Friday, January 24, 2020

मोबाइल चोरी होने पर पुलिस की वेबसाइट पर भी दर्ज कर सकते हैं शिकायत, ईएमईआई नंबर होता है जरूरी January 23, 2020 at 07:28PM

यूटिलिटी डेस्क. मोबाइल गुम होने, चोरी होने की घटनाएं लगातार होती रहती हैं। पुलिस में शिकायत करने पर भी जल्द राहत नहीं मिलती। यहां तक कि पुलिस आपकी रिपोर्ट भी दर्ज नहीं करती है। कुछ दिन इंतजार करने के बाद परेशान होकर आप मायूस हो जाते हैं। ऐसे में कुछ राज्यों ने ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराने की सुविधा दी हुई है। इसके अलावा, पुलिस के कई एप प्रचलन में हैं, जहां मोबाइल खोने की सूचना दी जा सकती है। इसके लिए मोबाइल के आईएमईआई नंबर, ईमेल आईडी, चालू मोबाइल नंबर, पता और अन्य संबंधित जानकारी की जरूरत होती है। यदि यह सब आपके पास है तो अपने राज्य की पुलिस विभाग की वेबसाइट पर जाएं, पंजीकरण करें फिर शिकायत दर्ज करें। याद रखें, कोई भी व्यक्ति आसानी से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकता है। आज हम आपको बता रहे हैं कि मोबाइल चोरी होने पर आपको क्या करना चाहिए।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो

हुवावे बैंड 4 भारत में लॉन्च, 8 वॉच फेस प्री-इन्स्टॉल मिलेंगे; कंपनी के स्टोर पर 66 फेस मौजूद January 23, 2020 at 06:56PM

गैजेट डेस्क. चीनी कंपनी हुवावे ने भारतीय बाजार में अपना नया वियरेबल हुवावे बैंड 4 लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 1,999 रुपए है। कंपनी ने इसे ग्रेफाइट ब्लैक के सिंगल कलर वैरिएंट में लॉन्च किया है। ग्राहक इस बैंड का फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे। बता दें कि फिटनेस ट्रैकर के फंक्शनल डिजाइन में बिल्ट-इन यूएसबी इन-लाइन चार्जर दिया है। इसमें फिटनेस ट्रैकिंग से जुड़े फीचर्स के साथ हार्ट रेट मॉनीटरिंग फीचर भी मिलेगा।

इसमें 0-96-इंच का TFT कलर डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजोल्यूशन 80 x 160 पिक्सल है। बैंड में 2.5D राउंडिंग एज और ओलिओफोफिक कोटिंग वाला पैनल दिया है। कंपनी के मुताबिक हुवावे बैंड 4 सिंगल चार्जिंग के बाद 9 दिन का बैटरी बैकअप देता है। इसमें 8 बिल्ट-इन कलरफुल वॉच फेस दिए हैं। वहीं, 66 वॉच फेस हुवावे स्टोर पर उपलब्ध हैं।

इस बैंड की मदद से डेली लाइफ की फिटनेस एक्टिविटी के साथ मूवमेंट, एक्सरसाइज और हार्ट रेट को मॉनिटर किया जा सकता है। यूजर्स अपने लाइफस्टाइल को भी ट्रैक कर सकते हैं। इसमें करीब नौ एक्सरसाइज मोड दिए गए हैं, जिनमें आउटडोर रन से लेकर फ्री-ट्रेनिंग तक शामिल हैं। यूजर सभी तरह की एक्टिविटी को कंपनी के फिटनेस ऐप Huawei Wear पर देख सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Huawei Band 4 With Heart Rate Monitor and Sleep Disorder Diagnosis Launched in India

इस बैग में डिप्स्ले, स्पीकर और पावरबैंक भी दिया; चोरी होने पर स्मार्टफोन से हो जाएगा ट्रैक January 23, 2020 at 04:35PM

गैजेट डेस्क. सैन फ्रांसिस्को की क्राउडफंडिंग इनोवेशन स्टार्टअप इंडिगोगो (Indiegogo) ने एक ऐसा बैग पेश किया है, जिसमें डिस्प्ले से लेकर फोन चार्जिंग प्वाइंट, स्पीकर जैसी कई सुविधाएं हैं। कंपनी ने इसे कीबैक का नाम दिया है। इस बैग को कंपनी की वेबसाइट पर जाकर प्री-बुक भी किया जा सकता है। हम यहां इस हाईटेक बैक से जुड़े सभी फीचर्स के बारे में बता रहे हैं।

एस्थेटिक डिजाइन : इस बैकपैक को किसी छोटे गीजर के जैसा डिजाइन दिया गया है। सामने की तरफ प्लास्टिक बॉडी है। जिस पर एक RGB डिस्प्ले दिया है। पीछे की तरह बैग के जैसी स्ट्रिप दी हैं। इसमें इतना स्पेस है कि 13-इंच डिस्प्ले वाले लैपटॉप के साथ टैबलेट, स्मार्टफोन और दूसरा छोटा सामान रखा जा सकता है।

फ्लेक्सिबल RGB डिस्प्ले : इस बैकपैक के बैक साइड में वर्टिकल RGB डिस्प्ले दिया है। जो 1044 पिक्सल के साथ आता है। इसमें एनिमेशन, टैक्स्ट, म्यूजिक स्पेट्रोमीटर जैसी डिटेल दिखती है। ये डिस्प्ले बैग के लुक को पूरी तरह बदल देता है।

बास स्पीकर : इस बैग में 10 वॉट का स्पीकर दिए हैं, जो हैवी बास के साथ आते हैं। यानी अब कभी भी म्यूजिक का मजा ले सकते हैं। स्पीकर को स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकता है।

पावरबैंक : इसमें 13600mAh की 4X पैनासोनिक NCR18650B बैटरी दी है। जो बैक के RBG डिस्प्ले, स्पीकर को सपोर्ट करती है। इससे स्मार्टफोन, टैबलेट के साथ दूसरे डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकता है।

GPS ट्रैकर : बैकपैक को स्मार्टफोन ऐप की मदद से कनेक्ट किया जाता है, जिसके बाद इसकी लोकेशन को भी ट्रैक किया जा सकता है। यानी बैग के चोरी होने का डर भी नहीं है।

फास्ट चार्जिंग सपोर्ट : बैग में 13600mAh की बैटरी दी है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके RBG डिस्प्ले को भी ऑन/ऑफ किया जा सकता है। वहीं, बैग में ऑन/ऑफ बटन भी दिया है। इसका वजन 1.9 किलोग्राम है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Keeback is innovative backpack that fundamentally changes the concept of tech bags

MG की नई ZS कार के दोनों वैरिएंट में है कितना अंतर, देखें कीमत और फीचर्स की पूरी लिस्ट January 23, 2020 at 04:00PM

गैजेट डेस्क. एमजी मोटर्स ने हैक्टर की कामयाबी के बाद भारतीय बाजार में अपनी दूसरी एसयूवी MG ZS EV लॉन्च कर दी है। ये ऑला इलेक्ट्रिक कार है, जिसे एक्साइट और एक्सक्लूसिव वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। जिन ग्राहकों ने इसकी प्री-बुकिंग की थी उन्हें कार की कीमत पर एक लाख का डिस्काउंट दिया जा रहा है। हम यहां दोनों वैरिएंट की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में बता रहे हैं।

दोनों वैरिएंट में इंजन एक जैसा

ये इलेक्ट्रिक कार 44.5kWh लिक्विड-कूल्ड बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर्स से लैस है। जो 143hp का पावर और 353Nm का टॉर्क जनरेट करती है। मोटर से जो पावर जनरेट होता है वो फ्रंट व्हील पर जाता है। ये सिंगल स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आती है। एमजी के 50kW डीसी फास्ट चार्जर से इसकी बैटरी को 0 से 80 प्रतिशत तक सिर्फ 50 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। वहीं, नॉर्मल 7.4kW एसी चार्जर से 6 से 8 घंटे में ये फुल चार्ज होगी। फुल चार्ज होने के बाद इसकी रेंज 340 किलोमीटर है। कंपनी का दावा है कि प्रति किलोमीटर सिर्फ 1 रुपया खर्च होगा।

MG ZS EV एक्साइट (कीमत 20.88 लाख रुपए)
6 एयरबैग्स
ABS, EBD, ESC और ब्रेक असिस्ट
हिल-स्टार्ट असिस्ट और हिल-डिसेंट कंट्रोल
इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक
टाइप प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS)
रियर पार्किंग कैमरा और सेंसर्स
फ्रंट और रियर सीटबेल्ट रिमायंडर
ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट
ऑटोमैटिक प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, LED DRLs के साथ
17-इंच अलॉय व्हील्स
पावर एडजेस्टेबल ORVMs, इंटीग्रेटेड टर्न इंडीकेटर्स के साथ
रियर स्पॉयलर
फ्रंट ग्रिल, विंडो लाइन और डोर हैंडल्स पर क्रोम गार्निश
लेदर-वार्प्ड व्हील
लेदर अपोल्स्टरी डोर पैड्स, डैशबोर्ड और सेंटर आर्मरेस्ट
3.5-इंच मल्टी-इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले
60:40 स्प्लिट रियर सीट्स
पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप की-लैस एंट्री
काइनेटिक एनर्जी रिकवरी सिस्टम (KERS) – थ्री लेवल्स
8.0-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 4 स्पीकर्स
फ्रंट और रियर USB पोर्ट्स
स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो और फोन कंट्रोल्स

MG ZS EV एक्सक्लूसिल (कीमत 23.58 लाख रुपए)

सिल्वर-फिनिश्ड रूफ रेल्स
लेदर सीट्स
डुअल-पैने पैनारोमिक सनरूफ
PM 2.5 AC फिल्टर
6-वे पावर एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट्स
रेन-सेंसिंग वाइपर्स
पावर फोल्डिंग और हीटेड ORVMs
आई-स्मार्ट EV 2.0 कनेक्टेड कार फीचर्स
सिक्स स्पीकर्स



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
MG India’s first all electric SUV ZS EV variants explained; Price rang start from Rs 20.88 lakh
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...