Saturday, December 28, 2019

एपल के ओएस में बग्स ढूंढने वाले को मिलेगा लाख डॉलर तक रिवार्ड्स December 27, 2019 at 09:21PM

गैजेट डेस्क. एपल ने हाल ही अपना सिक्योरिटी बाउंटी प्रोग्राम सभी सिक्योरिटी रिसर्चर्स के लिए ओपन किया है। इस प्रोग्राम में एपल अपने ऑपरेटिंग सिस्टम्स में बग्स ढूंढने के लिए एक मिलियन डॉलर व उससे अधिक के रिवॉर्ड्स दे रही है। 2016 में शुरू हुए इस प्रोग्राम में इससे पहले केवल इंविटेशन से ही पार्टिसिपेट किया जा सकता था। इस प्रोग्राम में रिसर्चर्स को समस्या के डिटेल्ड डिस्क्रिप्शन के साथ पर्याप्त डिटेल देनी होगी ताकि एपल उसे रिप्रोड्यूस कर सके।

विभिन्न कैटेगरीज वाले इस प्रोग्राम में टॉप पेआउट्स केवल हाई क्वालिटी रिपोर्ट्स और उन मुद्दों को दिए जाएंगे जो एपल के अधिकांश प्लेटफॉर्म्स को प्रभावित करते हों। अगर आप किसी बीटा वर्जन में कोई बग ढूंढते हैं तो आपको तय रिवॉर्ड के अतिरिक्त 50 प्रतिशत बोनस भी प्राप्त होगा। इसमें शामिल कुछ पेआउट्स इस प्रकार हैं - डिवाइस की लॉक स्क्रीन को बायपास करने पर पच्चीस हजार से एक लाख डॉलर, अनाधिकृत आईक्लाउड एक्सेस पर पच्चीस हजार से एक लाख डॉलर और किसी लॉक्ड डिवाइस से सेंसिटिव डेटा निकालने पर एक लाख से ढाई लाख डॉलर।

केवल यही नहीं, अगर आप ऐसे अटैक्स करने में सफल हो जाते हैं जो किसी डिवाइस को यूजर के कोई एक्शन लिए बगैर ही टेक ओवर कर लें तो आप दस लाख डॉलर तक जीत सकते हैं। साथ ही कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि वह बाउंटी पेमेंट्स के बराबर रकम चैरिटीज को देगी और सफल रिसर्चर्स को सार्वजनिक रूप से रिकगनाइज करेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bugs finder in Apple's OS will get rewards up to million dollars

अब गूगल फोटोज पर भी मिलेगी प्राइवेट मैसेजिंग सुविधा December 27, 2019 at 09:10PM

गैजेट डेस्क. अब आप गूगल फोटोज के माध्यम से फोटोज व वीडियोज को शेयर करने के दौरान अपने परिजनों या मित्रों को प्राइवेट मैसेजेज भी भेज सकते हैं। हाल ही शामिल किए गए इस फीचर के लिए गूगल फोटोज को ओपन करके उस फोटो या वीडियो पर क्लिक करें जिसे शेयर करना चाहते हैं।

बॉटम लेफ्ट में शेयर आइकन पर क्लिक करके अपने उस फ्रेंड का नाम ढूंढें जिसे फोटो/ वीडियो शेयर करना है। इसके लिए या तो अपने कॉन्टैक्ट्स को स्क्रॉल करें या मैग्निफाइंग ग्लास पर क्लिक करें और नाम, फोन नंबर या ईमेल से सर्च करें। इसके साथ ही आप कोई न्यू ग्रुप भी बना सकते हैं। नाम सलेक्ट करने के बाद फोटो में कोई मैसेज डालें और फिर सेंड के ऑप्शन को हिट करें। इससे एक कॉन्वर्सेशन थ्रेड स्टार्ट हो जाएगा जिसके अंदर रिसीपिएंट मैसेजेज करने के अलावा किसी फोटो को आपको वापस भेज सकता है या आपकी भेजी हुई फोटो को लाइक कर सकता है। इस थ्रेड में अतिरिक्त मैसेजेज लिखने, अन्य फोटोज शामिल करने या सहमति जताने के लिए हार्ट आइकन को क्लिक कर सकते हैं।

बेहतर पासवर्ड प्रोटेक्शन के लिए आया गूगल का क्रोम 79

गूगल ने यूजर्स को हैकिंग और फिशिंग से बेहतर सुरक्षा देने के लिए क्रोम 79 रिलीज किया है। इसमें क्रोम के 3 बिल्ट-इन सेफ्टी प्रोटेक्शंस यानी पासवर्ड प्रोटेक्शंस, रियलटाइम फिशिंग प्रोटेक्शंस और प्रीडिक्टिव फिशिंग प्रोटेक्शंस का विस्तार किया गया है। ये फीचर्स, क्रोम यूजर्स के लिए कुछ हफ्तों में रोलआउट किए जाएंगे। अगर किसी का पासवर्ड या यूजरनेम चोरी हो गया है तो क्रोम का हैडलाइन फीचर उसी समय यूजर को वॉर्निंग देने के अलावा फिशिंग के प्रयासों से सुरक्षित भी रखेगा। प्रिडिक्टिव फिशिंग प्रोटेक्शंस फीचर का एक्सपेंशन, यूजर के गूगल अकाउंट पासवर्ड और क्रोम के पासवर्ड मैनेजर में स्टोर किए गए किसी भी पासवर्ड को प्रोटेक्ट करेगा। यानी अब यूजर्स को सिन्क्रोनाइजेशन इनेबल्ड करने की बजाए केवल क्रोम पर साइन इन करना होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Now private messaging facility will also be available on Google Photos

फेसबुक अकाउंट हैक हुआ है तो फिर से ऐसे हासिल करें एक्सेस December 27, 2019 at 08:51PM

गैजेट डेस्क. आजकल नेट यूजर्स के लिए ऑनलाइन डेटा सिक्योरिटी और प्राइवेसी बड़े मुद्दे बन चुके हैं। इसके साथ ही आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स भी हैकर्स के निशाने पर हैं। अगर आपको भी कभी यह महसूस हो कि आपका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है तो कुछ स्टेप्स हैं जिन्हें फॉलो करके आप अपने अकाउंट का एक्सेस फिर से हासिल कर सकते हैं, जानिए-

फेसबुक अकाउंट से छेड़छाड़ को जानें

अकाउंट लॉगइन करने के बाद टॉप राइट में ऐरोहेड को क्लिक करें जिससे मेन्यू एक्सपेंड हो जाएगा। अब मेन्यू से सेटिंग्स को पिक करके सिक्योरिटी एंड लॉगइन पर जाएं या लॉग इन टु फेसबुक वाला डायरेक्ट लिंक काम लें। यहां टॉप में उन डिवाइसेज की लिस्ट दिखाई देगी जिनसे आपने फेसबुक अकाउंट पर लॉग इन किया था, साथ ही उनके एक्टिव होने का समय भी होगा। अब सी मोर पर क्लिक करके उस लिस्ट को एक्सपेंड और पुराने सेशन्स को रिव्यू करें। अकाउंट हैक होने के इन लक्षणों पर भी गौर करें जैसे आपके पासवर्ड सहित निजी डेटा, ईमेल एड्रेस या नाम को किसी थर्ड पार्टी ने बदल दिया गया हो, आपके कुछ किए बिना आपके अकाउंट से फ्रेंड रिक्वेस्ट्स व प्राइवेट मैसेजेज भेजे गए हों या टाइमलाइन में ऐसी पोस्ट्स हों जिन्हें आपने पोस्ट नहीं किया हो।

फेसबुक पासवर्ड बदलें

यदि हैकर ने पासवर्ड चेंज नहीं किया है तो संदेहास्पद सेशंस को लॉग आउट करने से पहले तुरंत पासवर्ड अपडेट कर दें ताकि हैकर को अलर्ट होने का मौका न मिले। सेटिंग्स सिक्योरिटी एंड लॉगइन में लॉगइन तक स्क्रॉल डाउन कर पासवर्ड चेंज करें। अपना करंट पासवर्ड एंटर करके नया स्ट्रॉन्ग पासवर्ड बनाएं और फिर सेव चेंजेज पर क्लिक करें। लास्टपास जैसे पासवर्ड मैनेजर को काम में लेकर भी आप नया पासवर्ड बना सकते हैं। पासवर्ड चेंज करने के बाद स्क्रॉल बैक करके वहां जाएं जहां से लॉगइन किया था। अब या तो 3 वर्टिकल डॉट्स को क्लिक करके इंडिविजुअल सेशंस से लॉग आउट करें या लॉग आउट ऑफ ऑल सेशन्स नामक ऑप्शन को क्लिक करें।

फेसबुक हैक को रिपोर्ट करें

हैकर आपके फ्रेंड्स को विज्ञापन और स्पैम भेज रहा हो तो www.facebook.com/hacked/ को इस्तेमाल करके रिपोर्ट करें। अगर हैकिंग के कारण आप अपने अकाउंट की एक्सेस खो चुके हैं तो भी इस लिंक को काम में ले सकते हैं। फेसबुक आपके अकाउंट के एक्सेस को रिकवर करने में आपकी मदद करेगा।

संदेहास्पद ऐप्लिकेशंस को रिमूव करें

हो सकता है कि आपने ही किसी मैलिशियस फेसबुक ऐप्लिकेशन को एक्सेस दिया हो और फिर उसी ने आपका अकाउंट हाइजैक कर लिया हो। ऐसे ऐप्लिकेशन्स को हटाने के लिए सेटिंग्स ऐप्स एंड वेबसाइट्स पर जाकर लिस्ट को देखें। फिर सभी एक्टिव ऐप्स एंड वेबसाइट्स पर शो ऑल को क्लिक करके उन ऐप्स या वेबसाइट्स पर चेकमार्क सेट करें, जिनको हटाना चाहते हैं। फिर टॉप राइट में रिमूव बटन को क्लिक करने के बाद ये कन्फर्म करें कि आप इन सोर्सेज से "डिलीट ऑल पोस्ट्स, फोटोज एंड वीडियोज ऑन फेसबुक " भी करना चाहते हैं। वैकल्पिक तौर पर व्यू एंड एडिट लिंक को क्लिक करके ऐप की परमिशन्स को चेंज करें। इसमें ये ऑप्शन्स शामिल हैं - ऐप विजिबिलिटी, आपकी पर्सनल इन्फॉर्मेशन का एक्सेस और एक्शन्स जो ये ले सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
If Facebook account is hacked then regain access like this

ऑफलाइन मैसेजेज भेजने के लिए इन ऐप्स का इस्तेमाल करें December 27, 2019 at 08:35PM

गैजेट डेस्क. मैसेजिंग को आसान बनाने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर कई ऐप्लिकेशंस मौजूद हैं जिनका आप इंटरनेट की मदद से इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि हाल ही कई बार ऐसा देखने में आया है कि इंटरनेट फैसिलिटीज को सरकार के निर्देशों पर शटडाउन कर दिया गया। इसके चलते यूजर्स डेटा पर आधारित मैसेजिंग ऐप्लिकेशंस का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। इसे ध्यान में रखकर यहां कुछ ऐप्स के बारे में जानकारी दी जा रही है जो बिना इंटरनेट आपको मैसेजिंग की सुविधा देकर आपकी मुश्किल को आसान बना सकते हैं।

फायर चैट : इस ऑफलाइन मैसेजिंग ऐप्लिकेशन से आप इंटरनेट के अभाव में ब्लूटूथ के अलावा वाई-फाई की मदद से भी टेक्स्ट्स और फोटोज शेयर कर सकते हैं। यह ऐप आपको 200 फीट की रेंज में बात करने की सुविधा भी देता है। यहां शेयर किए गए मैसेजेज एंड-टु-एंड एनक्रिप्टेड भी होंगे। हालांकि इस ऐप के इस्तेमाल के लिए आपको यूजर अकाउंट क्रिएट करने की जरूरत होगी, इसलिए इस्तेमाल से पहले आपकी तैयारी जरूरी होगी।

ब्रिजफाय : यह एक ऑफलाइन मैसेंजर ऐप है जो आपके फोन के ब्लूटूथ की मदद से आपको उन दूसरे स्मार्टफोन्स के साथ कनेक्ट कर सकता है जो इस ऐप को रन कर रहे हैं। इतना ही नहीं, एक बार सेटअप होने के बाद आप 300 फीट रेडियस की दूरी में बात भी कर सकते हैं बशर्ते दूसरा व्यक्ति आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में शामिल हो। इस ऐप की मदद से आप केवल टेक्स्ट्स ही नहीं, बल्कि इमेजेज भी शेयर कर पाएंगे। ये सब काम आप बिना किसी यूजर अकाउंट के कर सकते हैं, लेकिन फोन नंबर वेरिफाइड करवाने से यूजर डिस्कवरी की स्पीड में तेजी आएगी।

वॉकी-टॉकी : एक आसान सेट अप प्रोसेस के साथ आप इस ऑफलाइन कम्युनिकेशन ऐप को एक लाइव वॉकी-टॉकी में बदल सकते हैं। आपको बस एक रैंडम चैनल पर ट्यून इन करना होता है और उसे अपने फ्रेंड के साथ शेयर करना होता है। इसके बाद आपको टॉक बटन को प्रेस और होल्ड करना होगा और ग्रीन लाइट्स जलने पर आप अपनी बात बोल सकते हैं। ऐसा ही सामने वाले व्यक्ति को करना होगा। हालांकि यह एक ओपन कम्युनिकेशन है जहां एनक्रिप्शन और प्राइवेसी की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

वोजर : यह एक पीयर-टु-पीयर मैसेंजर है जो एक मैश नेटवर्क की मदद से टेक्स्ट्स, इमेजेज व वॉइस नोट्स सेंड कर सकता है। इसे ऑपरेट करने के लिए आपके फोन की वाईफाई, ब्लूटूथ, माइक्रोफोन व कैमरा की परमिशंस चाहिए होती हैं। इसे इस्तेमाल करने से पहले आपको अपना एक यूनीक नेम सेट करना होगा जिसे आप बाद में बदल भी सकते हैं। हालांकि यह ऐप्लिकेशन केवल आईओएस के लिए ही उपलब्ध है और इसके साथ ही यह पेड भी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Use these apps to send offline messages
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...