Tuesday, December 31, 2019

हार्ट रेट ट्रैकिंग और स्लीप मॉनिटरिंग फीचर वाली Mi वॉच कलर लॉन्च, राउंड डायल वाली कंपनी की पहली स्मार्टवॉच December 30, 2019 at 08:17PM

गैजेट डेस्क. श्याओमी ने अपनी नई स्मार्टवॉच एमआई वॉच कलर को चीन में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की पहली वॉच है जिसमें राउंड शेप डायल मिलेगा। इसमें न सिर्फ हार्ट रेट ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटरिंग, फिटनेस ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे बल्कि QR कोड पेमेंट सपोर्ट का ऑप्शन भी मिलेगा। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन का ऐलान नहीं किया है। चीन में वॉच की बिक्री 3 जनवरी से शुरू होगी।

 Mi वॉच कलर
Mi वॉच कलर


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो क्रेडिट - ट्विटर

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में रिलायंस जियो पहले स्थान पहुंची, एयरटेल का तीसरा स्थान December 30, 2019 at 08:12PM

गैजेट डेस्क. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने अक्टूबर महीने के मोबाइल ग्राहकों के आंकड़े जारी कर दिए हैं। ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में रिलायंस जियो 2.8 करोड़ ग्राहकों के साथ वोडाफोन आइडिया को पीछे छोड़कर पहले स्थान पर पहुंच गई है। जियो के ग्राहक 4.6 फीसदी की दर से बढ़े हैं।

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में अब वोडाफोन आइडिया 2.75 करोड़ ग्राहकों के साथ दूसरे नंबर की टेलीकॉम कंपनी हो गई है। ट्राई के मुताबिक मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ में कुल 7.75 करोड़ ग्राहक है। सितंबर में इनकी संख्या 7.54 करोड़ थी।

अक्टूबर में मप्र, छग में 21.5 लाख नए मोबाइल ग्राहक जुड़े। मोबाइल ग्राहकों के मामले में पूरे देश में इस सर्किल ने 2.86 फीसदी की सबसे ज्यादा ग्रोथ दिखाई है।

भारती एयरटेल 1.48 करोड़ ग्राहकों के साथ तीसरे नंबर की कंपनी हो गई है। सभी टेलीकॉम कंपनियों में सबसे ज्यादा ग्राहक जोड़ने में रिलायंस जियो कामयाब रही। अक्टूबर में रिलायंस जियो ने 12.4 लाख मोबाइल ग्राहक जोड़े। वहीं वोडाफोन आइडिया ने 1.7 लाख ग्राहक जोड़े। भारती एयरटेल के 54.4 हजार ग्राहक घटे हैं। पूरे देश में मोबाइल ग्राहकों की संख्या 118.3 करोड़ हो गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Reliance Jio reached first position in Madhya Pradesh and Chhattisgarh, Airtel ranks third

इग्निस का फेसलिफ्ट 2020 के मध्य में लॉन्च होगा, एस-प्रेसो जैसी नई ग्रिल मिलेगी December 30, 2019 at 07:36PM

ऑटो डेस्क. मारुति इग्निस का फेसलिफ्ट मॉडल लाने वाली है, जिसे 2020 के मध्य में लॉन्च किया जाएगा। अब इग्निस के फेसलिफ्ट मॉडल की कुछ तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुई हैं, जिनसे इसकी स्टाइलिंग के बारे में काफी डीटेल सामने आए हैं। इग्निस के फेसलिफ्ट मॉडल में मारुति एस-प्रेसो जैसी नई ग्रिल मिलेगी। कार में नए फ्रंट और रियर बंपर होंगे। दोनों बंपर के साथ फॉक्स स्कफ प्लेट्स दिए गए हैं। नई इग्निस की बाकी स्टाइलिंग मौजूदा मॉडल की तरह ही है। मारुति इग्निस की टक्कर फोर्ड फ्रीस्टाइल और महिंद्रा केयूवी100 एनएक्सटी जैसी कारों से मानी जाती है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो क्रेडिट - ट्विटर
फोटो क्रेडिट - ट्विटर

Monday, December 30, 2019

7 कैमरों के साथ लॉन्च होगा हुवावे P40 प्रो स्मार्टफोन, मिलेंगे 6.5 से 6.7 इंच तक के डिस्प्ले साइज ऑप्शन December 30, 2019 at 03:09AM

गैजेट डेस्क. चीनी स्मार्टफोन कंपनी हुवावे मार्च 2020 में अपनी लेटेस्ट हुवावे पी40 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है। सीरीज में पी40 और पी40 प्रो जैसे दो स्मार्टफोन शामिल होंगे। गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के मुताबिक, हुवावे पी40 प्रो वैरिएंट में कुल 7 कैमरे होंगे, जिसमें से 5 बैक पैनल पर और दो फ्रंट डिस्प्ले पर मिलेंगे।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो क्रेडिट - 9TechEleven
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...