Saturday, February 8, 2020

ओलेक्ट्रा की पावरफुल ई-बस सी9, पैर फैलाकर सो पाएंगे सभी पैसेंजर्स; ड्राइवर की आंख लगते ही बजेगा अलार्म February 07, 2020 at 08:26PM

ग्रेटर नोएडा. ऑटो एक्सपो 2020 में हैदराबाद स्थित इलेक्ट्रिक बस मेकर ओलेक्ट्रा-BYD ने अपनी न्यू इलेक्ट्रिक बस ओलेक्ट्रा C9 को लॉन्च कर दिया है। हालांकि, इस बस की कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। मीडिया डे के दूसरे दिन यानी 6 फरवरी को रोड एंड ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर नितिन गडकरी ने इसे लॉन्च किया था। ये इलेक्ट्रिक बस कई खूबियों से लैस है। साथ ही, इसका माइलेज भी बेहद शानदार है।

320 किलोमीटर की रेंज

कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक बस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसकी बुकिंग को लेकर मुंबई और हैदराबाद के कुछ लोगों ने दिलचस्पी दिखाई है। यानी हो सकता है कि आने वाले दिनों में ये बस इन शहरों की सड़कों पर दौड़ती नजर आए। अभी इसकी कीमत को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। कंपनी का कहना है कि जीएसटी और सब्सिडी जैसी चीजों को ध्यान रखते हुए इसकी कीमत का जल्द एलान किया जाएगा।

120 किमी प्रति घंटा है टॉप स्पीड

ओलेक्ट्रा C9 इलेक्ट्रिक बस में 600Ah कैपेसिटी वाली बैटरी लगाई गई हैं। कंपनी का कहना है कि स्लो चार्जर से ये 4 घंटे और फास्ट से 2 से 2.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। फुल चार्ज होने के बाद इससे 310 से 320 किलोमीटर तक का सफर तय किया जा सकता है। बस की हाई स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक है। इसमें जो इलेक्ट्रिक मोटर लगी है वो 1800mn तक का पीक टॉर्क जनरेट करती है।

ओलेक्ट्रा C9 ई-बस का इंटीरियर

ये बस अंदर से बेहद लग्जरी नजर आती है। बस के अंदर ड्राइवर सीट समेत कुल 26 सीट दी हैं। लास्ट रो में 5 और इसके आगे की रो में लेफ्ट और राइट साइड 2-2 सीट का कॉम्बिनेशन दिया है। ड्राइवर सीट के पास कोई दूसरी सीट नहीं दी हैं। इन सभी सीटों को पायलट सीट के जैसा डिजाइन किया गया है। यानी ये पीछे की तरफ झुक जाती हैं और आगे की तरफ इनमें बड़ा लेग होल्डर दिया है। यानी लंबी यात्रा के दौरान पैसेंजर पैर फैलाकर सो सकते हैं। हर सीट पर हैमर और पैनिक बटन भी दिया है।

ड्राइवर की आंख लगी तो बज जाएगा अलार्म

बस में ड्राइवर सीट के सामने सेंसिंग सिस्टम लगा है, ये ड्राइवर के चेहरे को मॉनिटर करता है। यानी ड्राइविंग के दौरान यदि उसकी आंख लगी तो अलर्ट करने के लिए अलॉर्म बजा देगा। पैसेंजर सेफ्टी के लिए भी इसमें कैमरा दिया है। खास बात है कि इसमें जो GPS सिस्टम लगाया गया है, उसे भारतीय कंपनी आई ट्रैंगल ने तैयार किया है। बस में खास किस्म के सस्पेंशन दिए हैं, जो सभी तरह सड़कों जैसे गड्ढे और स्पीड ब्रेकर पर एडजेस्ट करते हैं। कंपनी इस साल इसकी लगभग 300 यूनिट तैयार करेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Olectra BYD c9 electric bus Price | Auto Expo 2020 Olectra BYD c9 electric bus Launch Updates Key Specifications Features, Latest Colours Pictures - (Olectra BYD c9 electric bus Price List in India)

सुंदर पिचाई, जकरबर्ग और जैक डोर्सी का अकाउंट हैक कर चुके ग्रुप ने ट्विटर-इंस्टाग्राम पर फेसबुक का अकाउंट हैक किया February 07, 2020 at 07:33PM

सैन फ्रांसिस्को. ट्विटर और इंस्टाग्राम पर शनिवार को फेसबुक का आधिकारिक अकाउंट हैक हो गया। ट्विटर ने खुद बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। इसमें कहा गया कि किसी थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म से फेसबुक के ऑफिशियल अकाउंट को निशाना बनाया गया। इसके पीछे ‘अवरमाइन ग्रुप’ नाम के साइबर क्रिमिनल संगठन का हाथ बताया जा रहा है। यह संगठन गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग और ट्विटर प्रमुख जैक डोर्सी का अकाउंट हैक कर चुका है।

हैकर्स ने इंस्टाग्राम पर भी इसी तरीके से फेसबुक का अकाउंट हैक किया और उससे ग्रुप की फोटो भी पोस्ट की। इसमें लिखा, “हम अवर माइन ग्रुप के हैं। फेसबुक भी हैक किया जा सकता है। लेकिन उनकी सिक्योरिटी ट्विटर से बेहतर है।”

ट्विटर ने यह खुलासा नहीं किया कि किस थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म से फेसबुक का अकाउंट हैक किया गया। हालांकि, माना जा रहा है कि यह खोरोस सोशल मीडिया मैनेजमेंट टूल था। खोरोस का इस्तेमाल डिजिटल मार्केटिंग और पीआर कंपनियां अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को मैनेज करने के लिए करती हैं। ट्विटर के प्रवक्ता ने बताया कि जैसे ही उन्हें मामले का पता चला, वैसे ही अकाउंट को लॉक कर दिया गया। फिलहाल फेसबुक और ट्विटर इस तरह की समस्याओं से निपटने के लिएसाथ काम कर रहे हैं।

अवर माइन ग्रुप सऊदी के किशोरों का संगठन

अवरमाइन ग्रुप ने हाल ही में नेशनल फुटबॉल लीग से जुड़ी 12 से ज्यादा टीमों का ट्विटर अकाउंट हैक कर दिया था। यह ग्रुप 2016 से एक्टिव है और इसके पीछे सऊदी किशोरों का हाथ माना जाता है। फेसबुक ने भी इस घटना के बाद बयान जारी कर कहा कि हमारे कॉरपोरेट सोशल अकाउंट कुछ देर के लिए हैक हुए थे, लेकिन अब उन्हें सिक्योर कर लिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अवरमाइन हैकर ग्रुप फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग का अकाउंट हैक कर चुका है।

Friday, February 7, 2020

इवोलेट ने बनाई 100 kg वजन उठाने वाली कमर्शियल ई-बाइक, हेमामालिनी की घोड़ी पर रखा नाम 'धन्नो' February 07, 2020 at 04:58AM

ग्रेटर नोएडा में चल रहीऑटो एक्सपो 2020 में इलेक्ट्रिक व्हीकल खूब नजर आ रहे हैं। बात लग्जरी कार की हो या फिर स्कूटर या बाइक की, लगभग सभी गाड़ियों का इलेक्ट्रिक अवतार देखने को मिल रहा है। इन कंपनियों में एक नाम हरियाणा केबिलासपुर की कंपनी इवोलेट का भी है। इवोलेट ने धन्नो नाम की कमर्शियल ई-बाइक पेश की है। ये एक्सपो में आकर्षण का केंद्र भी बनी है।

इवोलेट की एमडी व सीईओ प्रेरणा चतुर्वेदी ने कहा कि हम सालाना 1 लाख ई-स्कूटर बेचने की कोशिश में हैं।इसके अलावा हम पैसेंजर व कार्गो ट्रांसपोर्टेशन में ई थ्री व्हीलर्स के जरिए कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में भी आ रहे हैं।इन योजनाओं से हमें अगले सालके आखिर तक 1000 करोड़ रुपये के टर्नओवर की उम्मीद है।

'शोले' फिल्म से लिया गया है धन्नो नाम

फिल्म 'शोले' में बंसती तांगेवाली यानी हेमामालिनी की घोड़ी का नाम धन्नो था। धन्नो बहुत सारी सवाली और वजन उठाकर तेजी से भाग सकती थी। बस यही सोचकर इसका नाम धन्नो रख दिया गया। इस ई-बाइक की खास बात है कि आप इस पर बहुत सारा सामान लेकर आसानी से ट्रैवल कर सकते हैं।

सामान के लिए मिलेगी स्पेशल ट्रे

धन्नो की बैक सीट को कंपनी ने इस तरह डिजाइन किया है कि इसे खोलने के बाद एक बड़ी ट्रे बन जाती है। इस ट्रे पर ज्यादा सामान रखा जा सकता है। वहीं, फ्रंट पर बड़ा सा लेग रूम दिया है। गाड़ी के सामने एक ग्रिल डिजाइन वाली बड़ी सी ट्रे लगी है। जिसमें फल, सब्जी के साथ किराने का दूसरा सामान भी रखा जा सकता है। कुल मिलाकर धन्नो से एक बार में लगभग 100 किलो तक का सामान लाया जा सकता है।

सिंगल चार्ज में80 किमी तक चलेगी

धन्नो में 72 वोल्ट की बैटरी दी है, जो 3 से 4 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। सिंगल चार्ज के बाद इसे 80 किलोमीटर तक दौड़ाया जा सकता है। धन्नो की टॉप स्पीड 45 किमी प्रति घंटा है। इसका लुक किसी क्रूजर बाइक के जैसा है। वहीं, इसे चलाना भी बेहद आसान है।

धन्नो के दूसरे स्पेसिफिकेशन

इस ई-बाइक को पूरी तरह कमर्शियल इस्तेमाल के लिए बनाया गया है। इसी वजह से बैक साइज में 3 सस्पेंशन दिए हैं। ये पहला मौका है जब किसी कंपनी ने किसी बाइक में इतने सस्पेंशन साथ दिए हों। इसके अवाला, इसमें आगे और पीछे एलईडी लाइट्स दी हैं, जो बैटरी को बचाने का काम करती है। इसमें LEC स्क्रीन वाला इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है।

कार जैसी स्मार्ट-चाबीमिलेगी

धन्नो की एक खूबी इसकी स्मार्ट की भी है। कंपनी ने इसमें लॉक और अनलॉकिंग सिस्टम दिया है। यानी गाड़ी को अनॉक करके आप बिना चाबी लगाए ट्रैवल कर सकते हैं। सर्चिंग के लिए इसमें अलार्म भी मिलेगा। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत का ऐलान नहीं किया है। बताया जा रहा है ऑटो एक्सपो इवेंट के दौरान भी इसकी कीमत सामने आ जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Evolet created 100 kg weight e-moped, named 'Dhanno' on Hemamalini's mare in 'Sholay'

नहीं आई BMW, जगुआर और वॉल्वो, लेकिन 15 नंबर WCOTY पवेलियन में हैं इन कंपनियों की कारें February 07, 2020 at 02:00AM

ग्रेटर नोएडा.ऑटो एक्सपो 2020 आज (7 फरवरी) से सभी के लिए खुल चुकी है। दो साल में एक आर होने वाला यह भारत के साथएशिया का सबसे बड़ा ऑटो इवेंट भी है। हालांकि, इस बार इवेंट में कई बड़ी कंपनियां जैसे होंडा, टोयोटा, फोर्ड, जीप, ऑडी, लेक्सस, वॉल्वो, जगुआर, लैंड रोवर और सिट्रॉन शामिल नहीं हुई हैं। इन कंपनियों में एक नाम बीएमडब्ल्यू का भी है, लेकिन इवेंट के एक कोने में बीएमडब्ल्यू, वॉल्वो और जगुआर की गाड़ियों की झलक देखने को मिल रही है। ये गाड़ी एक्सपो के हॉल नंबर 15 में वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर (WCOTY) के पवेलियन में खड़ी है।

बीएमडब्ल्यू i3s का मॉडल दिखा

वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर (WCOTY) का पवेलियन फेसबुक पवेलियन के पास है। यहां पर कुल 5 कंपनिंयों की कारें दिखाई दे रही हैं। जिसमें बीएमडब्ल्यू की i3s, वॉल्वो की XC60 और जगुआर की एफ पेस का साथ फॉक्सवैगन पोलो और हुंडई सेंट्रो खड़ी हैं। इन सभी कारों को वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर की अलग-अलग कैटेगरी के लिए रखा गया है। यानी आप एक्सपो में इन कंपनियों की कार देखने आ रहे हैं तब आपको पूरी तरह मायूस नहीं होना पड़ेगा। बीएमडब्ल्यू, वॉल्वो और जगुआर की एक-एक कार तो आप देख ही सकते हैं।

ऑटो एक्सपो के बेस्ट कार ऑफ द ईयर पवेलियन में रखी जगुआर।

2019 में जगुआर को मिला WCOTY अवॉर्ड

बेस्ट कार ऑफ द ईयर का अवॉर्ड बीते साल (2019) में जगुआर की आई-पेस कार को मिला था। इसे तीन अलग-अलग कैटेगरी वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर, वर्ल्ड कार डिजाइन ऑफ द ईयर और वर्ल्ड ग्रीन कार ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया था। इस बार ये अवॉर्ड 8 अप्रैल, 2020 को दिए जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
No BMW, Jaguar and Volvo participation in Auto Expo 2020 but cars available in WCOTY pavilion
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...