Monday, January 13, 2020

अगले हफ्ते से शुरू होगी गैलेक्सी नोट 10 लाइट की प्री-बुकिंग, 6 जीबी रैम वैरिएंट की कीमत 39,900 रुपए January 12, 2020 at 10:22PM

गैजेट डेस्क. गैलेक्सी एस10 लाइट के बाद साउथ कोरियाई कंपनी सैमसंग अपने दूसरे प्रीमियम स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 10 लाइट को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में है। अगले हफ्ते से फोन की प्री-बुकिंग शुरू होने जा रही है। इसे फरवरी में लॉन्च किया जाएगा जिसे देश के सभी रिटेल स्टोर्स समेत ऑनलाइन प्लेटफार्म से खरीदा जा सकेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, फोन 6 जीबी और 8 जीबी रैम वैरिएंट में उपलब्ध होगा। इसके 6 जीबी रैम वैरिएंट की कीमत 39,900 रुपए तक होगी। फोन ऑरा ग्लो, ऑरा ब्लैक और ऑरा रेड कलर ऑप्शन में अवेलेबल होगा।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Pre-book Galaxy Note10 Lite next week, 6GB to cost Rs 39900 know features price specifications and variant details

जेएनयू पहुंचने वाले दिन गूगल पर दीपिका की सर्चिंग तो बढ़ी लेकिन यूजर्स ने छपाक को नहीं दी तवज्जो, तानाजी की सर्चिंग 100 पॉइंट पर पहुंची January 12, 2020 at 08:49PM

सोशल मीडिया डेस्क. 7 जनवरी को दीपिका पादुकोण जेएनयू कैंपस में चल रहे प्रदर्शन में विद्यार्थियों को समर्थन देने पहुंची थीं। इसके बाद से ही वे और उनकी फिल्म छपाक सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए।कुछ यूजर्स ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया तो कुछ ने साहसी कदम। हालांकि बीते 7 दिनों के गूगल के आंकड़े बताते हैं कि, दीपिका की छपाक के मुकाबले अजय की तानाजी को ही यूजर्स ने ज्यादा सर्च किया।

शुक्रवार को दोनों फिल्मों के रिलीज होने के बाद से तो तानाजी लगातार सर्चिंग में छपाक से आगे बनी हुई है। दीपिका की सर्चिंग सिर्फ 7 जनवरी की रात बढ़कर 47 पॉइंट पर पहुंची थी। इसके बाद उनकी सर्चिंग और भी कम हो गई और छपाक की भी। जबकि तानाजी की सर्चिंग रविवार को 100 पॉइंट पर पहुंच गई।हमने गूगल ट्रेंड्स पर पिछले एक हफ्ते (7 से 13 जनवरी) के आंकड़े खंगाले और पता किया किए तानाजी, छपाक, दीपिका और अजय को लेकर यूजर्स ने गूगल से क्या पूछा।

बीते 7 दिनों में सबसे ज्यादा सर्चिंग तानाजी की हुई

जेएनयू में दीपिका के जाने के बाद से वे मीडिया में छाईं हुईं थीं, लेकिन सोशल मीडिया पर ज्यादा सर्चिंग उनकी फिल्म छपाक नहीं बल्कि तानाजी की हो रही थी। बीते 7 दिनों में तानाजी को 30 पॉइंट, छपाक को 22 पॉइंट, दीपिका पादुकोण को 17 पॉइंट और अजय देवगन को 15 पॉइंट सर्च किया गया। तानाजी को 11 जनवरी को 89 पॉइंट, 12 जनवरी को 100 पॉइंट और 13 जनवरी को 83 पॉइंट सर्च किया गया। वहीं दीपिका छपाक की अधिकतम सर्चिंग 85 पॉइंट तक ही एक बार पहुंची 10 जनवरी को पहुंची।

तानाजी को सर्च करने वाले टॉप-5 राज्य

राज्य प्रतिशत
दमन और दीव 64
दादर और नागर हवेली 64
महाराष्ट्र 49
गोवा 44
गुजरात 39

छपाक को सर्च करने वाले टॉप-5 राज्य

राज्य प्रतिशत
पांडुचेरी 47
सिक्किम 46
नागालैंड 41
त्रिपुरा 38
उत्तराखंड 35

तानाजी का कलेक्शन जानने की उत्सुकता रही
यूजर्स की सबसे ज्यादा क्वेरीज तानाजी के कलेक्शन जानने को लेकर (100 पॉइंट) आईं। इसके बाद तानाजी रिव्यू, छपाक, तानाजी मूवी, बॉक्स ऑफिस, टुकड़े-टुकड़े गैंग, जेएनयू प्रोटेस्ट, दीपिका पादुकोण, जेएनयू जैसे कीवर्ड्स से सर्चिंग की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Deepika Padukone Tanaji | Topped Google Search Terms, Twitter Trends Updates; Deepika Padukone Chhapaak Film, Ajay Devgan Tanaji Movie

खामियों वाले बैटरी केस फ्री में रिप्लेस कर रही है एपल, आईफोन XS/XS मैक्स /XR यूजर बदलवा सकेंगे January 12, 2020 at 09:00PM

गैजेट डेस्क. दिग्गज टेक कंपनी एपल ने स्मार्ट बैटरी केस रिप्लेसमेंट प्रोग्राम लॉन्च किया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत आईफोन एक्सएस, आईफोन एक्सएस मैक्स और आईफोन एक्सआर के चार्जिंग संबंधित खामियों वाले स्मार्ट बैटरी केस फ्री में रिप्लेस किए जा रहे हैं। यूजर ऑथोराइज्ड सर्विस प्रोवाइडर से खामियों वाले केस मुफ्त में रिप्लेस करवा सकते हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Apple is replacing the defective battery case for free, iPhone XS / XS Max / XR users will be able to change for free

दो साल बाद जियोनी स्टील सीरीज में जुड़ा नया स्मार्टफोन स्टील 5, इसमें है 5000mAh बैटरी और स्क्वायर शेप कैमरा January 12, 2020 at 07:44PM

गैजेट डेस्क. दिवालिया घोषित होने के बावजूद स्मार्टफोन कंपनी जियोनी ने स्मार्टफोन लॉन्च करना नहीं छोड़ा है। हाल ही में कंपनी ने चीन में लेटेस्ट स्मार्टफोन जियोनी स्टील 5 लॉन्च किया है। इससे पहले इस सीरीज में स्टील 3 लॉन्च किया गया था, जिसे 2017 में बाजार में उतारा गया था। फिलहाल इसकी कीमत का ऐलान नहीं किया है लेकिन कंपनी ने बताया कि फोन में ट्रेंडी वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले पैनल मिलेगा, जिसमें 1520x720 पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर स्क्वायर शेप कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें दो कैमरे मिलेंगे।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Steel 5, the new smartphone launched in Gionee Steel Series, has 5000 mAh battery
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...