Tuesday, January 21, 2020

सारेगामा कारवां ने लॉन्च किया वायर्ड ईयरफोन, ब्लैक और व्हाइट कलर में अवेलेबल, कीमत 1599 रुपए January 20, 2020 at 08:18PM

गैजेट डेस्क. फिल्म प्रोडक्शन कंपनी सारेगामा हार्डवेयर सेगमेंट में भी लोकप्रिय हो रही है। कंपनी ने भारतीय बाजार में वायरलेस स्पीकर और ऑडियो प्लेयर समेत कारवां रेंज के कई डिवाइस बाजार में लॉन्च किए जो प्री-लोडेड म्यूजिक, इंटरनेट रेडियो समेत कई लेटेस्ट फीचर्स से लैस हैं। सोमवार को कंपनी ने सारेगामा कारवां GX01 वायर्ड ईयरफोन लॉन्च किया। इसकी कीमत 1599 रुपए है। 3.5 एमएम ऑडियो जैक वाले इस ईयरफोन को स्मार्टफोन, कम्प्यूटर समेत कारवां डिवाइस के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे सारेगामा की ऑफिशियल वेबसाइट समेत रिटेल स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

इसमें 14.2 एमएम का डायनामिक ड्राइवर्स लगे हैं, जो कंपनी की सिग्नेचर कारवां ट्यूनिंग से लैस है। इस फीचर की जरिए यह सभी तरह के म्यूजिक का बेहतरीन साउंड ऑफर करता है। सारेगामा कारवां GX01 ईयरफोन ब्लैक और व्हाइट जैसे दो कलर ऑप्शन में अवेलेबल है। इसमें एक माइक्रोफोन समेत कुछ बटन दिए गए हैं, जिसे फोन और टैबलेट के डिजिटल असिस्टेंट का एक्सेस किया जा सकेगा।

कंपनी अपने कई हार्डवेयर भारतीय बाजार में लॉन्च कर चुकी है। 2017 में कंपनी ने सारेगामा कारवां पोर्टेबल स्पीकर के साथ बाजार में कदम रखा। इसके बाद कंपनी ने कारवां गो, कारवां गोल्ड और कारवां 2.0 जैसे डिवाइस बाजार में लॉन्च किए।

कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए क्लिक करें



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Saregama Caravan GX01 Earphones launched at price Rs 1599 know features price and specifications

कुछ देर में लॉन्च होगी हुंडई ऑरा, 10 हजार रुपए में हो रही थी प्री-बुकिंग January 20, 2020 at 07:21PM

गैजेट डेस्क. हुंडई की ऑल न्यू सेडान ऑरा भारतीय बाजार में आज लॉन्च होने वाली है। सब-4 मीटर कैटेगरी वाली इस कार के इंटीरियर के फोटोज लॉन्चिंग से पहले ही सामने आ चुके हैं। इसका इंटीरियर ग्रैंड आई10 से निओस से काफी मिलता-जुलता है। ऑरा को हुंडई एक्सेंट का रिप्लेसमेंट माना जा रहा है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला मारुति सुजुकी डिजायर, टाटा टिगोर, होंडा अमेज, फोर्ड एस्पायर और टोयोटा यारिस जैसी सेडान से हो सकता है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hyundai Aura India Price | Hyundai Aura Launch India Live [Updates]: Hyundai Aura Launch, Photos, Price in India Live Updates

मारुति सुजुकी ने सेलेरियो को बीएस-6 मॉडल पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया January 20, 2020 at 06:47PM

नई दिल्ली. मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने लोकप्रिय मॉडल सेलेरियो हैचबैक को बीएस-6 मानक वाले पेट्रोल इंजन के साथ बाजार में पेश कर दिया है। दिल्ली/एनसीआर में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 4.41 लाख से 5.72 लाख रुपए के बीच है। जबकि देश के अन्य भागों में इसकी कीमत 4.46 लाख से 5.72 लाख रुपए के बीच है। बीएस-6 मानक वाली सेलिरियो के लिए बीएस-4 मानक वाली सेलेरियो की तुलना में 15,000 से 24,000 रुपए तक अधिक कीमत देनी होगी।

सेलेरियो में बीएस6 इमीशन नॉर्म्स वाले इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह 998 सीसी का तीन सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 68hp की पावर और 90 न्यूटन मीटर टॉर्क के साथ आएगा। इस 5 स्पीड मैनुअल या ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ आएगी। कार को पिछले साल ही अपडेट किया गया था, उस वक्त इसमें EBD, ABS, स्पीड वार्निंग और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BS6 Maruti Suzuki Celerio launched in India, prices start at Rs 4.41 lakhs

हुंडई कोना, टाटा नेक्सन या एमजी ZS: किस इलेक्ट्रिक कार में है कितना दम January 20, 2020 at 04:09PM

गैजेट डेस्क. भारतीय ऑटो बाजार में अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों की एंट्री का दौर शुरू हो चुका है। पहले जहां हुंडई कोना लॉन्च हुई थी, तो अब टाटा नेक्सन और एमजी ZS इलेक्ट्रिक लॉन्चिंग के लिए तैयार हैं। इस बार ऑटो एक्सपो 2020 भी इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर फोकस होगा। सरकार के द्वारा इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर मिलने वाली सब्सिडी का असर इनकी बिक्री पर भी हो सकता है। इस वजह से अब ज्यादातर कंपनियां ऐसी इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर काम कर रही हैं, जिनकी कीमत में हो और सिंगल चार्ज पर रेंज भी ज्यादा दें। हम ऐसी ही तीन गाड़ियां हुंडई कोना, टाटा नेक्सन और एमजी ZS इलेक्ट्रिक का कम्पेयर कर रहे हैं।

गाड़ियों का डायमेंशन

डायमेंशन टाटा नेक्सन MG ZS हुंडई कोना
लंबाई 3994 4314 4180
चौड़ाई 1811 1809 1800
ऊंचाई 1607 1620 1570
व्हीलबेस 2498 2579 2600

गाडियों का बैटरी पावर

बैटरी पावर टाटा नेक्सन MG ZS हुंडई कोना
बैटरी पैक 30.2kWh 44.5kWh 39.2kWh
रेंज 310km 340km 451km
बैटरी वारंटी 8 साल/1.60 लाख km 8 साल/1.5 लाख km 8 साल/1.60 लाख km
फास्ट चार्जिंग 60 मिनट में 80% 50 मिनट में 80% 57 मिनट में 80%
स्लो चार्जिंग 8 घंटे में 100% 8 घंटे में 100% 6 घंटे में 100%

गाड़ियों की इलेक्ट्रिक मोटर

मोटर टाटा नेक्सन MG ZS हुंडई कोना
पावर 129PS 143PS 136PS
टॉर्क 245Nm 353Nm 395Nm
0-100km/h 9.9 सेकंड 8.5 सेकंड 9.7 सेकंड
टॉप स्पीड NA 140km/h 155km/h

गाड़ियों की कीमत

वैरिएंट टाटा नेक्सन MG ZS हुंडई कोना
वैरिएंट XM, XZ+, XZ+Lux एक्साइट और एक्सक्लूसिव प्रीमियम
कीमत 15 से 17 लाख (एक्सपेक्टेड) 20 से 25 लाख (एक्सपेक्टेड) 23.72 लाख


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tata Nexon EV Price | Tata Nexon EV 2020 MG ZS EV Hyundai KONA SUV Electric Comparison - Compare Price, Specifications, Features
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...