यूजर्स को स्मार्टफोन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।एनटूटू द्वारा दिए जाने वाले स्कोर के मुताबिक ये अब तक के सबसे तेज प्रोसेसर वाले स्मार्टफोन भी हैं। कोई फोन कितना फास्ट है, इसका पता कैसे चलता है? हम इस बारे में आपको बता रहे हैं...

4 चीजों से तय होती है स्मार्टफोन की स्पीड

सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (CPU) : कम्प्यूटर की तरह फोन में भी सीपीयू होता है। इसे फोन का दिमाग कहा जा सकता है। आप फोन पर जो भी करते हैं सीपीयू उसे समझकर आपको रिजल्ट देता है। सीपीयू में डुअल कोर, क्वाड कोर, हेक्सा कोर, ऑक्टो कोर और डेका कोर स्पीड वाले प्रोसेसर होते हैं। प्रोसेसर की स्पीड जितनी ज्यादा होगी सीपीयू उतना तेज रिस्पॉन्स करेगा।

ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (GPU) : किसी भी काम को स्क्रीन पर दिखाने का काम जीपीयू के द्वारा किया जाता है। इसकी मदद से ऐप्स, गेमिंग, वेबपेज जैसे कई काम में यूजर इंटरफेस बेहतर होता है। फोन पर गेम की ग्राफिक्स को बेहतर बनाने का काम जीपीयू ही करता है। ये भी जितना ज्यादा होगा फोन पर डिस्प्ले उतना बेहतर नजर आएगा। अब 3D ऐप्स, 4K वीडियो को चलाने के लिए जीपीयू का बेहतर होना जरूरी है।

मोबाइल एक्सपेंस मैनेजमेंट (MEM) : मोबाइल कम्युनिकेशन एक्सपेंस द्वारा मोबाइल इनवॉइस को मैनेज करना, डिवाइस और सर्विसेज प्लान की सूची बनाना, प्रोक्युर्मन्ट वर्कफ्लो और BYOD स्टाइपेन्ड मैनेजमेंट को नियंत्रित करना है। आसान शब्दों में समझें तो फोन खरीदने के बाद उसकी सर्विस और इस्तेमाल करने का खर्च ही मोबाइल एक्सपेंस मैनेजमेंट है।

यूजर एक्सपीरियंस (UX) : किसी फोन डिस्प्ले, ग्राफिक्स, ऑपरेटिंग सिस्टम, कैमरा या अन्य चीजों पर यूजर का एक्सपीरियंस ही यूएक्स कहलाता है।

चीनी कंपनी करती है फोन का स्पीड टेस्ट

चीन की सॉफ्टवेयर कंपनी एनटूटू (AnTuTu) एंड्रॉयड और आईओएस स्मार्टफोन का स्पीड टेस्ट करती है। इसके लिए कंपनी ने ऐप भी तैयार किया है। जिससे फोन से जुड़े सभी हार्डवेयर और स्पेसिफिकेशन का टेस्ट किया जा सकता है। एनटूटू लगभग सभी स्मार्टफोन को CPU, GPU, MEM और UX के आधार पर टेस्ट करके अलग-अलग स्कोर देती है। बाद में इस स्कोर को जोड़कर फोन कोरैंक दी जाती है। आईकू 3 5G को 610576 स्कोर और रियलमी X50 प्रो 5G को 600000 स्कोर मिला है। जो अब तक किसी भी एंड्रॉयड स्मार्टफोन को मिलने वाला सबसे ज्यादा स्कोर भी है।

एनटूट द्वारा मिले स्कोर मेंजनवरी 2020 के सबसे फास्ट स्मार्टफोन



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Realme x50 pro 5g Vs iQOO 3 5g How To; Check 5g Smartphone Speed and Performance

5 मार्च को लॉन्च होगा रियलमी 6 सीरीज स्मार्टफोन, कम कीमत में मिलेगा 64 मेगापिक्सल का क्वाड कैमरा सेटअप February 25, 2020 at 11:39PM

गैजेट डेस्क. रियलमी X50 प्रो के बाद अब कंपनी रियलमी 6 सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी के मुताबिक, यह बजट स्मार्टफोन सीरीज होगी, जिसमें 64 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। हाल ही में रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने ट्विटर पर सलमान खान के साथ फोटो शेयर किया। इसमें रियलमी 6 का वाटरमार्क भी लगा है साथ ही यह भी कंफर्म हो रहा है कि फोन में एआई बेस्ड क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन 5 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। सीरीज में रियलमी 6 और 6 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। सेठ ने बताया कि कंपनी अबतक भारतीय बाजार में नंबर और प्रो सीरीज के कुल 90 लाख स्मार्टफोन बेच चुकी है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Realme 6 series Price | Realme 6, Realme 6 pro smartphone series launched on 5 march in India Today News and Updates Price in India Full Specifications and Features

मार्च में लॉन्च होगी ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्रिपल RS स्पोर्ट्स बाइक, भारत में बीएस6 इंजन वाली कंपनी की दूसरी बाइक होगी February 25, 2020 at 08:40PM

ऑटो डेस्क. ट्रायम्फ इंडिया मार्च 2020 में अपनी अपडेटेड स्ट्रीट ट्रिपल आरएस मोटरसाइकिल लॉन्च करेगी। कंपनी की ये मिडलवेट स्पोर्ट नेकेड बाइक पहले से ज्यादा स्टाइलिश, अपग्रेडेड फीचर और यूरो 5 यानी बीएस6 कंप्लेंट इंजन से लैस होगी। ट्रायम्फ रॉकेट 3 मोटरसाइकिल के बाद भारतीय बाजार में यह कंपनी की दूसरी बीएस6 कंप्लेंट मोटरसाइकिल होगी। पुरानी स्ट्रीट ट्रिपल RS मॉडल की दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 11.13 लाख रुपए है, उम्मीद की जा रही कि अपडेटेड स्ट्रीट ट्रिपल RS की कीमत इससे थोड़ी ज्यादा होगी।

ब्लूटूथ और गो-प्रो कंट्रोल फीचर से लैस इसका इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
इसमें नए ट्विन एलईडी हेडलैंप्स दिए गए हैं, जिसकी बदौलत पुरानी स्ट्रीट ट्रिपल RS की तुलना में नया मॉडल ज्यादा एग्रेसिव और फोकस्ड लगता है। हेडलाइट्स के अलावा कंपनी ने इसके बॉडी पैनल में भी काफी बदलाव किए हैं। इसके अलावा बाइक के फ्लाईस्क्रीन, साइड पैनल्स, रियर यूनिट्स, सीट कॉवल और बैली पैन ये सभी मिलकर बाइक को सपोर्टी लुक देते हैं। इसमें नया टीएफटी इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें ब्लूटूथ और गो-प्रो कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

मिलेगा 123 हॉर्स पावर की ताकत
बाइक में 765 सीसी का इनलाइन-ट्रिपल इंजन है। इसके अलावा इसमें कार्बन-फाइबर चिप से लैस नया फ्री-फ्लोइंग एग्जॉस्ट मिलेगा। यह इंजन पहले की तरह ही 123 हॉर्स पावर की ताकत जनरेट करता है। इसमें 79 एनएम तक का मैक्सिमम टॉर्क मिलेगा। पुराने मॉडल में जहां अप-एंड-डाउन क्विकशिफ्टर था वहीं नए मॉडल में सिर्फ अपशिफ्ट्स ही मिलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
2020 Triumph Street Triple RS Price | 2020 Triumph Street Triple RS India launch in march 2020 Updates On Price in India, Full Specifications and Features

स्काजेन ने लॉन्च की फ्लास्टर 3 स्मार्टवॉच, वॉच पर ही कॉल होगा अटेंड; गूगल पे फीचर प्री-इन्स्टॉल मिलेगा February 25, 2020 at 07:18PM

गैजेट डेस्क. स्काजेन (Skagen) कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी न्यू स्मार्टवॉच फ्लास्टर 3 लॉन्च की है। ये गूगल के वेयर ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करती है। इस प्रीमियम वॉच की कीमत 21,995 रुपए है। कंपनी का दावा है कि ये स्विमप्रूफ है। वॉच में एक स्पीकर भी दिया है, जो कॉल अटेंड करने के काम आता है। ये गूगल असिस्टेंट फीचर को सपोर्ट करती है।

स्काजेन फ्लास्टर 3 के स्पेसिफिकेशन

इस वॉच में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 3100 प्रोसेसर और 1GB रैम दी है। वॉच में 1.3-इंच डिस्प्ले स्क्रीन दी है। कंपनी का कहना है कि ये डिस्प्ले वाटरप्रूफ है। वॉच में 42mm का केस दिया है। इसमें हार्ट-रेट ट्रेकिंग, गूगल पे, जीपीएस, गूगल प्ले स्टोर जैसे कई प्री-इन्स्टॉल फीचर्स दिए हैं। यूजर इसमें थर्ड पार्टी ऐप्स भी इन्स्टॉल कर सकता है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्जिंग पर ये वॉच 24 घंटे का बैकअप देती है। ये मैग्नेटिक चार्जर के साथ आती है।

ये वॉच कॉल रिसीविंग फीचर को सपोर्ट करती है। इसमें जो स्पीकर है इसका इस्तेमाल गूगल असिस्टेंट एक्सिस, नोटिफिकेशन, अलार्म, थर्ड पार्टी ऐप्स म्यूजिक के लिए भी होता है। वॉच को आईओएस 10.0 और एंड्रॉयड 6.0 या उससे लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ कनेक्ट किया जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Skagen Falster 3 Wear OS Smartwatch Launched in India at Rs. 21,995; Features, Specifications and more
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...