Thursday, January 23, 2020

BS6 स्टार सिटी प्लस लॉन्च, शुरुआती कीमत 62034 रु; मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट दिया January 22, 2020 at 08:53PM

ऑटो डेस्क. टीवीएस ने अपनी पॉपुलर बाइक स्टार सिटी प्लस को BS6 इंजन के साथ लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 62,034 रुपए है। इसे डुअल-टोन कलर ऑप्शन में भी खरीद पाएंगे। जिसके लिए 500 रुपए एक्स्ट्रा खर्च करने होंगे। बाइक में 110cc का इंजन मिलेगा। जो पुराने मॉडल के जिनता ही पावरफुल होगा।

इसमें 109.7cc, एयर-कूल्ड सिंगल सिलेंडर फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया है। जो 8.08hp पर 7,350rpm का पावर और 8.7Nm पर 5,000rpm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि ये BS4 इंजन की तुलना में 15 प्रतिशत तक फ्यूल बचाता है।

इस बाइक में नए एलईडी हेडलैम्प और बिकिनी फेयरिंग दिया है। इससे बाइक का फ्रंट लुक ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम नजर आता है। इसकी सीट भी डुअल टोन कलर में आ रही है। बाइक की बॉडी पर नए ग्राफिक्स मिलेंगे। ये पुराने डिजाइन से पूरी तरह अलग हैं। कंपनी ने स्मार्टफोन चार्जिंग के लिए बाइक में USB चार्जिंग पोर्ट भी दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BS6 TVS Star City+ Launched In India; Prices Start At Rs. 62,034

अमेरिकी कंपनी मी ऑडियो ने लॉन्च किए ट्रूली वायरलेस ईयरबॉड्स, सिंगल चार्ज में 4.5 घंटे तक गाने सुन सकेंगे, कीमत 4,999 रु. January 22, 2020 at 08:45PM

गैजेट डेस्क. ऑडियो इक्विपमेंट बनाने वाली अमेरिकी कंपनी मी ऑडियो ने भारतीय बाजार में अपने पहले ट्रूली वायरलेस ईयरबड्स X10 लॉन्च कर दिया है। इनकी कीमत 4,999 रुपए है। इसकी खासियत कि इसे 30 फीट की रेंज में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे IPX5 रेटिंग दी गई है, यानी यह स्वेट रेजिस्टेंट है। इसे वर्कआउट करते समय बिना किसी परेशानी के इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्जिंग में इसमें 23 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
MEE Audio X10 truly wireless earbuds launched in India: Price, Features, sale and pre booking
MEE Audio X10 truly wireless earbuds launched in India: Price, Features, sale and pre booking
MEE Audio X10 truly wireless earbuds launched in India: Price, Features, sale and pre booking

अब वॉट्सऐप से कर पाएंगे फ्लाइट की बुकिंग, ईजीमायट्रिप को करना होगा मैसेज January 22, 2020 at 07:48PM

गैजेट डेस्क. अब आपको फ्लाइट टिकट बुक करने के लिए किसी वेबसाइट या ऐप पर नहीं जाना होगा। आप वॉट्सऐप के जरिए फ्लाइट की टिकट बुक कर सकेंगे। दरअसल, ईजी ट्रिप प्लानर्स लिमिटेड (ईजी माइट्रिप) ने फ्लाइट टिकट बुक करने के लिए वॉट्सऐप मैसेंजर पर एकीकरण की घोषणा की है। जिसके बाद ग्राहक वॉट्सऐप के माध्यम से फ्लाइट की टिकट बुक करा सकेंगे।

9990330330 पर करना होगा मैसेज

ऑनलाइन एयर टिकट बुकिंग में भारत में अपने बाजार को और अधिक विकसित करने के लिए EaseMyTrip के लिए वॉट्सऐप का यह सहयोग महत्वपूर्ण है। स्वायत्त इंटरैक्टिव कार्यक्रम को सक्रिय करने के लिए ग्राहकों को अपने नंबर से 9990330330 पर वॉट्सऐप करना होगा या लिंक https://wa.me/919990330330 पर क्लिक करना होगा और अपने अनुरोधों को साझा करना शुरू करना होगा। वॉट्सऐप पर सर्च किए गए उड़ान से संबंधित मूल्य ड्रॉप / वृद्धि की सूचना भी ग्राहकों को मिलते रहेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Now, book flights right from WhatsApp, EaseMyTrip brings this new facility

टोयोटा और होंडा ने 61 लाख गाड़ियां वापस बुलाईं, दुर्घटना में एयरबैग के न खुलने की थी आशंका January 22, 2020 at 06:30PM

ऑटो डेस्क. जापानी कार निर्माता कंपनी टोयोटा और होंडा ने दुनियाभर से 60 लाख कार को रिकॉल करने का फैसला किया है। इन कारों में एयरबैग से जुड़ी अलग-अलग तरह की खामी मौजूद है और इससे गाड़ी में सवार लोगों की जान को खतरा होने की आशंका थी। टोयोटा ने दुनियाभर से 34 लाख कार रिकॉल करने का फैसला किया। इनमें से 29 लाख गाड़ियां अमेरिका से रिकॉल की जा रही हैं। टोयोटा की गाड़ियों में साल 2011 से 2019 तक बिकी कोरोला गाड़ी के कुछ मॉडल, 2011 से 2013 तक बिकी मैट्रिक्स, 2012 से 2018 तक बिकी एवलॉन और 2013 से 2018 तक बिकी एवलॉन हाइब्रिड कारें शामिल हैं। टोयोटा की गाड़ियों में जेडएफ-टीआरडब्ल्यू द्वारा बनाए गए एयरबैग लगे हैं। इसके इलेक्ट्रिकल इंटरफेस में खामी है। इस खामी की वजह से दुर्घटना होने पर एयरबैग या तो पूरी तरह नहीं खुलेंगे या बिल्कुल ही नहीं खुलेंगे।

रिकॉल की गईं ज्यादातर गाड़ियां अमेरिका में चल रही थीं, फेल हो रहे एयरबैग

होंडा ने अमेरिका और कनाडा से 27 लाख गाड़ियां बुलाईं, इनमें ज्यादातर सेडान कारें शामिल हैं
होंडा मोटर्स ने अमेरिका और कनाडा के बाजार से 27 लाख गाड़ियां रिकॉल की हैं। इनमें टकाटा एयरबैग इन्फ्लेटर लगे थे। हालांकि, यह एयरबैग का वह मॉडल नहीं है जिनमें खामी की वजह से दुनियाभर में हुए अलग-अलग हादसों में 25 लोगों की मौत हुई थी। होंडा और टोयोटा दोनों ने ही 21 जनवरी को डिफेक्टेड एयरबैग वाली गाड़ियों को रिकॉल करने का फैसला किया। रिकॉल होंडा गाड़ियों में 1998-2000 की एकॉर्ड कोप और सेडान, 1996-2000 की सिविक कोप और सेडान, 1997-2001 की सीआरवी1, 1998-2001 की ओडिसी और 1997-1998 की ईवी प्लस शामिल हैं।

ह्युंडई, किया और फिएट पहले ही गाड़ियां रिकॉल कर चुकी हैं, 1.23 करोड़ कारें जांच के घेरे में
एयरबैग में खामी की वजह से ह्युंडई, किया और फिएट क्रिसलर पहले ही गाड़ियां रिकॉल कर चुकी हैं। एयरबैग न खुलने के कथित मामलों में चार मौत ह्युंडई-किया वाहनों के और तीन मौत फिएट क्रिसलर गाड़ियों के एक्सीडेंट में हुई थी। 2017 के मार्च में अमेरिका की नेशनल हाइवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन ने जेडएफ-टीआरडब्ल्यू एयरबैग की जांच शुरू कर दी थी। पिछले साल अप्रैल में जांच का दायरा बढ़ाकर 1.23 करोड़ गाड़ियों तक कर दिया गया था। इनमें अलग-अलग कंपनियों की 2010 से 2019 तक बनी कुछ गाड़ियों के मॉडल शामिल थे।

होंडा ने कहा- जोखिम काफी कम फिर भी रिस्क नहीं लेंगे
इस बारे में होंडा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि एयरबैग के परफॉर्म न करने का खतरा काफी कम है। इसके बावजूद कंपनी कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है। लिहाजा खास मॉडल वाले एयरबैग जिन गाड़ियों में लगी हैं उन्हें रिकॉल किया जा रहा है। कार मालिकों को इस बारे में मार्च के मध्य में नोटिफाई किया जाएगा। हालांकि, यह खबर भी आ रही है कि रिप्लेसमेंट पार्ट्स एक साल तक उपलब्ध नहीं होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Toyota and Honda recall over 60 lakh vehicles due to glitches in air bag
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...