Wednesday, February 19, 2020

छोटी जगह पर कार पार्किंग के लिए बनाया स्पेशल जाल, इससे कहीं भी आसानी है कार होती है पार्क February 18, 2020 at 10:18PM

ऑटो डेस्क. ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कार को लोहे के जाल पर रखकर पार्क करते हुए दिखाया जा रहा है। वीडियो इतना रोचक है कि इसे आनंद महिंद्रा ने भी शेयर किया है।

दरअसल, कार का पार्किंग एरिया इतना छोटा है कि यहां पर कार पार्क करना लगभग नामुमिकन था। इसी वजह से इसके लिए स्पेशल जाल तैयार किया गया। इस जाल के नीचे पहिए लगे हैं, जिससे इस जाल को आसानी से मूव किया जाता है। कार पार्किंग के लिए पहले जाल को लॉक किया जाता है, फिर कार इसके ऊपर चढ़ाई जाती है। बाद में इसे धक्का देकर कोने में खिसका दिया जाता है। कार फोर्ड कंपनी की फिगो है, जिसका नंबर PB36F9767 है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Car Jugaad Parking Idea: Punjab Man Use This Indian Jugaad Technology Over Car Parking Problem

प्री-बुकिंग के लिए लिस्टेड हुआ पिक्सल बड्स 2, थर्ड-पार्टी वेबसाइट से होगी बिक्री; कीमत करीब 12800 रुपए February 18, 2020 at 08:50PM

गैजेट डेस्क. गूगल ने अक्टूबर 2019 में अपने पिक्सल 4 और पिक्सल 4 XL स्मार्टफोन के साथ पहला ट्रू वायरलेस ईयरफोन पिक्सल बड्स 2 पेश किया था। ऐसे में अब इस वायरलेस ईयरफोन की बिक्री शुरू होने जा रही है। कंपनी ने इस प्रोडक्ट को थर्ड पार्टी स्टोर पर लिस्टेड करते हुए इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। इसकी कीमत 179 डॉलर (करीब 12,800 रुपए) है। इसकी बिक्री भारत में कब की जाएगी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

लिस्टेड करके अन-लिस्टेड किया

गूगल पिक्सल बड्स 2 को ई-कॉमर्स वेबसाइट B&H फोटो पर लिस्टेड किया गया था। इसकी कीमत 179 डॉलर थी और कलर क्लियरली व्हाइट था। यहां पर इस प्रोडक्ट को प्री-बुक करने का ऑप्शन आ रहा था। हालांकि, इसकी शिपिंग के बारे में किसी तरह की डिटेल नहीं दी गई थी। हालांकि, अब इस प्रोडक्ट को अन-लिस्टेड कर दिया गया है।

गूगल के नए पिक्सल बड्स 2, 2017 में लॉन्च हुए पिक्सल बड्स का अपग्रेड वर्जन है। ये ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आता है। गूगल का कहना है कि नए बड्स सिंगल चार्जिंग पर 5 घंटे का बैकअप देते हैं। वहीं, केसिंग की मदद से इसे 24 घंटे तक बैकअप ले सकते हैं। ये ईयर बड्स गूगल असिस्टेंट को सपोर्ट करते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
New Google Pixel Buds 2 Listed for Sale at Third-Party Store, Priced at $179 (Approximately Rs. 12,800)

हीरो डेस्टिनी और माएस्ट्रो एज के बीएस 6 वैरिएंट लॉन्च, बीएस 4 मॉडल से 11 फीसदी तक ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट February 18, 2020 at 07:50PM

ऑटो डेस्क. 1 अप्रैल से लागू होने वाले नए एमिशन नॉर्म्स को देखते हुए हीरो मोटोकॉर्प ने मंगलवार को जयपुर में हुए इवेंट में अपनी नई बीएस 6 लाइनअप को लॉन्च किया। इवेंट में कंपनी ने डेस्टिनी 125 और माएस्ट्रो एज 125 के बीएस 6 मॉडल लॉन्च किए। बीएस6 डेस्टिनी की शुरुआती कीमत 65,310 रुपए है जबकि माएस्ट्रो की शुरुआती कीमत 67,950 रुपए है। दोनों ही स्कूटर का मुकाबला होंडा एक्टिवा 125, टीवीएस जूपिटर 125 और सुजुकी की एक्सेस 125 और बर्गमैन स्ट्रीट से देखने को मिलेगा।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BS6 Destini 125 Price | Hero Motocorp: BS6 Maestro Edge 125 Launched; staring Price 64 thousand rupees, Key Specifications Features, and Latest Colours Pictures

गैलेक्सी M31 का डिजाइन और फीचर्स लीक, 64MP का क्वाड कैमरा मिलेगा; करीब 15 हजार होगी कीमत February 18, 2020 at 07:16PM

गैजेट डेस्क. सैमसंग अपनी गैलेक्सी एम सीरीज का M31 स्मार्टफोन 25 फरवरी को लॉन्च करेगी। अमेजन इंडिया पर इसका टीजर भी आ चुका है। ऐसे में अब इस फोन से जुड़े स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में जानकारी आने लगी है। ऐसा माना जा जा रहा है कि इस फोन में एल आकार में रियर क्वाड कैमरा सेटअप होगा। वहीं, बैक साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। इसमें वॉटरड्रॉप डिस्प्ले मिल सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी M31 की संभावित कीमत
टिप्सटर सुधांशु अंबोरे ने अपने ट्विटर हैंडल पर गैलेक्सी M31 की कीमत करीब 15,000 रुपए बताई है। उनके मुताबिक फोन को ब्लू, ब्लैक और रेड कलर वैरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। इसमें क्वाड कैमरा सेटअप और वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिलेगा। वॉल्यूम बटन और पावर लॉक/अनलॉक बटन फोन के राइट साइड में होंगे।

सैमसंग गैलेक्सी M31 के संभावित स्पेसिफिकेशन
इस फोन में 6.4-इंच का सुपर एमोलेड इनफिनिटी-यू डिस्प्ले मिलेगा, जिसका डिस्प्ले रेजोल्यूशन 1,080x2,340 पिक्सल होगा। फोन में एक्सीनोस 9611 प्रोसेसर और 6GB रैम मिल सकती है। वहीं, फोन का ऑनबोर्ड स्टोरेज 128GB होगा। फोन के स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ा पाएंगे। फोन को चार कॉम्बिनेशन 4GB+64GB, 6GB+64GB, 6GB+128GB और 8GB+128GB में लॉन्च किया जा सकता है।

फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसमें एक लेंस 64-मेगापिक्सल (f/1.8 अपरचर), दूसरा लेंस 8-मेगापिक्सल वाइड-एंगल (f/2.2 अपरचर), तीसरा लेंस 5-मेगापिक्सल डेप्थ (f/2.2 अपरचर) और आखिरी लेंस 5-मेगापिक्सल मैक्रो (f/2.4 अपरचर) के साथ आएगा। इन्हें L के डिजाइन में सेटअप किया गया है। सेल्फी के लिए 32-मेगापिक्सल (f/2.0 अपरचर) कैमरा मिलेगा।

फोन में 6,000mAh की बैटरी मिलेगी। ये स्मार्टफोन 15 वॉट की चार्जिंग स्पीड को सपोर्ट करेगा। इसका डायमेंशन 159.2x75.1x8.9mm और वजन 191 ग्राम होगा। ऐसा माना जा रहा है कि इस फोन का लॉन्चिंग इवेंट 25 फरवरी को 1PM पर होगा। वहीं, इस अमेजन इंडिया और सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट से सेल किया जाएगा। इसमें एंड्रॉयड 10 पर आधारित वन यूआई 2.0 ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Samsung Galaxy M31 Price, Specifications, Design and Official Launching Details in India
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...