Monday, February 17, 2020

बीएस6 इंजन से लैस सुजुकी इग्निस लॉन्च, 6 वैरिएंट में अवेलेबल, शुरुआती कीमत 4.83 लाख रुपए February 16, 2020 at 11:41PM

ऑटो डेस्क. मारुति सुजुकी ने सोमवार को अपनी पॉपुलर हैचबैक इग्निस के बीएस6 वैरिएंट को लॉन्च किया। यह पहले की तरह ही 7 वैरिएंट में अवेलेबल है। बीएस6 इग्निस की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 4.83 लाख रुपए से 7.13 लाख रुपए तक है। कंपनी ने हाल ही में हुए दिल्ली ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस किया था।

वैरिएंट वाइस कीमत

सिग्मा 4,83,320 रुपए
डेल्टा 5,60,814 रुपए
जेटा 8,83,320 रुपए
अल्फा 6,66,898 रुपए
डेल्टा (ऑटोमैटिक) 6,07,841 रुपए
जेटा (ऑटोमैटिक) 6,30,320 रुपए
अल्फा (ऑटोमैटिक) 7,13,898 रुपए


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BS6 Maruti Suzuki Ignis launched in india at starting price 4.83 lakh rupees know Variant wise prices list, features and specifications

BS6 सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट लॉन्च, कीमत 77900 रुपए, पहले से 7 हजार रुपए महंगा हुआ February 16, 2020 at 10:23PM

ऑटो डेस्क. नए एमिशन नॉर्म्स को देखते हुए सोमवार को सुजुकी मोटरसाइकिल ने अपनी पॉपुलर मैक्सी स्कूटर सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट के बीएस6 वैरिएंट को लॉन्च किया। इंजन के अलावा कंपनी ने इसके फीचर्स में भी कई सारे अपडेशन किए हैं। बीएस6 इंजन से लैस बर्गमैन की एक्स शोरूम कीमत 77,900 रुपए है, यानी यह पहले से 7 हजार रुपए तक महंगा हो गया है। कंपनी ने हाल ही में इसे ऑटो एक्सपो 2020 में भी शोकेस किया था।

सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट में पहले की तरह ही 125 सीसी का इंजन मिलेगा लेकिन यह बीएस6 होगा यानी नए एमिशन नॉर्म्स को फॉलो करेगा। सुजुकी ने इसमें कार्ब्युरेटर की जगह फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम का इस्तेमाल किया है। इसमें पहले जितना ही 8.7 पीएस का पावर मिलेगा लेकिन 10 एनएम का टॉर्क जो पहले 10.2 एनएम था।

कंपनी ने इसके फीचर्स में भी कई सारे अपग्रेडेशन किए हैं। अब इसमें इंजन किल स्विच समेत नया मैटेलिक मैट बोर्डिऑक्स रेड कलर ऑप्शन मिलेगा। इसमें मैटेलिक मैट फिबरॉइन ग्रे, पर्ल मिराज व्हाइट और मैटेलिक मैट ब्लैक कलर भी मिलेगा, जो पहले भी अवेलेबल थे। ऑटो एक्सपो 2020 में कंपनी ने इसके मोटोजीपी कलर स्कीम को भी पेश किया था लेकिन फिलहाल कंपनी ने इसे बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं कराया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BS6 Suzuki Bergman Street launched at price 77900 rupees know features price and latest updates

मिनी ने भारत में लॉन्च किया क्लबमैन समर रेड एडिशन, स्टैंडर्ड वैरिएंट से 3.70 लाख रु. तक महंगा February 16, 2020 at 08:28PM

ऑटो डेस्क. ब्रिटिश ऑटोमोटिव कंपनी मिनी ने भारतीय बाजार में क्लबमैन इंडियन समर रेड एडिशन को लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 44.90 लाख रुपए है। यह स्पेशल एडिशन नए रेड मैटेलिक कलर और रीडिजाइन सर्कुलर हेडलैंप समेत पियानो ब्लैक फिनिश्ड बंपर से लैस है। इसमें एंबिएंट लाइटिंग से लैस पियानो ब्लैक फिनिश्ड केबिन भी दिया गया है। इसकी बुकिंग 15 फरवरी से शूरू हो चुकी है। इसे अमेजन से ऑनलाइन बुक किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि भारत में इसके सिर्फ 15 यूनिट्स ही बेचे जाएंगे।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
MINI Clubman Indian Summer Red Edition launched in india, know features, price, specifications and price list
MINI Clubman Indian Summer Red Edition launched in india, know features, price, specifications and price list

इन वेबसाइट्स की मदद से सर्च करें अपने पसंदीदा यूट्यूब चैनल्स और समझें ट्रेंड्स February 16, 2020 at 06:21PM

गैजेट डेस्क. YouTubeदुनिया का सबसे बड़ा वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म है। अगर आप भी इस प्लेटफॉर्म के यूजर हैं और अपनी पसंद के वीडियोज देखने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं तो आपने यह जरूर अनुभव किया होगा कि बेस्ट चैनल्स को सर्च करना आसान काम नहीं है। यहां आपको कई बार रेकमेंडेशंस या अचानक कुछ ऐसे अच्छे चैनल्स मिल जाते हैं जिनका नाम भी आपने नहीं सुना होगा। कई बार वीडियोज सजेस्ट करने वाले यूट्यूब की अपनी एल्गोरिदम्स भी सटीक नहीं होतीं। ऐसे में अपनी यूट्यूब सर्च पर कंट्रोल करना आसान नहीं है, लेकिन कुछ रेकमेंडेशंस साइट्स हैं जिनका इस्तेमाल करके आप इसमें महारत हासिल कर सकते हैं।

https://www.channelsstack.com/

एजुकेशनल वीडियोज की तलाश कर रहे हैं तो चैनल्स स्टैक के सजेशंस में शामिल यूट्यूब चैनल्स के साथ अपनी लर्निंग को एक नया आयाम दे सकते हैं। यहां आपको कोडिंग सीखने, गिटार बजाने, वेबसाइट डिजाइन करने और एक सेहतमंद लाइफस्टाइल अपनाने में सहायक चैनल्स मिलते हैं।

https://www.creatorspot.co/

यूट्यूब, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर मौजूद क्रिएटर्स के लिए एक प्रॉडक्टहंट की तरह है क्रिएटरस्पॉट। इस वेबसाइट पर आपको हर दिन आठ नए क्रिएटर्स के बारे में बताया जाता है। आप यहां फॉलो करने लायक एक यूट्यूबर की तलाश कर सकते हैं। फ्रेश क्रिएटर्स को मौका देने वाला यह प्लेटफॉर्म उनका चुनाव क्वालिटी, ओरिजिनैलिटी, अटेंशन और फ्रीक्वेंसी के आधार पर करता है। इस वेबसाइट पर आप न केवल नए वीडियोज और उनके क्रिएटर्स को तलाश सकते हैं, बल्कि बेहतरीन काम करने वाले फोटोग्राफर्स, यूट्यूबर्स, राइटर्स, इंफ्लुएंसर्स और प्रोड्यूसर्स को रिकमेंड भी कर सकते हैं।

https://trends.google.com/trends/explore?gprop=youtube

इस पेज पर आप यह देख सकते हैं कि उस दिन यूट्यूब पर क्या ट्रेंड कर रहा है। यह लिस्ट हर 15 मिनट के बाद अपडेट होती है। ट्रेंड्स पेज संबंधित रीजन में रुचियों की एक बड़ी रेंज को दिखाता है। यह पर्सनलाइज्ड नहीं है, लेकिन दुनिया में यूट्यूब पर क्या हो रहा है, यह जानने का एक अच्छा जरिया है। इसमें आपको म्यूजिक, गेमिंग, न्यूज और फैशन जैसी कैटेगरीज मिल जाती हैं। लेकिन अगर आप अपनी सर्च को क्राफ्ट या एजुकेशन जैसी श्रेणी तक सीमित रखना चाहते हैं तो ट्रेंड्स में ये आपको नहीं मिलेंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Search your favorite YouTube channels and understand trends with the help of these websites
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...