Tuesday, January 28, 2020

परफॉर्मेंस में टीवीएस आईक्यूब पर भारी है बजाज चेतक, लेकिन कंसोल आईक्यूब का एडवांस January 27, 2020 at 04:30PM

ऑटो डेस्क. भारत में आने वाला समय इलेक्ट्रिक व्हीकल का होगा। इसकी शुरुआत इस साल से हो चुकी है। पहले जहां बजाज ने चेतक का इलेक्ट्रिक अवतार पेश किया। तो 10 के बाद टीवीएस ने भी अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर आईक्यूब लॉन्च कर दिया। दोनों स्कूटर की कीमत लगभग बराबर है। ऐसे में ये माना जा रहा है कि भारतीय बाजार में इन दोनों के बीच मुकाबला हो सकता है। हम यहां दोनों स्कूटर्स के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत में कम्पेरिजन कर रहे हैं।

बैटरी, चार्जिंग और रेंज

आईक्यूब चेतक
बैटरी कैपेसिटी 2.2kWh 3kWh
चार्जिंग टाइम 5 घंटे फुल चार्ज 5 घंटे फुल चार्ज
रेंज 75km/ईको 95km/ईको, 85km/स्पोर्ट
स्पीड 78km/h 65km/h

टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक में ईको के साथ कोई अन्य ड्राइविंग मोड भी मिलेगा, इस बारे में जानकारी नहीं है। हालांकि, ईको मोड पर चेतक की रेंज आईक्यूब से 20 किलोमीटर ज्यादा है।

मोटर परफॉर्मेंस

आईक्यूब चेतक
मोटर 4.5kW 4.08kW
टॉर्क 140Nm (व्हील पर) 16Nm

स्पेसिफिकेशन और सेफ्टी

आईक्यूब चेतक
फ्रंट सस्पेंशन टेलिस्कोपिक ट्राइलिंग लिंक
रियर सस्पेंशन मोनोशॉक मोनोशॉक
फ्रंट ब्रेक डिस्क डिस्क
रियर ब्रेक ड्रम ड्रम
व्हील साइज 12-इंच दोनों 12-इंच दोनों

स्पीडोमीटर और कंसोल

आईक्यूब : टीवीएस आईक्यूब में TFT डिस्प्ले स्क्रीन वाला कंसोल दिया है, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसे स्मार्टएक्सकनेक्ट प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। यानी इस पर गाड़ी से जुड़ी डिटेल जैसे बैटरी, रेंज, चार्जिंग के साथ स्मार्टफोन नोटिफिकेशन भी दिखेंगे। ये नेविगेशन को सभी सपोर्ट करता है।

चेतक : बजाज ने चेतक में डिजिटल कंसोल दिया है। ये भी कंपनी के ऐप के साथ कनेक्ट किया जा सकेगा। जिसके बाद इसकी रेंज, चार्जिंग, लोकेशन जैसी अहम जानकारियां फोन पर ही मिल जाएंगी। मोबाइल ऐप में स्कूटर मोबेलिटी सॉल्यूशन, डेटा कम्युनिकेशन, सिक्योरिटी, यूजर ऑथेन्टिकेशन जैसे फीचर्स भी दिए हैं।

कीमतें

टीवीएस आईक्यूब : 1.15 लाख रुपए ओनरोड
बजाजा चेतक : 1 लाख रुपए (अर्बन), 1.15 लाख (प्रीमियम)



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bajaj Chetak TVS iQube Electric Scooter Price | Bajaj Chetak Electric Scooter Vs TVS iQube Electric Comparison: Compare Prices, Specifications, Features

Monday, January 27, 2020

राइडर की बातें सुनने के लिए हैक की ई-बाइक, जीपीएस में सेंध लगाकर गलत रास्ते पर पहुंचाया January 27, 2020 at 03:29AM

गैजेट डेस्क. भारत सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए मुहीम छेड़ रखी है लेकिन हाल ही में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसमें हैकर्स ने कई इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को हैक कर न सिर्फ यूजर्स की बातें सुनी बल्कि जीपीएस सिस्टम में सेंधमारी कर उन्हें गलत रास्ते पर भी पहुंचा दिया। यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास (सैन एंटोनियो) के शोधकर्ताओं ने बताया कि कई माइक्रोमोबिलिटी व्हीकल्स के मालिकों को इस अटैक और डेटा लीक का सामना करना पड़ा। शोधकर्ताओं में भारत समेत अन्य देशों के इलेक्ट्रिक व्हीकल यूजर्स को अलर्ट भी किया।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो क्रेडिट-ट्विटर

29 जनवरी को लॉन्च होगा गैलेक्सी A51, 4 रियर कैमरा और पंच होल डिस्प्ले मिलेगा; 22990 रु हो सकती है कीमत January 27, 2020 at 03:15AM

गैजेट डेस्क. सैमसंग गैलेक्सी A51 स्मार्टफोन 29 जनवरी को भारत में लॉन्च होगा। कंपनी ने ट्विटर पर 10 सेकंड का वीडियो पोस्ट करके इसकी जानकारी शेयर की है। इससे पहले इस स्मार्टफोन को वियतनाम में लॉन्च किया जा चुका है। इस स्मार्टफोन में इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले (पंच होल डिस्प्ले डिजाइन) और क्वाड रियर कैमरा सेटअप किया गया है। वियतनाम में इसकी कीमत VND 7,990,000 (करीब 24,600 रुपए) है।

सैमसंग गैलेक्सी A51 की कीमत (रूमर्स)

भारतीय बाजार में इस स्मार्टफोन की कीमत लगभग 22,990 रुपए हो सकती है। यानी इसे वियतनाम की तुलना में सस्ता लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 6GB रैम और 128GB का ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया है। फोन में प्रिज्म क्रश ब्लैक, व्हाइट, ब्लू और पिंक कलर वैरिएंट मिल सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी A51 के स्पेसिफिकेशन

इसमें 6.5-इंच फुल-HD+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ल स्क्रीन दी है। ये ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 8GB रैम के साथ आता है। फोन डुअल-सिम (नैनो) को सपोर्ट करता है। वहीं, एंड्रॉयड 10 के साथ वन यूआई 2.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है।

फोन में क्वाड-रियर कैमरा सेटअप किया गया है। जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर अपरचर f/2.0 लेंस, 12 मेगापिक्सल सेकंडरी सेंसर अपरचर f/2.0 अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल सेंसर अपरचर f/2.4 मैक्रो लेंस और 5 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर अपरचर f/2.2 लेंस दिया है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा अपरचर f/2.2 लेंस के साथ दिया है।

फोन का ऑनबोर्ड स्टोरेज 128GB दिया है, जिसे माइक्रो SD कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। ये 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, GPS/ A-GPS और USB टाइप-C पोर्ट कनेक्टिविटी दी है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। इसमें 4,000mAh बैटरी 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Samsung Galaxy A51 Set to Launch in India on January 29: All You Need to Know

4 फरवरी को लॉन्च होगा पोको X2, रिपोर्ट के मुताबिक- यह रेडमी K30 4G का ही इंडियन वर्जन है January 27, 2020 at 01:18AM

गैजेट डेस्क. 4 फरवरी को पोको इंडिया भारतीय बाजार में अगला स्मार्टफोन पोको X2 लॉन्च करेगी। सोमवार को कंपनी ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी। कंपनी ने नई दिल्ली में होने वाले लॉन्चिंग इवेंट्स के मीडिया इनवाइट्स भी भेजना शुरू कर दिए हैं। इसके अलावा फ्लिपकार्ट ने भी फोन की लॉन्चिंग को लेकर डेडिकेटेड टीजर पेज जारी कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पोको X2, रेडमी K30 4G का ही इंडियन वर्जन है। नए पोको फोन में ट्रेडिशनल 60 हर्ट्ज रिफ्रेश्ड रेट वाले डिस्प्ले की तुलना में ज्यादा बेहतर डिस्प्ले मिलेगा। उम्मीद की जा रही है कि यह एंड्रॉयड 10 ओएस पर रन करेगा।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Xiaomi Poco X2 Price | Poco X2 Xiaomi Poco X2 Price in India, Release Date Today News and Updates Full Specifications and Features
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...