Monday, December 23, 2019

ओपन सेल पर उपलब्ध रियलमी X2, शुरुआती कीमत 17 हजार रुपए, मिलेगा 30 वॉट VOOC 4.0 फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट December 22, 2019 at 08:37PM

गैजेट डेस्क. चीनी कंपनी रियलमी का मिडरेंज फ्लैगशिप स्मार्टफोन रियलमी X2 अब ओपन सेल पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने पिछले हफ्ते ही इसकी फ्लैश सेल आयोजित की थी लेकिन अब इसे रियलमी डॉट कॉम समेत फ्लिपकार्ट से कभी भी खरीदा जा सकेगा। हालांकि अभी कंपनी ने पुष्टि नहीं की है कि यह ओपन सेल हमेशा के लिए है या कुछ ही समय के लिए ही रहेगी। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसे ओपन सेल पर बेचना का इरादा कर लिया है क्योंकि श्याओमी का लेटेस्ट स्मार्टफोन रेडमी नोट 8 प्रो को सीमित समय के लिए स्पेशल ओपन सेल पर बेच रही है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो क्रेडिट - ट्विटर
फोटो क्रेडिट - ट्विटर

Pervez Musharraf death sentence: लंदन में मुशर्रफ के समर्थकों ने किया विरोध प्रदर्शन December 23, 2019 at 01:34AM

पूर्व राष्ट्रपति व सेवानिवृत्त जनरल परवेज मुशर्रफ के खिलाफ उच्च राजद्रोह मामले में फैसले के बाद पाकिस्तानी आपत्ति जाहिर कर रहे हैं। पाकिस्तान के बाद मुशर्रफ की सजा के खिलाफ लंदन में आवाज उठने लगी हैं।

किआ कार्निवाल की लॉन्चिंग जल्द; मिल सकते हैं 8 से 11 सीटर ऑप्शन, 25 से 30 लाख रु. के बीच होगी कीमत December 22, 2019 at 07:48PM

ऑटो डेस्क. किआ मोटर्स सेल्टॉस की सफल लॉन्चिंग के बाद अब मल्टीपर्पज व्हीकल सेगमेंट में उतरने जा रही है। किआ कार्निवाल को फरवरी 2020 में होने वाले ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया जा सकता है। किआ मोटर्स की तरफ से कार्निवाल एमपीवी की लॉन्चिंग का वीडियो टीजर जारी किया गया है। कार की कीमत 25 से 30 लाख रुपए के बीच हो सकती है। कार्निवाल कार को 6, 7, 8 और 11 सीटर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। अगर डायमेंशन की बात करें, तो किया कार्निवाल टोयोटा की इनोवा क्रिस्टा से लंबाई में 380 मिमी. और चौड़ाई में 155 मिमी बड़ी होगी और भारत में इसका मुकाबला भी इनोवा क्रिस्टा से माना जा रहा है। कॉर्निवाल में 2.2 लीटर की क्षमता का 4 सिलेंडर युक्त टर्बो चार्ज्ड डीजल इंजन दिया जा सकता है। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया जा सकता है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो क्रेडिट - ट्विटर
फोटो क्रेडिट - ट्विटर

क्या बच्चों के लिए मोबाइल नुकसानदेह है? December 22, 2019 at 07:45PM

किम टिंगले. स्मार्ट फोन, लैपटॉप जैसे डिजिटल डिवाइस के किशोरों और बच्चों पर प्रभाव को लेकर विरोधाभासी अध्ययन सामने आते रहे हैं। कुछ स्टडी में बताया गया कि स्क्रीन पर अधिक समय बिताना नुकसानदेह है। एक अन्य स्टडी का कहना है कि इसका मामूली संबंध है। विशेषज्ञों का कहना है, खतरे भी हैं और कुछ फायदे भी हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो क्रेडिट- ट्विटर
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...